Hindustanmailnews

Author name: Hindustanmailnews

मुंबई में श्रद्धा वालकर जैसा हत्याकांड

लिव-इन पार्टनर को आरी से काटा, कुकर में उबाला………

मुंबई में श्रद्धा वालकर हत्याकांड जैसा मामला सामने आया है। यहां के मीरा रोड इलाके में एक 32 साल की महिला का उसके 56 साल के लिव-इन पार्टनर ने मर्डर करके लाश को आरी से काटा। कुछ टुकड़ों को उसने कुकर में भी उबाला। ऐसा कहा जा रहा है कि दोनों के बीच झगड़ा हुआ था। इसके बाद आरोपी ने गुस्से में हत्या कर दी।
आरोपी का नाम मनोज साहनी है। वह पिछले 3 साल से सरस्वती वैद्य नाम की महिला के साथ मीरा रोड इलाके की आकाशगंगा बिल्डिंग के 7वें फ्लोर पर किराए के फ्लैट में रह रहा था। फ्लैट से बदबू आने के बाद बिल्डिंग के लोगों ने बुधवार को पुलिस को सूचना दी, जिसके बाद पुलिस यहां जांच करने पहुंची। पुलिस को संदेह है कि शरीर के कुछ हिस्सों को आवारा कुत्तों को खिलाया गया। सोसायटी के रहवासियों ने पुलिस को बताया कि आरोपी को पिछले दो-तीन दिनों में कुत्तों को कुछ खिलाते देखा गया। इन लोगों ने बताया कि आरोपी को पहले ऐसा करते कभी नहीं देखा गया। पुलिस ने आरोपी को हिरासत में ले लिया है।

तीन-चार दिन पहले किया गया मर्डर: ऊउढ जंयत बजबाले ने बताया कि हम मौके पर पहुंचे तो फ्लैट में एक महिला की लाश के टुकड़े मिले। ये टुकड़े सड़ चुके थे, जिसे देखकर हमने अनुमान लगाया है कि मर्डर तीन-चार दिन पहले किया गया था। अभी तक हत्या की तारीख पता नहीं चली है। शुरुआती जांच में बस ये पता चला है कि महिला की बेरहमी से हत्या की गई।
झगड़े के चलते किया मर्डर: बजबाले ने बताया कि मनोज साहनी और सरस्वती वैद्य के बीच किसी बात को लेकर झगड़ा हुआ था, जिसके बाद मनोज ने उसकी हत्या कर दी। मनोज ने उसके शरीर को आरी से काटा। जब हम वहां पहुंचे और गेट खोला तो हमें समझ आया कि ये मर्डर का केस है और आरोपी ने सबूत छिपाने की कोशिश की है। पुलिस हत्या की वजह का पता लगा रही है।
पिछले हफ्ते भायंदर बीच पर मिली थी सिर कटी लाश: पिछले हफ्ते 2 जून को मुंबई के भायंदर बीच पर एक महिला की सिर कटी लाश मिली थी। लाश एक सूटकेस में रखी हुई थी। पुलिस ने मृतका की पहचान कर ली है। ये लाश बिहार के सीतामढ़ी की रहने वाली अंजलि सिंह की थी।

मुंबई में श्रद्धा वालकर जैसा हत्याकांड Read More »

गुजरात की स्पेशल टीम ने रोबोटिक आर्म से 50 फीट गड्ढा खोदा

मुंगावली में मंगलवार दोपहर को बोरवेल में गिरी ढाई वर्षीय बच्‍ची सृष्टि कुशवाह के रेस्‍क्‍यू में अब तक बचाव दल को सफलता नहीं मिल पाई है। एनडीआरएफ, एसडीआरएफ, आर्मी के बाद दिल्‍ली व गुजरात से विशेषज्ञों की टीम को मौके पर बुलाया है। बच्‍ची को बोरवेल में गिरे 45 घंटे से ज्‍यादा हो गए हैं। आर्मी के जवानों के पहुंचने के बाद एक बार ऐसा भी मौका आया, जब बच्‍ची को रॉड व हुक के सहारे तकरीबन बाहर निकाल लिया गया था, लेकिन वह ऊपर तक आते-आते पुन: फिसल गई और करीब 150 फीट नीचे जाकर फंस गई।
जिला, पुलिस और विधायक
रॉय डटे हैं मोर्चे पर
घटना की जानकारी लगने के बाद से जिला प्रशासन, पुलिस प्रशासन,आपदा प्रबंधन की टीम और सीहोर विधायक सुदेश रॉय दिन-रात मोर्चे पर डटे हैं। हर पल की भी अपडेट ले रहे हैं और जहां जरूरत पड़ रही है, वहां बात कर समस्या के निदान के लिए हरसंभव कोशिश कर रहे हैं। आज गुजरात की आपदा प्रबंधन की टीम ने मोर्चा संभाल लिया है। उसने रोबोटिक आर्म से अभी तक करीब 50 फीट से ज्यादा गड्ढा खोदा जा चुका है।

गुजरात की स्पेशल टीम ने रोबोटिक आर्म से 50 फीट गड्ढा खोदा Read More »

गंगा-जमना स्कूल में पढ़ने के नियम………..

हिंदू छात्राओं को हिजाब पहनाने के विवादों में आए दमोह के गंगा-जमना स्कूल को लेकर कई चौंकाने वाले खुलासे हो रहे हैं। मसलन, स्कूल में टीका लगाना और कलावा बांधना मना है। ऐसा करने पर रोका-टोका जाता है। हिजाब पहनना जरूरी है। हिंदू छात्राएं घर से हिजाब पहनकर नहीं निकलती थीं, लेकिन नियमों के आगे मजबूर होकर स्कूल के गेट पर हिजाब पहनकर एंट्री करती थीं। स्कूल में उर्दू अनिवार्य रूप से पढ़ाई जाती है। बच्चों ने आरोप लगाए कि हमारे धर्म के खिलाफ यह सभी कार्य जबरदस्ती धमकी देकर करवाए जाते हैं।
तमाम आरोप और विवादों के बीच आखिरकार बुधवार को गंगा जमना स्कूल की प्रबंधन कमेटी पर केस दर्ज कर ली गई। कमेटी में करीब 10 लोग शामिल हैं। दमोह एसपी राकेश कुमार सिंह ने बताया कि स्कूल के कुछ बच्चों के बयान सामने आए थे, जिसे गंभीरता से लिया गया। इसी आधार पर प्रबंध कमेटी के खिलाफ अपराध दर्ज किया गया है। इधर, कई अभिभावक अपने बच्चों को अब इस स्कूल में नहीं पढ़ाने चाहते। कई परिजन अपने बच्चों की टीसी लेने पहुंच रहे हैं। स्कूल के स्टूडेंट्स ने अपने बयान दर्ज कराए हैं। कक्षा 6वीं से 12वीं तक कुर्ती, सलवार, हिजाब व दुपट्टा ड्रेस है। ड्रेस हमें स्कूल से ही मिलती है, जिसके साथ हिजाब पहनना आवश्यक है। न पहनने पर शिक्षक टोकते हैं। स्कूल में तिलक लगाना, कलावा बांधना वर्जित है।

गंगा-जमना स्कूल में पढ़ने के नियम……….. Read More »

मुंबई: लिव-इन पार्टनर की हत्या कर शव के टुकड़े करने वाले मनोज साने को 16 जून तक पुलिस हिरासत में भेजा गया

दिल्ली का श्रद्धा मर्डर केस जैसा ही मामला मुंबई से सामने आया है। जहां 56 साल के शख्स ने अपनी 32 साल की लिव इन पार्टनर की हत्या कर दी और उसके शव के टुकड़ों को काटकर कुकर में पकाकर कुत्तों को खिला दिया। वहीं, इस मामलें में ठाणे कोर्ट ने मनोज साने को 16 जून तक पुलिस हिरासत में भेज दिया है।

मुंबई पुलिस के अनुसार, मनोज साने सरस्वती वैद्य नाम की महिला के साथ मीरा रोड इलाके में आकाशगंगा भवन में किराए के फ्लैट में रहता था। उसने 3-4 दिन पहले अपने लिव इन पार्टनर की बेरहमी से हत्या कर दी।

दिल्ली का श्रद्धा मर्डर केस जैसा ही मामला मुंबई से सामने आया है। जहां 56 साल के शख्स ने अपनी 32 साल की लिव इन पार्टनर की हत्या कर दी और उसके शव के टुकड़ों को काटकर कुकर में पकाकर कुत्तों को खिला दिया। वहीं, इस मामलें में ठाणे कोर्ट ने मनोज साने को 16 जून तक पुलिस हिरासत में भेज दिया है।

मुंबई पुलिस के अनुसार, मनोज साने सरस्वती वैद्य नाम की महिला के साथ मीरा रोड इलाके में आकाशगंगा भवन में किराए के फ्लैट में रहता था। उसने 3-4 दिन पहले अपने लिव इन पार्टनर की बेरहमी से हत्या कर दी।

ठाणे कोर्ट ने आरोपी मनोज साने को 16 जून तक पुलिस हिरासत में भेज दिया है। आरोपी मनोज साने को 32 वर्षीय लिव इन पार्टनर की हत्या करने के मामले में कल रात को गिरफ्तार किया था।

मुंबई: लिव-इन पार्टनर की हत्या कर शव के टुकड़े करने वाले मनोज साने को 16 जून तक पुलिस हिरासत में भेजा गया Read More »

किसानों के लिए मोदी सरकार ने लिया बड़ा फैसला, मूंगफली की MSP 9% बढ़ी, कई और फसलों के MSP भी बढ़े

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की सरकार (Narendra Modi Government) ने किसानों की आमदनी बढ़ाने की दिशा में बड़ा फैसला लिया है। बुधवार को केंद्रीय कैबिनेट की बैठक में कई फसलों की MSP (न्यूनतम समर्थन मूल्य) बढ़ाने का फैसला किया गया है। मूंगफली की MSP में 9 फीसदी की वृद्धि की गई है। वहीं, धान की MSP में 7 फीसदी की वृद्धि हुई है।

केंद्रीय मंत्री पीयूष गोयल ने बताया कि केंद्रीय मंत्रिमंडल ने मार्केटिंग सीजन 2023-24 के लिए खरीफ फसलों के लिए एमएसपी में वृद्धि को मंजूरी दी है। यह कदम किसानों को उनकी उपज के लिए लाभकारी मूल्य सुनिश्चित करने और फसल विविधीकरण को प्रोत्साहित करने के लिए है।

मूंग दाल के MSP में हुई 10.40 फीसदी की वृद्धि

पीयूष गोयल ने कहा कि मूंग दाल के MSP में 10.40 फीसदी की गई है। अब मूंग की MSP 8558 रुपए प्रति क्विंटल हो गई है। मूंगफली के MSP में 9 फीसदी की वृद्धि हुई है। अब मूंगफली की MSP 6357 रुपए प्रति क्विंटल हो गई है। तिल की MSP में 10.30 फीसदी की वृद्धि की गई है। इसकी MSP 8635 रुपए प्रति क्विंटल तय की गई है। 

धान की MSP 7 फीसदी बढ़ी
धान की MSP में 7 फीसदी की वृद्धि की गई है। कॉमन ग्रेड में 2183 रुपए प्रति क्विंटल और धान ग्रेड ए में 2203 रुपए प्रति क्विंटल MSP की गई है। ज्वार, बाजरा, रागी, जौ, अरहर दाल, उड़द दाल, सूरजमुखी और सोयाबीन, इन सभी में लगभग 6-7 फीसदी MSP बढ़ाई गई है। पीयूष गोयल ने कहा कि कॉटन (कपास) के MSP में बहुत अधिक वृद्धि हुई है। मध्यम आकार के रेशे वाले कॉटन के MSP में 8.9 फीसदी की वृद्धि हुई है। अब 6620 रुपए प्रति क्विंटल MSP मिलेगी। लंबे रेशे वाले कपास पर 10 फीसदी MSP बढ़ाई गई है। अब इसपर 7020 रुपए प्रति क्विंटल MSP मिलेगी।

धान खरीफ की है प्रमुख फसल
न्यूनतम समर्थन मूल्य में सबसे अधिक 10.4 प्रतिशत की वृद्धि मूंग में की गई है. मूंग का एमएसपी अब 8,558 रुपये प्रति क्विंटल हो गया है. पिछले साल यह 7,755 रुपये प्रति क्विंटल था. धान खरीफ की प्रमुख फसल है और इसकी बुवाई आमतौर पर दक्षिणपश्चिम मानसून के आगमन के साथ शुरू होती है. भारतीय मौसम विभाग का अनुमान है कि अल नीनो प्रभाव के बावजूद इस साल जून-सितंबर के दौरान मानसून सामान्य रहेगा. 

किसानों के लिए मोदी सरकार ने लिया बड़ा फैसला, मूंगफली की MSP 9% बढ़ी, कई और फसलों के MSP भी बढ़े Read More »

Scroll to Top
Verified by MonsterInsights