मुंबई। एक्ट्रेस सुलोचना लाटकर का 94 वर्ष की उम्र में निधन हो गया। उनके पोते पराग अजगांवकर ने निधन की पुष्टि की। मराठी और हिंदी सिनेमा की जानी-मानी अभिनेत्री लाटकर ने 1940 के दशक में अपने कॅरियर की शुरुआत की और 250 से अधिक फिल्मों में काम किया। एक्ट्रेस के निधन पर सुलोचना के आॅनस्क्रीन बेटे अमिताभ सहित तमाम सितारों ने शोक व्यक्त किया।
गुफी पेंटल नहीं रहे – महाभारत के मामा शकुनी से पहचाने जाने वाले गुफी पेंटल का भी निधन हो गया है।