Hindustanmailnews

Author name: Hindustanmailnews

फिर निकला हनी ट्रैप काहार्ड डिस्क जिन्न

भोपाल, एजेंसी
2019 में उजागर हुए हनी ट्रैप से जुड़े मानव तस्करी केस की सुनवाई में साढ़े 3 साल में पहली बार हनी ट्रैप के वीडियो भोपाल की कोर्ट में पेश किए गए। वीडियो एक सीलबंद हार्ड डिस्क में लाए गए। ये वो वीडियो हैं, जिनकी सेंट्रल फॉरेंसिक साइंस लेबोरेटरी से ओके रिपोर्ट मिल चुकी है। इसका मतलब है कि ये वीडियो ओरिजनल हैं। मामले की जांच के लिए बनी स्पेशल इन्वेस्टिगेशन टीम ने वीडियो की हार्ड डिस्क कोर्ट में पेश करते हुए ये भी अर्जी दी है कि ये तमाम वीडियो अंतरंग के हैं। बचाव पक्ष के लोगों को ये वीडियो उपलब्ध न कराए जाएं। केस की सुनवाई बंद चैंबर में हो यानी चैंबर में न्यायाधीश और दोनों पक्षों के वकीलों के अलावा किसी और को अनुमति न दी जाए। एसआईटी के हेड एडीजी विपिन माहेश्वरी के पत्र के साथ वीडियो वाली ये हार्ड डिस्क भोपाल में जज स्मृता सिंह ठाकुर की कोर्ट में पेश की गई है। जांच एजेंसी ने हनी ट्रैप केस से जुड़े मानव तस्करी के मामले की आरोपी श्वेता विजय जैन और आरती दयाल के वॉयस सैंपल लेने के लिए कोर्ट में आवेदन लगाया है। कोर्ट इस पर आज 18 मई सुनवाई करेगी।
पेश वीडियो में क्या है
हनी ट्रैप मामले में मानव तस्करी से जुड़ा एक केस भोपाल में दर्ज किया गया था। इसमें कहा गया था कि एक कॉलेज छात्रा को आरोपियों ने चंगुल में फंसाकर उसे अपने फायदे के लिए इस्तेमाल किया। इस छात्रा को चुने हुए लोगों के पास भेजकर उसके अंतरंग वीडियो बनाए गए। ये वीडियो आरोपियों से जब्त इलेक्ट्रॉनिक गैजेट्स में सुरक्षित रखे गए थे। इनकी सत्यता जानने के लिए एसआईटी ने ये वीडियो सीएफएसएल को भेजे थे। सीएफएसएल ने रिपोर्ट में बताया है कि कौन-सा वीडियो किस तारीख को बनाया गया है। ऐसे 5 से ज्यादा अंतरंग पलों के वीडियो इस हार्ड डिस्क में बताए जा रहे हैं। इन वीडियो के आधार पर एसआईटी कोर्ट में ये प्रमाणित करने की कोशिश करेगी कि छात्रा को अलग-अलग लोगों के पास भेजकर उनके अंतरंग पलों के वीडियो रिकॉर्ड किए जा रहे थे। छात्रा ने शुरुआती बयान में कबूल किया था कि उसे प्रभावशाली लोगों के पास भेजकर उसके वीडियो बनाए जा रहे थे।

फिर निकला हनी ट्रैप काहार्ड डिस्क जिन्न Read More »

विवेकानंद की राह पर मुख्यमंत्री सिख कमाओ योजना….

यह रहेगी प्रक्रिया…..

15 जून से पंजीयन और 1 अगस्त से नौकरी
एक वर्ष तक प्रशिक्षण के साथ मिलेंगे दस हजार रुपए प्रतिमाह
12वीं से लेकर स्नातकोत्तर करने वाले युवाओं का होगा चयन
15 जून से युवाओं का पंजीयन
15 जुलाई से युवाओं के आवेदन लेने की होगी शुरुआत
31 जुलाई से प्रतिष्ठानों और शासन के मध्य अनुबंध।
एक अगस्त 2023 से युवाओं की उपस्थिति शुरू
31 अगस्त से प्रशिक्षण प्रारंभ होगा। अगले माह युवाओं के खाते में राशि पहुंचेगी।

विधानसभा चुनाव के मद्देनजर सीएम शिवराज सिंह चौहान एक से बढ़कर एक योजनाएं लाकर सौगातों की बौछार कर रहे हैं। सवा करोड़ लाड़ली बहनों की योजनाओं के बाद मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने युवाओं को बड़ी सौगात दी है। प्रदेश के विभिन्न विभागों में एक लाख रिक्त पदों पर भर्ती की प्रक्रिया करने के साथ अब सरकार बेरोजगार युवाओं को आत्मनिर्भर बनाने के लिए कौशल विकास का प्रशिक्षण भी दिलाएगी। मुख्यमंत्री ने बताया कि बेरोजगारी भत्ता बेमानी और बैसाखी के समान है। हम युवाओं को आत्मनिर्भर बनाना चाहते हैं।
इसके लिए 18 से 29 वर्ष के युवाओं को विभिन्न प्रतिष्ठित कंपनियों और संस्थाओं में प्रशिक्षण के लिए भेजा जाएगा। इसके साथ ही उनकी कमाई भी प्रारंभ हो जाएगी। प्रतिमाह युवाओं को आठ से लेकर दस हजार रुपए प्रतिमाह मिलेंगे। इसके लिए मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान की अध्यक्षता में युवाओं के लिए विशेष रूप से आयोजित कैबिनेट बैठक में मुख्यमंत्री ने सीखो-कमाओ योजना को मंजूरी दी। इसमें 12वीं से लेकर स्नातकोत्तर करने वाले युवा शामिल होंगे। 31 अगस्त 2023 से प्रशिक्षण प्रारंभ होगा।
एक हजार करोड़ रुपए की स्वीकृति- इस योजना का लाभ युवाओं को मिलेगा। इसके लिए एक हजार करोड़ रुपए की स्वीकृति दी गई है। युवाओं को प्रतिमाह आठ से दस हजार रुपए मिलेगा।

विवेकानंद की राह पर मुख्यमंत्री सिख कमाओ योजना…. Read More »

संधिया को उनके गढ़ में चुनौती देने कमलनाथ ने राहुल को मैदान में उतारा

कांग्रेस केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया को उन्हीं के गढ़ में आईना दिखाने की रणनीति बना रही है। ग्वालियर-चंबल संभाग में उन लोगों को प्रभारी बनाया जा रहा है, जिनका सिंधिया परिवार से राजनीति में छत्तीस का आंकड़ा है। इसी रणनीति के तहत ग्वालियर व दतिया जिले का प्रभारी अर्जुन सिंह के पुत्र एवं पूर्व नेता प्रतिपक्ष अजय सिंह (राहुल) को बनाया है। अजय सिंह स्थानीय लोगों से संवाद करने दो दिन के प्रवास पर आज (बुधवार को) ग्वालियर पहुंचेंगे। अजय सिंह महल से पीड़ित कांग्रेसियों को विधानसभा चुनाव में मोर्चा संभालने के लिए प्रेरित करेंगे और पार्टी का जनाधार टटोलेंगे। प्रदेश की राजनीति में महल के वर्चस्व को कांग्रेस में चुनौती दो परिवारों से मिलती थी। पहली अर्जुन सिंह और दूसरी दिग्विजय सिंह। दोनों कभी नहीं चाहते थे कि सिंधिया घराना प्रदेश में ताकत बनकर उभरे। इन्हीं षड्यंत्रों से परेशान होकर ज्योतिरादित्य सिंधिया ने कांग्रेस को अलविदा कह राजमाता विजयाराजे सिंधिया की राजनीतिक विरासत को संभालने के लिए भाजपा का दामन थाम लिया।

अजय सिंह आज संभालेंगे दायित्व
अजय सिंह बुधवार को शताब्दी एक्सप्रेस से ग्वालियर आ रहे हैं। वे कांग्रेस विधायक सतीश सिकरवार के ललितपुर कॉलोनी स्थित निवास पर जाएंगे। जहां चुनावी रणनीति पर चर्चा करेंगे। गुरुवार की सुबह साढ़े नौ बजे होटल सेंट्रल पार्क में वरिष्ठजनों से मुलाकात करेंगे और डबरा जाएंगे। डबरा में ब्लाक अध्यक्षों, ग्रामीण कांग्रेस के पदाधिकारियों के सम्मेलन में भाग लेंगे। वापसी के बाद शाम पांच बजे प्रतिनिधि सम्मेलन में भाग लेंगे, चुनिंदा कांग्रेसियों के साथ रात्रि भोज में शामिल होंगे।

अपना गुट मजबूत करेंगे अजय
उधर, भाजपा के प्रदेश मीडिया प्रभारी आशीष अग्रवाल का कहना है कि कांग्रेस का इतिहास रहा, नेता अपना गुट तैयार करता है। अजय सिंह भी यही कार्य करने के लिए आ रहे हैं, क्योंकि कांग्रेस की अब न कोई विचारधारा बची है न ही विकास का विजन है। भाजपा अंचल में पहले से मजबूत है।

संधिया को उनके गढ़ में चुनौती देने कमलनाथ ने राहुल को मैदान में उतारा Read More »

डेथ थ्रेट्स के बीच अदा शर्मा का एक्सीडेंट हुआ

द केरला स्टोरी एक्ट्रेस अदा शर्मा और डायरेक्टर सुदीप्तो सेन का रविवार को रोड एक्सीडेंट हो गया। जैसे ही दुर्घटना की खबरें इंटरनेट पर वायरल होने लगीं, एक्ट्रेस ने अपने ट्विटर अकाउंट पर इस बारे में जानकारी दी। दरअसल, अदा और सुदीप्तो 14 मई को हिंदू एकता यात्रा में शामिल होने के लिए करीमनगर जाने वाले थे, लेकिन इस बीच उनके साथ सड़क हादसा हुआ, चिसके बाद वो वहां नहीं पहुंच सके। इस पर अदा शर्मा ने पोस्ट शेयर करते हुए लिखा- दोस्तों मैं ठीक हूं। हमारे एक्सीडेंट के बारे में खबरें आने के बाद से लोगों के बहुत सारे मैसेज मिल रहे हैं। हम और हमारी पूरी टीम ठीक है, कोई भी गंभीर नहीं है। कोई भी बड़ी बात नहीं है, आप सभी की चिंता के लिए शुक्रिया। उल्लेखनीय है कि ट्रेलर रिलीज के बाद से ही द केरला स्टोरी विवादों में है। हालांकि, विवादों के बीच फिल्म ने करीब 136 करोड़ का कलेक्शन कर लिया है। उधर, अदा के ट्वीट के बाद फैंस ने राहत की सांस ली है। एक फैन ने कमेंट सेक्शन में लिखा- बताने के लिए शुक्रिया। बहुत चिंता हो गई थी। खैर, आगे से डबल ध्यान रखना। बहुत लोगों की आस्था तुम से जुड़ी है। दूसरे फैन ने लिखा कि प्लीज अपना ख्याल रखो। तीसरे यूजर ने लिखा- मैं तो आपके अभिनय का कायल हो गया हूं, आप जैसे कलाकार बहुत कम हैं। अपना ख्याल रखिएगा।

डेथ थ्रेट्स के बीच अदा शर्मा का एक्सीडेंट हुआ Read More »

तीन मिलियन डॉलर की मालकिन हैं मानुषी छिल्लर…..

साल 2017 में मिस वर्ल्ड का खिताब जीत चुकीं मानुषी छिल्लर ने 14 मई को अपना 26वां जन्मदिन सेलिब्रेट किया। अब वे कान फिल्म फेस्टिवल में व्यस्त हैं। कुछ समय पहले मानुषी ने बॉलीवुड मूवी सम्राट पृथ्वीराज से डेब्यू किया था। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, मानुषी छिल्लर की करीब 3 मिलियन डॉलर की नेटवर्थ है। हर महीने मानुषी करीब 24 लाख रुपये की कमाई करती हैं। वहीं एक्ट्रेस 1 साल में 28 करोड़ रुपए कमाती हैं। एक्ट्रेस न सिर्फ फिल्मों से बल्कि विज्ञापन से भी मोटी कमाई कर लेती हैं। जानकारी के मुताबिक, मानुषी छिल्लर एक फिल्म के लिए 1 करोड़ फीस चार्ज करती हैं। इसके अलावा एक्ट्रेस एक विज्ञापन के लिए भी करोड़ों रुपए वसूलती हैं। भले ही एक्ट्रेस की पहली फिल्म पृथ्वीराज फ्लॉप रही, लेकिन इससे उन्होंने अपने लुक्स और रोल के लिए खूब सुर्खियां बटोरी थीं। इसके अलावा मानुषी छिल्लर को लग्जरी गाड़ियों का भी खूब शौक हैं। एक्ट्रेस के कार कलेक्शन की बात करें तो, उनके पास वोल्वो एक्स सी-90 कार है, जिसकी कीमत 90 करोड़ रुपए है। इसके अलावा उनके पास एक लग्जरी मर्सडीज बेंज कार भी है, जिसकी कीमत लगभग 45 लाख रुपए के आसपास है। एक्ट्रेस के पास 83 लाख की लैंड रोवर और 4.48 करोड़ की रेंज रोवर भी है। मानुषी छिल्लर की कमाई ज्यादातर मॉडलिंग और ब्रांड एंडोर्समेंट से होती है। उन्होंने साल 2017 में भारत को रिप्रेजेंट करते हुए मिस वर्ल्ड का खिताब जीता था। मानुषी छिल्लर छठी ऐसी भारतीय है, जिन्होंने मिस वर्ल्ड का खिताब अपने नाम करते हुए देश का मान बढ़ाया है। अब फिल्म पृथ्वीराज के बाद मानुषी छिल्लर कई बड़ी फिल्में साइन करने वाली हैं।

तीन मिलियन डॉलर की मालकिन हैं मानुषी छिल्लर….. Read More »

Scroll to Top
Verified by MonsterInsights