Hindustanmailnews

Author name: Hindustanmailnews

गंदगी पर शिकंजा…एक माह में वसूला 39 लाख से ज्यादा जुर्माना

हिन्दुस्तान मेल, इंदौर
नगर निगम ने स्वच्छता सर्वेक्षण-2024 को लेकर तैयारियां तेज कर दी हैं। निगम का तैयारियों के तहत साफ-सफाई पर खास फोकस बना हुआ है। गंदगी फैलाने वालों के खिलाफ सख्ती दिखाते हुए चालानी कार्रवाई की जा रही है। निगम की टीम ने स्वच्छता के नियमों के उल्लंघन पर बड़ी कार्रवाई करते हुए एक माह में करीब 40 लाख जुमार्ना वसूला है।
इंदौर को स्वच्छता के मामले में 8वीं बार नंबर-1 बनाने के लिए नगर निगम ने कमर कस ली है। साफ-सफाई के मामले में किसी प्रकार की कसर नहीं छोड़ी जा रही है। इसके लिए निगमायुक्त शिवम वर्मा और अपर आयुक्त अभिलाष मिश्रा के निर्देशन में निगम की बड़ी टीम ने मोर्चा सम्हाल रखा है। निगम आयुक्त ने गंदगी फैलाने वालों के खिलाफ कड़ी और चालानी कार्रवाई के निर्देश दिए है। इसी परिप्रेक्ष्य में लगातार चालानी कार्रवाई की जा रही है। जानकारी के अनुसार अक्टूबर के महीने में स्वच्छता के नियमों का उल्लंघन करने वालों के चालान बनाकर उनसे 39 लाख रुपए का जुमार्ना वसूल किया है। खुले में शौच करने वाले नागरिकों पर 18 लाख रुपए का जुमार्ना लगाया गया है।

इंदौर। शहर की स्वच्छता का धूमिल करने वाले के विरुद्ध कार्रवाई का सिलसिला जारी है। इसी क्रम में फ्युचर ड्रीम मेकर्स द्वारा अनाधिकृत रूप से पेम्पलेट लगाने पर 10 हजार रुपए का स्पॉट फाईन किया गया। शहर में पेम्पलेट लगाने की वजह से शहर की सुंदरता धूमिल हो रही थी। जोनल अधिकारी शिवराज यादव के अनुसार फ्युचर ड्रीम मेकर्स के अजयसिंह से जुमार्ने की राशि वसूली गई।

गंदगी पर शिकंजा…एक माह में वसूला 39 लाख से ज्यादा जुर्माना Read More »

कलेक्टर बोले अवैध अहातों पर होगी सख्त कार्रवाई

हिन्दुस्तान मेल, इंदौर
मध्य प्रदेश में शराब दुकानों के पास चलने वाले आहतो को काफी पहले बंद कर दिया गया था इसके बावजूद कई शराब दुकानों के पास अवैध तरीके से अहाते संचालित किया जा रहे थे। प्रशासन को इस संबंध में लगातार शिकायतें मिल रही थी। अवैध अहाते और खुले में शराब पीने को लेकर इंदौर कलेक्टर आशीष सिंह ने निर्देश जारी किए हैं। कलेक्टर ने अवैध आहतों पर सख्त कार्रवाई करने की बात कही है। साथ ही खुले में शराब पीने वालों को पकड़ने के निर्देश भी दिए है। कलेक्टर के आदेश के बावजूद कल रात राजमोहल्ला शरब दुकान सहित अन्य शराब दुकानों पर अवैध आहते बेखौफ संचालित किए जा रहे थे।

कलेक्टर बोले अवैध अहातों पर होगी सख्त कार्रवाई Read More »

ऊंची आवाज पर चला बुलडोज़र….

इंदौर। पटाखों जैसी आवाज कर लोगों को परेशान करने वाले 350 से अधिक साइलेंस ट्रैफिक पुलिस ने साइलेंस कर दिए है। दरअसल इंदौर पुलिस ने पिछले एक सप्ताह में करीब 850 से ज्यादा बुलेट पर कार्रवाई करते हुए साइलेंसर जब्त किए थे। गुरुवार को इन मॉडिफाइड साइलेंसरों पर रोड रोलर चलाकर इन्हें चकनाचूर कर दिया गया।

ऊंची आवाज पर चला बुलडोज़र…. Read More »

माफी मांगता नजर आया बदमाश पुलिस ने निकाला जुलूस

इंदौर। उज्जैन के बदमाश दुर्लभ कश्यप की तर्ज पर आपराधिक घटनाएं करने वाले बदमाश अमन चिकना (19) को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। आरोपी घटना को अंजाम देकर वह सोशल मीडिया पर रील बनाकर शेयर करता था।
हाल ही में इसने अपने साथी सुधांशु मिश्रा और अभिषेक ठाकुर के साथ घूरने की बात को लेकर 4 लोगों पर चाकू से हमला कर गंभीर रूप से घायल कर दिया था। मामले में पुलिस ने अमन चिकना और अभिषेक ठाकुर को गिरफ्तार कर लिया। सुधांशु मिश्रा फरार है। अमन चिकन के खिलाफ हत्या, हत्या का प्रयास, लूट, डकैती सहित अलग-अलग तरह के प्रकरण दर्ज हैं। पुलिस ने शातिर अपराधी को गिरफ्तार कर उसका क्षेत्र में जुलूस निकाला। इस दौरान वह कान पकड़कर माफी मांगते हुए नजर आया।

माफी मांगता नजर आया बदमाश पुलिस ने निकाला जुलूस Read More »

शहर में लगातार बढ़ रहे अपराधसिगरेट पीने से रोका तो 2 नाबालिग ने बुजुर्ग के सिर पर मार दी टाइल्स, मौत

हिन्दुस्तान मेल, इंदौर
शहर में पिछले 24 घंटे में हत्या का तीसरा मामला सामने आया है। द्वारकापुरी और बाणगंगा के बाद आजाद नगर में दो नाबालिग ने एक बुजुर्ग की सिर पर टाइल्स का टुकड़ा मारकर हत्या कर दी। पुलिस ने मामले में दो आरोपियों पर केस दर्ज किया है। पुलिस दोनों आरोपियों की तलाश में जुटी है। पुलिस से मिली जानकारी के मुताबिक नर्मदा प्रसाद (60) पुत्र बाबूलाल मीणा निवासी कोमल आॅयल मिल के पास शिव नगर पर दो नाबालिग ने गुरुवार रात करीब 12 बजे टाइल्स के टुकड़े से हमला कर दिया। नर्मदा प्रसाद को गंभीर हालत में एमवाय अस्पताल ले जाया गया, जहां उसकी मौत हो गई।
बुजुर्ग के बेटे संजय मीणा ने पुलिस को बताया कि दोनों आरोपी काले रंग की पल्सर से यहां आए थे। उनकी मुंह बोली बहन शंकुतला की किराने की दुकान से सिगरेट ली और हमारे घर के बाहर लगी खाट के यहां पर सिगरेट पी रहे थे। पिता ने उन्हें रोका ओर सिगरेट पीने के लिये मना किया था। इस बात से आरोपी वहां से नाराज हुए ओर चले गए लेकिन उन्होंने कुछ देर बाद आकर पिता के सिर पर टाइल्स का टुकडा मार दिया, जिसमें वह डीपी के पास गिर गए। आसपास के लोगों ने उसे बताया तो तुरंत एमवाय अस्पताल लेकर गया था। फिलहाल पुलिस ने हत्या का मामला दर्ज करते हुए जांच शुरू कर दी है।

शहर में लगातार बढ़ रहे अपराधसिगरेट पीने से रोका तो 2 नाबालिग ने बुजुर्ग के सिर पर मार दी टाइल्स, मौत Read More »

Scroll to Top
Verified by MonsterInsights