Hindustanmailnews

Author name: Hindustanmailnews

सरेराह कपड़ा व्यापारी को पहले मारी गोली, फिर चाकुओं से गोदकर हत्या

हीरानगर थाना क्षेत्र में मंगलवार शाम निखिल खलसे (28) की बाइक सवार छह बदमाशों ने सरेराह हत्या कर दी। कपड़ा कारोबारी निखिल दो वर्ष पूर्व हुए दोहरे हत्याकांड के एक आरोपी की जमानत में मदद कर रहा था। बदमाशों ने पहले पांच गोलियां चलाईं। निशाना चूके तो चाकुओं से गोद दिया। बचने के लिए निखिल दोपहिया शोरूम में भी घुसा, लेकिन आरोपितों ने शोरूम में घुसकर उसे पकड़ लिया और चाकुओं से कई वार कर मौत के घाट उतार दिया। घटना के बाद क्षेत्र में अफरा-तफरी मच गई। घटना सुखलिया में नगर निगम जोन के सामने शाम करीब 7 बजे की है।
जानकारी के मुताबिक, निखिल पुत्र विनायक खलसे घर के समीप ही साथी मोहित के साथ चाय पी रहा था। तभी बाइक पर विशाल पंवार, आर्यन ठाकुर, हर्ष चौधरी, चिराग कटारिया, लालू भदौरिया एक अन्य आरोपित आए और दनादन गोलियां चला दीं। निखिल गोलियों से बचा तो उस पर चाकुओं से हमला किया। घायल होने के बाद भी भागा, लेकिन आरोपितों ने उसे पकड़कर गिरा दिया और चाकू मारने लगे। कजिन भाई उदय ठाकुर उसे बापट अस्पताल ले गया, लेकिन डाक्टर ने देखते ही मृत घोषित कर दिया। पुलिस आरोपितों की तलाश में छापे मार रही है। विशाल और आर्यन के रिश्तेदारों को हिरासत में लिया गया है।

जमानत में मदद करने पर उतारा मौत के घाट
डीसीपी जोन-3 धर्मेंद्रसिंह भदौरिया के मुताबिक, वर्ष 2021 में आरोपित राहुल वास्कले, सूरज ठाकुर, मोगली, भूरा आदि ने कालिंदी गोल्ड सिटी (बाणगंगा) में गौरव मिश्रा और अर्पित खाटे की चाकू मारकर हत्या कर दी थी। दोहरे हत्याकांड में सुखलिया निवासी मंगेश श्रीकांत भी षड्यंत्र का आरोपित है। निखिल खलसे और उदय ठाकुर मंगेश की जमानत का प्रयास कर रहे थे। 15 दिन बाद उसकी जमानत की संभावना थी। आरोपितों ने बदला लेने के लिए उदय की हत्या की साजिश की। निखिल ने पांच मिनट पहले ही उदय से कहा कि घर से बाहर मत निकलना। विशाल-आर्यन तुझे मारने के लिए घूम रहे हैं। लेकिन, निखिल आरोपितों के निशाने पर आ गया। निखिल की एक साल पूर्व ही शादी हुई है।

मामूली विवाद पर भाई ने धारदार हथियार से की हत्या
इंदौर। आजाद नगर थाना क्षेत्र में दो भाइयों में हुए मामूली विवाद के बाद बड़े भाई की धारदार हथियार से हत्या कर दी। मामले में पुलिस ने केस दर्ज कर आरोपी को गिरफ्तार किया है। पुलिस के मुताबिक, क्षेत्र के मूसाखेड़ी में मंगलवार रात 12 बजे छोटे भाई सुमित ने बड़े भाई मनोज खत्री पर धारदार हथियार से हमला कर हत्या कर दी। टीआई इंद्रेश त्रिपाठी के मुताबिक, मृतक छोटे भाई सुमित के घर की तरफ शादी समारोह में शामिल होने पहुंचा था, तभी किसी बात को लेकर दोनों का विवाद हो गया। इसी दौरान सुमित ने मनोज पर हमला कर दिया। परिजन तुरंत उसे हॉस्पिटल ले गए, जहां डॉक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया।

सरेराह कपड़ा व्यापारी को पहले मारी गोली, फिर चाकुओं से गोदकर हत्या Read More »

कर्नाटक में दोपहर तक 20.94% वोटिंग

बेंगलुरु, एजेंसी। कर्नाटक विधानसभा चुनाव में वोटिंग सुबह 7 बजे से चल रही है। कर्नाटक विधानसभा चुनाव के लिए वोटिंग जारी है, जिसमें बड़े-बड़े दिग्गज भी अपना वोट डाल चुके हैं। चुनाव आयोग के मुताबिक सुबह 11 बजे तक कुल 20.94 फीसदी मतदान हुआ है। यहां 224 सीटों से 2614 उम्मीदवार मैदान में उतरे हैं। कर्नाटक के सभी जिलों में पोलिंग स्टेशन पर सुबह से ही बड़ी संख्या में लोग अपना वोट डालने पहुंच रहे हैं। सुबह 9 बजे तक 8.26 फीसदी वोट पड़ चुके हैं। आम लोगों के अलावा सेलिब्रिटीज और नेता भी वोट डालने पहुंच रहे हैं। अभिनेता प्रकाश राज ने शांतिनगर स्थित सेंट जोसेफ इंडियन स्कूल में पोलिंग स्टेशन में मतदान किया। कर्नाटक के पूर्व मुख्यमंत्री और भाजपा नेता बीएस येदियुरप्पा ने वोट डालने से पहले शिकारीपुर के हुच्चाराया स्वामी मंदिर और राघवेंद्र स्वामी मठ में दर्शन किए।

कर्नाटक में दोपहर तक 20.94% वोटिंग Read More »

‘सिर्फ एक बंदा काफी है’ में आसाराम की गलत छवि दिखाने से नाराजी……….

मनोज वाजपेयी की अपकमिंग फिल्म ‘सिर्फ एक बंदा काफी है’ पर विवाद हो गया है। 8 मई को फिल्म का ट्रेलर रिलीज होने के बाद आसाराम बापू ट्रस्ट ने फिल्‍म के मेकर्स को नोटिस जारी किया है। ट्रस्ट के वकील ने कोर्ट से अनुरोध किया है कि फिल्म की रिलीज और प्रमोशन को कैसे भी करके रोक दिया जाए। वकील का कहना है कि ये फिल्म उनके मुवक्किल की प्रतिष्ठा को नुकसान पहुंचा रही है।
दरअसल फिल्म में दिखाया गया है कि एक बाबा ने 16 साल की लड़की का रेप किया है। चूंकि डिस्क्लेमर में साफ लिखा है कि ये फिल्म सच्ची घटनाओं पर प्रेरित है। फिल्म में दिख रहे बाबा का हुलिया सीधे तौर पर आसाराम से मिलता जुलता है, इसलिए ये अंदाजा लगाया जा सकता है फिल्म आसाराम के विवाद से ही जुड़ी है। इस पूरे मामले में फिल्म के प्रोड्यूसर आसिफ शेख ने मीडिया से बात करते हुए कहा, हां, हमें नोटिस मिला है। अब इस मामले में अगला कदम क्या होगा वो हमारे लॉयर्स तय करेंगे। हमने पीसी सोलंकी पर बायोपिक बनाई है और इसके लिए हमने उनसे राइट्स भी खरीद लिए हैं। फिल्म उस पर आधारित है तो इसमें हम लोग कुछ नहीं कर सकते। हम किसी की सोच को नहीं रोक सकते। जब फिल्म रिलीज होगी तो सच अपने आप बता देगी। जानकारी के लिए बता दें कि फिल्म 23 मई को ओटीटी प्लेटफॉम जी-5 पर रिलीज होगी। ये फिल्म आसाराम के खिलाफ केस लड़ने वाले वकील पीसी सोलंकी पर बेस्ड है। फिल्म में मनोज बाजपेयी ने उन्हीं का रोल प्ले किया है। पीसी सोलंकी का पूरा नाम पूनम चंद सोलंकी है। पीसी सोलंकी वो शख्स हैं जिन्होंने आसाराम केस में रेप विक्टिम की तरफ से पैरवी की। सोलंकी ने न केवल इस केस को लड़ा बल्कि उस बच्ची को न्याय भी दिलाया।

‘सिर्फ एक बंदा काफी है’ में आसाराम की गलत छवि दिखाने से नाराजी………. Read More »

पाकिस्तान में सब सेना की कठपुतली…….

2018 में इमरान खान को प्रधानमंत्री फौज ने ही बनवाया था। बाद में आईएसआई चीफ लेफ्टिनेंट जनरल फैज हमीद के ट्रांसफर के मुद्दे पर उनका उस वक्त के आर्मी चीफ जनरल कमर जावेद बाजवा से विवाद हो गया। इसके बाद फौज ने शाहबाज शरीफ का दामन थाम लिया और इमरान की सरकार पिछले साल अप्रैल में गिरा दी।
इसके बाद से खान फौज के खिलाफ बयानबाजी करने लगे। उन्होंने बाजवा को गद्दार तक कहा। रविवार को खान ने एक रैली में फौज के एक बड़े अफसर फैसल नसीर पर कत्ल की साजिश रचने का आरोप लगाया। फौज के मीडिया विंग ने एक वीडियो जारी किया। कहा- खान गलत इल्जाम लगा रहे हैं। उनके खिलाफ कानूनी कार्रवाई की जा सकती है। इसके बाद इमरान ने मंगलवार को इस्लामाबाद हाईकोर्ट निकलने से पहले फिर एक वीडियो जारी किया। कहा- पाकिस्तान सिर्फ फौज का नहीं है। मैंने सच बोला है। एक फौजी अफसर दो बार मेरे कत्ल की साजिश रच चुका है। मैं मौत से नहीं घबराता। इसके बाद जैसे ही वो हाईकोर्ट पहुंचे, पाकिस्तानी रेंजर्स ने उन्हें गिरफ्तार कर लिया।
आर्मी चीफ ने बुलाई बैठक
रावलपिंडी में सैन्य मुख्यालय पर हमले के बाद पाकिस्तान के सेना प्रमुख जनरल असीम मुनीर ने आपातकालीन बैठक बुलाई है। इस बैठक में कोर कमांडरों के अलावा कई बड़े सैन्य अधिकारी शामिल हैं।
भारत ने बनाई पैनी नजर
भारतीय सुरक्षा बल पाकिस्तान के हालात पर वहां की गतिविधियों पर पैनी नजर रखे हुए हैं। नियंत्रण रेखा और अंतरराष्ट्रीय सीमा पर बलों की ओर से कड़ी निगरानी रखी जा रही है।

इमरान को फौज से दुश्मनी भारी पड़ी……….

इमरान की गिरफ्तारी के दौरान अदालत में मौजूद बैरिस्टर गौहर खान ने बताया कि पूर्व प्रधानमंत्री को प्रताड़ित किया गया। उन्होंने इमरान के सिर और पैर पर वार किया। गिरफ्तारी के दौरान उनकी व्हीलचेयर भी फेंक दी गई। इमरान खान वर्तमान में आतंकवाद, ईशनिंदा, हत्या, हिंसा, हिंसा के लिए उकसाने से संबंधित 140 से अधिक मामलों का सामना कर रहे हैं।

पाकिस्तान में सब सेना की कठपुतली……. Read More »

मनीष सिंह होंगे नए जनसंपर्क आयुक्त……..

हिंदुस्तान मेल, भोपाल। मध्यप्रदेश शासन ने आज फिर बड़ा उलटफेर किया। इसके तहत मेट्रो प्रोजेक्ट के एमडी मनीष सिंह को जनसंपर्क आयुक्त की जिम्मेदारी भी दी गई है। सिंह ने इंदौर निगमायुक्त और कलेक्टर रहते हुए शहर को देश-दुनिया में स्वच्छ शहर के रूप में पहचान दिलाई। साथ ही भूमाफियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई करते हुए पीड़ितों को उनकी जमीन दिलवाई। वर्तमान में इंदौर और भोपाल में मेट्रो परियोजना को गति दे रहे है। राघवेंद्र सिंह को प्रमुख सचिव खनिज का जिम्मा सौंपा गया है। इसी प्रकार नवनीत कोठारी एमडी एमपीआईडीसी बनाए गए हैं। आदेश के मुताबिक विवेक पोरवाल को जनसंपर्क सचिव की जिम्मेदारी दी गई है।

मनीष सिंह होंगे नए जनसंपर्क आयुक्त…….. Read More »

Scroll to Top
Verified by MonsterInsights