Hindustanmailnews

Author name: Hindustanmailnews

मंदिर के गेट पर ही उतारेगी, किराया भी कम, जानिए किसका आइडिया…….

उज्जैन में महाकाल ज्योतिर्लिंग के दर्शन करने के लिए देश-विदेश से लोग आते हैं। यहां प्रतिदिन अलसुबह मंदिर में भस्म आरती होती है, जिसमें शामिल होने के लिए श्रद्धालु उत्साहित रहते हैं। देर रात ही आरती के लिए भक्तों की लाइन लगने लगती है। बाहर से आने वाले कई श्रद्धालु भस्मारती में शामिल होने के लिए पहले इंदौर आते हैं, यहीं रुकते हैं और फिर यहां से उज्जैन जाते हैं। श्रद्धालुओं की सुविधा को देखते हुए अब उज्जैन नगर निगम ने इलेक्ट्रॉनिक बस भस्मारती एक्सप्रेस अगले महीने शुरू करने की तैयारी है। जो श्रद्धालुओं को इंदौर से लेकर उज्जैन जाएगी और वापस इंदौर छोड़ेगी।

मंदिर के गेट पर ही उतारेगी, किराया भी कम, जानिए किसका आइडिया……. Read More »

नए संसद भवन का उद्घाटन सावरकर जयंती पर………

8 प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी नए संसद भवन का उद्घाटन 28 मई को करेंगे। इत्तेफाक से इसी दिन विनायक दामोदर सावरकर की 140वीं जयंती भी है।
8 इसका निर्माण जनवरी 2021 में शुरू हुआ था और इसे 28 महीने में बना लिया गया। नया संसद भवन पुरानी बिल्डिंग से 17 हजार स्क्वेयर फीट बड़ा और चार मंजिला, भूंकपरोधी है।
8 इसमें 3 दरवाजे हैं। इन्हें ज्ञान द्वार, शक्ति द्वार और कर्म द्वार नाम दिया गया है। सांसदों, वीआईपी के लिए अलग एंट्री है।
8 पीएम नरेंद्र मोदी ने 10 दिसंबर 2020 को नए संसद भवन की आधारशिला रखी थी।
8लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला ने पीएम से मुलाकात की और उन्हें नए संसद भवन उद्घाटन के लिए आमंत्रित किया।

नए संसद भवन का उद्घाटन सावरकर जयंती पर……… Read More »

100 यूनिट तक बिजली फ्री लो200 यूनिट तक आधा पैसा दो……..

स्थानीय उम्मीदवार दिया जाएगा
कमलनाथ ने स्थानीय उम्मीदवारों की उठती मांग पर सहमति जताई। उन्होंने कहा कि पूरे मध्यप्रदेश से मांग उठ रही है कि इस बार विधानसभा चुनाव में स्थानीय उम्मीदवार दिया जाए। इससे मैं काफी हद तक सहमत भी हूं। हमारा स्थानीय संगठन इसमें अहम भूमिका निभाएगा।
ईडी और सीबीआई से डर नहीं लगता- कमलनाथ ने यह भी कहा कि मुझे ईडी और सीबीआई से कतई डर नहीं लगता, क्योंकि मेरा रास्ता सच्चाई का रास्ता है। 44 साल के मेरे राजनीतिक जीवन पर कोई उंगली नहीं उठा सकता। 44 साल मुझे मेरे क्षेत्र की जनता ने वोट दिया है। कोई सांसद नहीं है देश में जो इतने चुनाव जीता हो, जितने मैं जीता हूं।

100 यूनिट तक बिजली फ्री लो200 यूनिट तक आधा पैसा दो…….. Read More »

सोशल मीडिया पर मुंहतोड़ जवाब दो : शिवराजसिंह

मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कहा कि सोशल मीडिया में तेजी लाएं। सोशल मीडिया पर आक्रमक हो जाओ। उन्होंने कहा कि अब जमाना बदल गया है। अब सोशल मीडिया पर हाजिर जवाब दो। मध्यप्रदेश में इसी साल के अंत में विधानसभा चुनाव होने है। भाजपा सोशल मीडिया के माध्यम से प्रचार-प्रसार पर जोर दे रही है। सोशल मीडिया टीम की तैयारी और उसे चुनाव में प्रभावी बनाने को लेकर भोपाल भाजपा मुख्यालय में बड़ी बैठक हो रही है। बैठक में मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान, क्षेत्रीय संगठन महामंत्री अजय जामवाल, प्रदेश प्रभारी मुरलीधर राव, भाजपा प्रदेश अध्यक्ष वीडी शर्मा, भाजपा राष्ट्रीय सोशल मीडिया आईटी इंचार्ज अमित मालवीय मौजूद थे।

जानकारी के अनुसार बैठक में मुख्यमंत्री चौहान ने कहा कि सोशल मीडिया में तेजी लाएं। सोशल मीडिया पर आक्रमक हो जाओ। उन्होंने कहा कि विपक्ष के किसी भी झूठ का सोशल मीडिया पर तुरंत और आक्रमण तरीके से जवाब दो। सीएम शिवराज ने सोशल मीडिया टीम को कांग्रेस की 15 महीने की सरकार और 2003 के पहले की सरकार के हालात गिनाने और कार्यप्रणाली बताने को कहा। सीएम ने कहा कि सोशल मीडिया पर बताओ कि उस समय कैसे दलाली होती थी।
बैठक में प्रदेश प्रभारी मुरधीधर राव ने कहा कि भाजपा में सोशल मीडिया की लगातार मॉनिटरिंग हो रही है। सोशल मीडिया चुनावी कैंपेनिंग का मुख्य अंग है। बैठक में किसी तरह की खानापूर्ति करने से बचें। आगामी चुनाव में सोशल मीडिया ही कैंपेन का मुख्य माध्यम बनेगा। बता दें कि भाजपा सोशल मीडिया पर प्रचार-प्रसार के लिए लंबे समय से तैयारी कर रही है। इसके लिए भाजपा ने सोशल मीडिया विभाग में काम करने वाले सभी सदस्यों को वॉरियर नाम दिया है। पार्टी बूथ स्तर तक दो-दो सोशल मीडिया वॉरियर्स बनाने की रणनीति पर काम कर रही है, जिनके माध्यम से केंद्र और राज्य सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं को जनता तक पहुंचाया जाएगा।

सोशल मीडिया पर मुंहतोड़ जवाब दो : शिवराजसिंह Read More »

चीते की चिंता : पीएम के ड्रीम प्रोजेक्ट पर काले बादल

कूनो नेशनल पार्क से चीतों को दूसरे स्थान पर तत्काल शिफ्ट करने के लिए मुख्य वन्यप्राणी अभिरक्षक जसवीर सिंह चौहान ने अब वन विभाग के अपर मुख्य सचिव जेएस कंसोटिया को नोटशीट लिखी है। उन्होंने लिखा है कि कूनो से चीतों को शिफ्ट करना जरूरी है, क्योंकि कुछ समय में वहां क्षमता से अधिक चीते हो जाएंगे। ऐसे में उनकी देखरेख करना मुश्किल हो जाएगा। कोई महामारी फैल गई तो चीता प्रजाति पर संकट आ सकता है। चौहान पांच अप्रैल को राष्ट्रीय बाघ संरक्षण प्राधिकरण (एनटीसीए) को भी पत्र लिख चुके हैं, जिसका जवाब नहीं आया है। इसी मुद्दे पर मंथन के लिए आज (गुरुवार को) चीता टास्क फोर्स की बैठक बुलाई गई है।
सीएम, वनमंत्री, सीएस को दें जानकारी
चौहान ने लिखा है कि वर्तमान परिस्थिति की जानकारी मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान, वनमंत्री विजय शाह और मुख्य सचिव इकबाल सिंह बैंस को भी दी जानी चाहिए, ताकि समय रहते निर्णय लिया जा सके। उनका मानना है, सात चीतों को तत्काल कहीं और शिफ्ट करने की जरूरत है। वन अधिकारियों का कहना है राजस्थान का मुकुंदरा हिल्स नेशनल पार्क ही एकमात्र स्थान है, जहां चीतों को तत्काल शिफ्ट किया जा सकता है। इस पार्क की जलवायु चीतों के अनुकूल है और यह चैनलिंग जाली से घिरा है। हालांकि, राजनीतिक कारणों से ऐसा होना संभव नहीं दिखाई देता है। इस संबंध में जेएस चौहान से बात करने की कोशिश की, पर वे कुछ भी बताने को तैयार नहीं हैं।

कूनो के जंगल में सिर्फ
21 चीतों की जगह
कूनो का जंगल छह हजार वर्ग किलो मीटर में फैला है। यहां अधिकतम 21 चीते रखे जा सकते हैं और वर्तमान में 17 युवा और चार शावक चीते हैं। इसी माह सभी नर और मादा चीतों को एक साथ बड़े बाड़ों में छोड़ दिया गया है। उम्मीद जताई जा रही है कि अगले तीन से चार महीने में आठ से दस नए मेहमान आ जाएंगे। ऐसा होने पर चीतों का प्रबंधन प्रभावित हो सकता है। वहीं कोई बीमारी फैली तो प्रजाति संकट में आ जाएगी। उधर, वन्यप्राणी मुख्यालय सात माह में राज्य के गांधी सागर अभयारण्य को तैयार करने का लक्ष्य लेकर चल रहा है, पर इसकी उम्मीद कम है।

चीते की चिंता : पीएम के ड्रीम प्रोजेक्ट पर काले बादल Read More »

Scroll to Top
Verified by MonsterInsights