Hindustanmailnews

Author name: Hindustanmailnews

क्रीज पर टकराए सुदर्शन-नटराजन शुभमन गिल ने जड़े लगातार 4 चौके

लीग स्टेज के 62 मैचों के बाद इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) के इस सीजन के प्लेआॅफ में पहुंचने वाली पहली टीम मिली। सोमवार रात को गुजरात टाइटंस ने सनराइजर्स हैदराबाद को 34 रन से हराकर प्लेआॅफ में जगह बनाई। अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में प्लेयर आॅफ द मैच शुभमन गिल ने फजल हक फारूकी को लगातार चार चौके लगाए, रन दौड़ते हुए साई सुदर्शन और थंगारसु नटराजन टकरा गए और अनमोलप्रीत सिंह जीवनदान का फायदा नहीं उठा सके।
दो बार रनआउट होने से बचे साई सुदर्शन : गुजरात टीम में साई सुदर्शन की प्लेइंग-11 में वापसी हुई। सुदर्शन पहले ओवर में ऋद्धिमान साहा का विकेट गिरने के बाद नंबर-3 पर बल्लेबाजी करने उतरे। वे 2 ओवर में 2 बार रन आउट होने से बच गए। पहले ओवर की चौथी बॉल पर साई सुदर्शन डायरेक्ट थ्रो नहीं लगने के कारण रन आउट होने से बच गए। वहीं दूसरे ओवर में मार्को यानसेन की चौथी बॉल पर सुदर्शन ने कवर की ओर शॉट खेला और रन लेने के लिए दौड़ पड़े।
राहुल त्रिपाठी ने फुर्ती से बॉल उठाई और स्टंप्स की ओर थ्रो कर दिया, लेकिन थ्रो नहीं लगा। अगर थ्रो स्टंप्स से लगता तो सुदर्शन को पवेलियन में लौटना पड़ता। साई सुदर्शन और शुभमन गिल के बीच 84 बॉल में 147 रन की पार्टनरशिप हुई। सुदर्शन ने 47 रन की पारी खेली। इस पार्टनरशिप ने गुजरात को मजबूत शुरूआत दिलाई।
नटराजन से टकराए साई सुदर्शन: पहली पारी के 13वें ओवर में थंगारसु नटराजन गेंदबाजी कर रहे थे। स्ट्राइक पर साई सुदर्शन थे। ओवर की चौथी बॉल पर सुदर्शन ने मिड आॅफ की ओर शॉट खेला और रन लेने के लिए दौड़ पड़े। रिस्की रन पूरा करने के चक्कर में सुदर्शन नॉन-स्ट्राइकर एंड पर खड़े टी नटराजन से भिड़ गए। हालांकि दोनों को ही इस टक्कर से गहरी चोट नहीं आई और दोनों ने खेलना जारी रखा।

क्रीज पर टकराए सुदर्शन-नटराजन शुभमन गिल ने जड़े लगातार 4 चौके Read More »

शंकरा आई सेंटर: डॉ. ऋतुराज शर्मा के बीच एमओयू साइन…

सीनियर सिटीजन को विशेष सुविधा………….

पुलिस आयुक्त मकरंद देउस्कर के मार्गदर्शन में अतिरिक्त पुलिस उपायुक्त मनीषा पाठक सोनी की पहल के परिणामस्वरूप आज शंकरा आई सेंटर के डॉ. ऋतुराज शर्मा के बीच एक एमओयू साइन हुआ है। इसमें सीनियर सिटीजन को विशेष सुविधा मिलेगी और कोई सीनियर सिटीजन मोतियाबिंद का आॅपरेशन कराने की स्थिति में नहीं होंगे तो उनका आॅपरेशन नि:शुल्क किया जाएगा। इस अवसर पर सीनियर सिटीजन पुलिस पंचायत एवं नगर सुरक्षा समिति के जिला संयोजक रमेशचंद्र शर्मा, मनीष नायर, तरणजीतसिंह छाबड़ा, पुलिस उपायुक्त संयोजक जुगलकिशोर गुर्जर, पुलिस उपायुक्त संयोजक उपस्थित रहे।

शंकरा आई सेंटर: डॉ. ऋतुराज शर्मा के बीच एमओयू साइन… Read More »

उत्पात मचाने वाला बदमाश पुलिस के हत्थे चढ़ा

शहर में तीन थाना क्षेत्रों में उत्पात मचाने वाले मनचले को पुलिस ने मुखबिर की सूचना के आधार पर घेराबंदी कर गिरफ्तार किया है। बदमाश महिलाओं और बच्चों के लिए आतंक का पर्याय बना हुआ था। फिलहाल पुलिस पूरे मामले में बदमाश से पूछताछ में जुटी हुई है।
दरअसल इंदौर के लसूड़िया विजयनगर और कनाड़िया थाना क्षेत्र में बदमाश द्वारा देर रात घर में घुसकर महिलाओं और नाबालिग बच्चियों को निशाना बनाया जाता था। इस पूरे मामले में कई सीसीटीवी फुटेज और क्षेत्र की कॉलोनियों में रहने वाले लोगों में काफी भय का माहौल बना हुआ था, जिसके कारण महिलाएं देर रात तक हाथों में डंडे लेकर गलियों में संयुक्त रूप से घूमती हुई भी नजर आती थीं, ताकि बदमाश कहीं पर भी दिखे तो उसे जल्द से जल्द पकड़ा जा सके और इसके लिए पुलिस द्वारा भी एक अलग से टीम गठित कर इस बदमाश को पकड़ने के लिए विभिन्न स्थानों पर दबिश दी जा रही थी। फिलहाल पुलिस को बदमाश को पकड़ने में सफलता मिली। बदमाश को बर्फानी धाम के नजदीक से पकड़ा गया, जिसे देर रात थाने ले जाया गया, जहां बदमाश के पूर्व के रिकॉर्ड भी सामने आए हैं। बदमाश पर पूर्व में 8 अपराध दर्ज हैं, जिनमें चोरी, घरों में घुसकर छेड़छाड़ करना जैसे तमाम अपराध दर्ज हैं। बदमाश का नाम श्रीकांत चतुर्वेदी (उम्र 26 वर्षीय) मूल निवासी ग्राम खमरिया थाना सीतापुर जिला सतना है। वह वर्तमान में विजयनगर के मालवीय नगर में रहता है और रात होते ही नंगे पैर घर से निकलकर वारदातों को अंजाम दिया करता था।

बदमाश देता था प्रकरण दर्ज कराने पर धमकी
लसूड़िया थाना क्षेत्र में ही रहने वाली एक महिला द्वारा पुलिस को शिकायत दर्ज कराई गई है कि वह अपने पति और बच्चे के साथ कमरे में सोई हुई थी कि तभी कोई अज्ञात बदमाश उनके पलंग पर आकर बैठ गया। जब महिला की नींद खुली तो देखा कि कोई बदमाश उनके पलंग पर बैठा है। महिला ने चीख-पुकार की तो बदमाश वहां से भाग खड़ा हुआ और जाते हुए कहा कि यदि मेरे खिलाफ किसी ने भी प्रकरण दर्ज कराया तो उसे जान से खत्म कर दूंगा। दूसरे मामले में एक युवती ने पुलिस को शिकायत दर्ज कराई कि वह ऊपरी मंजिल पर रहती थी और कमरे का दरवाजा बंद करना भूल गई, तभी रात 4 बजे एक बदमाश उसके कमरे में घुसा और जब वह सो रही थी तो उसे बुरी नीयत से छूने लगा, तभी उसकी नींद खुल गई। चिल्लाने पर परिजन उसके पास पहुंचे तभी बदमाश से भाग गया।

उत्पात मचाने वाला बदमाश पुलिस के हत्थे चढ़ा Read More »

हिंदुस्तान मेल ने पीड़ित को बंधाई न्याय की आस

लोकतंत्र के चार स्तम्भ में मीडिया भी शामिल है। मीडिया जनता और शासन के बीच पुल का काम करता है। ईमानदार मीडिया जनता की अनसुनी आवाज को शासन तक पंहुचा सकता है और जनता को न्याय भी दिलवा सकता है।
‘हिंदुस्तान मेल’ भी इसी राह पर चलता आ रहा है। इस बार भी हिंदुस्तान मेल द्वारा छापी गई एक खबर का बड़ा प्रभावी असर हुआ है। इसके बाद मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी ने कार्रवाई करने के निर्देश भी दिए और साथ ही एफआईआर भी दर्ज करवाई, जिससे एक पीड़िता को न्याय मिलने का हौसला मिला।
दरअसल हिंदुस्तान मेल के 19 अप्रैल, 2023 के अंक में एक यूनानी डॉक्टर द्वारा लापरवाहीपूर्वक एक मां और उसके नवजात की जान को दांव पर लगाने की कहानी पर प्रकाश डाला गया था। कहानी तब शुरू होती है, जब चंदन नगर थाना क्षेत्र में रहने वाली मुंजीला मंसूरी अपनी गर्भावस्था के दौरान डॉ. फरहा नाज से चेकअप करवाने जाती थीं। जब डिलीवरी का समय आया, तब डॉक्टर फरहा नाज ने पीड़िता को सेवालय अस्पताल में दाखिल होने का कहा। दाखिल होने के बाद जब दर्द के मारे पीड़िता की हालत खराब होने लगी, तब वहां मौजूद परिजन के आग्रह के बावजूद किसी स्त्री रोग विशेषज्ञ को न बुलाकर स्वयं ही डिलीवरी करवा दी, जिसके परिणामस्वरूप न केवल उन्होंने प्रसूता की जान को खतरे में डाला, बल्कि उनकी लापरवाही से डिलीवरी के समय हुई खींचतान की वजह से बच्चे के फेफड़ों पर दबाव पड़ने से इंफेक्शन हो गया था, जो कि अब उसकी आंखों में भी फैल गया है, जिससे बच्चे की आंखों की 90% रोशनी चली गई है। बच्चे की आंख में अब रोजाना पांच हजार का इंजेक्शन लगाया जा रहा है। आर्थिक रूप से कमजोर इस पीड़ित परिवार ने जब थाने में शिकायत की तो उन्हें भगा दिया गया। इसके बाद उन्होंने स्वास्थ्य मंत्रालय में भी गुहार लगाई और कुछ भी कार्रवाई ना होने के कारण मानव अधिकार में गुहार लगाई, लेकिन वहां से भी न्याय नहीं मिला।
समाचार प्रकाशित होने के बाद इंदौर जिले के मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी बीएस सैत्या ने कार्रवाई करने के निर्देश दिए, जिसके बाद पंढरीनाथ थाना के उपनिरीक्षक मनोहर सिंह द्वारा पूरे मामले की जानकारी ली गई और पीड़िता की रिपोर्ट लिखी गई। महीनों से न्याय की उम्मीद में बैठे परिवार को अब आशा की किरण नजर आई है।

हिंदुस्तान मेल ने पीड़ित को बंधाई न्याय की आस Read More »

भोपाल से बेंगलुरू के लिए सीधी उड़ान शुरू

यात्रियों की सुविधाओं का विस्तार करते हुए इंडिगो कंपनी ने सोमवार से अपनी बेंगलुरू के लिए सीधी उड़ान शुरू कर दी। इस उड़ान के शुरू होने से यात्री सुविधाओं में इजाफा साथ ही शाम के समय इस उड़ान की जरूरत भोपाल से कई महीनों से महसूस की जा रही थी। कम्पनी ने इसे मार्च में अस्थाई रूप से बंद कर दिया था, लेकिन इसे 15 मई से शुरू करने के लिए शेड्यूल जारी किया और यात्रियों के लिए बुकिंग चालू कर दी थी इसके समय और शेड्यूल में परिवर्तन कर दिया है। पूर्व में संचालित की जा रही उड़ान संख्या 6ई-6465-6466 को 15 मई से 6ई-218-214 में परिवर्तित कर दिया गया है और समय बेंगलुरू से शाम 5:50 बजे प्रस्थान और रात 7:45 बजे भोपाल आगमन, वहीं भोपाल से रात 8:15 बजे प्रस्थान और रात 10:20 बजे बेंगलुरू आगमन होने का समय है। इधर, इंडिगो की सुबह वाली बेंगलुरू उड़ान की सुविधा भी यात्रियों को पहले से मिल रही है।
अन्य उड़ानों का होगा विस्तार
इधर, इस उड़ान के शुरू होने के बाद भोपाल से अन्य शहरों के लिए भी उड़ाने शुरू करने का मन एयरलाइंस बना रही है। अन्य उड़ानों की अगर बात करे तो जिसमें गोवा, अमृतसर, लखनऊ, तिरुपति, सूरत, अहमदाबाद, पुणे, बालाजी, हैदराबाद, चैन्नई, नागपुर जैसे शहरों के साथ-साथ भोपाल से इंटनेशनल उड़ान जिसमें दुबई जैसे शहरों के लिए उड़ान भोपाल से भरने की उम्मीद है।

सियार, स्ट्रीट डॉग्स
पकड़े जाएंगे
एयरपोर्ट के डायरेक्टर रामजी अवस्थी ने बताया कि हवाई पट्‌टी एरिये और उसके आसपास पक्षियों-जानवरों की उपस्थिति सुरक्षित विमान संचालन के लिए जरूरी उपाय किए गए हैं। उन्हें रोकने हवाई अड्डे के आसपास के क्षेत्र में कचरे की सफाई, निपटान नियमित रूप से करवाई गई है। प्रबंधक एटीसी ने बताया कि वर्तमान में कोई भी गंभीर पक्षी टकराव नहीं हुआ है। कमिश्नर भायड़िया ने कहा कि एयरपोर्ट के भीतर इलाके में सियार, डॉग्स आदि को पकड़ने के लिए वन विभाग के सहयोग से विशेष अभियान चलाए।

एक जून से शुरू होगी
गोवा के लिए फ्लाइट
इंडिगो की भोपाल से गोवा के बीच नई फ्लाइट अब एक जून से शुरू हो सकेगी। पहले फ्लाइट शुरू करने की तारीख 23 मई घोषित करते हुए मार्च अंत से बुकिंग लेना जारी रखा था। सोमवार को जब इस फ्लाइट की बुकिंग इंडिगो की बुकिंग वेबसाइट पर चेक की गई, तो अगस्त तक उसके बारे में कोई जानकारी लोड नहीं की गई थी। रात करीब 8 बजे इंडिगो प्रबंधन ने भोपाल-गोवा फ्लाइट को एक जून से शुरू करने का शेड्यूल एक बार फिर जारी करते हुए किराया भी नए सिरे से लोड कर दिया।

भोपाल से बेंगलुरू के लिए सीधी उड़ान शुरू Read More »

Scroll to Top
Verified by MonsterInsights