Hindustanmailnews

Author name: Hindustanmailnews

इंदौर में 20 जून के बाद दस्तक देगा मानसून

इंदौर सहित मालवा-निमाड़ में मानसून 17 से 19 जून के बीच पहुंचता है। मौसम वैज्ञानिकों ने अनुमान जताया है कि इस बार मानसून 24-25 जून को इंदौर पहुंचेगा। इधर, लेट मानसून इंदौर के अच्छा माना जाता है, यह आंकड़े कह रहे हैं। जब भी मानसून 20 जून के बाद आया है तो बारिश 40 इंच से ज्यादा ही हुई है। बीते दस सालों में मानसून तीन बार जून के आखिर हफ्ते में पहुंचा है और अब चौथा मौका है। मौसम एक्सपर्ट्स का कहना है कि मानसून में अगर इससे ज्यादा देरी होती है तो इसका असर रबी की फसल के उत्पादन पर पड़ता है। दूसरी ओर किसानों का मानना है कि 25 जून को मानसून का आगमन फसलों के लिए अनुकूल है। दरअसल गुरुवार को मानसून के केरल में पहुंचने के बाद यह कर्नाटक और तमिलनाडु में सक्रिय हो जाएगा। फिर यह दक्षिण से उत्तर भारत की ओर मूव करेगा। मौसम वैज्ञानिक जीडी मिश्रा के मुताबिक केरल में मानसून आने के बाद यह इंदौर और आसपास के क्षेत्रों में 15 से 18 दिनों में दस्तक दे सकता है। ऐसे में अधिकतम 18 दिन भी काउंट किए जाए तो इंदौर में यह 24-25 जून तक पहुंच जाएगा।

इंदौर में 20 जून के बाद दस्तक देगा मानसून Read More »

भगवान ऐसा दर्द किसी को ना दे

हिन्दुस्तान मेल, सीहोर। बोरवेल का डेड होल एक और जिंदगी निगल गया। 52 घंटे की मशक्कत के बाद सीहोर की तीन साल की सृष्टि को बोरवेल से बाहर निकाल तो लिया गया, लेकिन उसके शरीर में प्राण नहीं थे। रेस्क्यू आॅपरेशन के दौरान ही सृष्टि दुनिया को अलविदा कह गई। सिर पीटते उसके पिता राहुल कुशवाह पछता रहे हैं। रोते-रोते बस यही कह रहे हैं कि मेरी मति मारी गई थी। उसी समय रस्सी डालकर सृष्टि को खींच लिया होता तो आज मेरी लाड़ली मेरे पास होती। सृष्टि की मां कहती हैं कि वो तो मेरे सामने खेल रही थी। बोरवेल से निकली रेत के ढेर को देखकर आकर्षित हुई और वहां चली गई। मैं बचाने जाती उससे पहले ही वो बोरवेल में गिर चुकी थी। जो बच्ची बोरवेल में गिरी है, वह नर्मदा प्रसाद के सबसे छोटे बेटे राहुल की पहली संतान थी।

पिता बोले- मति मारी थी, रस्सी डालकर खींच लिया होता
सृष्टि के पिता राहुल कुशवाह बताते हैं- मंगलवार दोपहर को बच्ची के गिरने के शुरुआती डेढ़ घंटे तक बोरवेल से बेटी के रोने की आवाज सुनाई देती रही थी। वे ऊपर से ही उसको आवाज लगाकर दिलासा दे रहे थे। वे बार-बार कह रहे थे कि वे उसे लेने बोरवेल के अंदर आ रहे हैं। वो बार-बार सृष्टि को कह रहे थे कि घबराना मत… सृष्टि भी बोरवले के घुप्प अंधेरे में हां-हूं करके जवाब दे रही थी।

भगवान ऐसा दर्द किसी को ना दे Read More »

गंगा जमना स्कूल में मस्जिद जाने का गुप्त रास्ता, लिखी हैं आयतें

दमोह के गंगा जमना स्कूल में हिंदू छात्राओं को हिजाब, नमाज और कुरान पढ़ाने का मामला सामने आने के बाद एक और खुलासा हुआ है। मध्यप्रदेश बाल संरक्षण एवं अधिकार आयोग ने राष्ट्रीय बाल संरक्षण आयोग को सौंपी रिपोर्ट में स्कूल के अंदर से मजिस्द जाने का गुप्त रास्ता होने का उल्लेख किया। यह स्कूल प्रबंधन ने मस्जिद जाने के लिए बनवाया है।
यह रास्ता 20 मीटर लंबा है, जो मस्जिद के सामने खुलता है। राष्ट्रीय बाल संरक्षण आयोग के अध्यक्ष प्रियंक कानूनगो ने दमोह कलेक्टर और एसपी को पत्र लिखकर स्कूल की मान्यता रद्द करने के लिए कहा है। आयोग ने स्कूल के लोगो पर भी सवाल खड़ा किया है। इसमें भारत का नक्शा आधा दिखाया है। राज्य बाल संरक्षण एवं अधिकार आयोग के सदस्य ओंकार सिंह के मुताबिक स्कूल के अंदर अनेक खामियां हैं। इनके दस्तावेज हाथ लगे हैं। इनमें हर दस्तावेज महत्वपूर्ण है। कुछ ऐसे इकरारनामा भी हैं, जो जांच का विषय हैं। जो रिपोर्ट राष्ट्रीय बाल संरक्षण आयोग को भेजी, उसमें बताया गया है कि स्कूल के अंदर बने गुप्त रास्ते के जरिये स्कूल से मजिस्द आना-जाना होता है। स्कूल में कई जगह पर आयतें भी लिखी हैं। मामला सामने आने के बाद इन्हें पेंट करवाकर छिपाने की कोशिश की गई है।
मान्यता मुझे नहीं कमिश्नर को रद्द करना है- कलेक्टर मयंक श्रीवास्तव का कहना है कि जांच समिति ने अपना प्रतिवेदन अभी प्रस्तुत नहीं किया है। स्कूल की मान्यता रद्द करने का अधिकार मेरे पास नहीं, बल्कि स्कूल शिक्षा विभाग के जेडी और कमिश्नर के हाथ है।

एफआईआर के बाद इन लोगों की पड़ताल
पुलिस ने स्कूल के तीन छात्रों के बयानों के आधार पर प्रबंधन समिति के 11 सदस्यों के खिलाफ भारतीय दंड विधान की धारा 295ए, 506 आइपीसी एवं जेजे एक्ट के तहत मामला दर्ज किया है।
11 सदस्यों के खिलाफ एफआईआर दर्ज होने की बात कही जा रही है। एसपी राकेश सिंह ने बताया कि कमेटी के सदस्यों में अध्यक्ष मोहम्मद इदरीश, प्राचार्य अफ्सरा शेख, सह प्राचार्य ज्योति बिरमानी, अब्दुल रज्जाक, मोहम्मद रियाज, मुस्ताक भाई, शैलेंद्र जैन, शिवदयाल दुबे, मो. फरीद, मो. इरफान, मो. शाहिद, मो. दानिश शामिल हैं। इनकी जांच होना बाकी है।

गंगा जमना स्कूल में मस्जिद जाने का गुप्त रास्ता, लिखी हैं आयतें Read More »

पार्किंग विवाद को लेकर निगम की नेता प्रतिपक्ष व उनके पति से मारपीट

भोपाल नगर निगम की नेता प्रतिपक्ष शबिस्ता जकी और उनके पति कांग्रेस के वरिष्ठ नेता आसिफ से गुरुवार रात को नो पार्किंग को लेकर विवाद में मारपीट हो गई। पति-पत्नी दोनों का खून बहा, जिससे उनके कपड़े खून से सन गए। मामला पड़ोसियों के विवाद का बताया जाता है। नगर निगम में नेता प्रतिपक्ष शबिस्ता और उनके पति आसिफ जकी श्यामला हिल्स पर जहां रहते हैं, उनके पड़ोस में ही एक पुलिस अधिकारी का भी मकान है। पुलिस अधिकारी के मकान में जिम संचालित होता है। इस इलाके में एक प्लॉट भी सेल के लिए है, जिसे खरीदने में दोनों ही पड़ोसी इच्छुक बताए जाते हैं, वहीं पुलिस अधिकारी के जिस मकान में जिम चलता है, उसकी पार्किंग को लेकर इन पड़ोसियों के बीच बीती रात विवाद हुआ। जिम के बाहर कुछ लोग खड़े थे और उसी दरम्यान शबिस्ता भी वहां पहुंची। उनका गाड़ी पार्क करने को लेकर झगड़ा हुआ और हंगामा होने लगा तो आसिफ जकी अपने घर बाहर निकले। विवाद इतना बढ़ गया कि दोनों पक्षों के बीच मारपीट होने लगी और इसमें आसिफ जकी के चेहरे व शबिस्ता के माथे पर गंभीर चोट आई। चोटों से इतना खून निकला कि उनके कपड़े खून से रंग गए।

पार्किंग विवाद को लेकर निगम की नेता प्रतिपक्ष व उनके पति से मारपीट Read More »

एक विवाह ऐसा भी- वित्तमंत्री की बेटी की शादी में कोई वीआईपी नहीं

वित्तमंत्री निर्मला सीतारमण ने गुरुवार को सादगी से अपनी बेटी परकला वांगमयी की शादी की। विवाह की रस्में उनके बेंगलुरु स्थित घर पर हुईं। शादी समारोह में सिर्फ परिवार के लोग और खास दोस्त ही शामिल हुए।
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, शादी में किसी नेता या वीआईपी गेस्ट को न्योता नहीं दिया गया था। सीतारमण के दामाद प्रतीक दोषी गुजरात के रहने वाले हैं। वे पीएमओ में ओएसडी हैं।
उडुपी अदामारू मठ के
संतों ने दिया आशीर्वाद
सीतारमण की बेटी परकला और प्रतीक की शादी ब्राह्मण पंरपरा से हुई। उडुपी अदामारू मठ के संतों ने दोनों को आशीर्वाद दिया और शादी की सभी रस्में कराईं। परकला ने शादी में पिंक साड़ी और हरा ब्लाउज पहना, वहीं प्रतीक ने सफेद पंचा और शॉल पहनी। सीतारमण ने मोलकलमुरु साड़ी पहनी थी।
फीचर राइटर हैं निर्मला की बेटी
निर्मला की बेटी परकला वांगमयी मिंट लाउंज में फीचर राइटर हैं। उन्होंने दिल्ली यूनिवर्सिटी के इंग्लिश डिपार्टमेंट से मास्टर्स डिग्री ली है। उन्होंने अमेरिका के नॉर्थवेस्टर्न यूनिवर्सिटी के मेडिल स्कूल आॅफ जर्नलिज्म में भी पढ़ाई की है।

एक विवाह ऐसा भी- वित्तमंत्री की बेटी की शादी में कोई वीआईपी नहीं Read More »

Scroll to Top
Verified by MonsterInsights