गुजरात के वडोदरा के रहने वाले एक ठग ने खुद को पीएमओ का अफसर बताते हुए दो बच्चों का निजी स्कूल में दाखिला करा दिया. इसके बाद उसने ठगी की भी कोशिश की. संदेह होने पर लोगों ने पता लगाया तो मामला खुल गया. पुलिस से शिकायत कर केस दर्ज कराया. पुलिस ने आरोपी को अरेस्ट कर लिया है.
गुजरात के वड़ोदरा में एक व्यक्ति खुद को पीएमओ का अफसर बताते हुए प्राइवेट स्कूल में दो बच्चों का एडमिशन कराने पहुंचा. उसने फर्जी पहचान के जरिए बड़ी रकम ठगने की कोशिश भी की. इस मामले की शिकायत मिलने के बाद पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है. पुलिस ने शनिवार को यह जानकारी दी.
इस पर मयंक ने स्कूल वालों से कहा कि उसके पारिवारिक मित्र का ट्रांसफर हो रहा है. स्कूल में उनके दो बच्चों का एडमिशन होना है. इसी के साथ आरोपी ने कई लालच भी दिए.
मध्यप्रदेश में शनिवार को मानसून की एंट्री हो गई। मौसम वैज्ञानिक अशफाक हुसैन ने बताया कि मानसून मंडला जिले से MP में एंटर हुआ है। मानसून बंगाल की खाड़ी से आया है। भोपाल आने में अभी समय लगेगा। अगले दो से तीन दिन में मानसून भोपाल पहुंच जाएगा। बंगाल की खाड़ी में लो प्रेशर एरिया बनने की संभावना है। जैसे-जैसे यह आगे बढ़ेगा, मानसून भी उसी स्पीड से आगे बढ़ेगा।
खरगोन और नीमच में तेज बारिश हो रही है। राजगढ़ के खिलचीपुर में दोपहर में हल्की बारिश हुई। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का भोपाल में 27 जून को कार्यक्रम है। वे रोड शो भी करेंगे। मौसम विभाग के अनुसार, अगले चार दिन बारिश का अनुमान है। 28 जून तक हल्की से तेज बारिश हो सकती है।
फिलहाल, बंगाल की खाड़ी में साइक्लोनिक सर्कुलेशन बना हुआ है। आने वाले दिनों में यह पूरे मध्यप्रदेश में हल्की से मध्यम बारिश कराएगा। कहीं-कहीं गरज-चमक के साथ भारी बारिश भी हो सकती है। पिछले साल मानसून ने MP में 16 जून को एंट्री कर ली थी।
आधे प्रदेश में बारिश, गर्मी गायब इससे पहले, शुक्रवार को भोपाल में 23.6 मिमी यानी 1 इंच के करीब पानी बरसा। सिवनी में 21 मिमी, मंडला-रायसेन में 18 मिमी, पचमढ़ी में 14 मिमी, छिंदवाड़ा में 13 मिमी, नर्मदापुरम में 11 मिमी, सागर में 9 मिमी, ग्वालियर में 8 मिमी, खजुराहो में 6 मिमी, जबलपुर में 5 मिमी, इंदौर में 4.8 मिमी, नरसिंहपुर में 4 मिमी, छतरपुर के नौगांव में 3 मिमी, दमोह में 2 मिमी बारिश हुई। वहीं, रतलाम, उज्जैन, गुना समेत कई शहरों में बारिश हुई। शुक्रवार को ‘बिपरजॉय’ तूफान रीवा-शहडोल शिफ्ट हो गया था। इस कारण बारिश की एक्टिविटी बढ़ गई थी।
बारिश की वजह से टेम्प्रेचर में भी गिरावट हुई। पचमढ़ी में तो 6 डिग्री तक पारे में गिरावट हुई और यह रात से भी ठंडा रहा। गुरुवार को पचमढ़ी में दिन का तापमान 29.5 डिग्री था। शुक्रवार को यह 23.5 डिग्री रहा। वहीं रात का पारा 23.6 डिग्री रिकॉर्ड किया गया। वहीं, सिवनी में 25.4, सागर में 26.6, मंडला में 27, मलाजखंड में 27.8, दमोह में 28, रायसेन में 28, उज्जैन में 28.5, गुना में 29.5 और शिवपुरी में तापमान 30 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया था। वहीं, भोपाल में 31, इंदौर में 31.4, ग्वालियर में 36.4 और जबलपुर में तापमान 28.3 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।
इंदौर सहित मालवा में तेज बारिश के बाद सीजन में पहली बार झरने बहने लगे हैं। पातालपानी में शुक्रवार देर शाम पानी उफान पर है। इसी बीच वीकेंड ट्रिप के लिए लोग तैयार हैं, लेकिन उनके लिए चिंता की खबर है। पातालपानी के आसपास ही टाइगर का मूवमेंट मिला है।
एक दिन पहले जंगल के रास्ते के हिसाब से सात किलोमीटर दूर बड़गोंदा नर्सरी में टाइगर के पगमार्क मिले हैं। इसके बाद से पूरे इलाके में अलर्ट है। यह बाघ पास में ही मलेंडी में एक बुजुर्ग का शिकार भी कर चुका है। सलाह दी जा रही है कि लोग इस रविवार को पातालपानी आने से बचें।
PM नरेंद्र मोदी के लिए व्हाइट हाउस में स्टेट डिनर रखा। मोदी का अमेरिका दौरे का यह तीसरा दिन था। इस मौके पर उन्होंने डिनर के लिए आभार जताया।
उन्होंने कहा, ‘खास सत्कार के लिए मैं दिल से आभारी हूं। मैंने देखा है कि मेहमाननवाजी से प्रभावित होकर कई बार लोग गाना भी गाने लगते हैं। काश! मुझमें भी गाने की कला होती तो मैं भी गाना सुनाता। भारतीय मूल के लोग हर क्षेत्र में आगे बढ़ रहे हैं। धीरे-धीरे दोनों देशों के लोग एक-दूसरे को बेहतर समझ रहे हैं।’
मोदी और बाइडेन ने दोनों देशों की पार्टनरशिप, दोस्ती, दो महान देशों के विकास, साझेदारी के लिए टोस्ट किया। मोदी ने इस दौरान जिंजर एल पिया। इसमें फर्स्ट लेडी जिल बाइडेन समेत 200 गेस्ट मौजूद रहे।
दिल्ली पहुंचकर AAP ने स्टेटमेंट जारी कर कांग्रेस को केंद्र सरकार के अध्यादेश पर अपना रुख साफ करने को कहा है। पार्टी ने कहा कि जब तक कांग्रेस अपना रुख साफ नहीं करती तब तक आम आदमी पार्टी कांग्रेस के साथ किसी बैठक में शामिल नहीं होगी।
बयान में कहा गया है कि केंद्र सरकार के काले अध्यादेश को हराना बहुत जरूरी है। पटना की बैठक में शामिल 15 दलों में से 12 दलों का प्रतिनिधित्व राज्यसभा से है। कांग्रेस को छोड़कर सभी 11 दलों ने केंद्र के अध्यादेश को लेकर AAP का समर्थन किया है। सभी 11 दलों ने यह कहा कि वे राज्यसभा में इसका विरोध करेंगे।
अदाणी ग्रीन एनर्जी लिमिटेड (Adani Green Energy Limited) ने वित्त वर्ष 2025 तक, बिजली उत्पादन-वितरण से जुड़ी दुनिया की टॉप 10 ESG (Environment, Social, Governance) बेंचमार्क वाली कंपनियों में शामिल होने का लक्ष्य रखा है. अदाणी ग्रीन ने एक प्रेजेंटेशन में कहा, ‘हम पहले ही इस दिशा में कदम बढ़ा चुके हैं, इसके तहत ‘सिंगल-यूज प्लास्टिक’ के उपयोग को हम 2022 में ही पूरी तरह खत्म कर चुके हैं. कंपनी का प्लान है कि 2025 तक सभी प्लांट में 100% वॉटर न्यूट्रल कैपेसिटी विकसित की जाए.’
FY23 तक कंपनी, बारिश के पानी को इकट्ठा करने की कुल 1,93,389 क्यूबिक मीटर प्रति साल की क्षमता विकसित कर चुकी है. बता दें कि कंपनी का सालाना फ्रेशवॉटर कंजंपशन 1,72,291 क्यूबिक मीटर है. वित्त वर्ष 2025 तक अदाणी ग्रीन का लक्ष्य, कचरे को लैंडफिल में डिस्पोज न करने की ऑपरेटिंग कैपिसिटी को 100% तक पहुंचाने का है. कंपनी इस दौरान जैव विविधता के क्षेत्र में जीरो नेट लॉस वाली कंपनी बनने की कोशिश भी करेगी.
बीक्यू प्राइम की खबर के मुताबिक, पर्यावरण के क्षेत्र में मुख्य तौर पर, रिन्युएबल एनर्जी उत्पादन के जरिए ग्रिड का डिकार्बनाइजेशन कर कार्बन फुटप्रिंट को घटाने जैसे तरीकों के साथ नई और ज्यादा बेहतर रिन्युएबल तकनीकों को सहायता देने पर ध्यान केंद्रित होगा. प्राकृतिक संसाधनों के संरक्षण और जैव विविधता प्रबंधन (जैसे फ्रेशवॉटर के उपयोग को कम करना), कचरा प्रबंधन और सर्कुलर इकोनॉमी पर भी बराबर ध्यान केंद्रित किया जाएगा.
अदाणी ग्रीन FY23 तक कुल 36.70 मिलियन टन कार्बन डाइऑक्साइड के निष्पादन को कम कर चुकी है. जबकि FY16 में ये आंकड़ा महज 0.14 मिलियन टन ही था. सिर्फ FY23 में 13.50 मिलियन टन कार्बन डाइऑक्साइड का कम निष्पादन किया गया. जबकि FY22 में ये आंकड़ा 8.60 मिलियन टन था.
FY24 और FY26 में नए ESG टार्गेट्स तय किए जाएंगे अपने लक्ष्यों को पाने के लिए कंपनी ने सभी जगहों पर TCFD (Task Force On Climate Related Financial Disclosures) फ्रेमवर्क के तहत FY24 में मौसम परिवर्तन का जोखिम मूल्यांकन करने का फैसला किया है. मौजूदा वित्त वर्ष में कंपनी AEGL लेवल पर इंटरनल कार्बन प्राइसिंग लाएगी और FY25 तक TNFD (Task Force On Nature Related Financial Disclosures) फ्रेमवर्क के तहत सभी काम की जगहों पर प्रकृति से संबंधित आकलन किए जाएंगे. अदाणी ग्रीन के मुताबिक, कंपनी FY26 तक सभी ऑपरेशनल लोकेशंस के लिए वॉटर पॉजिटिव स्टेटस हासिल करेगी. साथ ही FY26 तक ESG आकलन पूरा कर लिया जाएगा. वहीं सभी अहम मैन्यूफैक्चरिंग सप्लायर्स को ग्रीन हाउस गैस सप्लायर्स एंगेजमेंट प्रोग्राम से जोड़ा जाएगा, जो वैल्यू चैन के डिकॉर्बनाइजेशन के लिए चलाया जाने वाला कार्यक्रम है.
तक रिन्युएबल एनर्जी की क्षमता 45 GW करने का लक्ष्य 2030 तक कंपनी का 45,000 MW की रिन्युएबल एनर्जी कैपेसिटी विकसित करने का लक्ष्य है. फिलहाल अदाणी ग्रीन के पास कुल 20,434 MW का पोर्टफोलियो है, जिसमें 8,200 MW की उत्पादन कैपेसिटी मौजूद है, जबकि 12,200 MW की कैपेसिटी, निर्माणाधीन या निर्माण के बेहद करीब है. कंपनी ने कहा कि अदाणी ग्रीन के NTPC और SECI (Solar Energy Corporation Of India) जैसी सॉवरेन कंपनियों के साथ 86% पावर पर्चेज एग्रीमेंट हैं. 97% पोर्टफोलियो लॉन्ग टर्म कॉन्ट्रेक्ट हैं, जिनमें 25 साल का फिक्स टैरिफ है. प्रोजेक्ट के लिए एवरेज पोर्टफोलियो टैरिफ 2.97 रुपये प्रति यूनिट है.