Hindustanmailnews

कर्नाटक में दोपहर तक 20.94% वोटिंग

बेंगलुरु, एजेंसी। कर्नाटक विधानसभा चुनाव में वोटिंग सुबह 7 बजे से चल रही है। कर्नाटक विधानसभा चुनाव के लिए वोटिंग जारी है, जिसमें बड़े-बड़े दिग्गज भी अपना वोट डाल चुके हैं। चुनाव आयोग के मुताबिक सुबह 11 बजे तक कुल 20.94 फीसदी मतदान हुआ है। यहां 224 सीटों से 2614 उम्मीदवार मैदान में उतरे हैं। कर्नाटक के सभी जिलों में पोलिंग स्टेशन पर सुबह से ही बड़ी संख्या में लोग अपना वोट डालने पहुंच रहे हैं। सुबह 9 बजे तक 8.26 फीसदी वोट पड़ चुके हैं। आम लोगों के अलावा सेलिब्रिटीज और नेता भी वोट डालने पहुंच रहे हैं। अभिनेता प्रकाश राज ने शांतिनगर स्थित सेंट जोसेफ इंडियन स्कूल में पोलिंग स्टेशन में मतदान किया। कर्नाटक के पूर्व मुख्यमंत्री और भाजपा नेता बीएस येदियुरप्पा ने वोट डालने से पहले शिकारीपुर के हुच्चाराया स्वामी मंदिर और राघवेंद्र स्वामी मठ में दर्शन किए।

Scroll to Top
Verified by MonsterInsights