Hindustanmailnews

मध्य प्रदेश

सीएम का ऐलान… हफ्तेभर में एक दिन पुलिस को भी आराम

आयोजन: सीएम हाउस में पुलिस परिवार का समागम……….

मुख्यमंत्री ने पुलिसकर्मियों को वीकली आॅफ देने का ऐलान किया है। इसके लिए डीजीपी को आदेश दिए हैं। मुख्यमंत्री शुक्रवार रात सीएम हाउस में आयोजित पुलिस परिवार समागम कार्यक्रम को संबोधित कर रहे थे। इस दौरान उन्होंने पुलिसकर्मियों के लिए कई बड़े ऐलान किए हैं। कार्यक्रम में गृहमंत्री नरोत्तम मिश्रा, डीजीपी सुधीर सक्सेना, एसीएस होम डॉ. राजेश राजौरा और सीएम शिवराजसिंह की पत्नी साधना सिंह समेत कई पुलिस अधिकारी और उनके परिवार के लोग मौजूद रहे। इस दौरान सीएम ने पुलिस परिवारों पर पुष्प वर्षा कर उनका स्वागत किया। कार्यक्रम में सांस्कृतिक कार्यक्रम भी हुए।
बलिदान का किया उल्लेख – सीएम शिवराजसिंह चौहान ने अपने संबोधन में पुलिसकर्मियों के कार्यों, उनके बलिदान का उल्लेख भी किया, साथ ही महिला पुलिसकर्मियों के कार्यों की सराहना की। पुलिस महानिदेशक सुधीर सक्सेना ने पुलिसकर्मियों और उनके परिजन के लिए किए गए कार्यों और योजनाओं, जैसे- आवास, स्वास्थ्य सुविधाओं आदि के लिए सीएम शिवराजसिंह का आभार जताया।

सीएम ने ये बड़ी
घोषणाएं की…
’थानों में पदस्थ आरक्षक से उपनिरीक्षक स्तर तक के ऐसे अधिकारी-कर्मचारी, जिनके पास शासकीय वाहन नहीं हैं, उन्हें 15 लीटर पेट्रोल भत्ता हर महीने दिया जाएगा।
’ पौष्टिक आहार भत्ता के रूप में एक हजार रुपए हर महीने दिया जाएगा।
’ आरक्षक से लेकर प्रधान आरक्षक तक वर्दी के लिए मिलने वाला भत्ता 5000 किया जाएगा।
’ राज्य पुलिस सेवा के अधिकारियों को पांचवां वेतनमान दिया जाएगा।
’ भोजन भत्ता 100 रुपए प्रतिदिन के हिसाब से दिया जाएगा।
’ 45 वर्ष से अधिक आयु के सभी पुलिसकर्मियों का नि:शुल्क मेडिकल चेकअप किया जाएगा।
’ सभी पुलिसकर्मियों के लिए रोटेशन से साप्ताहिक अवकाश सुनिश्चित किया जाएगा।
’ पुलिसकर्मियों के लिए 25 हजार नए आवास बनाए जाएंगे।

सीएम का ऐलान… हफ्तेभर में एक दिन पुलिस को भी आराम Read More »

15 जिलों में भारी बारिश का अलर्ट… भोपाल-इंदौर संभाग में हल्की बारिश

मध्यप्रदेश के दक्षिण-पूर्वी हिस्से में मानसूनी एक्टिविटी होने से अगले दो दिन तेज बारिश होगी। रीवा, शहडोल और सागर संभाग के 15 जिलों में अगले 24 घंटे के दौरान भारी बारिश का अलर्ट है, जबकि इंदौर, भोपाल, जबलपुर और ग्वालियर संभाग में हल्की बारिश हो सकती है।
मौसम विभाग के अनुसार सिंगरौली, सीधी, रीवा, सतना, अनूपपुर, शहडोल, उमरिया, कटनी, सिवनी, पन्ना, दमोह, सागर, छतरपुर, टीकमगढ़ और निवाड़ी में भारी बारिश हो सकती है, वहीं अन्य जिलों में हल्की बारिश का अनुमान है। सीनियर मौसम वैज्ञानिक एचएस पांडे ने बताया कि वर्तमान में ओडिशा और आंध्रा पोस्ट के ऊपर कम दबाव का क्षेत्र है। अगले दो-तीन दिन तक बारिश होगी। इसके बाद बारिश की एक्टिविटी कम होगी।

सामान्य से 5% ज्यादा
मध्यप्रदेश में 1 जून से अब तक ओवरआॅल 5% ज्यादा बारिश हुई है। इनमें प्रदेश के पूर्वी हिस्से में 7% कम और पश्चिमी हिस्से में 16% ज्यादा बारिश दर्ज की गई है।
बड़े शहरों में मौसम का हाल
भोपाल: हल्की बारिश होने का अनुमान है। कुछ इलाकों में तेज बारिश की एक-दो झड़ी लग सकती है।
इंदौर: यहां भी रिमझिम बारिश का दौर रहेगा। संभाग में कहीं भी तेज बारिश होने का अनुमान नहीं है।
ग्वालियर: तेज बारिश का अलर्ट नहीं है। हल्की बारिश ही होगी।
जबलपुर: नमी होने से कुछ इलाकों में तेज बारिश हो सकती है। बाकी जगहों पर हल्की बारिश होगी।

24 घंटे में कैसा रहा मानसून
भोपाल में शुक्रवार सुबह से धूप-छांव की आंख-मिचौली चलती रही। दोपहर बाद तेज बारिश हुई, वहीं उज्जैन में चार दिन के ब्रेक के बाद दोपहर करीब 2 बजे से गरज-चमक के साथ तेज पानी गिरा। बड़वानी में नर्मदा नदी खतरे के निशान से 7 मीटर ऊपर बही। इससे राजघाट का पुराना पुल डूब गया। घाट के ऊपर बने दत्त मंदिर के अंदर तक पानी पहुंच गया। बैतूल जिले के मुलताई ब्लॉक में वर्धा के 6 और चंदोरा डैम के सभी 8 गेट खोल दिए गए। इससे पहले जिले के सिलादेही गांव में गुरुवार रात तेज बारिश के बाद शुक्रवार सुबह चेक डैम फूट गया। पारसडोह डैम के दो गेट को दो मीटर तक खोल दिया गया। यहां ताप्ती नदी उफान पर रही। इसकी वजह से ताप्ती सरोवर भी ओवरफ्लो होकर बह रहा है। सरोवर के ओवरफ्लो होने पर लोगों ने ढोल की थाप पर नाचकर खुशी मनाई। मुलताई में अंभोरा नदी उफान पर है। यहां पट्टन में घाट-अमरावती के बीच पड़ने वाली पुलिया का आधा हिस्सा बह गया। उज्जैन में 9 घंटे में 72 मिमी यानि करीब 3 इंच बारिश हुई। सिवनी में 43 मिमी, पचमढ़ी में 28, शिवपुरी में 20, गुना में 20, रायसेन में 19, सागर में 15, दमोह में 12, रतलाम में 11, इंदौर में 8.8 मिमी बारिश हुई, वहीं धार, बैतूल, सीधी, जबलपुर, मलांजखंड, छिंदवाड़ा, नर्मदापुरम और भोपाल में भी बारिश हुई।

15 जिलों में भारी बारिश का अलर्ट… भोपाल-इंदौर संभाग में हल्की बारिश Read More »

मप्र में पहली बार वैनेडियम और सोने की खदानों की होगी नीलामीहीरे के चार नए ब्लॉक नीलाम करेगी सरकार, 13 खदानों की प्रोसपेक्टिंग

प्रदेश की धरती से अब सोना और वैनेडियम धातुओं का भी खनन होगा। राज्य सरकार सिंगरौली जिले में मिले दो गोल्ड ब्लॉक और बैतूल में मिली बहुमूल्य धातु वैनेडियम-ग्रेफाइट ब्लॉक की पहली बार नीलामी करने जा रही है। पन्ना, रीवा और पन्ना-छतरपुर की सीमा पर 4 नए डायमंड ब्लॉक की भी नीलामी होने जा रही है। जो भी कंपनी इन खनिज ब्लॉक का कंपोजिट लाइसेंस हासिल करेगी, उसके पास खनिज की गुणवत्ता और मात्रा के प्रोसपेक्टिंग लाइसेंस के साथ ही माइनिंग राइट दोनों मिलेंगे। वैनेडियम का इस्तेमाल स्टील की ऐसी मिश्रित धातु बनाने में होता है, जो मजबूत और हल्की होने के कारण न्यूक्लियर रिएक्टर, एयरक्रॉफ्ट, रॉकेट और वाहनों के निर्माण में काम आती है। मप्र खनिज संसाधन विभाग ने 51 माइनिंग ब्लॉक की नीलामी के ई-आॅक्शन के लिए टेंडर बुलाए हैं। इनमें 13 खदानें ऐसी हैं, जिनमें खनिज की प्रोसपेक्टिंग पहले ही हो चुकी है, इनकी माइनिंग लीज दी जाएगी। 38 खनिज ब्लॉक के कंपोजिट लाइसेंस दिए जाएंगे। इसमें खनिज की गुणवत्ता और मात्रा के प्रोस्पेक्टिंग और माइनिंग राइट दोनों शामिल होंगे। 10 अगस्त तक इच्छुक कंपनियां टेंडर भर सकती हैं। सरकार अगले 50 साल के लिए इन खनन ब्लॉक को लीज पर देने जा रही है।

मप्र में पहली बार वैनेडियम और सोने की खदानों की होगी नीलामीहीरे के चार नए ब्लॉक नीलाम करेगी सरकार, 13 खदानों की प्रोसपेक्टिंग Read More »

मोदी शाह के आते ही मजबूत भाजपा…….एक से बढ़कर एक योजनाओं के बीच भारी तो मोदी शाह ही

लगातार प्रधानमंत्री मोदी के प्रदेश दौरों के बाद गृहमंत्री अमित शाह की प्रदेश के नेताओं के साथ बैठकों के दौर के चलते इन सभी की बॉडी लैंग्वेज समर्पण और सहयोग वाली नजर आने लगी है। अभी जो थोड़ी बहुत अकड़ रही भी होगी तो 30 जुलाई को इंदौर में अमित शाह के बूथ कार्यकर्ता सम्मेलन में आगमन, 12 अगस्त को सागर में संत रविदास मंदिर के शिलान्यास, उसके बाद सितंबर में कार्यकर्ता महाकुंभ में प्रधानमंत्री मोदी के भोपाल आगमन बाद भाजपा में एकता का सागर हिलोरे मारने लगेगा। अपने-अपने क्षेत्रों में भले ही इन नेताओं का दबदबा हो, मुख्यमंत्री की इनसे पटरी न बैठती हो, पर इन नेताओं को चुनाव संचालन संबंधी विभिन्न समितियों का दायित्व सौंपकर अमित शाह ने यह भी समझा दिया है कि जैसे उनके सामने एक जाजम पर मुस्कराते नजर आते हैं…यही सामंजस्य तब भी नजर आना चाहिए, जब विकास यात्रा या चुनावी सभा में एक-दूसरे के क्षेत्र में कार्यकर्ताओं के बीच जाएं। इस चुनाव में दिल्ली के सर्वेसर्वा इस बात से चिंतित हैं कि मुख्यमंत्री चौहान की योजनाएं अपनी जगह हैं और कार्यकर्ताओं की नाराजगी अपनी जगह, इसलिए संगठन में यह संदेश देने के लिए है कि भाजपा का हर कार्यकर्ता उसकी नींव का पत्थर है।

मोदी शाह के आते ही मजबूत भाजपा…….एक से बढ़कर एक योजनाओं के बीच भारी तो मोदी शाह ही Read More »

भारतीय जनता पार्टी ने घोषित किए केंद्रीय पदाधिकारी

भारतीय जनता पार्टी ने केंद्रीय पदाधिकारियों की नई टीम घोषित कर दी है। मध्यप्रदेश से तीन नेताओं को उनके पद पर बरकरार रखा गया है। राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्‌डा की टीम में कैलाश विजयवर्गीय दूसरी बार राष्ट्रीय महासचिव मंत्री बने रहेंगे। इसी तरह सौदान सिंह राष्ट्रीय उपाध्यक्ष और ओमप्रकाश धुर्वे भी राष्ट्रीय सचिव के पद पर बरकरार रहेंगे। सह कोषाध्यक्ष पद से मंदसौर सांसद सुधीर गुप्ता को हटाया गया है। उनकी जगह सौदान सिंह को नियुक्त किया गया है।

भारतीय जनता पार्टी ने घोषित किए केंद्रीय पदाधिकारी Read More »

Scroll to Top
Verified by MonsterInsights