Hindustanmailnews

Author name: Hindustanmailnews

WTC Final: क्या वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप फाइनल में टीम इंडिया के फ्लॉप शो के लिए IPL है जिम्मेदार?

IND vs AUS: सोशल मीडिया पर फैंस का कहना है कि वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप फाइनल में टीम इंडिया के लचर प्रदर्शन के लिए आईपीएल जिम्मेदार है…….

भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप का फाइनल मुकाबला जारी है. दोनों टीमें ओवल के मैदान पर आमने-सामने हैं. टॉस हारने के बाद पहले बल्लेबाजी करने उतरी ऑस्ट्रेलिया ने 469 रन बनाए. कंगारुओं के लिए ट्रेविस हेड और स्टीव स्मिथ ने शानदार शतक बनाया. वहीं, ऑस्ट्रेलिया के 469 रनों के जवाब में टीम इंडिया खबर लिखे जाने तक 173 रनों पर 6 विकेट गवांकर संघर्ष कर रही है. इस वक्त भारत के लिए अंजिक्य रहाणे और शार्दुल ठाकुर क्रीज पर हैं.

बीसीसीआई और टीम इंडिया के खिलाड़ियों पर भड़के फैंस

बहरहाल, सोशल मीडिया पर फैंस का कहना है कि ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप फाइनल में टीम इंडिया के लचर प्रदर्शन के लिए आईपीएल जिम्मेदार है. इसके लिए फैंस लगातार बीसीसीआई के अलावा भारतीय टीम को खरी-खोटी सुना रहे हैं. सोशल मीडिया फैंस का कहना है कि भारतीय खिलाड़ियों मानसिकता मैदान पर जीतने वाली नहीं है. टीम इंडिया के खिलाड़ी मैदान पर थके-हारे लग रहे हैं.

साथ ही फैंस कह रहे हैं कि आईपीएल सीजन तकरीबन 3 महीने तक चला. इसके बाद भारतीय टीम ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप फाइनल खेलने इंग्लैंड चली गई. इस तरह खिलाड़ियों को आराम करने का पर्याप्त मौका नहीं मिला.

WTC Final: क्या वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप फाइनल में टीम इंडिया के फ्लॉप शो के लिए IPL है जिम्मेदार? Read More »

क्या आपने देखा नौकरीपेशा कुत्ता? हर महीने मिलती है 35000 सैलरी, लेकिन बड़ा अनोखा है काम

Dog taking salary: सोशल मीडिया पर बीते दिनों एक कुत्ते की सैलरी स्लिप खूब वायरल हुई थी। जानकारी के मुताबिक महीने में 35000 तनख्वाह पाने वाला ये कुत्ता एक कंपनी में काम करता है।

अपनी जरूरतों को पूरी करने के लिए इंसान नौकरी करता है। आपने भी हमेशा इंसान को ही नौकरी करते देखा होगा। वैसे साइंस इतनी तरक्की कर चुका है कि अब इंसानों का काम रोबोट्स भी करने लगे हैं। लेकिन क्या आपने कभी किसी कुत्ते को नौकरी करते देखा? कंपनी ने दी कुत्ते को नौकरी जी हां! एक कंपनी ऐसी है, जिसने किसी इंसान या फिर रोबोट को नहीं, बल्कि एक कुत्ते को नौकरी पर रखा है। कुत्ते को इस काम के लिए बाकायदा सैलरी भी मिलती है।

हर महीने मिलती है सैलरी ये पूरा मामला चीन का है, जहां एक पेट सप्लाईज फर्म ने एक कुत्ते को नौकरी पर रखा है। कुत्ता यहां एक इंसान की तरह ही नौकरी करता है। और इस काम के बदले उसे हर महीने किसी अन्य कर्मचारी की तरह सैलरी भी दी जाती है। ये पूरा मामला तब सामने आया जब सोशल मीडिया पर कुत्ते की सैलरी स्लिप की तस्वीर वायरल होने लगी। आखिर क्या काम करता है कुत्ता? लोग कुत्ते की सैलरी स्लिप देखकर हैरत में पड़ गए कि आखिर कुत्ता कैसे इंसानों की तरह नौकरी कर रहा है। बता दें कि कुत्ता कंपनी में सिक्योरिटी कैप्टन के पद पर तैनात है और इस काम के बदले उसे हर महीने 3000 युआन यानी 35000 रुपये सैलरी मिलती है।

क्या आपने देखा नौकरीपेशा कुत्ता? हर महीने मिलती है 35000 सैलरी, लेकिन बड़ा अनोखा है काम Read More »

ड्रग पैडलर्स और उनके जमानतदारों के नाम के क्षेत्र में लगेंगे पोस्टर-बैनर

हिन्दुस्तान मेल, इंदौर। ड्रग तस्करों की चेन ब्रेक करने के लिए इंदौर पुलिस ने ड्रग पैडलर्स और उनकी जमानत देने वालों के नाम सार्वजनिक किए हैं। पिछले दिनों कई थानों ने अपने क्षेत्र में बदमाशों के घर के बाहर बैनर-पोस्टर चस्पा किए। प्रदेश के गृह मंत्री नरोत्तम मिश्रा द्वारा पिछले दिनों बनाई गई व्यवस्था के बाद प्रदेश में पहली बार इंदौर में यह व्यवस्था लागू की है। अब आम लोगों को ड्रग पैडलर्स की जानकारी रहेगी और वे इनकी गति​वि​धियों पर नजर रख सकेंगे।

इन थानों में इतने तस्कर चिह्नित…

खजराना: हाल ही में पुलिस ने नशे के तीन सौदागरों से ब्राउन शुगर जब्त की थी। पता चला है कि बदमाश आजाद नगर क्षेत्र से ड्रग्स खरीदकर सप्लाई करते हैं। इनके नाम जल्द ही सार्वजनिक होंगे।
सदर बाजार: भिस्ती मोहल्ला, जूना रिसाला आदि के आधा दर्जन बदमाशों को चिन्हित किया है। इनके घर के पास जानकारी सार्वजनिक करने के लिए तैयार कर ली है। 
पलासिया: ड्रग्स पैडलर्स में महिलाएं भी हैं। रात में आरोपी महिलाओं के घर के पास पुलिस ने बैनर लगाकर उनके और जमानतदार के नाम लिखे हैं। क्षेत्र में 13 ड्रग तस्कर हैं। इनमें से 2 जेल में हैं। बाकी के घरों के पास भी बोर्ड लगाए जाएंगे।
संयोगितागंज: करीब आधा दर्जन बदमाशों और उनके जमानदारों को पुलिस ने चिन्हित किया है। बदमाशों के घर के पास बोर्ड लगाए हैं।
चंदन नगर: थाना पुलिस चंदूवाला रोड, पंचमूर्ति नगर, चंदन नगर ई सेक्टर नाले के पास नजर रख रही है। 24 बदमाशों की सूची बनी है, जिसमें 18 पर बाउंडओवर की कार्रवाई हुई है। बदमाशों और उनके जमानतदारों के नाम बोर्ड पर जल्द लगेंगे।
विजय नगर: आधा दर्जन बदमाश चिन्हित। ये मालवीय नगर, भमोरी, स्कीम नं. 54 आदि क्षेत्रों में सक्रिय हैं।
बाणगंगा: भागीरथपुरा चौकी, बस्तियों के आधा दर्जन से अधिक बदमाशों को चिन्हित किया है।
आजाद नगर: भील कॉलोनी, मूसाखेड़ी और उसके आसपास के क्षेत्र में बदमाशों को चिन्हित किया है।

ड्रग पैडलर्स और उनके जमानतदारों के नाम के क्षेत्र में लगेंगे पोस्टर-बैनर Read More »

गोरक्षक बनो, ब्राह्मणों का आदर करो…

मप्र कैडर के आईएएस अधिकारी नियाज खान अक्‍सर इंटरनेट मीडिया पर ऐसी पोस्‍ट्स लिखते रहते हैं, जो सार्वजनिक चर्चाओं में आ जाता है। उन्‍होंने हाल ही में फिर ऐसा एक ट्वीट किया है। इसमें उन्‍होंने मुसलमानों को गोरक्षक बनने, इस्लाम में मतांतरण न कराने, शाकाहार अपनाने और ब्राह्मणों से मधुर संबंध रखने की सलाह दी है। गुरुवार सुबह एक ट्वीट कर नियाज खान ने लिखा- मुस्लिम भाई भी गोरक्षक बनें, धर्म परिवर्तन का विरोध करें, किसी का धर्म ना बदलवाएं। जबरन धर्म बदलवाना इस्लाम में प्रतिबंधित है। अगर शाकाहार अपना सकें तो यह एक बेहतरीन प्रयास होगा। यद्यपि शाकाहारी बनने को बाध्य नहीं किया जा सकता। हर मुस्लिम भाई ब्राह्मणों से मधुर संबंध रखें। गौरतलब है कि नियाज खान उपन्यासकार भी हैं। उनके आठ उपन्यास प्रकाशित हो चुके हैं। उनका पिछला उपन्‍यास ‘ब्राह्मण द ग्रेट’ उपन्यास काफी चर्चित हुआ था। इसमें उन्होंने लिखा है कि ब्राह्मण का सुपर ब्रेन होता है। उन्हें हर फील्ड में बौद्धिक नेतृत्व दे दिया जाए, सलाहकार बनाया जाए तो देश के भीतर चीजें बेहतर हो सकती हैं। क्रांतिकारी बदलाव आ सकता है। नियाज इंटरनेट मीडिया पर भी काफी एक्‍िटव रहते हैं।

गोरक्षक बनो, ब्राह्मणों का आदर करो… Read More »

तपिश बरकरार…तूफान की गति और दिशा बिगाड़ेगी मौसमी गणित

हिन्दुस्तान मेल, भोपाल
वर्तमान में अलग-अलग स्थानों पर दो मौसम प्रणालियां सक्रिय हैं। हवा का रुख उत्तर-पश्चिमी बना हुआ है। मौसम विज्ञानियों के मुताबिक आसमान लगभग साफ रहने के कारण तपिश बनी हुई है। हालांकि, हवा के साथ मामूली नमी भी आ रही है। इस वजह से दोपहर के बाद बादल छाने लगते हैं, साथ ही कहीं-कहीं हल्की वर्षा भी हो रही है। मौसम का इस तरह का मिजाज अभी दो दिन तक बना रह सकता है। उधर बुधवार को सबसे अधिक 43 डिग्री सेल्सियस तापमान दमोह में दर्ज किया गया।
राज्‍य में अनेक स्‍थानों पर मानसून पूर्व बारिश का दौर भी जारी है। इंदौर, छिंदवाड़ा, उज्‍जैन, खजुराहो, राजगढ़, मंडला और सिवनी जिले में बारिश हुई। कुछ स्‍थानों पर खुले में रखा अनाज भी भीग गया। खजुराहो में छह, मंडला में एक, सिवनी में एक एवं इंदौर में 0.1 मिलीमीटर वर्षा हुई।
मौसम विज्ञानियों ने बताया कि अरब सागर में बना चक्रवाती तूफान बीपरजाय अपने स्थान पर लगभग स्थिर है। इसकी गति बेहद धीमी है, अगले 24 से 48 घंटों में इसकी दिशा तय होगी, जिसके बाद पता चलेगा कि देश और प्रदेश पर इसका असर क्या होगा। मौसम विज्ञान केंद्र से मिली जानकारी के मुताबिक एक कमजोर पश्चिमी विक्षोभ हवा के ऊपरी भाग में चक्रवात के रूप में बना हुआ है। दक्षिण-पश्चिमी राजस्थान पर भी हवा के ऊपरी भाग में एक चक्रवात बना हुआ है।
शुष्क बना हुआ है मौसम
मौसम विज्ञान केंद्र के पूर्व वरिष्ठ मौसम विज्ञानी अजय शुक्ला ने बताया कि वर्तमान में हवा का रुख उत्तर-पश्चिमी बना हुआ है। हवा के साथ अरब सागर से कुछ नमी आने की वजह से कहीं-कहीं छिटपुट बौछारें पड़ रही हैं। हालांकि किसी प्रभावी मौसम प्रणाली के सक्रिय नहीं रहने के कारण मौसम शुष्क बना हुआ है। इससे प्रदेश के अधिकतर जिलों में तपिश बरकरार है। मौसम का इस तरह का मिजाज अभी दो दिन तक बना रह सकता है। शुक्ला ने बताया कि अरब सागर में उठा चक्रवाती तूफान वर्तमान में गोआ से लगभग 800 किलोमीटर दूर समुद्र में ही है। इसके दो दिन बाद महाराष्ट्र, गुजरात के तट के पास पहुंचने की संभावना है। इस वजह से दो दिन बाद मौसम का मिजाज में कुछ बदलाव देखने में आ सकता है। इस बार तूफान के नामांकरण का क्रम बांग्लदेश का था। बांग्लादेश की ओर से तूफान का नाम बीपरजाय रखा गया है। इसका अर्थ होता है आपदा। तूफान की गति और दिशा के आधार पर देश पर इसका असर तय होगा।

तपिश बरकरार…तूफान की गति और दिशा बिगाड़ेगी मौसमी गणित Read More »

Scroll to Top
Verified by MonsterInsights