Hindustanmailnews

Author name: Hindustanmailnews

Morena News: मुरैना में जमीन विवाद को लेकर गोलीबारी; छह लोगों की हत्या, दो की हालत गंभीर

Morena Firing News: मुरैना जिले के लेपा गांव में जमीनी विवाद को लेकर छह लोगों की गोली मारकर हत्या करने का मामला सामने आया है। तीन लोग गंभीर रूप से घायल बताए जा रहे हैं। गांव में तनाव के हालात को देखते हुए भारी पुलिस बल तैनात किया गया है।

मध्यप्रदेश के मुरैना में जमीनी विवाद में छह लोगों की गोली मारकर हत्या करने का मामला सामने आया है। गोलीबारी में छह लोगों की मौत हो गई है जबकि दो लोग गंभीर हैं। जानकारी के अनुसार जिले के सिंहोंनिया थाना अंतर्गत लेपा गांव में शुक्रवार सुबह धीर सिंह ने हथियारों सहित गजेंद्र सिंह के घर पर पुरानी रंजिश को लेकर हमला किया था। दोनों परिवारों के बीच 2013 से घूरे पर कूड़ा डालने को लेकर विवाद चल रहा है। पुरानी रंजिश में धीर सिंह ने गजेंद्र सिंह के परिवार के छह लोगों को गोली मारी, जिनमें तीन महिला और तीन पुरुषों को गोली लगी। गोली लगने से तीन पुरुष और दो महिलाओं की मौत हो गई, जबकि एक महिला ने अस्पताल में दम तोड़ दिया। फिलहाल दो गंभीर अस्पताल में भर्ती हैं। घटना के बाद गांव में तनाव के हालात हैं। भारी पुलिस बल तैनात किया गया है।

बताया जा रहा है कि घटना के बाद आरोपी गांव छोड़कर फरार हो गए हैं। मौके पर पहुंची पुलिस ने शवों पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भेजा है। वहीं, घायलों को पुलिस लाइन जिला चिकित्सालय में भर्ती किया गया है। जिले के प्रभारी पुलिस अधीक्षक ने घटना की गंभीरता को देखते हुए गांव में भारी संख्या में पुलिस बल भेजा है। विवाद के दौरान मौजूद प्रत्यक्षदर्शियों ने घटना का वीडियो भी बनाया है, जो कि सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।

2013 से जारी है दोनों परिवारों में विवाद
बताया जा रहा है कि 10 साल पहले 2013 में धीर सिंह तोमर और गजेंद्र सिंह तोमर के परिवार के बीच विवाद हुआ था, इस दौरान धीर सिंह के परिवार के दो लोगों की मौत हो गई थी। हत्या का आरोप गजेंद्र सिंह के परिवार पर लगा था। जिसके बाद कोर्ट में केस चला और फिर बाद में दोनों परिवारों ने सामाजिक तौर पर समझौता कर लिया था। सुलह होने के बाद गजेंद्र सिंह का परिवार लेपा गांव में फिर से रहने के लिए पहुंचा था। 

शुक्रवार सुबह पुराने जमीनी विवाद को लेकर धीर सिंह के परिवार के लोगों ने गजेंद्र सिंह के परिवार पर पहले लाठी डंडों से हमला किया, जब विवाद और बढ़ा तो धीर सिंह के पक्ष के श्यामू और अजीत ने मिलकर गजेंद्र सिंह और उसके परिवार पर गोलियां चलाना शुरू कर दी। इस दौरान तीन लोगों की गोली लगने से मौत हो गई, बाद में दो और लोगों ने दम तोड़ दिया।

Morena News: मुरैना में जमीन विवाद को लेकर गोलीबारी; छह लोगों की हत्या, दो की हालत गंभीर Read More »

भगवान महाकाल की सवारी के लिए बनेंगे पांच नए रथइस बार श्रावण अधिकमास, महाकालेश्वरकी दस सवारी निकलेगी…

पंचांगों के अनुसार इस बार श्रावण अधिकमास रहेगा अर्थात श्रावण मास की अवधि तीस की बजाय साठ दिन की होगी। ऐसे में ज्योतिर्लिंग महाकाल मंदिर से भगवान महाकाल की दस सवारी निकलेगी। मंदिर समिति ने इसके लिए अभी से तैयारी शुरू कर दी है। समिति पांच नए रथ बनवाने जा रही है। मंदिर के पुजारी, पुरोहित रथ का डिजाइन तैयार करेंगे। ड्राइंग डिजाइन को प्रबंध समिति में रखा जाएगा। स्वीकृति मिलने के बाद रथ बनाने का काम शुरू होगा।
विश्व प्रसिद्ध ज्योतिर्लिंग महाकाल मंदिर में श्रावण-भादौ मास में भगवान महाकाल की सवारी निकाली जाती है। मंदिर की परंपरा अनुसार श्रावण मास के प्रत्येक सोमवार तथा भादौ मास में भादौ कृष्ण अमावस्या तक आने वाले सोमवार पर सवारी निकलती है। इस अनुक्रम से प्रतिवर्ष 6 से 7 सवारियां निकाली जाती है। इस बार श्रावण अधिक मास होने से भगवान की दस सवारी निकलेगी।
पुराने रथ जर्जर, तीन मुखारविंद नए रथ में निकलेंगे
पुराने पांच रथ में से दो तीन रथ जर्जर हो गए है। इनका स्थान नए रथ लेंगे। इसके दो नए रथ में भगवान के अन्य मुखारविंद भक्तों के दर्शनार्थ निकाले जाएंगे। सूत्र बताते हैं एक पुजारी ने चांदी का बड़ा रथ बनाने का भी प्रस्ताव दिया है।
2023 में महाकाल की सवारी
’पहली-10 जुलाई ’दूसरी-17 जुलाई
’तीसरी-24 जुलाई ’चौथी-31 जुलाई
’पांचवी-07 अगस्त ’छठी-14 अगस्त
’सातवी-21 अगस्त ’आठवीं-28 अगस्त ’नवीं-04 सितंबर ’दसवीं शाही सवारी-11 सितंबर

भगवान महाकाल की सवारी के लिए बनेंगे पांच नए रथइस बार श्रावण अधिकमास, महाकालेश्वरकी दस सवारी निकलेगी… Read More »

सऊदी अरब के फुटबॉल क्लब ने दिया 3600 करोड़ रुपए का आॅफर

दुनिया के शीर्ष फुटबॉलर्स में से एक लियोनेल मेसी भी क्रिस्टियानो रोनाल्डो की राह पर हैं। लियोनेल मेसी को सऊदी अरब के क्लब अल-हिलाल में शामिल होने का प्रस्ताव (करीब 3600 करोड़ रुपए सालाना) मिला है। समाचार एजेंसी ने अर्जेंटीना के विश्व कप विजेता कप्तान के एक करीबी सूत्र के हवाले से यह जानकारी दी है। हालांकि, अल-हिलाल की ओर से इस संबंध अब तक कोई आधिकारिक बयान नहीं जारी किया गया है।
रायटर्स ने सूत्र के हवाले से लिखा है सऊदी क्लब की ओर से लियोनेल मेसी को सालाना 400 मिलियन डॉलर का प्रस्ताव मिला है। वहीं, फोर्ब्स ने लिखा कि अल-नस्र के प्रतिद्वंद्वी फुटबॉल क्लब अल-हिलाल ने लियोनेल मेसी को उनके साथ शामिल होने के लिए 400 मिलियन यूरो (441 मिलियन डॉलर यानी करीब 3600 करोड़ रुपए) सालाना की पेशकश की है। फोर्ब्स ने यह खबर ट्रांसफर मार्केट विशेषज्ञ फैब्रीजियो रोमानो और सऊदी गजट के हवाले से दी है। खबर में बताया गया है कि लियोनेल मेसी यदि यह प्रस्ताव स्वीकार कर लेते हैं तो वह फोर्ब्स की सूची में दुनिया के सबसे अधिक भुगतान पाने वाले फुटबॉल खिलाड़ी और एथलीट बन जाएंगे। लियोनेल मेसी सऊदी अरब के टूरिज्म ब्रांड एम्बेस्डर हैं। उनके लंबे समय के प्रतिद्वंद्वी और पुर्तगाल के स्टार फुटबॉलर क्रिस्टियानो रोनाल्डो ने दिसंबर 2022 में सऊदी क्लब अल-नस्र के साथ सालाना लगभग 220 मिलियन डॉलर (करीब 1800 करोड़ रुपए) का करार किया था।
लियोनेल मेसी अभी फ्रांस के मशहूर फुटबाल क्लब पेरिस सेंट जर्मेन का हिस्सा हैं। हालांकि, क्लब ने उन्हें 2 सप्ताह के लिए निलंबित कर दिया है। इसके बाद खबरें आईं थीं कि लियोनेल मेसी पर बिना इजाजत सऊदी अरब की यात्रा करने का आरोप है। निलंबन के दौरान लियोनेल मेसी को ट्रेनिंग करने की भी मंजूरी नहीं दी जाएगी।
मेसी का फ्रांस के क्लब के साथ खत्म हो रहा करार
लियोनेल मेसी को निलंबन के दौरान की सैलरी भी नहीं मिलेगी। लियोनेल मेसी का इस सीजन पेरिस सेंट जर्मेन के साथ करार भी खत्म हो रहा है। माना जा रहा है कि लियोनेल मेसी सीजन के अंत में पेरिस सेंट जर्मेन को छोड़ सकते हैं। लियोनेल मेसी 2021 में क्लब में शामिल हुए थे।

सऊदी अरब के फुटबॉल क्लब ने दिया 3600 करोड़ रुपए का आॅफर Read More »

दोहा में 10 से ज्यादा चैम्पियन उतर रहे, भारत से नीरज चोपड़ा भी शामिल

आज होने वाली डायमंड लीग से एथलेटिक्स का नया सीजन शुरू हो जाएगा। डायमंड लीग के 14वें सीजन में 14 सीरीज होंगी, जो 5 महीने तक 14 शहरों में आयोजित होंगी। आखिरी सीरीज 8 सितंबर को ब्रसेल्स में होगी। इसके बाद 16-17 सितंबर को यूजीन (अमेरिका) में फाइनल्स होगा, जिसमें सभी सीरीज के मेडलिस्ट उतरेंगे। डायमंड लीग वर्ल्ड चैम्पियनशिप के बाद एथलेटिक्स का सबसे बड़ा इवेंट है। यह वर्ल्ड एथलेटिक्स का एक-दिवसीय सबसे बड़ा कॉम्पिटीशन है।
किन-किन खेलों के कितने इवेंट्स- दोहा में 14 इवेंट्स होंगे। पुरुष कैटेगरी में 100 मीटर, 200 मीटर, 400 मीटर, 800 मीटर, 400 मीटर हर्डल्स, 3000 मीटर, ट्रिपल जंप, हाई जंप, जैवलिन थ्रो, डिस्कस थ्रो इवेंट होंगे। वहीं, महिला कैटेगरी में 100 मीटर, 100 मीटर हर्डल्स, 400 मीटर, 1500 मीटर, 3000 मीटर स्टीपलचेज, पोल वॉल्ट के इवेंट होंगे।
विजेता को मिलती है कितनी प्राइज मनी- एक डायमंड लीग में हर इवेंट्स के विजेता को 30 हजार डॉलर (करीब 24.53 लाख रुपए) प्राइज मनी के रूप में मिलते हैं। साथ ही रेटिंग अंक भी दिए जाते हैं। 14 सीरीज खत्म होने के बाद हर इवेंट का टॉप परफॉर्मर फाइनल्स के लिए क्वालिफाई करता है। दोहा में 10 से ज्यादा चैम्पियन उतर रहे हैं।

दोहा में कई बड़े खिलाड़ी हिस्सा लेंगे
वर्ल्ड चैम्पियन जैवलिन थ्रोअर एंडरसन पीटर्स, 200 मी. के ओलिंपिक चैम्पियन डि ग्रासी, 400 मी. के वर्ल्ड चैम्पियन माइकल नॉर्मन, 100 मी. के वर्ल्ड चैम्पियन फ्रेड केरले, 1500 मी. के वर्ल्ड चैम्पियन व्हिटमैन, वर्ल्ड रिकॉर्ड होल्डर पोल वॉल्टर डुप्लेंटिस, 400 मी. हर्डल्स की वर्ल्ड चैम्पियन सिडनी मैक्लॉफलिन दिखेंगे।
नीरज का ज्यूरिख डायमंड लीग जीतने के बाद पहला इवेंट
ओलिंपिक चैम्पियन जैवलिन थ्रोअर नीरज चोपड़ा और कॉमनवेल्थ गेम्स के ट्रिपल जंप चैम्पियन एल्डोस पॉल दोहा में उतरेंगे। यह नीरज का 2022 ज्यूरिख डायमंड लीग जीतने के बाद पहला इवेंट होगा। वे सीजन की पहली इवेंट में खिताब बचाने उतरेंगे।

दोहा में 10 से ज्यादा चैम्पियन उतर रहे, भारत से नीरज चोपड़ा भी शामिल Read More »

इंदौर सहित पश्चिम मप्र में छाए बादल, जारी रहेगी बारिश………

इन दिनों मौसम का मानसूनी रुख जारी है। बादल, गरज-चमक के साथ कहीं तेज बारिश तो कहीं बूंदाबांदी हो रही है। गुरुवार को भी शहर में अलग-अलग क्षेत्रों में बूंदाबांदी हुई और शाम को आसमान पर पानीदार बादल छा गए थे। इससे शहर के आसपास कहीं-कहीं तेज बारिश भी हुई है। मौसम विभाग के अनुसार, अधिकतम तापमान गिर कर 29 डिग्री हो गया और न्यूनतम तापमान 20.5 डिग्री दर्ज किया गया। इस समय ईरान के ऊपर एक पश्चिम विक्षोभ सक्रिय है। तामिलनाडु कोस्टल एरिया में एक सायक्लानिक सर्कुलेशन जारी है। इसके अलावा बंगाल की खाड़ी में कम दबाव का क्षेत्र विकसित हो रहा है। इसके असर से अंडमान निकोबार और दक्षिण भाग में बारिश होने की संभावना है। इसका असर प्रदेश के दक्षिण-पश्चिम इलाकों पर भी हो सकता है। देश में प्री-मानसून एक्टिविटीस सक्रिय हो गई हैं।

इंदौर सहित पश्चिम मप्र में छाए बादल, जारी रहेगी बारिश……… Read More »

Scroll to Top
Verified by MonsterInsights