Hindustanmailnews

Author name: Hindustanmailnews

इटली में बड़ा धमाका | Explosion In Milan 

शहर के पोर्टा रोमाना क्षेत्र में विस्फोट के बाद कई कारों में आग लग गई – माना जाता है कि विस्फोट एक लॉरी के पीछे गैस सिलेंडरों के कारण हुआ था।

अधिकारियों ने कहा कि उत्तरी इटली में मिलान के केंद्र में गुरुवार को एक बड़े विस्फोट के बाद कई वाहन आग की चपेट में आ गए। विवरण के अनुसार, गैस सिलिंडर ले जा रही एक वैन में विस्फोट के बाद मध्य मिलान में एक बड़ा विस्फोट हुआ। कथित तौर पर, पांच कारें और चार मोपेड जल ​​रहे थे। शुरुआती तस्वीरों में कई कारों को आग में जलते हुए दिखाया गया है। आगे कोई तत्काल विवरण उपलब्ध नहीं था। शहर के पोर्टा रोमाना इलाके में आग पर काबू पाने की सूचना मिलने के बाद बचाव अधिकारी और दमकलकर्मी मौके पर पहुंचे। इस बीच पुलिस ने इलाके की घेराबंदी कर दी। इसके अलावा, पास के एक स्कूल और नर्सिंग होम को खाली करा लिया गया।

इटली में बड़ा धमाका | Explosion In Milan  Read More »

टिप-टिप बरसा पानी फेम रवीना टंडन ने स्टाइलिश आउटफिट में दिए सेक्सी पोज….

एक्ट्रेस रवीना टंडन आज किसी भी पहचान की मोहताज नहीं हैं। वो आए दिन अपने हॉट लुक्स से इंटरनेट का तापमान बढ़ाती रहती हैं। एक्ट्रेस आज भी अपनी हर एक अदा से फैंस को अपना दीवाना बनाए हुए रहती हैं। हालांकि एक्ट्रेस जब भी अपनी तस्वीरें इंस्टाग्राम पर पोस्ट करती हैं तो लोग उनकी फोटोज पर जमकर रिस्पॉन्स देते हैं।
बॉलीवुड इंडस्ट्री में अपनी हॉटनेस और एक्टिंग के जरिए दर्शकों का दिल जीतने वाली एक्ट्रेस रवीना टंडन आए दिन सोशल मीडिया पर लाइमलाइट बटोरती रहती हैं। एक्ट्रेस जब भी अपनी फोटोज और वीडियोज इंस्टाग्राम पर शेयर करती हैं तो वो चंद ही मिनटों में वायरल होने लगती हैं। हालांकि उनके चाहने वाले भी उनके हर एक लुक को देखकर उनकी तारीफों के पुल बांधते नहीं थकते हैं। अब हाल ही में रवीना टंडन के लेटेस्ट फोटोशूट की तस्वीरों ने लोगों को इस कदर रिझा दिया है कि उनकी खूबसूरत पर से निगाहें हटा पाना मुश्किल हो गया है।
रवीना टंडन ने अपने इस फोटोशूट के दौरान ब्राउन कलर का चेक लुक में थाई स्लिट ड्रेस पहना हुआ है। एक्ट्रेस ने अपनी इन फोटोज में एक से बढ़कर एक किलर लुक्स में पोज देते हुए बेहद ही सेक्सी फोटोज क्लिक करवाई हैं। हाई हील्स, बालों का बन बनाकर और न्यूड मेकअप करके एक्ट्रेस ने अपने इस आउटलुक को कंप्लीट किया है। इन तस्वीरों में एक्ट्रेस अपना परफेक्ट फिगर फ्लॉन्ट करते हुए लोगों को अपने हुस्न का कायल कर रही हैं। बता दें कि रवीना टंडन सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती हैं और इंस्टाग्राम पर उनके चाहने वालों की लिस्ट भी काफी लंबी है।

टिप-टिप बरसा पानी फेम रवीना टंडन ने स्टाइलिश आउटफिट में दिए सेक्सी पोज…. Read More »

ASIA CUP 2023 पाकिस्तान की मेजबानी पर बढ़ा खतरा

इस साल होने वाले एशिया कप को लेकर अब तक संशय बना हुआ है। ये टूनार्मेंट पाकिस्तान में होना था लेकिन वहां के हालात देखते हुए अब इसकी उम्मीद बेहद कम लग रही है। पाकिस्तान के पूर्व प्रधानमंत्री इमरान खान की गिरफ्तारी के बाद वहां हिंसक माहौल है। बीसीसीआई पहले ही अपनी टीम को पाकिस्तान भेजने से इनकार कर चुकी है और जो हालात है उसे देखकर इसकी संभावना नामुमकिन ही है।
यूएई में भी मैच कराना चाहता है पीसीबी: पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड ने बीसीसीआई की जिद के बाद एशिया क्रिकेट काउंसिल को हाइब्रिड मॉडल में एशिया कप आयोजित करने का प्रपोजल दिया था। इसके मुताबिक पाकिस्तान और यूएई मिलकर एशिया कप का आयोजन करेंगे। हालांकि मुश्किल यह है कि श्रीलंका और बांग्लादेश क्रिकेट बोर्ड इसके लिए तैयार नहीं है।
यूएई में नहीं खेलना चाहते हैं श्रीलंका और बांग्लादेश: क्रिकबज की खबर के मुताबिक बांग्लादेश और श्रीलंका ने यूएई में मैच खेलने से इनकार कर दिया था। उनका कहना है कि सितंबर महीने की गर्मी में उनके खिलाड़ी वहां नहीं खेलेंगे। पाकिस्तान मेजबानी किसी और देश को देने के लिए तैयार नहीं है। अगर ऐसा होता है तो वह कह चुका है कि टूनार्मेंट में ही हिस्सा नहीं लेगा।

ASIA CUP 2023 पाकिस्तान की मेजबानी पर बढ़ा खतरा Read More »

प्लेआॅफ से एक जीत दूर चेन्नई, दिल्ली दूसरों पर निर्भर, उरङ ने ऊउ को 27 रन से हराया

धोनी की कप्तानी वाली चेन्नई सुपरकिंग्स ने इंडियन प्रीमियर लीग 2023 के प्लेआॅफ की ओर एक और कदम बढ़ा दिया है। टीम अब प्लेआॅफ से महज एक जीत दूर है। सीएसके ने बुधवार को मौजूदा सीजन के 55वें मुकाबले में दिल्ली कैपिटल्स पर 27 रन की आसान जीत हासिल की। चेपॉक में मिली इस जीत से चेन्नई के 12 मैचों के बाद 15 अंक हो गए हैं। टीम को 2 मुकाबले और खेलने हैं। देखें पॉइंट्स टेबल एमए चिदंबरम स्टेडियम में चेन्नई ने टॉस जीतकर बैटिंग करते हुए 20 ओवर में 8 विकेट पर 167 रन बनाए। जवाब में दिल्ली के बल्लेबाज 20 ओवर में 8 विकेट खोकर 140 रन ही बना सके। खलील के 19वें ओवर में धोनी-जडेजा ने बनाए 21 रन पहली पारी के 19वें ओवर में खलील ने 21 रन दिए। इसी ओवर में धोनी ने 2 सिक्स और एक चौका लगाया। इससे चेन्नई को अच्छा फिनिश मिला और टीम ने 167 का आकड़ा छू लिया। इससे पहले टीम ने 18 ओवर में 139 रन ही बनाए थे। वार्नर बिना खाता खोले आउट दिल्ली टीम के टॉप रनस्कोर और कप्तान डेविड वार्नर बिना खाता खोले ही आउट हो गए। पहले ही ओवर में दीपक चाहर ने उन्हें आउट किया। इससे पॉवरप्ले में ही दिल्ली को खराब शुरूआत मिली और पहली 12 बॉल में महज 13 रन आए।
रन रेट के कारण हारी दिल्ली, लगातार विकेट भी गंवाए
​​​​​​​​​​​​​​टॉस जीतकर पहले बैटिंग करने उतरी चेन्नई से शिवम दुबे ने मिडिल आॅर्डर पर सबसे ज्यादा 25 रन बनाए, जबकि ओपनर ऋतुराज गायकवाड ने 24 रन की पारी खेली। रायडु ने 23 रन का योगदान दिया। वहीं, अजिंक्य रहाणे और रवींद्र जडेजा ने 21-21 रन जोड़े। आखिर में धोनी ने 9 बॉल पर दो छक्कों और एक चौके से सजी पारी खेली। दिल्ली की ओर से मिचेल मार्श ने तीन विकेट झटके, जबकि अक्षर पटेल को दो विकेट मिले। 168 रन का टारगेट चेज करने उतरी दिल्ली की शुरूआत धीमी रही। टीम ने टॉप-3 विकेट 50 रन के अंदर गंवा दिए। ऐसे में बीच में मनीष पांडेय (27 रन) और राइली रूसो (35 रन) ने अर्धशतकीय साझेदारी कर टीम को शुरूआती झटकों से उबारा। हालांकि इस साझेदारी ने विकेट तो रोके, लेकिन तेज से रन नहीं बना सकी। इसके बावजूद ऐसा लगा रहा था कि यह जोड़ी मैच को रोमांचक बना देगी, लेकिन मनीष के बाद रूसो भी आउट हो गए। उसके बाद दिल्ली ने लगातार विकेट गंवाए। पथिराना ने 3 विकेट झटके, जबकि दीपक चाहर को 2 विकेट मिले।

पावरप्ले में दिल्ली
को लगे 3 झटके
पावरप्ले कॉन्टेस्ट में चेन्नई ने बाजी मारी। टीम ने शुरुआती 6 ओवर में एक विकेट पर 49 रन बनाए, जबकि दिल्ली ने 47 रन बनाने में तीन विकेट गंवा दिए।
पांडेय-रूसो की अर्धशतकीय साझेदारी
25 रन पर टॉप-3 विकेट गंवाने के बाद मनीष पांडेय और राइली रूसो ने चौथे विकेट के लिए अर्धशतकीय साझेदारी की। दोनों ने 59 बॉल पर 59 रन जोड़े। इस साझेदारी को पथिराना ने मनीष पांडेय को आउट कर तोड़ा।
दिल्ली को लगे
तीन झटके
168 रन का टारगेट चेज करने उतरी दिल्ली को पारी की पहली ही बॉल पर झटका लगा। टीम ने 6 ओवर में 47 रन बनाने में तीन विकेट गंवा दिए। कप्तान डेविड वॉर्नर जीरो, फिल सॉल्ट 17 रन और मिचेल मार्श 5 रन पर आउट हुए। टीम को दोनों झटके दीपक चाहर ने दिए।
औसत रही चेन्नई
की शुरुआत
चेन्नई की शुरुआत औसत रही। टीम ने पावरप्ले में एक विकेट खोकर 49 रन ही बनाए।
डेवेन कॉन्वे 10 रन बनाकर आउट हुए। उन्हें अक्षर पटेल ने चलता किया।
मार्श की मास्टर
क्लास गेंदबाजी
मिचेल मार्श ने शानदार गेंदबाजी की। उन्होंने 3 ओवर में 18 रन देकर 3 विकेट लिए। मार्श को आखिरी दो विकेट 20वें ओवर में मिले। इनमें जडेजा और धोनी शामिल रहे।

प्लेआॅफ से एक जीत दूर चेन्नई, दिल्ली दूसरों पर निर्भर, उरङ ने ऊउ को 27 रन से हराया Read More »

जहांगीर आर्ट गैलरी में प्रभु जोशी के बिना द फायनल एग्जीबिशन

मुंबई की जहांगीर आर्ट गैलरी। काला घोड़ा में इस आर्ट गैलरी में एक बार चित्रों की नुमाइश लग जाए, यह तमन्ना देश के हर बड़े-छोटे पेंटर-चित्रकार की रहती है। ऐसा नहीं कि मुंबई-दिल्ली में ढेरों आर्ट गैलरी हैं। फाइव स्टार होटल्स की भी अपनी आर्ट गैलरी हैं, लेकिन साल-दो साल की वेटिंग तो जहांगीर आर्ट गैलरी में सामान्य बात है। इसी आर्ट गैलरी में अभी (9 से 15 मई तक) ‘प्रभु जोशी : द फायनल एग्जीबिशन’ लगी है। तीन साल में यह पहला मौका है, जब यहां प्रदर्शित चित्रों के साथ ही नुमाइश देखने वालों को भी पता है अब प्रभु जोशी तो नहीं आएंगे।
मैं जब बंबई (अब मुंबई) में था, तब प्रभु जोशी के चित्रों, संतोष जड़िया के शिल्पों को देखने के लिए उमड़ने वाले नामचीन लोगों को नुमाइश देखने और प्रभु जोशी से बतियाते देखा है। तब अनिता (मलिक) जोशी और बाद में बेटे पुनर्वसु जोशी को यहां मेज के समीप बैठे, आने वालों को प्रभु दा के परिचय-पेंटिंग्ज वाले ब्रोशर देने के काम में लगे देखा है। अब जबकि कोराना के कहर ने असमय ही प्रभु जोशी को कला संसार से छीन लिया है, इस ‘फायनल एग्जीबिशन’ के लिए सारी तैयारी उनके पुत्र और पत्नी ने संभाल रखी है। जिस तरह शब्द अमर है, रंग अमर है वैसे ही प्रभु जोशी अपने साहित्य और जलरंग वाले चित्रों में अमर ही रहेंगे। बाकी सब के लिए प्रभु जोशी का न रहने का मतलब है दो साल पहले उनकी मौत हो जाना, लेकिन जो परिवार अपने प्रिय को खोता है उसके लिए तो वो शख्स अदृश्य रूप में यादों और आंसुओं में हर पल साथ रहता है।

‘प्रभु जोशी : द फायनल एग्जीबिशन’ को
लेकर अनिता जोशी लिखती हैं…
इन सारी पेंटिंग्स को देखते हुए, मैं तो सुन्न सी, बुत सी बनी हुई हूं। सूझ ही नहीं रहा कि मुम्बई हूं या इंदौर? इन सब में प्रभुजी क्यंू नहीं दिख रहे हैं, उनकी पेंटिंग्स कहां हैं? ये पेंटिंग्स इसी संसार में हैं या आकाश के फलक पर? सारी पेंटिंग्स धूमिल होकर डूबती सी लगने लगती हैं और लगता है, अब जमीन से आसमान तक कोरा, सफेद कैनवास है, जिस पर कोई रंग नहीं आएगा, कभी भी। वो सफेद रंग इस्तेमाल नहीं करते थे, सफेद के लिए, उतना कागज या कैनवास खाली छोड़ते थे, अबकी बार पूरा का पूरा ही खाली छोड़ दिया, ऐसा क्यूं किया उन्होंने, कितने सारे तो रंग लाये थे, कुछ दिन पहले ही। ये कैसा सफेद केनवास था, जिसने अपने पर रंग बिखरने ही नहीं दिए और चित्रकार को ही खुद में समेट कर लपेट कर ले गया।

जहांगीर आर्ट गैलरी में प्रभु जोशी के बिना द फायनल एग्जीबिशन Read More »

Scroll to Top
Verified by MonsterInsights