Hindustanmailnews

Author name: Hindustanmailnews

बिना ड्यूटी तनख्वाह लेने वाले केसनिया को नोटिस

इंदौर। ‘हिन्दुस्तान मेल’ हमेशा अपनी खबरों में ईमानदारी और साहस से सच्चाई को रखता आया है। इसी ईमानदारी का परिणाम है कि कार्रवाई भी की जाती है। हिन्दुस्तान मेल में 29 अप्रैल, 2023 को ‘कर हस्ताक्षर खा तनख्वाह’ शीर्षक से प्रकाशित खबर ने अपना असर पुरजोर तरीके से दिखाया है। दरअसल स्वास्थ्य विभाग के कर्मचारी संजय केसनिया को बिना अपनी ड्यूटी किए ही तनख्वाह दी जा रही थी और उनके काम में सिविल सर्जन अधिकारी डॉ. प्रदीप गोयल का भी सहयोग था। इस खबर की चर्चा बड़े अधिकारियों के कानों तक भी पहुंची। इसी कारण कार्यालय क्षेत्रीय संचालक स्वास्थ्य सेवाएं इंदौर संभाग ने कार्रवाई करते हुए संजय केसनिया को एक आदेश जारी किया है। इस आदेश में हिन्दुस्तान मेल के समाचार के शीर्षक का प्रमुखता से उल्लेख करते हुए संजय केसनिया से तीन दिन में जवाब मांगा है। केसनिया अब बुरी तरह से फंस चुके हैं, क्योंकि उन पर केवल बिना ड्यूटी के तनख्वाह लेने का आरोप ही नहीं है, बल्कि और भी गंभीर आरोप है। कुछ लोगों का कहना है- केसनिया लोगों से पैसे खाकर उन्हें नौकरी लगवाने का लालच देते हैं। ऐसे ही कुछ लोगों ने उनके खिलाफ शिकायत दर्ज की है। उन लोगों का आरोप है कि संजय केसनिया ने उन्हें नौकरी लगवाने का लालच दिया और अपनी पत्नी महिमा केसनिया के अकाउंट में पैसे डलवाए। उन लोगों ने यूपीआई के माध्यम से पैसे ट्रांसफर किए जाने के स्क्रीन शॉट भी हिन्दुस्तान मेल के संवाददाता को दिए हैं। जब इस संवाददाता ने संजय केसनिया से बात करना चाही तो उनका मोबाइल बंद था।

बिना ड्यूटी तनख्वाह लेने वाले केसनिया को नोटिस Read More »

वर्ल्ड क्लास सुविधाओं से लैस वंदे भारत ट्रेन को लेकर लोगों में दिखा उत्साह…….

इंदौर। वंदे भारत ट्रेन को लेकर हर स्टेशन पर लोगों की दीवानगी नजर आई। लोगों में ट्रेन के साथ सेल्फी लेने की होड़ मची हुई थी। वर्ल्ड क्लास सुविधाओं से लैस यह ट्रेन मंगलवार को भोपाल में के रानी कमलापति (भोपाल) स्टेशन से चलकर दोपहर 3.10 बजे इंदौर के प्लेटफॉर्म नंबर-1 पर आई तो तालियों की गड़गड़ाहट और ढोलक की थाप गूंजने लगी। लोगों ने फूल बरसाकर स्वागत किया। ट्रेन सीहोर, सुजालपुर, मक्सी और उज्जैन होते हुए इंदौर पहुंची। सांसद शंकर लालवानी उज्जैन से इंदौर पहुंचे। इस दौरान उन्होंने यात्रियों से बात भी की। इंदौर में लोकसभा की पूर्व अध्यक्ष सुमित्रा महाजन समेत अन्य जनप्रतिनिधियों ने ट्रेन का स्वागत किया। पहले दिन ट्रेन में यात्रा फ्री होने से लोगों ने भरपूर फायदा उठाया। स्थिति यह थी कि सुपर फास्ट ट्रेन लोकल ट्रेन बन गई थी।
सीहोर में रतलाम रेल मंडल के पहले स्टेशन पर भोपाल से आ रही वंदे भारत को रिसीव करने इंदौर के अधिकारी पहुंचे थे। हर स्टेशन पर बड़ी संख्या में लोगों की भीड़ रही। लोगों ने सेल्फी भी खूब ली। इंदौर में लोक कलाकारों ने प्रस्तुति देकर ट्रेन का स्वागत किया। लाइव कार्यक्रम में जैसे ही प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भोपाल से इंदौर जाने वाले ट्रेन को हरी झंडी दिखाई तो सभी की नजरें पटरियों पर टिक गईं। कुछ ही देर में ट्रेन आई तो यहां खूब स्वागत सत्कार हुआ। ट्रेन में सुविधाएं वर्ल्ड क्लास नजर आईं। लगा मानो किसी फ्लाइट में सवारी कर रहे हों। स्टेशनों पर रूकते-रूकते ट्रेन इंदौर पहुंची, जहां लोकसभा की पूर्व अध्यक्ष सुमित्रा महाजन समेत अन्य जनप्रतिनिधियों ने स्वागत किया। लोगों ने किराया ज्यादा होने की शिकायत की।
रेलवे पीआरओ खेमराज मीणा ने बताया कि भोपाल से इंदौर के बीच चलने वाली वंदे भारत ट्रेन में कुल आठ कोच है। इसमें सात कोच इकोनॉमी और एक कोच एक्जीक्यूटिव क्लास का है। इकोनॉमी क्लास का इंदौर से भोपाल का किराया 810 रुपए और एक्जीक्यूटिव क्लास का 1510 रुपए होगा। वापसी में भोपाल से इंदौर का किराया इकोनॉमी क्लास में 910 रुपए और एक्जीक्यूटिव क्लास का 1610 रुपए होगा। किराए में चाय व नाश्ता शामिल है।

वर्ल्ड क्लास सुविधाओं से लैस वंदे भारत ट्रेन को लेकर लोगों में दिखा उत्साह……. Read More »

शॉर्ट सर्किट : तेज गंध के साथ धुआं भरने से अफरा-तफरी

चेतक ब्रिज के पास स्‍िथत आईएसबीटी परिसर में बने नगर निगम मुख्यालय की तीसरी मंजिल में शॉर्टसर्किट की वजह से अचानक आग लग गई। इससे इस मंजिल पर स्थित जीएडी और राजस्व शाखा में जलने की तेज गंध के साथ धुआं भरने से अफरा-तफरी और दहशत का माहौल बन गया। घटना कल सुबह 11.30 बजे की है। जिस समय यह हादसा हुआ, उस वक्‍त कार्यालय में सभी कर्मचारी पहुंच चुके थे… लिहाजा समय रहते उन्होंने अपनी सूझबूझ से आग बुझा ली और बड़ा हादसा बचा लिया।
निगम कर्मचारियों ने बताया कि धुआं कार्यालय में लगी एक डीपी से निकल रहा था। संभवत: इसमें पहले शॉर्टसर्किट हुआ होगा, जिससे आग लगी। इसके बाद आग लगने की सूचना फायर ब्रिगेड को दी गई और इधर कार्यालय में मौजूद कर्मचारियों ने आग को फायर एक्‍सटिंग्यूशर की मदद से बढ़ने से पहले ही बुझा दिया। यदि यह आग रात में लगती तो राहत और बचाव मुश्किल हो जाता, क्योंकि यहां ना तो फायर सिस्टम लगा है और ना ही आग की सूचना देने के लिए स्‍मोक डिटेक्टर, जबकि कार्यालयों में कागज की फाइलों, कम्प्यूटर, इलेक्ट्रिकल उपकरण और फर्नीचर समेत अन्य सामान उपलब्ध हैं। घटना की सूचना मिलने के बाद शाम पांच बजे महापौर मालती रॉय ने भी मौके पर जाकर निरीक्षण किया, साथ ही उन्होंने विद्युत लाइनों का नियमित रूप से संधारण एवं निगरानी करने के निर्देश दिए।

शॉर्ट सर्किट : तेज गंध के साथ धुआं भरने से अफरा-तफरी Read More »

500 किलो खजूर, 100 किलो मोगरा से सजा दरबार

इंदौर के रणजीत हनुमान मंदिर में मंगलवार को भगवान का भव्य और सुंदर श्रृंगार किया गया। 500 किलो लाल खजूर और 100 किलो मोगरे के फूलों से बाबा का दरबार सजा। मंदिर में हुए इस भव्य श्रृंगार को भक्तों ने अपने मोबाइल में भी कैद किया।
मंगलवार और शनिवार को भगवान का भव्य श्रृंगार किया जाता है। इस श्रृंगार में करीब दो से तीन घंटे का वक्त लगता है। जय रणजीत भक्त मंडल के सदस्यों और मंदिर के पुजारी द्वारा ये भव्य श्रृंगार किया जाता है। आज हुए इस श्रृंगार में भी करीब दो घंटे से ज्यादा का समय लगा। शाम करीब 5 बजे भगवान के भ‌व्य श्रृंगार की शुरूआत की गई थी। भक्त मंडल के सदस्यों द्वारा ही 500 किलो लाल खजूर और 100 किलो मोगरे के फूलों की व्यवस्था की गई। रणजीत हनुमान के साथ ही मंदिर परिसर में बने राम दरबार में भी फूलों और लाल खजूर से श्रृंगार किया गया। श्रृंगार के बाद रात 8.30 बजे भगवान की आरती की गई। खास बात यह है कि मंदिर में मंगलवार और शनिवार को हजारों की संख्या में भक्त भगवान के दर्शन करने आते है। सुबह से ही भक्तों के आने का सिलसिला शुरू होता है, जो मंगलवार और शनिवार को देर रात तक जारी रहता है। इन दोनों ही दिन रात करीब 9.30 बजे से सुंदरकांड मंदिर परिसर में किया जाता है। जिसमें भक्त शामिल होते है। सुंदरकांड रात करीब 12.30 बजे तक चलता है और इसकी बाद भगवान की आरती की जाती है।

500 किलो खजूर, 100 किलो मोगरा से सजा दरबार Read More »

मोहब्बत की दुकान के बाद राहुल ने बाइक सुधारना सीखा

नई दिल्ली, एजेंसी। कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने दिल्ली के एक गैरेज में पहुंचकर वहां के मैकेनिक्स के साथ काम किया। राहुल ने मंगलवार रात करीब 9.30 बजे अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर 6 फोटो पोस्ट करके इसकी जानकारी दी। फोटो में राहुल के सामने एक बाइक खुली हुई है, साथ में कुछ लोग बैठे दिखाई दे रहे हैं, वहीं एक अन्य फोटो में राहुल एक बाइक में स्क्रू ड्राइवर से पेंच कसते दिखाई दे रहे हैं, वही एक फोटो में वे गैरेज कर्मी से मशीन की जानकारी ले रहे हैं।

मोहब्बत की दुकान के बाद राहुल ने बाइक सुधारना सीखा Read More »

Scroll to Top
Verified by MonsterInsights