Hindustanmailnews

Author name: Hindustanmailnews

आईटीसी के जीएसटीआर 2-ए से मिलान नहीं होनेपर मिलने वाले नोटिस विधिसम्मत नहीं….

इनपुट टैक्स क्रेडिट (आईटीसी) के मिलान नहीं होने पर लगभग सभी करदाताओं को विभाग ने नोटिस जारी किए हैं। इनका मिलान नहीं होने पर ब्याज व पैनल्टी के भी नोटिस दिए जा रहे हैं। इन नोटिस की वैधता और सरकार द्वारा इस संबंध में जारी दिशानिर्देशों पर चर्चा के लिए टैक्स प्रैक्टिशनर्स एसोसिएशन व आईसीएआई इंदौर शाखा द्वारा सेमिनार का आयोजन शुक्रवार को किया गया। मुख्य वक्ता सीए सुनील पी. जैन ने इनपुट टैक्स क्रेडिट के नियमों की व्याख्या करते हुए कहा कि जब जीएसटी लागू किया गया था, तब कुछ व्यवस्थाएं प्रस्तावित थीं, जो कभी लागू ही नहीं हुईं। मुख्य तौर से आईटीसी के लिए एक अलग से फॉर्म जारी किया गया, परंतु वह कभी पोर्टल पर उपलब्ध ही नहीं हुआ। सरकार द्वारा जीएसटीआर 2ए भी अक्टूबर-2019 में जारी किया गया। तब यह कहा गया कि यह व्यापारी की सुविधा है और इसकी कोई कानूनी वैधता नहीं है। 1 जनवरी, 2022 से सरकार द्वारा एक नए फॉर्म जीएसटीआर 2बी जारी करके इससे मिलान करना आवश्यक करके ही आईटीसी मान्य करने का नियम लागू कर दिया, यानि इस तिथि के पूर्व के समय के आईटीसी के जीएसटीआर 2ए से मिलान नहीं होने पर दिए जा रहे नोटिस विधिसम्मत नहीं हैं।

आईटीसी के जीएसटीआर 2-ए से मिलान नहीं होनेपर मिलने वाले नोटिस विधिसम्मत नहीं…. Read More »

नेहरू पार्क में आई बच्चों की छुक-छुक…

इंदौर। वर्षों के इंतजार के बाद भीलवाड़ा (राजस्थान) से बच्चों की ट्रेन इंदौर आ गई है। यह ट्रेन नेहरू पार्क में लगाई जाएगी। मालूम हो, स्मार्ट सिटी कंपनी द्वारा नेहरू पार्क का सौंदर्यीकरण कराया जा रहा है। यहां कई तरह के विकास कार्य कराए जा रहे हैं। इसके तहत ही यहां बच्चों की ट्रेन चलाई जाएगी। यह फोटो सिर्फ ‘हिन्दुस्तान मेल’ के पास ही उपलब्ध है।

नेहरू पार्क में आई बच्चों की छुक-छुक… Read More »

‘जन’ के बीच जाकर बताएंगे केंद्र सरकार की उपलब्धियां

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 9 साल के कार्यकाल पूरे होने के मौके पर भाजपा द्वारा चलाए जा रहे विशेष जनसंपर्क कार्यक्रम को लेकर इंदौर पर खास फोकस है। विशेष अभियान में केंद्रीय मंत्री और पार्टी के बड़े नेता शामिल होंगे। भाजपा जिला इंदौर ग्रामीण द्वारा शुक्रवार को बैठक की गई। भाजपा कार्यालय पर आयोजित बैठक में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के कार्यकाल के 9 साल- बेमिसाल पर आयोजित होने वाले विशेष जनसंपर्क अभियान की तैयारियों को लेकर चर्चा हुई। बैठक में मंत्री तुलसीराम सिलावट, सांसद शंकर लालवानी, जिला अध्यक्ष डॉ. राजेश सोनकर, किसान मोर्चा के प्रदेश मंत्री रवि रावलिया ने बैठक को संबोधित किया। इस मौके पर कैलाश चौहान, सहप्रभारी सुभाष पाटीदार, जिला उपाध्यक्ष रामविलास पटेल, रामस्वरूप गेहलोत, घनश्याम नारोलिया, श्रवणसिंह चावड़ा, सतीश मालवीय, जिला पंचायत उपाध्यक्ष भारत पटेल, वरुण पाल और मुकेश जरिया सहित अन्य नेता मौजूद थे। संचालन चिंटू वर्मा एवं आभार सुनील तिवारी ने माना।

‘जन’ के बीच जाकर बताएंगे केंद्र सरकार की उपलब्धियां Read More »

स्वच्छ शहर इंदौर में भारत और नेपाल के बीच नए इतिहास की शुरुआत : प्रचंड

नेपाल के प्रधानमंत्री पुष्प कमल दहल प्रचंड ने कहा कि भारत और नेपाल के बीच संबंधों में नए इतिहास की शुरुआत हुई। भारत-नेपाल के बीच संबंधों में नए आयाम जुड़े हैं। उन्होंने मप्र में हुए विकास कार्यों को अभूतपूर्व बताया। प्रचंड यह बात मुख्यमंत्री शिवराजसिंह चौहान द्वारा प्रचंड के सम्मान में दिए गए रात्रि भोज के मौके पर कही।
प्रचंड के दिनभर इंदौर और उज्जैन में व्यस्त रहने के बाद उनके सम्मान में मुख्यमंत्री शिवराजसिंह चौहान द्वारा रात्रिभोज दिया गया। प्रचंड ने अपने संबोधन में कहा कि भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का कल की मुलाकात के दौरान कहना कि हम अपने रिश्तों को हिमालय जितनी ऊंचाई देने के लिए काम करते रहेंगे और इसी भावना से, हम सभी मुद्दों का, चाहे बाउंड्री का हो या कोई और विषय, सभी का समाधान करेंगे यह हमारे लिये खुशी और गर्व का विषय है। प्रचंड ने कहा कि मेरा प्रधानमंत्री के रूप में भारत भ्रमण चौथी बार हो रहा है। इस बार मोदी और नेपाल के बीच जो सहमति हुई है, यह दूर तक जाने वाली सहमति है। कनेक्टिविटी, वाटर रिसोर्स, ऊर्जा के क्षेत्र में जो सहमति बनी है, उसके दूरगामी परिणाम मिलेंगे।
भगवान महाकाल के दर्शन कर मेरा सपना हुआ साकार
प्रचंड ने कहा कि मप्र में जो गर्मजोशी से स्वागत हुआ है वह अविस्मरणीय है। भगवान महाकाल के दर्शन कर मेरा सपना साकार हुआ है। मुख्यमंत्री चौहान ने स्वागत भाषण देते हुए कहा प्रचंड को हमारे बीच पाकर हम अभिभूत हैं, उनका स्वागत कर हम गौरवान्वित हो रहे हैं। उन्होंने कहा कि हमारी संस्कृति, सभ्यता और परंपराएं लगभग एक जैसी है। ऐसा लग रहा है कि अपनों के बीच अपने ही आए है। कार्यक्रम का संचालन सांसद शंकर लालवानी ने किया। मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान आज पुन: इंदौर आएंगे और एयरपोर्ट पर नेपाल के प्रधानमंत्री को विदा करने के उपरांत भोपाल प्रस्थान करेंगे।

स्वच्छ शहर इंदौर में भारत और नेपाल के बीच नए इतिहास की शुरुआत : प्रचंड Read More »

फिर बारिश का दौर : 12 जिलों में बन रहा सिस्टम….तपा ही नहीं नौतपा…

अब की बार नौतपा के तेवर ठंडे रहे। हर रोज मध्यप्रदेश के किसी न किसी हिस्से में बारिश हुई। ओले गिरे और आंधी का दौर भी जारी रहा। ऐसा वेस्टर्न डिस्टर्बेंस (पश्चिमी विक्षोभ) चक्रवात के एक्टिव रहने और ट्रफ लाइन के गुजरने की वजह से हुआ। शुक्रवार को सागर में बारिश हुई तो प्रदेश के कई शहरों में गर्मी का तेज असर देखने को मिला। मौसम वैज्ञानिकों की मानें तो 3 जून से प्रदेश में फिर से बारिश का दौर शुरू होगा। इससे भोपाल, उज्जैन समेत ग्वालियर-चंबल के जिले भीगेंगे। मौसम विभाग के अनुसार उत्तर भारत में एक्टिव वेस्टर्न डिस्टर्बेंस का असर प्रदेश के भोपाल, उज्जैन समेत कई जिलों में पड़ेगा। 3, 4 और 5 जून को भोपाल-उज्जैन समेत 12 जिलों में बारिश होने का अनुमान है, जबकि ग्वालियर और चंबल भी भीगेंगे। हालांकि, ये सिस्टम ज्यादा स्ट्रॉन्ग नहीं है, लेकिन जून के दूसरे सप्ताह में फिर से आंधी-बारिश का दौर शुरू होगा। मानसून 20 जून तक प्रदेश में एंट्री कर सकता है।

सीनियर मौसम वैज्ञानिक एचएस पांडे ने बताया कि 1 जून को उत्तर भारत में वेस्टर्न डिस्टर्बेंस एक्टिव हो गया, जिसका असर शुक्रवार से ही प्रदेश में दिखाई देने लगा। सागर में हल्की बारिश भी हुई। 3 जून से असर तेज होगा। भोपाल-उज्जैन संभाग में गरज-चमक के साथ बारिश होगी। सिस्टम का असर भोपाल, रायसेन, राजगढ़, सीहोर, विदिशा, उज्जैन, शाजापुर, आगर-मालवा, देवास, नीमच, मंदसौर और रतलाम में दिखाई देगा। इसके बाद ग्वालियर-चंबल वाले हिस्से में भी हल्की बारिश होने की संभावना है।

फिर बारिश का दौर : 12 जिलों में बन रहा सिस्टम….तपा ही नहीं नौतपा… Read More »

Scroll to Top
Verified by MonsterInsights