Hindustanmailnews

Author name: Hindustanmailnews

PM Modi in Sydney: ऑस्ट्रेलिया के प्रधानमंत्री एंथोनी अल्बनीज बोले- नरेंद्र मोदी इज द बॉस

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी दो दिन के ऑस्ट्रेलिया दौरे पर हैं। पीएम मोदी सिडनी के कुडोस बैंक एरिना में भारतीय समुदाय के एक कार्यक्रम में शामिल हुए। इस दौरान गणपति बप्पा मोरया, भारत माता की जय और मोदी-मोदी के नारे लगे। कार्यक्रम के दौरान प्रधानमंत्री मोदी के साथ ऑस्ट्रेलिया के प्रधानमंत्री एंथोनी अल्बनीज मौजूद रहे। सिडनी के ओलंपिक पार्क में स्थित इस स्टेडियम में एंथोनी अल्बनीज ने संबोधित किया। अपने संबोधन में पीएम एंथोनी ने नरेंद्र मोदी की जमकर तारीफ की।

पीएम नरेंद्र मोदी बॉस है- ऑस्ट्रेलिया पीएम

ऑस्ट्रेलिया के प्रधानमंत्री एंथोनी अल्बनीज ने पीएम नरेंद्र मोदी की तारीफ की। उन्होंने कहा कि नरेंद्र मोदी बॉस है। अल्बनीज ने कहा, ‘पीएम मोदी का स्वागत करना सौभाग्य की बात है। आखिरी बार मैंने इस मंच पर ब्रूस स्प्रिंगस्टीन (गायक) को देखा था। उन्हें भी वह स्वागत नहीं मिला जो प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को मिला है।’

नरेंद्र मोदी से छह बार मिल चुका हूं- एंथोनी अल्बनीज

ऑस्ट्रेलिया पीएम एंथोनी अल्बनीज ने कहा कि नरेंद्र मोदी का स्वागत करते हुए मुझे बहुत खुशी हो रही है। प्रधानमंत्री के रूप में मेरा पहला साल है, जिसे मैं आज मना रहा हूं। अल्बनीज ने कहा, ‘मैं अपने दोस्त पीएम नरेंद्र मोदी से छह बार मिल चुका हूं, लेकिन मंच पर उनके साथ खड़े होने से बेहतर कुछ नहीं है। आज यहां जो गर्मजोशी और ऊर्जा है। वह किसी से कम नहीं है।’

28 साल तक इंतजार नहीं करना पड़ेगा- पीएम मोदी

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अपने संबोधन में कहा कि मैं जब 2014 में आया था, तब आपसे एक वादा किया था। आपको फिर भारत के किसी प्रधानमंत्री का 28 साल तक इंतजार नहीं करना पड़ेगा। आज मैं अकेला नहीं आया हूं। मेरे साथ प्रधानमंत्री अल्बनीज भी आए है।

PM Modi in Sydney: ऑस्ट्रेलिया के प्रधानमंत्री एंथोनी अल्बनीज बोले- नरेंद्र मोदी इज द बॉस Read More »

Kuno National Park: मादा चीता ज्वाला के शावक की मौत, निगरानी दल को मिला था बीमार…

 कूनो नेशनल पार्क से मंगलवार दोपहर एक बार फिर बुरी खबर है। कूनो पार्क में एक चीता शावक की मौत हो गई है। यह शावक निगरानी दल को बीमार मिला था। इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। सीसीएफ वाइल्ड लाइफ उत्तम कुमार शर्मा ने इसकी पुष्टि की है। इससे पहले भी कूनो में तीन चीतों की मौत हो चुकी है। लगातार एक के बाद एक हो रही चीतों की मौत से प्रबंधन पर सवाल भी उठ रहे हैं। चर्चा है द​क्षिण अफ्रीका से भारत के कूनों में बसाए गए चीत बच पाएंगे या नहीं।

बता दें, नामीबिया से लाई गई मादा चीता ज्वाला (सियाया) ने बीते 24 मार्च को पार्क में चार शावकों को जन्म दिया था। पर्यावरण मंत्रालय और कूनो पार्क प्रबंधन इन शावकों के नामाकरण करने के लिए लोगों से नाम मांग रहा था। इसी बीच शावक की मौत हुई है। अब कूनो पार्क में कुल 17 चीते और तीन शावक बचे हैं। अब तक तीन चीतों और एक शावक की मौत हो चुकी है। मदर्स डे पर चारों शावक अपनी मां संग अठखेलियां करते नजर आए थे। पार्क प्रबंधन की ओर से इनका वीडियो जारी किया गया था। अब एक शावक की मौत ने प्रबंधन की चिंता बढ़ा दी है।

Kuno National Park: मादा चीता ज्वाला के शावक की मौत, निगरानी दल को मिला था बीमार… Read More »

पूर्व सांसद मुंजारे की पत्नी अनुभा, मुरैना से अभिनव झारी, हरदा से दीपक जाट कांग्रेस में शामिल……

छिंदवाड़ा से सटे और महाकौशल की राजनीति के केंद्र रहे बालाघाट में दल-बदल अभी से शुरू हो गया। बालाघाट नगर पालिका की अध्यक्ष रहीं अनुभा मुंजारे ने रविवार को प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष कमलनाथ के समक्ष कांग्रेस की सदस्यता ले ली। वे कंकर मुंजारे की पत्नी हैं, जो बालाघाट से सांसद और परसवाड़ा से तीन बार विधायक रहे हैं। उनके भाई भी विधायक रह चुके हैं। अनुभा को बालाघाट से विधानसभा का चुनाव लड़ाया जा सकता है। वहीं, मुरैना से जिला पंचायत सदस्य अभिनव झारी और हरदा से दीपक सारण समर्थकों के साथ कांग्रेस में शामिल हुए। पार्टी पदाधिकारियों ने बताया कि अनुभा मुंजारे के कांग्रेस में शामिल होने की अटकलें काफी समय से लगाई जा रही थीं। उनकी प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष कमलनाथ और पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह से चर्चा हुई थी। इसके बाद उन्होंने पुत्र शांतनु के साथ कांग्रेस की सदस्यता ले ली। वे 2013 और 2018 में बालाघाट विधानसभा क्षेत्र से चुनाव लड़ चुकी हैं। वहीं, उनके पति कंकर मुंजारे बालाघाट से सांसद और जिले के परसवाड़ा निर्वाचन क्षेत्र से तीन बार विधायक रहे हैं। उनके भाई उमाशंकर मुंजारे भी एक बार विधायक रहे हैं।

पूर्व मंत्री बिसेन के खिलाफ
कांग्रेस लड़ा सकती है चुनाव
बालाघाट विधानसभा क्षेत्र से भाजपा के वरिष्ठ नेता गौरीशंकर बिसेन विधायक हैं। सूत्रों का कहना है कि इस सीट से अनुभा मुंजारे को कांग्रेस चुनाव लड़ा सकती है। वहीं, मुरैना से अभिनव झारी के साथ कुछ सरपंचों और हरदा के दीपक जाट ने दो सौ से अधिक समर्थकों के साथ कांग्रेस की सदस्यता ली। हरदा के पूर्व विधायक आरके दोगने का कहना है कि जिले में कांग्रेस के पक्ष में वातावरण है। पार्टी के सभी नेता एकजुट हैं।

पूर्व सांसद मुंजारे की पत्नी अनुभा, मुरैना से अभिनव झारी, हरदा से दीपक जाट कांग्रेस में शामिल…… Read More »

गिल ने छक्के के साथ पूरा किया सीजन का दूसरा शतक, कोहली की बराबरी

डिफेंडिंग चैंपियन गुजरात टाइटंस ने इंडियन प्रीमियर लीग 2023 के लीग स्टेज को 6 विकेट की जीत के साथ फिनिश किया है। टीम की इस जीत ने रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के प्लेआॅफ में जगह बनाने के सपने को तोड़ दिया है। डिफेंडिंग चैंपियन की इस जीत का जश्न अहमदाबाद से मुंबई तक मना, क्योंकि बेंगलुरु के हारने के साथ ही मुंबई टॉप-4 में प्रवेश कर गई। इंडियंस ने दिन के पहले मुकाबले में हैदराबाद को 8 विकेट से हराया। एम चिन्नास्वामी स्टेडियम में गुजरात ने टॉस जीतकर बॉलिंग चुनी। बेंगलुरु ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवर में 5 विकेट पर 197 रन बनाए। 198 रन का टारगेट गुजरात ने 19.1 ओवर में 4 विकेट पर हासिल कर लिया।
कोहली सबसे ज्यादा शतक जमाने वाले बल्लेबाज- विराट कोहली आईपीएल में सबसे ज्यादा शतक जमाने वाले बल्लेबाज बन गए हैं। उन्होंने लीग में 7वां शतक जमाया है। कोहली ने अपनी ही टीम के दिग्गज बैटर क्रिस गेल का रिकॉर्ड तोड़ा। गेल के नाम 6 शतक हैं।
पहली बार एक ही दिन में आए तीन शतक- आईपीएल के इतिहास में पहली बार एक दिन में तीन शतक आए हैं। इस मुकाबले में शुभमन गिल और विराट कोहली ने सेंचुरी जमाई, जबकि मुंबई-हैदराबाद मैच में कैमरून ग्रीन के बल्ले से सेंचुरी आई।
कोहली के साथ गिल ने
भी जमाई दूसरी सेंचुरी
इस बेहद रोमांचक मुकाबले में बेंगलुरु के ओपनर विराट कोहली (61 बॉल पर नाबाद 101) ने सीजन का दूसरा शतक जमाया। विराट के इस शतक का जवाब गुजरात के ओपनर शुभमन गिल ने अपने सीजन के दूसरे शतक के साथ दिया। उन्होंने 20वें ओवर की पहली बॉल पर छक्का जमाते हुए 52 बॉल में शतक पूरा किया, हालांकि युवा बल्लेबाज गिल लीग में सबसे ज्यादा शतक जमाने की सूची में कोहली से 5 सेंचुरी दूर हैं।
गिल-विजय की साझेदारी के कारण हारी बेंगलुरु
आईपीएल के इस करो या मरो के मुकाबले में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु शुभमन गिल और विजय शंकर की साझेदारी के चलते हारी। टीम के गेंदबाज गुजरात को शुरुआती झटके नहीं दे सके। ऐसे में टॉप आॅर्डर पर गुजरात के लिए दो साझेदारी हुईं। गिल ने साहा के साथ 25 रन जोड़े फिर विजय शंकर के साथ दूसरे विकेट लिए 123 रन की पार्टनरशिप की। यहीं से अंतर पैदा हुआ।
बेंगलुरु की ओर से विराट कोहली ने (61 बॉल पर नाबाद 101) शतक जमाकर टीम का स्कोर 200 के करीब पहुंचाया, जो चिन्नास्वामी स्टेडियम के लिहाज से थोड़ा छोटा था। टीम के लिए कोहली के अलावा दूसरा बल्लेबाज बड़ी पारी नहीं खेल सका। कप्तान फाफ डु प्लेसिस ने 28, माइकल ब्रेसवेल ने 26 और अनुज रावत ने 23 रन का योगदान दिया। गुजरात के लिए नूर अहमद ने 2 विकेट लिए। मोहम्मद शमी, यश दयाल और राशिद खान को एक-एक विकेट मिला। जवाब में गुजरात के लिए शुभमन गिल (52 बॉल पर नाबाद 104 रन) ने भी सेंचुरी जमाई, जबकि विजय शंकर (35 बॉल पर 53 रन) ने सीजन की तीसरी फिफ्टी जमाई। बेंगलुरु के लिए मोहम्मद सिराज ने दो विकेट लिए। हर्षल पटेल और विजय कुमार वैशाक को एक-एक विकेट मिला।
ऐसे गिरे गुजरात के विकेट
पहला: मोहम्मद सिराज ने तीसरे ओवर की आखिरी बॉल पर ऋद्धिमान साहा को वेन पार्नेल के हाथों कैच कराया।
दूसरा: 15वें ओवर की चौथी बॉल पर विजयकुमार वैशाक ने विजय शंकर को कोहली के हाथों कैच कराया।
तीसरा: 16वें ओवर की तीसरी बॉल पर हर्षल पटेल ने दासुन शनाका को सुयश प्रभुदेसाई के हाथों कैच कराया।
चौथा: 18वें ओवर की चौथी बॉल पर मोहम्मद सिराज ने डेविड मिलर को सुयश प्रभुदेसाई के हाथों कैच कराया।
ऐसे चटके बेंगलुरु के विकेट
पहला: 8वें ओवर की पहली बॉल पर नूर अहमद ने फाफ डु प्लेसिस को राहुल तेवतिया के हाथों कैच कराया।
दूसरा : 9वें ओवर की दूसरी बॉल पर राशिद खान ने ग्लेन मैक्सवेल को बोल्ड कर दिया।
तीसरा : 10वें ओवर की दूसरी बॉल पर साहा ने नूर अहमद की बॉल पर महिपाल लोमरोर को स्टंप कर दिया।
चौथा: 14वें ओवर की आखिरी बॉल पर मोहम्मद शमी ने माइकल ब्रेसवेल को कॉट एंड बोल्ड किया।
पांचवां : 15वें ओवर की दूसरी बॉल पर साहा ने दिनेश कार्तिक को स्टंप किया। यह विकेट यश दयाल को मिला।

गिल ने छक्के के साथ पूरा किया सीजन का दूसरा शतक, कोहली की बराबरी Read More »

विराट ने आईपीएल शतक के मामले में गेल को पीछे छोड़ा, अनुष्का ने दी फ्लाइंग किस

रविवार को बेंगलुरु का प्लेआॅफ यानी अंतिम चार में जाने का सपना टूट गया। डिफेंडिंग चैंपियन गुजरात टाइटंस ने बेंगलुरु को 6 विकेट से हरा दिया। ओपनर शुभमन गिल ने छक्का लगाकर गुजरात को जिताया। मैच में दो शतक बने। विराट ने 101 और गिल ने 104 रन बनाए।
मैच में कई मोमेंट्स ऐसे रहे, जिनकी चर्चा हो रही है। विराट का शतक होते ही अनुष्का शर्मा ने स्टैंड्स से फ्लाइंग किस दिया। वहीं, हार्दिक विराट से गले मिले। मैच के बाद राशिद खान ने विराट से आॅटोग्राफ लिया। कर्नाटक के डिप्टी सीएम डीके शिवकुमार भी मैच देखने पहुंचे। 20वें ओवर में मोहित शर्मा की पहली बॉल पर सिंगल लेने के साथ ही विराट ने लगातार दूसरे मैच में शतक लगाया। शतक लगाते ही स्टैंड्स में बैठी उनकी वाइफ अनुष्का शर्मा ने उन्हें फ्लाइंग किस दी। अनुष्का ने सेंचुरी के बाद अपने दोस्तों के साथ बहुत खुश नजर आई।
विराट आईपीएल में सबसे ज्यादा शतक बनाने वाले बल्लेबाज हो गए हैं। उन्होंने क्रिस गेल के 6 शतक को पीछे छोड़ दिया। विराट के अब 6 शतक हो गए। विराट के सेंचुरी पूरा करने के बाद गुजरात टाइटंस के कप्तान और टीम इंडिया में विराट के साथी हार्दिक पंड्या ने आकर उनसे गले मिले। अनुष्का कई मौकों पर विराट को चीयर्स करते दिखीं।
इससे पहले 19वें ओवर की आखिरी बॉल पर विराट कोहली 99 के स्कोर पर आउट होने से बाल-बाल बचे। ओवर की आखिरी बॉल मोहम्मद शमी ने फुल टॉस फेंकी, अनुज रावत ने लॉन्ग-आॅन पर शॉट खेला और 2 रन लिए। दूसरा रन लेते समय कोहली के एंड पर डायरेक्ट थ्रो लगा। कोहली डाइव लगाकर क्रीज में पहुंचे। रिप्ले में नजर आया कि थ्रो लगने से पहले विराट क्रीज में आ चुके थे। कोहली ने अपनी शतकीय पारी में 43 रन दौड़कर बनाए।
पारी के तीसरे ओवर में शमी गेंदबाजी करने आए। ओवर की दूसरी, तीसरी और चौथी बॉल पर डु प्लेसिस ने लगातार तीन चौके लगाए। पहला चौका कवर्स, दूसरा मिड-विकेट और तीसरा चौका पुल शॉट लगा कर लेग साइड की दिशा में मारा। आखिरी गेंद पर मिड-आॅन की दिशा में चौका लगाकर 16 रन बटोर लिए। कोहली के शतक से पहले पारी के नौवें ओवर में गुजरात के राशिद खान ने ग्लेन मैक्सवेल को बोल्ड कर दिया। ओवर की आठवीं बॉल राशिद ने गूगली फेंकी। मैक्सवेल को लगा बॉल लेग स्पिन होकर बाहर की ओर टर्न होगी। मैक्सवेल बैकफुट पर शॉट खेलने आए, लेकिन बॉल अंदर आ गई और मैक्सवेल बोल्ड हो गए।

विराट ने आईपीएल शतक के मामले में गेल को पीछे छोड़ा, अनुष्का ने दी फ्लाइंग किस Read More »

Scroll to Top
Verified by MonsterInsights