Hindustanmailnews

Author name: Hindustanmailnews

धोनी के बाद से भारत का ट्रॉफी कैबिनेट खाली

विराट की कप्तानी में
दो फाइनल हारे
बतौर कप्तान मैच जीतने के लिहाज से कोहली का रिकॉर्ड शानदार रहा है, लेकिन वे टीम को बड़े टूर्नामेंट में कामयाब नहीं बना पाए। विराट ने 213 इंटरनेशनल मैचों में भारत की कप्तानी की और 135 में टीम जीती। सिर्फ 60 में हार का सामना करना पड़ा। 3 मैच टाई, 11 ड्रॉ और 4 नो रिजल्ट रहे। जीत और हार का औसत 2.250 रहा। यानी उनकी कप्तानी में भारत ने जितने मैच गंवाए उसके दोगुने से भी ज्यादा जीते। हालांकि, कोई आईसीसी टूर्नामेंट का खिताब जीतना कप्तान विराट के लिए सपना ही रह गया। हां, जूनियर लेवल पर उन्होंने अंडर-19 वर्ल्ड कप जरूर जीता है।

रविवार को आॅस्ट्रेलिया ने भारत को हराकर वर्ल्ड टेस्ट चैम्पियनशिप की ट्रॉफी पर कब्जा जमा लिया। आॅस्ट्रेलिया के खिलाफ एकतरफा अंदाज में हारने के बाद भारतीय टीम और इसकी लीडरशिप पर उठ रहे सवाल और भी मजबूत हो गए हैं। विराट कोहली और रोहित शर्मा पिछले एक दशक से ज्यादा समय से भारतीय क्रिकेट के दो सबसे बड़े स्टार हैं। साल 2016 के बाद हुए 6 आईसीसी टूर्नामेंट में भारत ने इनकी कप्तानी में शिकरत की है, लेकिन कामयाबी किसी में भी नहीं मिली। इन दोनों से पहले टीम के लीडर महेंद्र सिंह धोनी थे। उनकी अगुआई में भारत ने 3 आईसीसी ट्रॉफी जीतीं। आखिरी खिताबी जीत 2013 में चैंपियंस ट्रॉफी के रूप में आई थी। इसके बाद से ही भारत का ट्रॉफी कैबिनेट खाली है। धोनी के जाने के बाद भारतीय फैंस ने उम्मीद जताई थी कि विराट कोहली के आने से ट्रॉफी का सूखा खत्म होगा।

रोहित शर्मा की कप्तानी में भारत ने 2018 का एशिया कप जीता। तब टीम के रेगुलर कैप्टन विराट ही थे, लेकिन उन्होंने टूर्नामेंट से ब्रेक लिया था। इस जीत के बाद से ही रोहित को भारत के अगले रेगुलर कप्तान के रूप से देखा गया। रोहित शर्मा का आईपीएल में ट्रैक रिकॉर्ड शानदार रहा। आईपीएल में विराट के मुकाबले रोहित बहुत आगे निकल चुके थे। रोहित मुंबई इंडियंस को 5 खिताब जिता चुके थे। एशिया कप जीतने के बाद से फैंस रोहित शर्मा से आईसीसी टूर्नामेंट की भी आस लगा रहे थे। 2021 में विराट कोहली के कप्तानी छोड़ते ही रोहित को कप्तान बनाया गया। रोहित के कप्तान बनते ही टीम इंडिया के फैंस ने आईसीसी ट्रॉफी की उम्मीद जताना शुरू कर दी थी, लेकिन रोहित की कप्तानी में भी भारत खाली हाथ ही रहा। टी-20 वर्ल्ड कप 2021 में विराट की कप्तानी में बाहर होने के बाद वर्ल्ड कप 2022 में रोहित की कप्तानी में भी रिजल्ट नहीं बदला। टीम सेमीफाइनल में इंग्लैंड के खिलाफ 10 विकेट से हार गई। इसके बाद वर्ल्ड टेस्ट चैम्पियनशिप के फाइनल में भी आॅस्ट्रेलिया ने भारत को एकतरफा मुकाबले में आसानी से हरा दिया। कप्तानी, बैटिंग आर्डर, बॉलिंग लाइन-अप से लेकर टीम सिलेक्शन तक सब कुछ फ्लॉप रहा।

धोनी के बाद से भारत का ट्रॉफी कैबिनेट खाली Read More »

मुझे महान कहना हर दौर के दिग्गज खिलाड़ियों का अपमान होगा : जोकोविच

नोवाक जोकोविच ने टेनिस के इतिहास में सबसे ज्यादा ग्रैंड स्लैम खिताब जीतने वाले पुरुष खिलाड़ी बनने के बाद कहा कि हर दौर में खेलने की परिस्थितियां अलग रही हैं और हर दौर में महान खिलाड़ी रहे है। जोकोविच ने रविवार को फ्रेंच ओपन फाइनल में रविवार को कैस्पर रूड को हराकर 22 बार के ग्रैंड स्लैम चैम्पियन रफेल नडाल को पीछे छोड़ दिया। जोकोविच की इस खिताबी जीत के बाद सबसे महान पुरुष टेनिस खिलाड़ी को लेकर बहस एक बार फिर से छिड़ गई है।
जोकोविच के प्रतिद्वंद्वी रोजर फेडरर ने 20 ग्रैंड स्लैम जीतने के बाद खेल को अलविदा कह दिया तो वहीं 22 खिताब जीतने वाले नडाल चोट से उबर रहे है। कई प्रशंसक फेडरर को सबसे महान खिलाड़ी मानते हैं तो वहीं नडाल की भी पूरी दुनिया में बड़ी फैन फॉलोइंग है। इन तीनों में अधिक ग्रैंड स्लैम के अलावा जोकोविच ने मास्टर्स 1000 स्तर की हर स्पर्धा को कम से कम दो बार जीता है, जबकि फेडरर और नडाल इस स्तर की सभी स्पर्धाओं को नहीं जीत सके है। जोकोविच एटीपी रैंकिंग में सबसे अधिक समय तक शीर्ष पर रहे है।
शीर्ष रैंकिंग पर पहुंचे
फ्रेंच ओपन चैम्पियन बनने के बाद वह फिर से रैंकिंग में शीर्ष पर पहुंच गये हैं। इस जीत के बाद जोकोविच से जब पूछा क्या कि इतिहास का सबसे महान पुरुष खिलाड़ी बनकर कैसा लग रहा है, तो उन्होंने काफी विस्तार से इसका जवाब देते हुए कहा मैं यह नहीं कहना चाहता कि मैं सबसे महान हूं। मैंने पहले भी कहा है कि इस तरह का बयान हमारे खेल के विभिन्न युगों में सभी महान चैंपियनों के प्रति अपमानजनक है। उनका टेनिस खेलने तरीके आज से काफी अलग था।
जोकोविच इस संवाददाता सम्मेलन में लाल टीशर्ट पहन कर पहुंचे, जिस पर 23 नंबर लिखा हुआ था। यह उनके 23वें ग्रैंडस्लैम खिताब की ओर इशारा कर रहा था। उन्होंने अपनी बात को आगे बढ़ते हुए कहा मुझे लगता है कि अपनी पीढ़ी के प्रत्येक महान चैंपियन ने खेल पर एक बड़ी छाप छोड़ी है। वह एक विरासत की तरह है, जिसने हमें इतने बड़े स्तर पर खेलने के लिए प्रेरित किया।
इस 36 साल के सर्बियाई खिलाड़ी ने कहा मैं इस तरह की चर्चा को दूसरों के लिए छोड़ देता हूं। बेशक, मुझे खुद पर काफी विश्वास है कि मैं क्या कर सकता हूं। यह ट्रॉफी स्पष्ट रूप से टेनिस में मेरे शानदार खेल के स्तर को दिखाता है।
जोकोविच से यहां भविष्य की योजना के बारे में नहीं पूछा गया लेकिन उन्होंने खुद ही कहा, मेरी यात्रा अभी खत्म नहीं हुई है। मैं अभी भी इन टूर्नामेंटों, ग्रैंड स्लैम में सर्वश्रेष्ठ टेनिस खेलने के लिए प्रेरित महसूस करता हूं। उन्होंने तीन जुलाई से शुरू होने वाले आगामी ग्रैंड स्लैम के बारे में कहा मैं विंबलडन का इंतजार कर रहा हूं और उसमें खेलने के लिए तैयार हूं।

मुझे महान कहना हर दौर के दिग्गज खिलाड़ियों का अपमान होगा : जोकोविच Read More »

चुनावी साल: अब हर दिन मनाया जाएगा हेल्पलाइन दिवस

हिंदुस्तान मेल, इंदौर। चुनावी साल में सीएम हेल्पलाइन के प्रकरणों के निराकरण के लिए नई व्यवस्था की गई है। अब प्रतिदिन सीएम हेल्पलाइन दिवस मनाया जाएगा, वहीं सभी शासकीय कार्यालयों को सुव्यवस्थित तथा साफ-सुथरा करने के लिए विशेष अभियान भी चलाया जाएगा। चुनाव के मद्देनजर सरकार और प्रशासन जनता को राहत पहुंचाने की जतन में जुटे हैं। इसी कड़ी में सीएम हेल्पलाइन प्रकरणों पर खास फोकस बना हुआ है। प्रकरणों के निराकरण के लिए नई व्यवस्था की गई है। इंदौर जिले में सीएम हेल्पलाइन के प्रकरणों के निराकरण के लिए इस माह प्रतिदिन सीएम हेल्पलाइन दिवस मनाया जाएगा। इसके तहत सभी विभागों के अधिकारी अपने कार्यालयों में लंबित सीएम हेल्पलाइन के प्रकरणों का विशेष रूप से निराकरण प्राथमिकता के साथ सुनिश्चित करेंगे, साथ ही जिले में सभी शासकीय कार्यालयों को सुव्यवस्थित तथा साफ-सुथरा करने के लिए विशेष अभियान चलाया जाएगा। कलेक्टर डॉ. इलैयाराजा टी स्वयं किसी भी कार्यालय का आकस्मिक निरीक्षण कर इस कार्य को देखेंगे। यह जानकारी सोमवार कलेक्टर की अध्यक्षता में आयोजित समय-सीमा के पत्रों के निराकरण (टीएल) की बैठक में दी गई। बैठक में अपर कलेक्टर अभय बेड़ेकर, अजय देव शर्मा, राजेश राठौर, सपना लोवंशी और आरएस मंडलोई सहित अन्य संबंधित विभागों के अधिकारी मौजूद थे।

चुनावी साल: अब हर दिन मनाया जाएगा हेल्पलाइन दिवस Read More »

साफ-सफाई में कोताही नहीं… गंदगी करने वालों को बख्शें नहीं : भार्गव

वहीं, महापौर द्वारा नवलखा बस स्टैंड, तीन इमली बस स्टैंड, साजन नगर, शिव मोती नगर, चितावाद रोड एवं आसपास के क्षेत्र में सफाई व्यवस्था का निरीक्षण किया गया। इस अवसर पर स्वास्थ्य प्रभारी अश्विनी शुक्ल, अपर आयुक्त सिद्धार्थ जैन, महापौर परिषद् सदस्य मनीष शर्मा मामाश्री, पार्षद मृदुल अग्रवाल, झोनल अधिकारी, स्वास्थ्य अधिकारी, सीएसआई एवं अन्य उपस्थित थे। इस दौरान बस सफाई के दौरान गंदगी फैलाने वालों के विरुद्ध कार्रवाई करने के दिए निर्देश गए। बस स्टैंड परिसर में कचरा एवं गंदगी पाए जाने पर तत्काल सफाई कराने और लगातार मॉनिटरिंग करने के लिए को भी कहा। बस द्वारा कचरा-गंदगी फैलाने पर बस संचालकों के विरुद्ध भी कार्रवाई करने के लिए निर्देश दिए। कर्मचारियों की भी जानकारी ली गई। इसके अलावा नवलखा बस स्टैंड क्षेत्र में स्थित दुकानों में अनिवार्य रूप से डस्टबिन रखने, क्षेत्रीय पार्षद को लगातार क्षेत्र में मॉनिटरिंग करने एवं कमी पाए जाने पर आवश्यक कार्रवाई करने को भी कहा गया। महापौर ने महिला सफाई मित्र से भी बात की। महिला सफाई मित्र ने बताया कि सफाई रोज होती है, पर बस वाले गंदगी कचरा फैलाते हैं… जिस पर महापौरने संबंधित अधिकारी को कचरा फैलाने वालों के विरुद्ध चालानी कार्रवाई करने के निर्देश दिए।
प्याऊ की स्थिति ठीक नहीं – महापौर ने तीन इमली चौराहा स्थित बस स्टैंड परिसर का निरीक्षण करते हुए परिसर में स्थित पानी के प्याऊ की स्थिति ठीक नहीं होने पर अपर आयुक्त दिव्यांक सिंह को प्याऊ को व्यवस्थित करने के निर्देश दिए गए। महापौर ने शिव मोती नगर स्थित उद्यान में किए जा रहे विकास कार्य एवं सौंदर्यीकरण कार्यों का भी अवलोकन किया।

साफ-सफाई में कोताही नहीं… गंदगी करने वालों को बख्शें नहीं : भार्गव Read More »

बाघिन के स्पाइनल कॉर्ड में कंप्रेशन

वन विहार नेशनल पार्क में पन्ना टाइगर रिजर्व से आई दो शावकों की मां बाघिन टी 234 का बेहोश करके एक्सरे किया। तीन डाक्टरों की टीम के द्वारा लिए गए एक्सरे में प्राथमिक तौर पर स्पाइनल कार्ड कंप्रेशन के लक्षण नजर आए है। जिसमें बाद एक्सरे और उसकी रिपोर्ट को इंडियन वेटनरी रिसर्च इंस्टीट्यूट (आईवीआईआर), बरेली और नानाजी देशमुख पशु चिकित्सा विज्ञान विवि, जबलपुर के एक्सपर्ट को भेजा गया है। सोमवार को बाघिन का स्वास्थ्य परीक्षण वन्य प्राणी चिकित्सक डॉ. अतुल गुप्ता, डॉ. संजीव गुप्ता और डॉ. सुनील तोगड़िया ने किया। 10 जून को लिए गए ब्लड सैंपल की रिपोर्ट में खून में कोई संक्रमण नहीं निकला है।
पद्मप्रिया बालाकृष्णन, फील्ड डायरेक्टर, वन विहार ने बताया कि पन्ना टाइगर रिजर्व की बाघिन का एक्सरे किया है। प्रारंभिक रिपोर्ट में स्पाइनल कॉर्ड में कंप्रेशन मिला है। एक्सपर्ट को रिपोर्ट भेजी है। उसके बाद इलाज की रुपरेखा तय होगी, पता चलेगा कि उसे लकवा क्यों लगा।

बाघिन के स्पाइनल कॉर्ड में कंप्रेशन Read More »

Scroll to Top
Verified by MonsterInsights