Hindustanmailnews

Author name: Hindustanmailnews

चारधाम यात्रा : बारिश-बिजली को लेकर यलो अलर्ट जारी….

उत्तराखंड के पहाड़ी जिलों में बुधवार को तेज गर्जना के साथ बिजली चमकने के आसार हैं। मौसम विभाग ने इसको लेकर 17 मई को यलो अलर्ट जारी किया है, जबकि मैदानी इलाकों में मौसम साफ रहने की संभावना है। वहीं, उत्तराखंड में बुधवार को न्यूनतम तापमान 12 डिग्री और अधिकतम तापमान 23 डिग्री रहेगा।
हल्दवानी में न्यूनतम तापमान 24 डिग्री और अधिकतम तापमान 38 डिग्री तक रहेगा। वहीं, देहरादून में न्यूनतम 22 और अधिकतम तापमान 36 डिग्री रहने की संभावना है। उत्तराखंड में मौसम की दुश्वारियां अक्सर चार धाम यात्रा करने वाले श्रद्धालुओं के सामने आ रही हैं। फिर भी खराब मौसम श्रद्धालुओं के कदमों को नहीं रोक पा रहा है। चारधाम की यात्रा के लिए दिल्ली-एनसीआर, यूपी, एमपी समेत कई प्रदेशों से श्रद्धालु पहुंच रहे हैं। श्रद्धालु बड़ी संख्या में दर्शन करने के लिए पहुंच रहे हैं। मौसम का मिजाज देखते हुए केदारनाथ धाम में आने वाले यात्रियों को लगातार सचेत किया जा रहा है। 24 मई तक केदारनाथ धाम के लिए नए आॅनलाइन पंजीकरण पर रोक लगाई गई है। इसके बावजूद यात्रियों के उत्साह में कोई कमी नजर नहीं आ रही है। 15 से 25 मई तक 2.79 लाख यात्रियों ने पंजीकरण कराया है। अकेले केदारनाथ धाम में ही प्रतिदिन पंजीकरण का आंकड़ा 30,000 से अधिक पहुंच रहा है। भीड़ को नियंत्रित करने के लिए भी सरकार को पंजीकरण पर रोक लगाना पड़ी है। अब एक बार फिर मौसम का यलो अलर्ट होने के बाद जिला प्रशासन भी सतर्क हो गया है। यात्रियों को सीमित संख्या में ही बाबा केदार के दर्शन के लिए भेजा जाएगा। राज्य के पर्वतीय जनपदों में कहीं-कहीं बहुत हलकी से हलकी बरिश गर्जना-चमक के साथ होने की संभावना है, जबकि राज्य के मैदानी जनपदों में मौसम शुष्क रहेगा। कहीं-कहीं गर्जना के साथ आकाशीय बिजली गिर सकती है। चार धामों में औसतन प्रतिदिन 40 हजार यात्री दर्शन कर रहे हैं। केदारनाथ मंदिर में इन दिनों रात का नजारा मंत्रमुग्ध कर देने वाला है।

चारधाम यात्रा : बारिश-बिजली को लेकर यलो अलर्ट जारी…. Read More »

पार्टी कहे तो गुना से सिंधिया के खिलाफ चुनाव लड़ने को तैयार हूं : दिग्विजय

कांग्रेस के वरिष्ठ नेता दिग्विजय सिंह ने मंगलवार को कहा कि अगर पार्टी उनसे कहेगी तो वह केन्द्रीय मंत्री व भाजपा नेता ज्योतिरादित्य सिंधिया के खिलाफ गुना से लोकसभा चुनाव लड़ने को तैयार हैं। मध्यप्रदेश में इस साल के अंत में विधानसभा चुनाव होने हैं। प्रदेश में पार्टी की कमजोर सीटों पर कांग्रेस कार्यकर्ताओं को एकजुट करने के अपने प्रदेशव्यापी अभियान के तहत सिंह आज सिवनी के दौरे पर थे।

पार्टी कहे तो गुना से सिंधिया के खिलाफ चुनाव लड़ने को तैयार हूं : दिग्विजय Read More »

इमरान और आर्मी चीफ असर मुनीर की लड़ाई की वजह बुशरा बीवी…..

कराची, एजेंसी। इमरान खान ने एक वीडियो मैसेज में कहा कि आर्मी चीफ जनरल मुनीर मुझसे अपनी पर्सनल दुश्मनी निकाल रहे हैं। सेना ने भी अब आर्मी एक्ट के तहत कार्रवाई की बात कही है। 2018 में जनरल आसिम मुनीर को उस वक्त के आर्मी चीफ कमर जावेद बाजवा ने करक चीफ नियुक्त किया। इसके बाद अक्सर सिक्युरिटी और बड़े फैसलों पर होने वाली हाईलेवल मीटिंग में इमरान खान और मुनीर की मुलाकात होने लगी। मीडिया रिपोर्ट्स में दावा किया गया है कि जनरल मुनीर अब अपनी ताकत का इस्तेमाल कर इमरान खान के घर में चलने वाली गतिविधियों की जासूसी करने लगे। फिर एक रोज बुशरा बीबी के खिलाफ एक डोजियर लेकर जनरल मुनीर सीधे इमरान खान के पास पहुंच गए। मुनीर ने प्रधानमंत्री इमरान से कहा कि बुशरा बीबी को पाकिस्तान के बिजनेसमैन रियाज मलिक ने हीरों का हार तोहफे में दिया है। प्रधानमंत्री की पत्नी होने के नाते उन्हें ये हार नहीं लेना चाहिए। अपनी शिकायत में मुनीर ने एक दूसरी महिला फरहत शहजादी का नाम लिया। उन्होंने कहा कि बुशरा बीबी की करीबी होने की वजह से फरहत उनके प्रभाव का इस्तेमाल कर बड़े लोगों से डील कर रही हैं। ये सब सुनकर इमरान खान को लगा कि जनरल मुनीर उन पर सवाल खड़े कर रहे हैं। फरहत शहजादी के खिलाफ की गई शिकायत भी इमरान को रास नहीं आई। इसकी वजह फरहत की इमरान और बुशरा से काफी ज्यादा करीबी थी।

इमरान और आर्मी चीफ असर मुनीर की लड़ाई की वजह बुशरा बीवी….. Read More »

‘आप पहले अपने नियम को देखें’: रूस से तेल खरीदने पर फिर उठा सवाल, विदेश मंत्री ने EU को दिया करारा जवाब

यूरोपीय संघ के विदेश नीति प्रमुख जोसेफ बोरेल ने भारत के रिफाइंड प्रोडक्ट्स पर कार्रवाई की मांग की, जिन्हें रूसी तेल के जरिए तैयार किया जा रहा है। इसके जवाब में भारत के विदेश मंत्री एस जयशंकर ने जोसेफ को सलाह दी।

यूरोपीय संघ के विदेश नीति प्रमुख जोसेफ बोरेल ने भारत के रिफाइंड प्रोडक्ट्स पर कार्रवाई की मांग की, जिन्हें रूसी तेल के जरिए तैयार किया जा रहा है। इसके जवाब में भारत के विदेश मंत्री एस जयशंकर ने जोसेफ को सलाह दी।

रूस-यूक्रेन युद्ध की शुरुआत होने के बाद से ही तेल की कीमतों में उतार-चढ़ाव का देखने को मिलने लगा। कई देशों ने नाराज होकर रूस पर प्रतिबंध लगाए। इसी बीच, भारत ने सस्ती दरों पर रूस से तेल खरीदना शुरू कर दिया। हालांकि, इसकी वजह से भारत को कई बार सवालों का सामना करना पड़ा है। एक बार फिर यूरोपीय संघ के विदेश नीति प्रमुख ने सवाल उठाया, जिसका भारत ने ‘मुंहतोड़’ जवाब दिया है। 

जयशंकर का एकटूक जबाव

दरअसल, यूरोपीय संघ के विदेश नीति प्रमुख जोसेफ बोरेल ने भारत के रिफाइंड प्रोडक्ट्स पर कार्रवाई की मांग की, जिन्हें रूसी तेल के जरिए तैयार किया जा रहा है। इसके जवाब में भारत के विदेश मंत्री एस जयशंकर ने जोसेफ को सलाह दी कि उन्हें यूरोपीय संघ परिषद के नियमों को देखना चाहिए। जयशंकर ने कहा कि यूरोपीय संघ परिषद के नियमों को देखें, रूसी कच्चे तेल को तीसरे देश में काफी हद तक बदल दिया गया है और अब इसे रूसी नहीं माना जाता है। साथ ही उन्होंने परिषद के नियमन 833/2014 को देखने का आग्रह किया।

जयशंकर के साथ, वाणिज्य मंत्री पीयूष गोयल और केंद्रीय इलेक्ट्रॉनिक्स और प्रौद्योगिकी राज्य मंत्री राजीव चंद्रशेखर भी मीटिंग में मौजूद थे। गौरतलब है, जयशंकर बांग्लादेश, स्वीडन और बेल्जियम की अपनी तीन देशों की यात्रा के अंतिम चरण में सोमवार को ब्रसेल्स पहुंचे हैं।

‘आप पहले अपने नियम को देखें’: रूस से तेल खरीदने पर फिर उठा सवाल, विदेश मंत्री ने EU को दिया करारा जवाब Read More »

Karnataka LIVE: सीएम के नाम को लेकर कांग्रेस की बैठक शुरू, राहुल गांधी से मिलने पहुंचे सिद्धरमैया

कर्नाटक विधानसभा चुनाव में स्पष्ट बहुमत हासिल करने के चार दिन बाद भी कांग्रेस सरकार नहीं बना सकी है। बुधवार सुबह होते ही एक बार फिर ‘कर्नाटक का सीएम कौन बनेगा’ इस पर चर्चा होने लगी है।

11:54 AM, 17-MAY-2023

मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, सिद्धरमैया को कर्नाटक का सीएम चुन लिया गया है।

11:36 AM, 17-MAY-2023

कांग्रेस नेता राहुल गांधी से सिद्धरमैया 10 जनपथ मिलने पहुंचे हैं। इस दौरान उनके साथ विधायक भी मौजूद हैं। बताया जा रहा है थोड़ी देर में उनकी मुलाकात राहुल से होगी। 

11:15 AM, 17-MAY-2023

सिद्धरमैया और डीके शिवकुमार आज दिल्ली में कांग्रेस पार्टी के नेता राहुल गांधी से मुलाकात करेंगे। इस बीच, सीएम के पद को लेकर चर्चा होगी। 

11:15 AM, 17-MAY-2023

कर्नाटक कांग्रेस के कार्यकारी अध्यक्ष ईश्वर खंडारे भी खरगे के घर पर पहुंचे हैं। वहीं, अन्य विधायकों का पार्टी अध्यक्ष के आवास पर पहुंचना जारी है। अभी तक साफ नहीं हो पाया है कि आखिर सीएम की कुर्सी किसे मिलने जा रही है। 

10:33 AM, 17-MAY-2023

कांग्रेस महासचिव केसी वेणुगोपाल दिल्ली में यूपीए अध्यक्ष और पार्टी सांसद सोनिया गांधी से मिलने उनके जनपथ आवास पर पहुंचे हैं।

10:09 AM, 17-MAY-2023

Karnataka LIVE: सीएम के नाम को लेकर कांग्रेस की बैठक शुरू, राहुल गांधी से मिलने पहुंचे सिद्धरमैया

कर्नाटक विधानसभा चुनाव में स्पष्ट बहुमत हासिल करने के चार दिन बाद भी कांग्रेस सरकार नहीं बना सकी है। मुख्यमंत्री पद के लिए पार्टी के दो दिग्गजों सिद्धरमैया और डीके शिवकुमार के बीच चल रहे शह और मात के खेल ने आलाकमान के सामने असमंजस की स्थिति पैदा कर दी है। बुधवार सुबह होते ही एक बार फिर ‘कर्नाटक का सीएम कौन बनेगा’ इस पर चर्चा होने लगी है।  

बता दें, शिवकुमार मंगलवार सुबह राजधानी पहुंचे थे। शाम को कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे से करीब आधे घंटे तक मुलाकात की थी। वहीं, सिद्धरमैया और राहुल की भी खरगे से मुलाकात हुई थी। खरगे ने कांग्रेस महासचिव केसी वेणुगोपाल और कर्नाटक प्रभारी रणदीप सुरजेवाला से भी लंबी बातचीत की। कांग्रेस के सूत्रों ने बताया कि पार्टी अध्यक्ष खरगे ने कर्नाटक में सीएम पद को लेकर सभी पक्षों के साथ बैठकें की है। अब वह सोनिया गांधी और राहुल गांधी के साथ बातचीत के बाद अंतिम फैसला लेंगे। कहा जा रहा है कि जल्द ही कर्नाटक के अगले मुख्यमंत्री के नाम की घोषणा कर दी जाएगी।

Karnataka LIVE: सीएम के नाम को लेकर कांग्रेस की बैठक शुरू, राहुल गांधी से मिलने पहुंचे सिद्धरमैया Read More »

Scroll to Top
Verified by MonsterInsights