Hindustanmailnews

इंदौर

10वीं और 12वीं की मेरिट…व्यवस्थाओं के अभाव मेंजीत का भाव पैदा करते विद्यार्थी योद्धा

माध्यमिक शिक्षा मंडल ने 10वीं और 12वीं बोर्ड के नतीजे जारी कर दिए हैं। इंदौर जिले का बारहवीं का रेग्यूलर स्टूडेंट का नतीजा 56% रहा। यह पिछले साल से 24 प्रतिशत कम है। दूसरे नजरिए से देखा जाए तो 44% प्रतिशत बच्चे फेल हो गए हैं या सप्लीमेंट्री में हैं। दरअसल, इस बार 12वीं में वे स्टूडेंट शामिल हुए थे, जिन्हें कोरोनाकाल में दो साल पहले प्रमोशन देकर दसवीं पास किया गया था। इस साल दसवीं बोर्ड का परिणाम 66.5 प्रतिशत रहा। यह पिछले साल से पांच प्रतिशत ज्यादा है। दसवीं में जिले के मृदुल हरिशंकर पाल ने 98.8% प्रतिशत अंकों के साथ प्रदेश में टॉप किया।

इंदौर जिले का 12वीं का रिजल्ट 24% गिरा
इंदौर जिले में बारहवीं में 56 प्रतिशत रेग्यूलर स्टूडेंट्स पास हुए हैं। करीब 43 हजार स्टूडेंट्स ने एग्जाम दी थी। इनमें 24 हजार 161 पास हुए हैं। 11 हजार 726 फेल हो गए। 55% लड़के पास हुए हैं, जबकि लड़कियों का पास होने का प्रतिशत 58 रहा है। पिछले साल बारहवीं का रिजल्ट 80% था। इस बार भारी गिरावट ने सबको चौंका दिया है। दरअसल, कोरोना काल में दसवीं के स्टूडेंट्स को प्रमोशन दे दिया गया था। ये स्टूडेंट अब जब 12वीं में पहुंचे थे तो बोर्ड एग्जाम में परफॉर्म नहीं कर पाए। मंत्री इंदरसिंह परमार ने भी यह बात मानी है। इधर, 12वीं के नतीजे देखें तो प्रदेश में कॉमर्स की मेरिट लिस्ट में नौ और जीव विज्ञान में एक छात्रा ने जगह बनाई है।

10वीं और 12वीं की मेरिट…व्यवस्थाओं के अभाव मेंजीत का भाव पैदा करते विद्यार्थी योद्धा Read More »

ड्रग्स बेची तो ढूंढें नहीं मिलेंगे जमानतदार

हिन्दुस्तान मेल, इंदौर
स्वच्छ शहर इंदौर में नशा, ड्रग्स को लेकर मचे घमासान पर अंतत: जिला प्रशासन ने बुधवार को सख्त फैसला लिया। इसके तहत अब ड्रग सप्लाई करते हुए जो भी व्यक्ति पकड़ा जाएगा और उसकी कोई जमानत कराता है, तो उस जमानतदार का नाम सार्वजनिक किया जाएगा। जहां घर है, उसी चौराहे पर उसके नाम का पोस्टर भी चस्पा किया जाएगा। इसमें जमानत से जुड़ी जानकारी सार्वजनिक रूप से लिखी जाएगी। इसकी शुरुआत इंदौर से होगी। ऐसा करने का मकसद नशाखोरी को बढ़ावा देने वालों को हतोत्साहित करना है। मालूम हो कि पूरे प्रदेश में इंदौर में ही नाइट कल्चर लागू है। इसके बाद से नशाखोरी की शिकायतें बढ़ गई है। यह जानकारी गृह मंत्री और इंदौर के प्रभारी मंत्री नरोत्तम मिश्रा ने जानकारी दी।
बुधवार को नरोत्तम मिश्रा इंदौर आए। उन्होंने रेसीडेंसी कोठी में जिला योजना समिति की बैठक ली। इसके बाद उन्होंने पत्रकारों से बात की। मिश्रा ने कहा कि जनप्रतिनिधियों के साथ पुलिस की बैठक में यह तय किया है कि ड्रग पेडलर की जमानत जो व्यक्ति देगा, उनका नाम बोर्ड पर लिखकर उसके मोहल्ले में टांगा जाएगा। पहला चरण इंदौर से प्रारंभ हो रहा है। दूसरे चरण में अन्य नाम भी जोड़े जाएंगे।

भारतरत्न लता मंगेशकर के नाम होगा आॅडिटोरियम
मिश्रा ने बताया कि जिला योजना समिति की बैठक में इंदौर विकास प्राधिकरण का राजेंद्र नगर में बना आॅडिटोरियम भारत रत्न स्वर कोकिला लता मंगेशकर आॅडिटोरियम के नाम से जाना जाएगा। वहीं, इंदौर में बांटे विवादित पर्चे को लेकर प्रभारी मंत्री ने कहा कि मामला संज्ञान में आया है। केस दर्ज कर लिया गया है। मामले में जांच की जा रही है। मिश्रा ने कहा कि मुख्यमंत्री जन-सेवा अभियान के द्वितीय चरण में भी इंदौर में बेहतर कार्य किया जा रहा है। उन्होंने अधिक से अधिक लोगों को लाभान्वित करने के लिये गहनता पूर्वक पात्रता परीक्षण करने के निर्देश दिए। वहीं, नवीन शासकीय महाविद्यालय नंदा नगर का नाम मां कनकेश्वरी देवी शासकीय महाविद्यालय और फूटी कोठी चौराहे पर निर्मित होने वाले फ्लाई ओवर-ब्रिज का नाम संत सेवालाल के नाम पर किए जाने के प्रस्ताव का भी अनुमोदन किया गया।

ड्रग्स बेची तो ढूंढें नहीं मिलेंगे जमानतदार Read More »

कलेक्टर ने की राह आसान… चैन्नई से मंगाया गया वाहन

हमेशा की तरह इस बार की जनसुनवाई भी दिव्यांगजन और जरूरतमंदों के लिए वरदान साबित हुई है। कलेक्टर ने दिव्यांग कोमल के लिए विशेषताओं से युक्त अत्याधुनिक व्हील चेयर कम इलेक्ट्रिक व्हीकल के लिए एक लाख रुपए स्वीकृत किए हैं, वहीं अन्य जरूरतमंदों को भी मदद दी गई है।
कलेक्टोरेट में जनसुनवाई में पहुंची दिव्यांग कोमल व्यास के लिए मंगलवार का दिन यादगार हो गया। कोमल राजवाड़ा क्षेत्र के कुंवर मंडली में रहती हैं, जो बचपन से ही दिव्यांग हैं। चलने-फिरने में असमर्थ हैं। उनके पिताजी की भी मृत्यु हो चुकी है। उनका 13 साल का एक भाई है और माताजी गृहिणी हैं। ये दोनों कोमल पर आश्रित हैं। कोमल ने उच्च शिक्षा प्राप्त की है और एक प्राइवेट कंपनी में वर्क फ्राम होम भी कर रही हैं, पर जून महीने से वर्क फ्रॉम आॅफिस शुरू हो जाएगा। कोमल ने बताया- मेरे पास आॅफिस जाने के लिए कोई साधन नहीं है। मुझे दिक्कतों को सामना करना पड़ेगा। इनकम भी इतनी नहीं है कि मैं वाहन खरीद सकूं।
कोमल व्यास ने कलेक्टर के समक्ष एक विशेष उपकरण के अटेचमेंट वाले इलेक्ट्रिक वाहन की इच्छा जाहिर की। कलेक्टर ने तुरंत ही उक्त वाहन के लिए एक लाख रुपए स्वीकृत किए। यह वाहन चैन्नई से आएगा, जो आर्डर पर मंगाया जाएगा। वाहन के लिए एक लाख रुपए स्वीकृत होने से कोमल बेहद खुश हैं। वे बोलीं- मेरे जीवन की राह अब आसान होगी। कलेक्टर के प्रति उन्होंने आभार भी व्यक्त किया। इसी तरह जनसुनवाई में और भी कई पीड़ित, जरूरतमंद पहुंचे, जिनकी समस्याएं सुन कलेक्टर ने उन्हें भी राहत दी।

कलेक्टर ने की राह आसान… चैन्नई से मंगाया गया वाहन Read More »

149 यात्रियों को लेकर पहली बार उड़ी गोवा की सीधी फ्लाइट………

शहर से गोवा के लिए पहली बार मंगलवार को फ्लाइट चली। कुल 149 यात्रियों को लेकर फ्लेन उड़ा। राजा भोज एयरपोर्ट मैनेजमेंट ने पहली बार शुरू हुई फ्लाइट का स्वागत वाटर कैनन सेल्यूट देकर किया गया। वहीं, केक काटकर एक-दूसरे का मुंह भी मीठा कराया। इंडिगो की यह फ्लाइट 186 सीटर एयरबस के जरिए सप्ताह में तीन दिन संचालित होगी।
एयरपोर्ट डायरेक्टर रामजी अवस्थी ने बताया कि फ्लाइट का संचालन नॉर्थ गोवा के मोपा एयरपोर्ट से होगा। पहले दिन यात्रियों में खासा उत्साह देखने को मिला। गोवा की पहली उड़ान में 144 यात्रियों का आगमन व 149 यात्रियों का प्रस्थान हुआ। यह उड़ान (6ए6971-6972) सप्ताह मे तीन दिन मंगलवार, गुरुवार एवं शनिवार को प्रचालित होगी। उड़ान का आगमन समय सुबह 11.40 बजे और प्रस्थान दोपहर 12.10 बजे होगा।

दो घंटे में गोवा पहुंच जाएंगे यात्री
इस उड़ान से पहले जहां यात्रियों को भोपाल से गोवा जाने में वाया मुंबई लगभग 8 घंटे का समय लगता था। अब यह उड़ान यात्रियों को 1 घंटे 55 मिनट में सीधे गोवा तक ले जाएगी। राजा भोज एयरपोर्ट से गोवा फ्लाइट के शुरू होने के बाद यात्रियों की संख्या और बढ़ने की संभावना है। माना जा रहा है कि अगले महीने तक यात्री संख्या करीब सवा लाख तक पहुंच जाएगी। अब फ्लाइट संख्या दोनों ओर की मिलाकर 34 हो जाएगी। हालांकि, शनिवार को 32 फ्लाइट संख्या के साथ यात्री संख्या 4159 रही, जो अब तक का रिकॉर्ड है। गोवा की पहली फ्लाइट को वाटर कैनन से सेल्यूट दिया गया।

149 यात्रियों को लेकर पहली बार उड़ी गोवा की सीधी फ्लाइट……… Read More »

बाइक चोरी कर सोशल मीडिया पर लौटाने के लिए मांगे 15 हजार, गर्लफ्रेंड के खाते में डलवाए पैसे

बाग, टांडा, धार के बदमाश इंदौर आकर बाइक चुराते और फिर सोशल मीडिया पर फोटो अपलोड कर सस्ते दाम में बेच देते। भंवरकुआ से बाइक चोरी होने के बाद फरियादी ने सोशल मीडिया पर मदद मांगी तो आरोपियों ने ही संपर्क कर 20 हजार रुपए मांगे। 15 हजार रुपए गर्लफ्रेंड के खाते में डलवाकर फरियादी को गाड़ी लेने बुलाया तो पुलिस पहुंच गई और पकड़ लिया।
भंवरकुआ टीआइ शशिकांत चौरसिया ने बताया कि राजू सिंह निवासी जावरा बाग तहसील गंधवानी जिला धार व उसके एक नाबालिग साथी को गिरफ्तार किया है, एक साथी फरार है। आरोपियों के पास से 7 बाइक बरामद हुई है। आरोपी 6 मई को भंवरकुआ इलाके से युवक की बाइक चुरा ली। युवक ने अपनी गाड़ी का फोटो इंस्टाग्राम पर अपलोड कर मदद मांगी। उसकी गाड़ी का फोटो आरोपियों ने देखा तो फरियादी से संपर्क कर लिया और गाड़ी लौटाने के एवज में 20 हजार मांंगे। 15 हजार रुपए आरोपी ने गर्लफ्रेंड के खाते में डलवा लिए बुलाया। इस बीच पुलिस टीम आरोपियों तक पहुंच गई और पकड़ लिया। आरोपी राजू से पिस्टल व कारतूस भी मिल गए। आरोपियों से चोरी की सात बाइक बरामद हो गई है। इंस्टाग्राम आइडी चेक करने पर पता चला कि आरोपी गाड़ी चोरी करने के बाद इंस्टाग्राम के जरिए उसे बेच देते थे। मुख्य आरोपी की गर्लफ्रेंड है, उस पर पैसा खर्च करने के लिए वह महंगी गाड़ी चोरी करता था।

बाइक चोरी कर सोशल मीडिया पर लौटाने के लिए मांगे 15 हजार, गर्लफ्रेंड के खाते में डलवाए पैसे Read More »

Scroll to Top
Verified by MonsterInsights