Hindustanmailnews

Author name: Hindustanmailnews

मुख्यमंत्री जनसेवा : आलीराजपुर से शुरू… गांव-गांव फैला…..

हर एक की सुनी समस्या…हरसंभव निराकरण की कोशिश……

जनता को समस्याओं से निजात दिलाने और सीएम हेल्पलाइन में लंबित शिकायतों का निराकरण करने आयोजित मुख्यमंत्री जनसेवा अभियान के दूसरे चरण की इंदौर जिले में जोरदार शुरुआत हुई। विभिन्न स्थानों पर शिविर आयोजित किए गए।
मुख्यमंत्री जनसेवा अभियान के दूसरे चरण की बुधवार को मुख्यमंत्री शिवराजसिंह चौहान द्वारा आलीराजपुर में शुरुआत की गई। यह अभियान 31 मई तक लगातार जारी रहेगा। इस अभियान के तहत 15 विभागों द्वारा चिह्नित 67 योजनाओं और सेवाओं का लाभ जनता तक पहुंचाया जाएगा। पहले दिन विभिन्न शासकीय कार्यालयों और शासकीय संस्थानों में शिविर आयोजित किए गए। प्राइवेट कॉलेजों में भी शिविर लगाए गए। विद्यार्थियों के लर्निंग लाइसेंस बनाने के लिए विशेष शिविर आयोजित किए गए। इसी कड़ी में वैष्णव विद्यापीठ कॉलेज सांवेर रोड पर परिवहन विभाग द्वारा शिविर लगाया गया। इस शिविर में अपर कलेक्टर आरएस मंडलोई, सहायक परिवहन अधिकारी अर्चना मिश्रा तथा राजेश गुप्ता सहित अधिकारी और कॉलेज का स्टाफ मौजूद था। शिविर में विद्यार्थियों को यातायात नियमों की जानकारी दी गई, साथ ही उन्हें लर्निंग लाइसेंस बनाने की प्रक्रिया समझाई गई। शिविर में लगभग 300 विद्यार्थियों के लर्निंग लाइसेंस बनाए गए। शिविर लगाने का यह सिलसिला जारी रहेगा।

मुख्यमंत्री जनसेवा : आलीराजपुर से शुरू… गांव-गांव फैला….. Read More »

युवाओं को अश्लीलता के लिए प्राइवेट स्पेस दे रहे कैफे पर पुलिस का शिकंजा

शहर में एक कैफे युवाओं को अश्लीलता के लिए प्राइवेट स्पेस दे रहा है। कैफे संचालक ने युवाओं को आकर्षित करने के लिए अश्लील विज्ञापन को सोशल मीडिया पर प्रसारित भी किया। इस खबर को हिन्दुस्तान मेल ने 10 मई के अंक में ‘युवाओं को अश्लीलता का जहर पिला रहा ब्लू बाटल कैफे!’ शीर्षक से खबर प्रकाशित की थी। इस खबर पर संज्ञान लेते हुए पुलिस ने कैफे संचालक पर कार्रवाई की।
मालूम हो, इसमें प्रेमी युगल को कुछ रुपए में सिटींग कैबिन देने की जानकारी अभिनय के माध्यम से भेजी जा रही थी। इसे रोकने के लिए छत्रीपुरा पुलिस ने कैफे संचालक आरोपी दीपेश जैन निवासी जंगमपुरा के खिलाफ केस दर्ज किया है। पुलिस ने बीबीसी अंडरस्कोर इंदौर की इंस्टाग्राम आईडी पर विज्ञापन वीडियो देखा था। इसमें प्रेमी युगल को अश्लील हरकत करने के लिए कैफे द्वारा 99 रुपए प्रतिघंटा के दर से प्राइवेट स्पेशल कपल सिटिंग कैबिन देने की बात बता रहे हैं। आईडी पर आरोपी के बियाबानी रोड स्थित ब्लू बॉटल कैफे द्वारा विज्ञापन चलाया गया। इससे समाज में अश्लीलता फैलने का कार्य होने की बात सामने आई। कानूनी अपराध होने पर रिपोर्ट दर्ज की गई है।

युवाओं को अश्लीलता के लिए प्राइवेट स्पेस दे रहे कैफे पर पुलिस का शिकंजा Read More »

कपड़ा व्यापारी मर्डर केस में चार बदमाश गिरफ्तार, पिस्टल बरामद

हिन्दुस्तान मेल, इंदौर
हीरा नगर थाना क्षेत्र में पिछले दिनों 6 बदमाशों द्वारा कपड़ा व्यापारी निखिल खड़से की चाकुओं से गोदकर निर्मम हत्या करने वाले चार बदमाशों को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। इनमें एक नाबालिग भी शामिल है। बदमाशों के पास से पुलिस ने एक पिस्टल भी जब्त किया है। हीरा नगर थाना क्षेत्र स्थित मारुति नगर के चौराहे पर मंगलवार शाम सरेराह कपड़ा व्यापारी निखिल खड़से की बाइक सवार बदमाशों ने हत्या कर दी थी। यह हत्या पुलिस के लिए बड़ी चुनौती थी, क्योंकि वारदात के बाद बदमाशें ने सोशल मीडिया पर लिखा था, एक को मारा है और मारेंगे। इसके बाद पुलिस ने घटनास्थल समेत आसपास के सैकड़ों सीसीटीवी फुटेज खंगाले। मोबाइल लोकेशन टेश किया। इसके बाद पुलिस के हत्थे बदमाश चिराग लगा। उससे पूछताछ सहित अन्य जानकारी के आधार पर पुलिस ने अन्य बदमाशों की धरपकड़ के लिए कई स्थानों पर दबिश दी।
थाना प्रभारी दिलीप पुरी ने बताया कि मुखबिर की सूचना के आधार पर लसूड़िया थाना क्षेत्र स्थित लसूड़िया मोरी के नजदीक बदमाशों को घेराबंदी कर पकड़ा गया। इसमें हर्ष चौधरी, आर्यन ठाकुर और एक नाबालिग शामिल है। इनके पास से एक पिस्टल भी बरामद हुई है। संभवत: इसी पिस्टल से बदमाशों ने क्षेत्र में भय का माहौल फैलाने के लिए फायरिंग की थी, साथ ही निखिल पर भी गोलियां चलाई थीं। पुलिस ने इसे जांच में शामिल किया है। पुलिस के मुताबिक आरोपियों से अन्य बदमाशों की जानकारी निकाली जा रही है, साथ ही हत्या में प्रयुक्त चाकू के बारे में भी पूछताछ की जा रही है। सोशल मीडिया के स्टाग्राम आईडी पर वीडियो अपलोड करने वाले आर्यन को भी पकड़ा गया है। उसके मोबाइल सहित उसकी सोशल मीडिया की भी जांच की जा रही है। इसी के साथ फरार चल रहे विशाल पंवार और लालू भदौरिया को भी पकड़ने के लिए टीम कई जगह दबिश दे रही है। मालूम हो कि 2021 में बाणगंगा थाना क्षेत्र में दोहरे हत्याकांड में आरोपियों की जमानत में जुटे लोगों को बदमाशों द्वारा लगातार सोशल मीडिया के माध्यम से धमकियां दी जा रही थीं। कपड़ा व्यापारी निखिल खड़से भी जमानत में मदद कर रहा था। इसके कारण वह बदमााशों के टारगेट पर था।

कपड़ा व्यापारी मर्डर केस में चार बदमाश गिरफ्तार, पिस्टल बरामद Read More »

ट्रैफिक का जायजा लेने के लिए आज सड़क पर उतरेंगे कलेक्टर….

कलेक्टर आशीष सिंह गुरुवार को भोपाल की सड़कों पर उतरेंगे। वे 3 से 4 घंटे फील्ड में रहकर ट्रैफिक से जुड़ी जरूरतें पता लगाएंगे। इसके बाद जरूरी कार्रवाई होगी। इसे लेकर रूट प्लान भी तैयार कर लिया गया है।
बता दें कि 26 अप्रैल को कलेक्टर सिंह ने सड़क सुरक्षा समिति की मीटिंग ली थी, जिसमें ट्रैफिक से जुड़े बिंदुओं पर चर्चा की गई। मीटिंग में ही कलेक्टर ने निर्णय लिया था कि वे जल्द ही को पीडब्ल्यूडी, आरटीओ, नगर निगम, पुलिस और बिजली कंपनी के अफसरों के साथ सड़कों पर उतरेंगे। घंटों फील्ड में रहकर ट्रैफिक से जुड़ी जरूरतें पता लगाई जाएगी। हालांकि, इस दौरान डॉक्टरों की हड़ताल हो गई, इसलिए दौरा टाल दिया था। यही दौरा आज हो रहा है। कलेक्टर के साथ निगम कमिश्नर केवीएस चौधरी समेत पुलिस, पीडब्ल्यूडी, बिजली कंपनी और परिवहन विभाग के अफसर भी मौजूद रहेंगे।

ट्रैफिक का जायजा लेने के लिए आज सड़क पर उतरेंगे कलेक्टर…. Read More »

स्वर्ण मंदिर के पास फिर हुआ धमाका, पांच दिन में तीन ब्लास्ट…..

पंजाब में अमृतसर स्थित गोल्डन टेंपल के करीब 5 दिन में तीसरी बार ब्लास्ट हुआ। यह ब्लास्ट स्वर्ण मंदिर के लंगर हॉल के करीब रात 12.10 बजे हुआ। धमाके की आवाज सुनते ही हड़कंप मच गया। स्वर्ण मंदिर मैनेजमेंट ने तुरंत इसके बारे में पुलिस को सूचना दी। रात को ही पुलिस ने वहां पहुंचकर धमाके वाली जगह को सील कर दिया।
तलाशी के बाद लंगर हॉल के पास की श्री गुरु रामदास सराय से एक कपल समेत 5 लोगों को गिरफ्तार किया। इनके पास से 8 बम भी मिले हैं। तलाशी के दौरान सराय की सीसीटीवी फुटेज से दो संदिग्धों की पहचान की गई। इन्हें बरामदे में आते-जाते देखा जा सकता है। इनकी फोटो भी सामने आई है। पुलिस सूत्रों के अनुसार, दोनों धमाका करने के बाद सराय के बरामदे में जाकर सो गए। ऐसा कहा जा रहा है कि इन्होंने बम छत या खिड़की से फेंका था।

स्वर्ण मंदिर के पास फिर हुआ धमाका, पांच दिन में तीन ब्लास्ट….. Read More »

Scroll to Top
Verified by MonsterInsights