Hindustanmailnews

Author name: Hindustanmailnews

चीतों को बाड़ों में रखना नुकसानदेह… जंगल में खुला छोड़ना ही उचित

कूनो नेशनल पार्क में पिछले चार माह से बाड़ों में रखे गए छह और चीतों को जून अंत तक खुले जंगल में छोड़ दिया जाएगा। वन्यप्राणी मुख्यालय ने इसकी तैयारी शुरू कर दी है। इसके साथ ही कालर आईडी के माध्यम से चीतों की ट्रैकिंग कर रहे दलों की संख्या भी बढ़ाई जाएगी। अब 24 घंटे में तीन की जगह चार दल चीतों की निगरानी करेंगे। इसके लिए पार्क में कर्मचारियों की संख्या बढ़ाई जा रही है। चीता परियोजना संचालन समिति की पिछले दिनों हुई बैठक में इस पर चर्चा हुई है। समिति ने माना है कि चीतों को और कुछ समय बाड़ों में रखना उनके लिए नुकसानदेह हो सकता है, इसलिए उन्हें जंगल में खुला छोड़ना ही उचित रहेगा।
बता दें, वर्तमान में नौ चीते खुले जंगल में हैं। इन्हें संभालना चुनौती बना हुआ है। दरअसल विशेषज्ञों का कहना है कि सितंबर-2022 से बाड़ों में बंद (पहले दक्षिण अफ्रीका और 18 फरवरी से कूनो) इन चीतों को जल्दी खुले जंगल में छोड़ना पड़ेगा, ऐसा नहीं हुआ तो अनहोनी हो सकती है। पहले ही तीन चीते और तीन शावकों की मृत्यु हो चुकी है। इसी आशंका के चलते पांच अप्रैल को प्रदेश के मुख्य वन्यप्राणी अभिरक्षक जेएस चौहान ने भी राष्ट्रीय बाघ संरक्षण प्राधिकरण (एनटीसीए) और वन विभाग के अपर मुख्य सचिव को पत्र लिखा था।

चीतों को बाड़ों में रखना नुकसानदेह… जंगल में खुला छोड़ना ही उचित Read More »

रात के समय तेजी से होगा काम, बंद रहेगा यातायात

मेट्रो ट्रेन प्रोजेक्ट निर्माण के चलते कई लंबे समय से एमपी नगर क्षेत्र में कई मार्ग परिवर्तित किए गए हैं। आमजन की सुरक्षा को लेकर रात 11 बजे से सुबह छह बजे तक डीबी सिटी के पास मेट्रो ट्रेन स्टेशन के निर्माण काम के लिए गार्डर लॉन्चिग के दौरान डीबी सिटी तिराहा से बोर्ड आॅफिस चौराहे तक रास्ता बंद किया गया है। ट्रैफिक सुचारु रूप से चल सके… इसके लिए निर्माण कार्य के दौरान रात के समय 6 जुलाई तक मार्ग परिवर्तित रहेंगे।
डीबी सिटी से बोर्ड आॅफिस चौराहा एवं गायत्री मंदिर से बोर्ड आॅफिस चौराहा अथवा रानी कमलापति रेलवे स्टेशन की तरफ जाने वाली गाड़ी डीबी सिटी से होटल रेसीडेंसी, ज्योति टॉकीज से बोर्ड आॅफिस चौराहा होकर अथवा शौर्य स्मारक, व्यापम चौराहा से बोर्ड आॅफिस होकर रानी कमलापति स्टेशन की तरफ जा सकेंगे। इसी प्रकार बोर्ड आॅफिस चौराहा से डीबी सिटी तिराहा, मंत्रालय, कोर्ट चौराहा या मैदा मिल की तरफ जाने वाली गाड़ी पहले की तरह बोर्ड आॅफिस चौराहा डीबी सिटी, वल्लभ भवन रोटरी, मंत्रालय, कोर्ट चौराहा अथवा मैदा मिल की तरफ जा सकेंगे। केन्द्रीय विद्यालय के पास मेट्रो स्टेशन निर्माण कार्य के दौरान प्रेस कॉम्प्लेक्स तिराहा से इन्कम टैक्स तिराहा तक रास्ता बंद कर एमपी नगर से सुभाष नगर की तरफ आने-जाने वाले ट्रैफिक का डायवर्सन किया गया है।

रात के समय तेजी से होगा काम, बंद रहेगा यातायात Read More »

विरोध और दबाव का असर : अहिल्यालोक का प्रस्ताव होल्ड पर

राजवाड़ा पर बनने वाले देवी अहिल्यालोक के प्रस्ताव को होल्ड पर रख दिया गया है। नगर निगम एमआईसी की बैठक में इस प्रस्ताव पर कोई निर्णय नहीं हो पाया। कांग्रेस,व्यापारी और सामाजिक संस्थाओं ने इसका विरोध किया था। अब प्लांट को समझने और जनप्रतिनिधियों से चर्चा के बाद ही निर्णय लिया जाएगा। इस मामले को हिंदुस्तान मेल ने भी प्रमुखता से उठाया था।इधर एमआईसी की बैठक में शहर हित में महत्वपूर्ण फेसले लिए गए। सबसे बड़ा फैसलाइ ंदौर शहर में में 5 नए फुट ओवर ब्रिज बनाने का लिया गया।
एमआईसी परिषद की शुक्रवार को महत्वपूर्ण बैठक आयोजित हुई। महापौर पुष्यमित्र भार्गव की अध्यक्षता में आयोजित बैठक में 40 से अधिक प्रस्तावों पर चर्चा की गई और अधिकांश पर फैसले लिए गए। बैठक में रखे गए अहिल्यालोक के प्रस्ताव पर सब की नजर लगी हुई थीं। नगर निगम द्वारा स्मार्ट सिटी प्रोजेक्ट के तहत राजवाड़ा पर बनाए जाने वाले अहिल्या लोक के प्रस्ताव पर कोई फैसला नहीं हो पाया। चर्चा के बाद प्रस्ताव को होल्ड पर रख दिया गया है । शहर के जनप्रतिनिधियों, सामाजिक संस्थाओं और वरिष्ठजनों से चर्चा के बाद ही मामले में अब निर्णय लिया जाएगा। गौरतलब है कि राजवाड़ा पर प्रस्तावित देवी अहिल्यालोक को लेकर इलाके के व्यापारी,सामाजिक संस्थाएं और कांग्रेस ने विरोध जताया था। विरोध के साथ यह सवाल भी उठाए गए थे कि जब पूर्व लोकसभा अध्यक्ष सुमित्रा महाजन के निवेदन पर सरकार ने पुराने आरटीओ के पास जमीन दे दी है। फिर राजवाड़ा पर अहिल्यालोक बनाने का क्या औचित्य है। मामले को हिंदुस्तान मेल ने भी प्रमुखता से उठाया था।
महापौर भार्गव बोले : महापौर पुष्यमित्र भार्गव ने हिंदुस्तान मेल को बताया कि जनप्रतिनिधियों, सामाजिक संस्थाओं व अन्य सभी से राय लेकर ही अहिल्यालोक के बारे में निर्णय लिया जाएगा। महापौर के अनुसार एमआईसी की बैठक में 6 नए फुट ब्रिज बनाने सहित शहर हित में अहम निर्णय लिए गए।
कांग्रेस विरोध के बाद प्रस्ताव होल्ड पर: चौकसे : नगर निगम के नेता प्रतिपक्ष चिंटू चौकसे ने हिंदुस्तान मेल को बताया कि राजवाड़ा पर अहिल्यालोक बनने से यातायात सहित अन्य समस्या खड़ी हो जाती। चौकसे ने कहा कि कांग्रेस हमेशा गलत काम का विरोध करते आई है।

विरोध और दबाव का असर : अहिल्यालोक का प्रस्ताव होल्ड पर Read More »

बॉथरूम-स्टोर रूम में छिपाए थे ट्रम्प ने खुफिया डॉक्यूमेंट्स

वॉशिंगटन, एजेंसी
अमेरिका के पूर्व राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प के खिलाफ सीक्रेट्स डॉक्यूमेंट्स केस में लगाए गए 37 आरोप शुक्रवार को सार्वजनिक कर दिए गए। इनमें से 31 चार्ज राष्ट्रीय सुरक्षा से जुड़े दस्तावेजों को जान-बूझकर अपने पास रखने के हैं। इसके अलावा उन पर झूठे बयान देने, डॉक्यूमेंट्स होने की बात छिपाने, न्याय में बाधा डालने जैसे आरोप लगाए गए हैं।
बीबीसी के मुताबिक 49 पेज के आरोप पत्र में बताया गया है कि ट्रम्प ने ये डॉक्यूमेंट्स अपने बॉथरूम, बॉथरूम शावर की जगह पर, आॅफिस, स्टोर रूम और बेडरूम में छिपाए थे। प्रॉसिक्यूटर्स ने ये भी कहा कि एफबीआई की जांच में बाधा डालने के लिए ट्रम्प ने अपने वकीलों को फाइलें छिपाने या नष्ट करने का आदेश दिया था। अमेरिका के इतिहास में ये पहला मौका है, जब किसी पूर्व राष्ट्रपति पर फेडरल चार्ज लगाए गए हैं। हालांकि ट्रम्प पर लगे आरोपों के बावजूद राष्ट्रपति चुनाव के लिए उनकी दावेदारी पर कोई कानूनी खतरा नहीं होगा। अगर उन्हें सजा हो जाए, तब भी कानूनी तौर पर वे राष्ट्रपति का चुनाव लड़ पाएंगे।

बॉथरूम-स्टोर रूम में छिपाए थे ट्रम्प ने खुफिया डॉक्यूमेंट्स Read More »

भव्य शोभायात्रा निकली, भोपाल में पं. प्रदीप मिश्रा की शिव महापुराण कथा आज से

भारतीय जनता पार्टी के संस्थापक सदस्य स्व. कैलाश सारंग व उनकी धर्मपत्नी स्व. प्रसून सारंग की पुण्य स्मृति में राजधानी में पहली बार सीहोर कुबेरेश्वर धाम के प्रमुख पं. प्रदीप मिश्रा 10 से 14 जून तक शिव महापुराण कथा सुनाएंगे। दोपहर दो से शाम पांच बजे करोंद के एक शॉपिंग मॉल के पीछे 55 एकड़ जगह में कथा का आयोजन हो रहा है। इसके पूर्व भव्य शोभायात्रा निकाली गई, जिसमें पं. प्रदीप मिश्रा, मंत्री विश्वास सारंग खुली जीप में शोभायात्रा में शामिल हुए और जनता को आशीर्वाद दिया। कथा में भोपाल के अलावा रायसेन, सीहोर, विदिशा, नर्मदापुरम, बैतूल समेत आसपास के जिलों के अलावा कई प्रदेशों से भी श्रद्धालु कथा सुनने आ रहे हैं। कथा में श्रद्धालुओं के बैठने के लिए 50 हजार वर्गफीट में तीन वाटरप्रूफ डोम लगाए हैं। 200 एकड़ में पार्किंग की व्यवस्था की है। पंडालों में आने के लिए मेन रोड से 11 द्वार बनाए हैं। सभी प्रवेश द्वारों पर नियंत्रण कक्ष हैं, जहां पुलिस के जवान और 2500 सेवादार व्यवस्था संभाल रहे हैं।

भव्य शोभायात्रा निकली, भोपाल में पं. प्रदीप मिश्रा की शिव महापुराण कथा आज से Read More »

Scroll to Top
Verified by MonsterInsights