Hindustanmailnews

Author name: Hindustanmailnews

दादा-दादी बोले रेसलर पोती नाबालिग नहीं बृजभूषण को फंसाया गया

भारतीय कुश्ती संघ के अध्यक्ष बृजभूषण शरण सिंह पर लगे यौन शोषण के आरोपों का केस अब और उलझता नजर आ रहा है। आरोप लगाने वाली नाबालिग रेसलर ने बृजभूषण के खिलाफ लगाए सेक्शुअल हैरेसमेंट के आरोप वापस ले लिए हैं। रेसलर के पिता ने अब इसे भेदभाव का मामला बताया है। उधर, इंटरनेशनल रैफरी जगबीर सिंह ने आरोप लगाया है कि बृजभूषण ने 25 मार्च, 2022 को एशियन चैम्पियनशिप के ट्रायल के दौरान एक महिला रेसलर के साथ गलत व्यवहार किया था। उन्होंने ये बयान दिल्ली पुलिस को भी दिया है। इस पूरे केस में नाबालिग रेसलर के लगाए आरोप सबसे ज्यादा गंभीर हैं। नाबालिग रेसलर ने 10 मई को मजिस्ट्रेट के सामने बयान दर्ज कराया था। इसी के आधार पर बृजभूषण पर पॉक्सो एक्ट की धारा 10 के तहत केस भी दर्ज हुआ है। इस अकेले केस में बृजभूषण को 10 साल की सजा हो सकती है। रेसलर के बयान बदलने से पॉक्सो हटा तो पूरा केस कमजोर हो जाएगा। एक विवाद नाबालिग रेसलर की उम्र को लेकर भी है।

दादा बोले- बेटे ने पोती से झूठ बुलवाया
हरियाणा में रोहतक से करीब 17 किमी दूर नाबालिग रेसलर के दादा और दादी रहते हैं। पोती की उम्र से जुड़े विवाद पर दादा साफ कहते हैं- हमारी पोती बालिग है। उसके साथ कोई छेड़छाड़ नहीं हुई। उसके पिता ने उस पर दबाव बनाया और झूठी शिकायत दर्ज करवाई है। हमने जैसे ही यह सुना कि मेरी पोती के कंधे पर बंदूक रखकर ये खेल खेला जा रहा है, तो हम फौरन अपने बेटे के घर भी गए थे। हमें अंदर नहीं जाने दिया गया, उलटा कहा कि अगर बेटी बयान नहीं देगी तो मैं उसके टुकड़े-टुकड़े कर दूंगा। नाबालिग रेसलर की दादी ने भी कहा- हमारी पोती बालिग है। हमें अच्छी तरह याद है। वो 22 फरवरी 2004 को पैदा हुई थी। वो जींद के एक नर्सिंग होम में पैदा हुई थी। दादा का दावा है कि बच्ची की उम्र अब 19 साल 3 महीने है। एफआईआर में जिस वक्त उसके नाबालिग होने का दावा किया जा रहा है, इस दावे के मुताबिक उस वक्त भी लड़की की उम्र 18 साल से ज्यादा थी। लड़की के पिता ने ब्रजभूषण पर अप्रैल, 2022 को रांची में हुए नेशनल के दौरान लड़की का यौन शोषण करने का आरोप लगाया था।

दादा-दादी बोले रेसलर पोती नाबालिग नहीं बृजभूषण को फंसाया गया Read More »

IND vs AUS Oval Weather: फाइनल का मजा खराब कर सकती है बारिश, जानें चौथे दिन कैसा रहेगा लंदन का मौसम

London Weather Forecast, India vs Australia WTC Final 2023: बारिश की वजह से आईपीएल 2023 का फाइनल प्रभावित हुआ था। अब टेस्ट चैंपियनशिप के फाइनल में भी बारिश खेल खराब कर सकती है।

विश्व टेस्ट चैंपियनशिप (2021-23) का फाइनल मैच भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच इंग्लैंड के ओवल में खेला जा रहा है। इस मैच में तीन दिन का खेल हो चुका है। ऑस्ट्रेलिया ने पहली पारी में बड़ा स्कोर बनाने के बाद भारत को ज्यादा बड़ा स्कोर नहीं बनाने दिया और पहली पारी में बढ़त ली। हालांकि, भारतीय गेंदबाजों ने दूसरी पारी में ऑस्ट्रेलिया के चार विकेट लेकर मैच में भारत की वापसी कराई है। मैच के लिहाज से चौथा दिन बेहद अहम होने वाला है और आज के दिन अच्छा खेल दिखाने वाली टीम मैच जीतने की स्थिति में पहुंच जाएगी। हालांकि, बारिश चौथे दिन फाइनल मैच का मजा खराब कर सकती है। 

आईपीएल 2023 के फाइनल में भी बारिश बड़ी परेशानी बनी थी। अहमदाबाद में फाइनल मैच तय दिन पर नहीं खेला जा सका था। रिजर्व डे पर भी बारिश की वजह से सिर्फ 35 ओवर का खेल हुआ था। बारिश की वजह से आईपीएल 2023 का विजेता रविवार की बजाए मंगलवार को मिला था। अब यही बारिश टेस्ट चैंपियनशिप फाइनल का मजा भी खराब कर सकती है। 

2021 में भी हुई थी बारिश
साल 2021 में विश्व टेस्ट चैंपियनशिप के पहले फाइनल मैच में भी बारिश हुई थी। बारिश की वजह से लगभग तीन दिन का खेल धुल गया था और मैच रिजर्व डे तक गया था। अंत में न्यूजीलैंड ने भारत को हराया था। इस बार भी फाइनल मैच में टीम इंडिया पिछड़ रही है। फिर से बारिश होने पर इतिहास दोहरा सकता है और टीम इंडिया को लगातार दूसरी बार टेस्ट चैंपियनशिप के फाइनल में हार का सामना करना पड़ सकता है। 

लंदन में कैसा रहेगा मौसम?
लंदन के केनिंगटन ओवल मैदान में मैच के चौथे और पांचवें दिन बारिश होने की संभावना है। दोनों दिन दोपहर के समय बारिश के साथ तेज हवाएं चल सकती हैं। इंग्लैंड के मौसम विभाग ने कहा “सुबह बादल धीरे-धीरे साफ हो रहे हैं, फिर खूब धूप खिली है। तेजी से गर्म और उमस बढ़ रही है, जिसकी वजह से दोपहर तक गरज के साथ बारिश हो सकती है।” हालांकि, इस मैच के लिए भी रिजर्व डे रखा गया है। ऐसे में बारिश होने पर भी मैच का नतीजा आने की संभावना बहुत ज्यादा है।

लंदन में सुबह सात बजे से लेकर दोपहर एक बजे तक बारिश की संभावना पांच फीसदी तक है, लेकिन दोपहर तीन बजे से बारिश की संभावना 10 फीसदी तक है। ऐसे में बारिश की वजह से तीसरे सत्र का खेल प्रभावित हो सकता है। इस मैच में तीन दिन का खेल होने के बाद ऑस्ट्रेलिया के पास 296 रन की बढ़त है और दूसरी पारी में उसके छह विकेट बचे हैं। अब ऑस्ट्रेलिया की कोशिश अपनी बढ़त 400 रन के करीब पहुंचाने की होगी। वहीं, भारत की कोशिश छोटे से छोटे स्कोर पर ऑस्ट्रेलिया को समेटने की होगी।

IND vs AUS Oval Weather: फाइनल का मजा खराब कर सकती है बारिश, जानें चौथे दिन कैसा रहेगा लंदन का मौसम Read More »

इंदौर जैसा बायो सीएनजी प्लांट पूरे देश में लगे: ज्वाइंट सेक्रेटरी

शहर की स्वच्छता पूरे देश के लिए सीख बनी हुई है। देश-विदेश के प्रतिनिधि इंदौर की सफाई देखने आते हैं। अब निगमायुक्त हर्षिका सिंह ने दिल्ली पहुंचकर देश-विदेश के अधिकारियों को इंदौर की स्वच्छता मॉडल का प्रेजेंटेशन देकर सफाई का पाठ पढ़ाया।
भारत में अपशिष्ट प्रबंधन संस्करण का समर्थन कार्यक्रम के तहत दिल्ली में गुरुवार से शुरू हुए दो दिनी आयोजन में वेस्ट टू एनर्जी के पैनल डिस्कशन में निगमायुक्त सिंह ने प्रेजेंटेशन दिया। इंदौर के बायो सीएनजी गैस प्लांट, कचरे के निपटान की जानकारी दी। इस दौरान ज्वाइंट सेक्रेटरी एवं मिशन डायरेक्टर एसबीएम अर्बन रूपा मिश्रा और देश-विदेश के प्रशासनिक अधिकारी उपस्थित थे। वेस्ट टू एनर्जी, वेस्ट टू बायो गैस, इम्पैक्ट आॅफ सरक्यूलटरी व अन्य विषयों पर विशेषज्ञों ने चर्चा की। ज्वाइंट सेक्रेटरी रूपा मिश्रा ने कहा कि केवल इंदौर ही शत-प्रतिशत स्रोत से कचरे का प्रसंस्करण कर रहा है। इंदौर में सभी तरह के प्रोसेसिंग प्लांट शत-प्रतिशत कार्यरत हैं। इंदौर ने जिस प्रकार से कचरे का निपटान करते हुए गोबरधन के माध्यम से बायो सीएनजी गैस बनाई यह प्रशंसनीय है। हम केंद्र सरकार की तरफ से चाहते हैं कि इंदौर जैसा बायो सीएनजी प्लांट देश के अन्य शहरों में भी लगे।

इंदौर जैसा बायो सीएनजी प्लांट पूरे देश में लगे: ज्वाइंट सेक्रेटरी Read More »

27 लाख का लगेगा फटका धोके का मेला

खाटू श्याम मंदिर के नाम पर विजयनगर चौराहे पर चल रहे समर कॉर्निवल मेले में बड़ी कार्रवाई करते हुए इंदौर विकास प्राधिकरण ने आयोजकों को 27 लाख से अधिक रुपए जमा करने का नोटिस थमा दिया। प्राधिकरण ने धोखा देकर करीब एक एकड़ जमीन पर मेला लगाने वाले आयोजकों को तीन दिन में जीएसटी सहित बकाया धनराशि जमा करने को कहा है। उल्लेखनीय है कि विजयनगर चौराहे पर मेला आयोजकों ने करीब एक एकड़ जमीन पर कमर्शियल मेला लगा रखा है। आयोजकों ने लूट का नायब तरीका निकाला और मात्र पांच हजार स्क्वेयर फीट जमीन का दो लाख पंद्रह हजार रुपए किराया जमा कर 43 दिनों के लिए अनुमति प्राप्त कर ली। जब इस मामले का पर्दाफाश हुआ तो प्राधिकरण के सीईओ ने टीम भेजकर मेला स्थल की नपती करवाई तो पूरा मामला सामने आया। प्राधिकरण के सम्पदा अधिकारी वर्ग-2 ने आयोजकों को 5 जून को प्रेषित किए पत्र में कहा कि आपके द्वारा 63,602 स्क्वेयर फीट जगह पर मेले का संचालन किया जा रहा है, इसलिए तीन दिन में रुपए 27,34,902/- जीएसटी अतिरिक्त जमा करें, अन्यथा आपके विरुद्ध कार्रवाई की जाएगी।
बेसकीमती है प्राधिकरण की जमीन
विजयनगर चौराहे पर प्राधिकरण की जो जमीन है, उसका क्षेत्रफल लगभग एक लाख वर्गफीट है। जमीन बेशकीमती है। 50 हजार वर्गफीट पर खाटू श्याम का दरबार और मेला लगा हुआ है। मेले में प्रवेश के लिए 30 रुपए की फीस तय है। इसके अलावा झूले का किराया अलग। शाम 4 से रात 11 बजे तक मेला चलता है। इस दौरान 3000 से अधिक लोग मेला देखने आते हैं, जिनके माध्यम से मेला संचालकों को रोजना डेढ़ लाख रुपए की कमाई हो रही है। पार्किंग का शुल्क भी तय है, जो अलग है। दुकानदारों से भी पैसे लिए गए हैं। दूसरी तरफ प्राधिकरण को महीनेभर चलने वाले इस मेले से किराए के तौर पर बमुश्किल एक लाख रुपए मिलना है, बाकी पूरी कमाई आयोजकों की होगी। किराया कम देने के लिए मैदान का कुछ हिस्सा ही किराए पर लिया गया है और उसी की अनुमति ली गई। मेले में बच्चों के लिए आकर्षक झूले, ज्वॉइंट व्हील बड़ा झूला, कोलंबस नाउ, ड्रैगन ट्रेन, टोरा टोरा, ब्रेक डांस मेरी ग्राउंड और बच्चों के आकर्षक झूले, सेल्फी जोन (एफिल टॉवर) व चाट चौपाटी भी है।

मंदिर भी बनाया है
आयोजन समिति का दावा है कि खाटू श्याम का दरबार मेले के रूप में पहली बार सजा है। इस भव्य दरबार में बाबा खाटू श्याम की प्रतिमा, वहां की मिट्टी और ज्योत भी है। भक्तियुक्त माहौल बनाया गया है, ताकि ज्यादा-से-ज्यादा संख्या में लोग मेले में शामिल हो सकें। मेला स्थल पर रोजाना रात 8 बजे आरती होती है, जिसमें सनातन धर्म में आस्था रखने वालों को आमंत्रित किया जाता है।

विधायक मेंदोला नाराज
आयोजक संस्था द्वारा विधानसभा क्षेत्र-2 के विधायक रमेश मैंदोला का फोटो उपयोग किए जाने से विधायक भी नाराज हो गए हैं। उधर, प्राधिकरण के अध्यक्ष जयपालसिंह चावड़ा ने संकेत दिए हैं कि झूठ के इस कारोबार को अधिक दिन नहीं चलने दिया जाएगा। उधर, आयोजको का कहना है कि मेले के पीछे हिन्दू संगठनों का हाथ है, लेकिन हमारे ही लोग हमें बर्बाद करने पर तुले हुए हैं। आयोजकों ने आरएसएस और विश्व हिन्दू परिषद् के पदाधिकारियों को अपना दर्द बताया है।

27 लाख का लगेगा फटका धोके का मेला Read More »

90 किमी से ज्यादा नहीं होगी अभी वंदे भारत की स्पीड

रानी कमलापति रेलवे स्टेशन (आरकेएमपी) से हजरत निजामुद्दीन के बीच चलाई जा रही वंदे भारत एक्सप्रेस की स्पीड इस साल के अंत तक नहीं बढ़ पाएगी। इसी वजह से हमारी वंदे भारत देशभर में चलाई जा रही इसी श्रेणी की नई दिल्ली-वाराणसी से पीछे है। इसकी मुख्य वजह ट्रैक की ओवरआॅल स्पीड 160 किमी प्रति घंटे न होना है। यह स्पीड केवल आगरा से दिल्ली के बीच मेनटेन हो पाती है। जबकि इसके पहले के सेक्शनों में ट्रेन की अधिकतम रफ्तार 130 किमी प्रति घंटे तक रहती है। इस तरह हमारी वंदे भारत एक्सप्रेस औसतन करीब 90 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से चलती है। और करीब साढ़े सात घंटे में डेस्टीनेशन तक पहुंच पाती है।
रेल मंडल के प्रवक्ता सूबेदार सिंह का कहना है कि पंक्चुएलिटी के मामले में हमारी वंदे भारत एक्सप्रेस बेहतर स्थिति में है। धौलपुर मंडल के अंतर्गत आने वाले बीना-ललितपुर सेक्शन की अधिकतम रफ्तार 120 किमी प्रति घंटे है। उसके पीछे वाले और आगे के सेक्शनों में ट्रैक को 130 किमी प्रति घंटे पर फाइनल किया जा चुका है और ट्रेनें भी उनमें अधिकतम उसी स्पीड पर चल भी रही हैं।

90 किमी से ज्यादा नहीं होगी अभी वंदे भारत की स्पीड Read More »

Scroll to Top
Verified by MonsterInsights