Hindustanmailnews

Author name: Hindustanmailnews

यू-20 के लिए अतिथियों का आना शुरू, एयरपोर्ट पर मालवी पगड़ी पहनाकर स्वागत

इंदौर में गुरुवार को आयोजित होने वाले यू-20 बैठक की तैयारियां पूरी हो गई हैं। मेहमानों के आने का सिलसिला भी आज से शुरू हो गया। एयरपोर्ट पर एमआईसी मेंबर राजेन्द्र राठौड़ अतिथियों का मालवी पगड़ी पहनाकर स्वागत किया गया।
इसके पहले तैयारियों को लेकर निगमायुक्त हर्षिका सिंह ने अफसरों के साथ एयरपोर्ट से सुपर कॉरिडोर होते हुए कार्यक्रम स्थल बीसीसी तक निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान एमआईसी सदस्य नंदकिशोर पहाड़िया सहित अपर आयुक्त एवं अन्य अधिकारी उपस्थित थे। सिंह ने बताया, 18 मई को ब्रिलियंट कंवेंशन सेन्टर में यू-20 (अर्बन 20) की बैठक होने जा रही है, जिसमें डिजिटाईलेशन, अर्बन प्लानिंग पर देशभर के प्रमुख शहर के महापौर, अधिकारी, व सीईओ भाग लेंगे। निगमयुक्त ने एयरपोर्ट से लेकर सुपर कॉरिडोर एमआर 10 चौराहा बापट चौराहा होते हुए कार्यक्रम स्थल ब्रिलिएंट कन्वेंशन सेंटर तक सफाई व्यवस्था के साथ ही डिवाइडर एवं सड़क किनारे की सफाई करने एवं धुलाई करने के संबंध में संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिए हैं।

यू-20 के लिए अतिथियों का आना शुरू, एयरपोर्ट पर मालवी पगड़ी पहनाकर स्वागत Read More »

32 वर्षीय महिला की एक्मो मशीन से बची जिंदगी……….

एम्स भोपाल में एक्मो मशीन (ईसीएमओ) के प्रयोग से पहले मरीज का सफलतापूर्वक उपचार किया गया। एम्स भोपाल में एक्स्ट्राकोर्पोरियल मेम्ब्रेन आॅक्सीजनेशन (इसीएमओ) मशीन का उपयोग करके गंभीर एक्यूट रेस्पिरेटरी डिस्ट्रेस सिंड्रोम (एआरडीएस) से पीड़ित एक 32 वर्षीय महिला मरीज का जीवन सफलतापूर्वक बचाया गया। एम्स भोपाल इस क्षेत्र का पहला सरकारी अस्पताल है, जिसके पास एक्मो (ईसीएमओ) मशीन है। ईसीएमओ एक जीवन रक्षक तकनीक है, जो फेफड़ों और हृदय के कार्यों की नकल करती है। ईसीएमओ मशीन ओपन-हार्ट सर्जरी में इस्तेमाल होने वाली हार्ट-लंग बाय-पास मशीन के समान है। यह रोगी के रक्त को शरीर के बाहर पंप और आॅक्सीजनित करता है, जिससे हृदय और फेफड़ों को आराम मिलता है।

फेफड़ों में थी गंभीर बीमारी
32 वर्षीय महिला मरीज 27 मार्च 2023 को खांसी और सांस लेने में तकलीफ थी। आॅक्सीजन लेवल 42 प्रतिशत पर था। जांच के बाद पता चला फेफड़े की गंभीर बीमारी एआरडीएस से पीड़ित है। संभवत: वायरल बुखार के चलते मरीज के फेफड़े बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गए थे, जिससे वह शरीर को पर्याप्त मात्रा में आॅक्सीजन नहीं दे पा रहे थे। ऐसे में मरीज को तत्काल (आरआईसीयू) में भर्ती किया गया।
यहां मरीज की हालत को देखते हुए पहले वेंटीलेटर पर बाद में करीब दो सप्ताह एक्मो मशीन पर रखा गया।

डॉक्टर्स की टीम
पल्मोनरी विभाग के डॉ. अभिषेक गोयल, डॉ. अलकेश खुराना ने कॉर्डियोथोरेसिक और वैस्कुलर सर्जरी विभाग के डॉ. योगेश निवारिया, डॉ. योगेश निवारिया, डॉ. किशन, डॉ. सुरेंद्र, डॉ. मौली किरण के सहयोग से ईसीएमओ मशीन द्वारा इलाज शुरू कर दिया। 48 दिनों तक उपचार के बाद मरीज की हालत में सुधार होता देख सभी सहायक नलियों को हटाया। अब मरीज ठीक है।

32 वर्षीय महिला की एक्मो मशीन से बची जिंदगी………. Read More »

प्रदेश के 7 म्यूजियम में कल से होगी आॅडियो गाइड की शुरुआत

मध्यप्रदेश के 7 म्यूजियम में अब आॅडियो गाइड की मदद से इतिहास समेत अन्य जानकारियां हासिल की जा सकेंगी। इसके लिए आपको मोबाइल पर क्यूआर कोड स्कैन करना होगा। 18 मई को भोपाल, इंदौर, ग्वालियर, धुबेला, उज्जैन के म्यूजियम में इसकी शुरुआत होगी। पर्यटन मंत्री उषा ठाकुर इंदौर से इसका शुभारंभ करेंगी। एमपी टूरिज्म बोर्ड ने यह पहल की है।
प्रमुख सचिव पर्यटन और संस्कृति शिव शेखर शुक्ला ने बताया कि प्रदेश की समृद्ध संस्कृति से आमजन खासकर युवाओं को जोड़ने के लिए मध्यप्रदेश टूरिज्म बोर्ड की नवीन पहल है। प्रदेश के 7 संग्रहालयों में क्यूआर कोड लगाए गए हैं। जिन्हें मोबाइल फोन से स्कैन करने पर आॅडियो गाइड के माध्यम से संग्रहालय की सभी जानकारी मिलेगी। हालांकि, ध्यान रखा गया है कि कोई गाइड प्रभावित न हो। ऐसे ही स्थान चयनित किए गए हैं, जहां गाइड की उपलब्धता नहीं है। टूरिज्म बोर्ड सागो संस्था की मदद से कुशाभाऊ ठाकरे अंतरराष्ट्रीय कन्वेंशन सेंटर (मिंटो हॉल) में पहले से ही यह तकनीक संचालित कर रहा है। साथ ही लालबाग पैलेस इंदौर में यह तकनीक टेस्टिंग मोड पर है।
सागो बडी ऐप के जरिये पर्यटक अपने मोबाइल में क्‍यूआर कोड स्‍कैन कर इतिहास को आॅडियो फॉर्मेट में सुन सकेंगे। संग्रहालयों में क्यूआर कोड लगाए गए हैं, जिसे स्कैन कर इतिहास, विस्तृत विवरण एवं संपूर्ण जानकारी प्राप्त कर सकेंगे।

प्रदेश के 7 म्यूजियम में कल से होगी आॅडियो गाइड की शुरुआत Read More »

श्यामला हिल्स से बहती है भ्रष्टाचार की गंगा….

उमरिया, एजेंसी। उमरिया जिले के दौरे पर आए कांग्रेस नेता प्रतिपक्ष डॉ. गोविंद सिंह ने सीएम शिवराज पर भ्रष्‍टाचार के आरोप लगाए। साथ ही उन्‍होंने फॉर्मेसी काउंसिल में स्वास्थ्य मंत्री प्रभुराम चौधरी द्वारा किए गए मनमाने ढंग से सदस्यों की नियुक्ति को लेकर सवाल उठाया है। नेता प्रतिपक्ष गोविंद सिंह ने दावा किया कि इस बार हम सरकार बनाएंगे। नेता प्रतिपक्ष डॉ. गोविंद सिंह मंगलवार को उमरिया पहुंचे। यहां उन्‍होंने जिले में नगर पालिका द्वारा कराए जा रहे करोड़ों के भूमिपूजन और शिलान्यास कार्यक्रम में भाग लिया और जनता से कांग्रेस को जिताने की अपील की। नेता प्रतिपक्ष ने सामुदायिक भवन में कांग्रेस कार्यकर्ताओं के सम्मेलन में भाग लेकर उनको जीत का मंत्र दिए और सभी को एकजुट होकर इस चुनाव में सरकार बनाने में भरपूर सहयोग करने की अपेक्षा की। नेता प्रतिपक्ष गोविंद सिंह ने सीएम शिवराज सिंह चौहान पर आरोप लगाते हुए कहा कि मध्‍यप्रदेश में ऐसा कोई विभाग नहीं है, जिसमें भ्रष्‍टाचार नहीं होता। उन्‍होंने कहा कि भ्रष्‍टाचार की गंगा तो श्‍यामला हिल्‍स से ही बहती है। उन्‍होंने इस बार होने वाले चुनाव में सरकार बनाने का दावा करते हुए कहा कि हम इस बार हर हाल में सरकार बनाएंगे।

श्यामला हिल्स से बहती है भ्रष्टाचार की गंगा…. Read More »

अब एशियन चैंपियनशिप और गेम्स में हिस्सा लेंगी प्रीति लांबा

जवां गांव के जगबीर लांबा के घर में आज चारों तरफ खुशियां छाई हैं। सुबह से ही दोस्त, परिचित और रिश्तेदारों के फोन आ रहे हैं। घर पर बधाई देने वालों का तांता लगा है। ऐसा हो भी क्यों न, उनकी बेटी प्रीति लांबा ने एशियन चैंपियनशिप और एशियन गेम्स के लिए क्वालिफाई जो कर कर लिया है। झारखंड के रांची में चल रहे 26वें नेशनल फेडरेशन कप में सोमवार शाम हुए मुकाबले में शानदार प्रदर्शन करते हुए यह उपलब्धि हासिल की है। उन्होंने तीन हजार मीटर स्टीपलचेंज रेस में गोल्ड मेडल हासिल किया है। उन्होंने बताया कि यूं तो क्वालिफाई करने के लिए रेस को 9:58 मिनट में पूरा करना था और उन्होंने लगभग 11 सेकंड पहले यानी 9:47 मिनट में ही रेस पूरी कर ली।
अब प्रीति लांबा 11 से 17 जुलाई तक चीन में होने वाली एशियन चैंपियनशिप में हिस्सा लेंगी। इसके बाद एशियन गेम्स में देश का प्रतिनिधित्व करेंगी। प्रीति ने अपनी जीत का श्रेय पति विक्की तोमर, पिता जगवीर और अपने शुरुआती कोच रोशनलाल मलिक को दिया है।
पैर टूटा, पर हिम्मत नहीं हारी
प्रीति लंबा ने बताया कि वह साल 2007 से ही दौड़ का अभ्यास कर रही हैं। उन्होंने अपने खेल के लिए काफी संघर्ष किया। उनके पिता पेट्रोल पंप पर काम करते हैं। परिवार की आर्थिक स्थिति शुरू से ही कमजोर रही है। ऐसे में उन्हें खेल खेलने में काफी दिक्कत आई। परिवार में पिता, बहन व भाइयों का काफी सहयोग मिला। गांव के ही रोशनलाल मलिक उनके शुरुआती कोच थे। उन्होंने खेल के लिए ट्रेनिंग देने के साथ ही डाइट आदि का भी पूरा ध्यान रखा।
शादी के बाद पति विक्की तोमर से भी हर कदम पर सहयोग मिल रहा है। उन्होंने बताया कि साल 2017 में नेशनल कैंप में अभ्यास करने के दौरान उनका पैर टूट गया था। उस समय लगा था कि अब वह ट्रैक पर पहले की तरह नहीं दौड़ पाएंगी। सभी लोगों ने हौसला बढ़ाया और मेरी हिम्मत को टूटने नहीं दिया, जिसके चलते एक महीने में ही रिकवरी कर वह दोबारा ट्रैक पर लौट आईं।
बेटी की कामयाबी पर खुश हैं पिता
जगबीर लांबा ने बताया कि उनकी बेटी बचपन से ही होनहार है। अपने संबंधियों से पैसे लेकर प्रीति की ट्रेनिंग व खेल संबंधित अन्य जरूरतों को पूरा किया है। आज वह रेलवे में नौकरी कर रही है और अब एशियन गेम्स में देश का प्रतिनिधित्व करेगी। बेटी ने साल 2009 में पहला मेडल जीता था और अब तक वह नेशनल लेवल पर 50 से अधिक मेडल जीत चुकी है। पति विक्की तोमर ने बताया कि प्रीति फिलहाल रेलवे में नौकरी कर रही है।

अब एशियन चैंपियनशिप और गेम्स में हिस्सा लेंगी प्रीति लांबा Read More »

Scroll to Top
Verified by MonsterInsights