Hindustanmailnews

इंदौर

युवाओं को अश्लीलता का जहर पिला रहा ब्लू बाटल कैफे!

ल्ल बीबीसी के संचालक छोटे-छोटे कैबिन के जरिए युवक-युवतियों को अश्लील व्यवहार करने की दे रहे छूट
ल्ल संस्कृति पर कालिख पोतने के कृत्य का विरोध

42, बियाबानी मेन रोड इंदौर…. यह वह एड्रेस है, जहां भारतीय संस्कृति और कानून की धज्जियां उड़ाई जा रही है। इसी पते पर ‌संचालित हो रहा ब्लू बाटल कैफे यानी बीबीसी युवाओं को अंधेरी गली में धकेल कर संस्कारों पर कालिख मलने का‌ काम कर रहा है।
बीबीसी के संचालक ने अपने कैफे में छोटे-छोटे स्पेशल कपल सीटिंग कैबिन बनवाए हैं। यहां लड़के-लड़कियों को 99 रुपए प्रति घंटे का किराया वसूल कर एकांत में रहने और आपस में किसी भी तरह का व्यवहार करने की‌ सुविधाएं उपलब्ध कराई जाती हैं। कैफे संचालकों का दुस्साहस देखिए कि वे इस गैरकानूनी और सामाजिक दृष्टि से वर्जित अश्लील कर्म की सुविधा उपलब्ध कराने का सोशल साइट्स पर ह्यशी सेड यश टू किस शॉर्ट फिल्म के माध्यम से विज्ञापन भी कर रहे हैं। अपने डिजिटल प्रचार पोस्टर में संचालक कैफे के कैबिन सिक्योर होने पर भी विशेष बल दे रहे हैं। सामाजिक कार्यकतार्ओं का कहना है कि बीबीसी में जिस तरह के कैबिन और सुविधाएं उपलब्ध कराने का दावा किया जा रहा है इससे इसके संचालकों की मंशा साफ जाहिर हो रही है। इस कैफे के माध्यम से युवक-युवतियां अपने घरों से कुछ समय निकालकर इन कैबिनों में जा छुपते हैं और सामाजिक रूप से वर्जित अनैतिक कार्य करके संस्कृति के विपरीत कार्य करते हुए अपने परिवार वालों को धोखा दे रहे हैं। सामाजिक कार्यकतार्ओं ने संस्कृति की धज्जियां उड़ाने वाले कैफे बंद करने की मांग की है। हालांकि, अब कैफे संचालक ने वीडियो हटाकर लोगों से माफी मांग ली है।

युवाओं को अश्लीलता का जहर पिला रहा ब्लू बाटल कैफे! Read More »

सरेराह कपड़ा व्यापारी को पहले मारी गोली, फिर चाकुओं से गोदकर हत्या

हीरानगर थाना क्षेत्र में मंगलवार शाम निखिल खलसे (28) की बाइक सवार छह बदमाशों ने सरेराह हत्या कर दी। कपड़ा कारोबारी निखिल दो वर्ष पूर्व हुए दोहरे हत्याकांड के एक आरोपी की जमानत में मदद कर रहा था। बदमाशों ने पहले पांच गोलियां चलाईं। निशाना चूके तो चाकुओं से गोद दिया। बचने के लिए निखिल दोपहिया शोरूम में भी घुसा, लेकिन आरोपितों ने शोरूम में घुसकर उसे पकड़ लिया और चाकुओं से कई वार कर मौत के घाट उतार दिया। घटना के बाद क्षेत्र में अफरा-तफरी मच गई। घटना सुखलिया में नगर निगम जोन के सामने शाम करीब 7 बजे की है।
जानकारी के मुताबिक, निखिल पुत्र विनायक खलसे घर के समीप ही साथी मोहित के साथ चाय पी रहा था। तभी बाइक पर विशाल पंवार, आर्यन ठाकुर, हर्ष चौधरी, चिराग कटारिया, लालू भदौरिया एक अन्य आरोपित आए और दनादन गोलियां चला दीं। निखिल गोलियों से बचा तो उस पर चाकुओं से हमला किया। घायल होने के बाद भी भागा, लेकिन आरोपितों ने उसे पकड़कर गिरा दिया और चाकू मारने लगे। कजिन भाई उदय ठाकुर उसे बापट अस्पताल ले गया, लेकिन डाक्टर ने देखते ही मृत घोषित कर दिया। पुलिस आरोपितों की तलाश में छापे मार रही है। विशाल और आर्यन के रिश्तेदारों को हिरासत में लिया गया है।

जमानत में मदद करने पर उतारा मौत के घाट
डीसीपी जोन-3 धर्मेंद्रसिंह भदौरिया के मुताबिक, वर्ष 2021 में आरोपित राहुल वास्कले, सूरज ठाकुर, मोगली, भूरा आदि ने कालिंदी गोल्ड सिटी (बाणगंगा) में गौरव मिश्रा और अर्पित खाटे की चाकू मारकर हत्या कर दी थी। दोहरे हत्याकांड में सुखलिया निवासी मंगेश श्रीकांत भी षड्यंत्र का आरोपित है। निखिल खलसे और उदय ठाकुर मंगेश की जमानत का प्रयास कर रहे थे। 15 दिन बाद उसकी जमानत की संभावना थी। आरोपितों ने बदला लेने के लिए उदय की हत्या की साजिश की। निखिल ने पांच मिनट पहले ही उदय से कहा कि घर से बाहर मत निकलना। विशाल-आर्यन तुझे मारने के लिए घूम रहे हैं। लेकिन, निखिल आरोपितों के निशाने पर आ गया। निखिल की एक साल पूर्व ही शादी हुई है।

मामूली विवाद पर भाई ने धारदार हथियार से की हत्या
इंदौर। आजाद नगर थाना क्षेत्र में दो भाइयों में हुए मामूली विवाद के बाद बड़े भाई की धारदार हथियार से हत्या कर दी। मामले में पुलिस ने केस दर्ज कर आरोपी को गिरफ्तार किया है। पुलिस के मुताबिक, क्षेत्र के मूसाखेड़ी में मंगलवार रात 12 बजे छोटे भाई सुमित ने बड़े भाई मनोज खत्री पर धारदार हथियार से हमला कर हत्या कर दी। टीआई इंद्रेश त्रिपाठी के मुताबिक, मृतक छोटे भाई सुमित के घर की तरफ शादी समारोह में शामिल होने पहुंचा था, तभी किसी बात को लेकर दोनों का विवाद हो गया। इसी दौरान सुमित ने मनोज पर हमला कर दिया। परिजन तुरंत उसे हॉस्पिटल ले गए, जहां डॉक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया।

सरेराह कपड़ा व्यापारी को पहले मारी गोली, फिर चाकुओं से गोदकर हत्या Read More »

विश्व रेडक्रॉस दिवस : उत्साह के साथ निकाली वाहन रैली…..

विश्व रेडक्रॉस दिवस के मौके पर दिव्यांगों द्वारा उत्साह के साथ वाहन रैली निकाली गई। दिव्यांगजन उन दो पहिया रेट्रोफिटिंग वाहनों को लेकर कलेक्टोरेट पहुंचे, जिसे जिला प्रशासन द्वारा रेडक्रॉस की राशि से उपलब्ध कराया।
जिले मे सोमवार को विश्व रेडक्रॉस दिवस मनाया गया। इस मौके पर विभिन्न कार्यक्रम किए गए। कार्यक्रम के तहत दिव्यांगजन द्वारा वाहन रैली भी निकाली गई। कलेक्टर डॉ. इलैयाराजा टी के विशेष प्रयासों से दिव्यांगजन को सशक्त बनाने और आर्थिक गतिविधियों से जोड़ने के लिए रेडक्रॉस की राशि से रेट्रोफिटिंग दो पहिया वाहन दिए जा रहे हैं। जिले में अभी तक सौ दिव्यांगजन को रेट्रोफिटिंग दो पहिया वाहन उपलब्ध कराए गए हैं। इन्हीं में से लाभान्वित दिव्यांगों ने विश्व रेडक्रॉस दिवस पर कलेक्टोरेट पहुंचकर रैली निकाली। इस रैली को कलेक्टर डॉ. इलैयाराजा टी ने हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। इस अवसर पर अपर कलेक्टर अभय बेड़ेकर, सामाजिक न्याय विभाग की संयुक्त संचालक सुचिता बेक तिर्की आदि उपस्थित थे। इस मौके पर पांच और नए दिव्यांगों को रेट्रोफिटिंग दो पहिया वाहन उपलब्ध कराया गया। इनमें इद्रिश नगर मूसाखेड़ी निवासी राखी जाटव, भूरी टेकरी निवासी भूरेलाल देवले, सुखदेव नगर निवासी सुशील शर्मा, खातीपुरा निवासी राजेश मालाकार तथा खंडवा रोड निवासी कविता चौहान शामिल हैं।

विश्व रेडक्रॉस दिवस : उत्साह के साथ निकाली वाहन रैली….. Read More »

‘आनंद’ से जुड़ आनंदित हैं मूक-बधिर… संवार रे अपना भविष्य

इंदौर। 25 वर्षों में मूक-बधिर बच्चों को उनका हक और उनकी देखरेख को लेकर शासन-प्रशासन की मदद से काम किया जा रहा है और इसी के तहत अब मूक-बधिर युवाओं को अच्छी शिक्षा के साथ ही आर्थिक रूप से मजबूत करने और समाज में अपना स्थान स्थापित करने में मदद की जा रही है… और ये काम कर रहा है आनंद मूक-बधिर संस्थान, जहां बच्चे अब दु:खी नहीं, आनंदित हो… अपना भविष्य संवार रहे हैं।
संस्थान संचालक ज्ञानेंद्र पुरोहित का कहना है- मध्यप्रदेश की आर्थिक राजधानी इंदौर में स्थित यह संस्थान द्वारा प्रदेश के 1000 से अधिक बच्चों को कम्प्यूटर डी एग्जाम की तैयारी आॅन लाइन और आॅफ लाइन तरीके से कराई जा रही है, ताकि मूक-बधिर और अशक्त युवा आर्थिक रूप से मजबूत बनकर समाज में अपना स्थान स्थापित कर सकें।
पुरोहित ने कहा- प्रदेश में सरकार द्वारा आसक्त और मूक-बधिर बच्चों और युवाओं के लिए कई तरह की योजनाएं संचालित की जा रही हैं, लेकिन आनंद मूक-बधिर संस्थान द्वारा कई ऐसे कार्य किए गए हैं, जो कि एक मिसाल बनकर समाज के बीच में पेश हुए हैं… और इसी के तहत यह संस्थान मूक-बधिर बच्चों के लिए लगातार काम करत्े आ रहा है। 25 वर्षों में इस क्षेत्र में यह संस्थान लगा हुआ है।
समस्या पर मिलती हैै मदद
पुरोहित ने कहा- प्रदेश स्तर पर आॅन लाइन और आॅफ लाइन कॉम्पीटिटिव एग्जाम के लिए क्लास का संचालन प्रतिदिन किया जा रहा है, जिसमें 1000 से अधिक बच्चे सम्मिलित होते हैं और उन्हें विभिन्न विषयों का ज्ञान देने के साथ ही यदि उन्हें कम्प्यूटर की एग्जाम में किसी तरह की कोई समस्या आती है तो उन्हें मदद की जाती है। इन मूक-बधिर बच्चों के लिए राज्य से लेकर केंद्र सरकार तक 10% का आरक्षण प्राप्त है और उसी आरक्षण के तहत इन्हें कॉम्पीटिटिव एक्जाम में फॉर्म भरवाए जाते हैं। फिलहाल कई बच्चे ऐसे हैं, जो कि तैयारी कर रहे हैं।

‘खास’ के लिए आगे
आए दंपति
संस्थान द्वारा 25 वर्षों से लगातार मूक-बधिरों के लिए काम किया जा रहा है। दोनों ही दंपति (पति-पत्नी) साथ में मिलकर इस संस्था को संचालित कर रहे हैं। इन बच्चों को बैंक, पटवारी सहित एमपीपीएससी और यूपीपीएससी की भी एग्जाम दिलवाई जा रही है। साइन लैंग्वेज में पढ़ाई कराई जा रही है। 6 का आरक्षण मध्यप्रदेश, 4 का आरक्षण भारत सरकार से इन बच्चों को मिलता है। देखा जाए तो नॉर्मल बच्चों के लिए काफी सारी कोचिंग संचालित होती हैं, लेकिन ‘खास’ के लिए नहीं… और इसी कारण से इस संस्था द्वारा यह कोचिंग संचालित की जा रही है। बुलबुल पांजरे नामक युवती आज नर्स की नौकरी कर रही हैं। हम चाहते हैं कि वह भी एक सरकारी नौकरी में आए और इसीलिए उसे भी इस कोचिंग से जोड़ा गया है। आने वाले समय में यह बच्चे प्रदेश सहित देश की विभिन्न संस्थाओं में अच्छे पदों पर नौकरी करेंगे और अपना जीवनयापन आगे बढ़ाते हुए समाज की मुख्यधारा से जोड़ना ही केवल एकमात्र इस संस्था का उद्देश्य है।

‘आनंद’ से जुड़ आनंदित हैं मूक-बधिर… संवार रे अपना भविष्य Read More »

किशोर की मौत से आक्रोशित परिजन और पुलिस में हुई झड़प

लसूड़िया थाना क्षेत्र में शनिवार रात किशोर की संदिग्ध हालत में हुई मौत के बाद से परिजन का विरोध रविवार दोपहर तक जारी रहा। लसूड़िया पुलिस से टकराव होने पर कुछ युवकों ने पुलिस पर पथराव कर दिया। स्थिति संभालने के लिए पुलिस ने लाठीचार्ज किया। कुछ देर के लिए एबी रोड पर अफरा-तफरी मच गई। स्थिति न बिगड़े, इसलिए अधिकारियों ने मौके पर पुलिस बल बुलाया।
रविवार दोपहर समाज के पदाधिकारी भी थाने पहुंच गए। यहां परिवार ने दोषी के खिलाफ कार्रवाई को लेकर कड़ा विरोध जताया। एडिशनल डीसीपी राजेश व्यास, एसीपी सोनाक्षी सक्सेना, एसीपी भूपेंद्र सिंह से चर्चा की। समाज के सोहन अग्रवाल ने बताया कि किशोर की संदिग्ध हालातों में मौत हुई है। आशंका है उसकी हत्या हुई है। आरोप यह भी है कि किशोरी के परिवार को पुलिस का संरक्षण है। अधिकारियों ने पुलिसकर्मियों को सस्पेंड करने और जांच में दोषी मिलने पर आपराधिक केस दर्ज करने का आश्वासन दिया है। उधर, एमवायएच से किशोर का शव परिजन गांव लेकर पहुंचे। अंतिम यात्रा में बड़ी संख्या में लोग शामिल रहे।

80 से अधिक लोगों पर केस दर्ज
लसूड़िया थाना क्षेत्र में 2 दिन पहले एक 17 वर्षीय किशोर की रेलवे ट्रैक पर मिली लाश के बाद हंगामा बढ़ गया था। किशोर के परिजनों ने थाने के बाहर जमकर हंगामा किया था। पुलिस पर पथराव भी किया गया था। इस मामले में पथराव और हमला करने वाले 70 से 80 अज्ञात लोगों के साथ ही एक युवक पर पुलिस ने नामजद प्रकरण दर्ज किया है, वही कार्रवाई में लापरवाही बरतने वाले 2 पुलिसकर्मियों पर भी गाज गिरी है।

किशोर की मौत से आक्रोशित परिजन और पुलिस में हुई झड़प Read More »

Scroll to Top
Verified by MonsterInsights