Hindustanmailnews

Author name: Hindustanmailnews

बैंक मैनेजर की पत्नी ने छठी मंजिल से छलांग लगाई, सिर के बल गिरी, मौत

उज्जैन में एक बिल्डिंग की छठी मंजिल से कूदकर महिला ने सुसाइड कर लिया। घटना मंगलवार देर रात की है। बैंक मैनेजर पति घर में ही थे। उनकी चीख सुनकर बिल्डिंग के लोग इकट्ठा हुए और पुलिस को सूचना दी।
मौके से पुलिस ने जो सुसाइड नोट जब्त किया है, उसमें शिल्पा ने लिखा है- ‘मेरे लिए आसान नहीं था ये बिलकुल। बहुत कोशिश की, फैमिली को नहीं लाना था आप लोगों को। मुझे कोई शिकायत नहीं है किसी से, आप लोग मुझे माफ करना, मिस यू।’ सुसाइड नोट के आधार पर ही पुलिस ने यह आशंका जताई है कि पारिवारिक कारण ही मौत की वजह हो सकती है। 30 साल की शिल्पा राजपूत 7 महीने पहले पति मोहित राजपूत के साथ इंदौर रोड हरी फाटक फोरलेन स्थित हाईराइज बिल्डिंग में रहने आई थी। आत्महत्या का कारण पारिवारिक समस्या बताया जा रहा है। शिल्पा वर्क फ्रॉम होम प्राइवेट जॉब करती थी। पति घट्टिया क्षेत्र स्थित यूको बैंक में मैनेजर हैं। महिला की दो साल पहले ही शादी हुई थी। मायका हातोद में बताया गया है। उरढ सचिन परते ने बताया कि घटना को लेकर परिजन के बयान के बाद ही स्थिति स्पष्ट होगी।

बैंक मैनेजर की पत्नी ने छठी मंजिल से छलांग लगाई, सिर के बल गिरी, मौत Read More »

लाड़ली बहना के खातों पर हैकर्स की नजर! रकम तुरंत उड़ाई

शिवपुरी में लाड़ली बहना योजना के तहत एक महिला हितग्राही को मिली एक हजार रुपए की राशि को हैकर्स ने महिला के खाते से उड़ा दिया है। खाते से राशि गायब होने के बाद अब महिला ने मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान से गुहार लगाई है कि उसकी मदद की जाए और उसे राशि दोबारा से दिलाई जाए। महिला ने इस मामले में बैंक में भी शिकायत की, लेकिन कोई सुनवाई नहीं हुई है। अब महिला ने पुलिस थाने में रिपोर्ट दर्ज कराने की बात कही है।
क्‍या है पूरा मामला- शिवपुरी शहर की दर्पण कॉलोनी में रहने वाली महिला रंजीता पुरी पति संजय पुरी ने बताया कि उन्हें लाड़ली बहना योजना के तहत एक हजार रुपए की राशि प्राप्त हुई थी। उनके बैंक आॅफ इंडिया शाखा माधव चौक शिवुपरी में एक हजार रुपए की राशि उनके खाते में प्राप्त हुई थी, जिसका एसएमएस 11 जून को उनके मोबाइल पर मिला। महिला ने बताया दूसरे ही दिन उन्हें दूसरा एसएमएस आया, जिसमें उनकी राशि निकलना बताया गया। उनके खाते से एक हजार रुपए की राशि अचानक निकल गई, जिसके बाद वे बैंक में पहुंचीं और यहां पर बैंक में शिकायत दर्ज कराई, लेकिन उनकी कोई सुनवाई नहीं हुई।
महिला के साथ पहले भी हुआ था फ्रॉड- पीड़िता के अनुसार, उनके खाते से हैकर्स ने उनका यह पैसा उड़ा दिया है। महिला रंजीता पुरी ने बताया कि कुछ महीनों पहले भी उनके साथ एक फ्रॉड हुआ था, जिसमें उनका एटीएम बदलकर एक शख्स ने उनके खाते से 57 हजार रुपए की राशि निकाल ली थी।
महिला ने इसकी शिकायत पुलिस अधीक्षक और फिजिकल थाने पर की थी, लेकिन इसके बाद यह राशि उन्हें प्राप्त नहीं हुई और उन्होंने अपना एटीएम चोरी जाने के बाद बैंक में आवेदन देकर इसे बंद कराया था। तब बैंक वालों ने कहा था कि अब आपका एटीएम बंद हो गया है, लेकिन मुझे लगता है कि यह एटीएम बंद नहीं हुआ था और चालू है। संभवत: इसी शख्स ने यह राशि निकाली है।

लाड़ली बहना के खातों पर हैकर्स की नजर! रकम तुरंत उड़ाई Read More »

आरोपों की आग में झुलसती सरकार………

सतपुड़ा भवन में सोमवार को लगी भीषण आग पर काबू पा लिया गया, लेकिन विपक्ष के आरोपों की आग में अब सरकार झुलस रही है।
विधानसभा चुनाव बमुश्किल पांच महीने दूर है और इससे पहले सरकारी आॅफिस में आग की घटना ने विपक्षी दल कांग्रेस को एक मौका दे दिया। विपक्षी दल कांग्रेस ने आग की घटना को लेकर सरकार पर वार करने के लिए सोशल मीडिया का सहारा लिया। कैप्शन के साथ वीडियो पोस्ट किया जिसमें सरकारी फाइलों को आग में नष्ट होने की ओर इशारा किया गया था। कांग्रेस का कहना है कि यह आग जानबूझकर लगाई गई है। आग लगने की घटना के बाद मध्यप्रदेश के पूर्व सीएम कमलनाथ समेत दूसरे नेता शिवराज सरकार पर हमलावर हैं। मंगलवार को भी इस आग की आंच महसूस हुई। सतपुड़ा भवन में कांग्रेस विधायकों को अंदर नहीं जाने दिया गया। नेता प्रतिपक्ष गोविंद सिंह सहित दूसरे विधायक धरने पर बैठ गए। कांग्रेस ने ट्वीट कर कहा कि शिवराज के दफ्तर की आग बता रही है कि बीजेपी सरकार मध्यप्रदेश से जा रही है।
लोकायुक्त-ईओडब्ल्यू जांच वाली फाइलों के साथ ही 40 हजार दस्तावेज भी राख
स्वास्थ्य विभाग में ईओडल्ब्यू-लोकायुक्त से जुड़ी जांच की फाइलों के साथ 40 हजार फाइलें खाक हो गई हैं। इनमें बोरों में भरी उन फाइलों की कतरनें भी हैं, जिन्हें एक सप्ताह में मशीन से नष्ट किया गया है। जांच के बाद स्थिति साफ होगी कि गड़बड़ियों से जुड़े दस्तावेज तो राख में नहीं बदल गए। अफसर भी यह बात कर रहे हैं कि जो दस्तावेज जल गए हैं, उन्हें हाईकोर्ट में चल रहे केसों के आॅनलाइन सिस्टम से लिया जाएगा। बाकी ईओडब्ल्यू और लोकायुक्त में चल रहे प्रकरणों से री-क्रिएट कर लिया जाएगा। बुधवार को सतपुड़ा भवन जाने वाले कर्मचारियों की छुट्‌टी घोषित कर दी गई है। डायरेक्टोरेट सेवाएं जेपी अस्पताल शिफ्ट की जा सकती हैं। ठऌट, हेल्थ कॉपोर्रेशन, भोपाल उटऌड से भी कर्मचारी काम कर सकते हैं। स्वास्थ्य विभाग ने पांच सदस्यीय इंटरनल कमेटी भी बनाई है जो फाइलों के साथ कम्प्यूटरों में नष्ट हुए डाटा का आकलन करेगी। विपक्ष का आरोप है कि आग में नर्सिंग घोटाले और आयुष्मान गड़बड़ी से जुड़ी फाइलें जला दी गर्इं, वहीं अफसरों का दावा है कि ये फाइलें दूसरे आॅफिस में सुरक्षित हैं, जबकि आरोप लग रहे हैं कि आयुष्मान योजना की गड़बड़ी से जुड़ी फाइलें स्वास्थ्य विभाग के इसी दफ्तर में थीं। दूसरी तरफ गृह विभाग के अपर मुख्य सचिव डॉ. राजेश राजौरा की जांच कमेटी मंगलवार को तीन बार घटनास्थल पर पहुंची। दोपहर 1 बजे के बाद कमेटी ने फॉरेंसिंक टीम के साथ तीनों फ्लोर का दो घंटे तक मुआयना किया। एफएसएल टीम ने नमूने लिए। मुख्यमंत्री चौहान ने सुबह मामले का रिव्यू करने के बाद तीन दिन में जांच रिपोर्ट मांगी है।

आरोपों की आग में झुलसती सरकार……… Read More »

पीएम मोदी 27 जून को भोपाल आएंगे झाबुआ भी जाने की उम्मीद!

भोपाल। प्रधानमंत्री मोदी 27 जून को भोपाल आएंगे। वे यहां बूथ कार्यकर्ताओं को सरकार के 9 वर्ष पूर्ण होने पर संबोधित करने समेत अन्य कार्यक्रमों में हिस्सा लेंगे। भोपाल से जबलपुर तक चलने वाली वंदे भारत एक्सप्रेस को हरी झंडी दिखाएंगे। उनके इसी दिन कुछ समय के लिए झाबुआ जाने की भी संभावना है। जानकारी के अनुसार उनके कार्यक्रम को अंतिम रूप दिया जा रहा है।

पीएम मोदी 27 जून को भोपाल आएंगे झाबुआ भी जाने की उम्मीद! Read More »

राजनाथ सिंह बोले- ‘मौसमी हिंदू’ हैं प्रियंका गांधी

जबलपुर में नर्मदा नदी की पूजा करने के बाद कांग्रेस नेता प्रियंका गांधी वाड्रा लगातार बीजेपी के निशाने पर हैं। मंगलवार को रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने उन्हें ‘मौसमी हिंदू’ करार दिया। सिंह ने आरोप लगाया कि कांग्रेस लोगों को गुमराह कर रही है, जिन्हें हकीकत समझनी चाहिए। उन्होंने किसी का नाम लिए बिना कहा कि अब कुछ लोग मौसमी हिंदू बन गए हैं।
सिंह ने कहा कि अब किसी कार्यक्रम से पहले नर्मदा जी की पूजा की जा रही है। आपको नर्मदा जी का स्मरण पहले क्यों नहीं आया। अब क्यों किया जा रहा है नर्मदा जी का स्मरण। नर्मदा जी को बचाने का काम अगर किसी ने किया है तो वो आपके मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान हैं। कांग्रेस पर निशाना साधते हुए उन्होंने कहा कि वे हनुमान की गदा लेकर जनसभा कर रहे हैं। उन्होंने कहा, पहले राम व हनुमान का नाम लेते ही लगता था कि इनके ऊपर पहाड़ टूट पड़ा है। आंख बचाकर राम व हनुमान का नाम लेते थे, क्यों ऐसा होता था? यह वही कांग्रेस है जिसने अयोध्या में राम मंदिर बनाने का संकल्प लेने का विरोध किया था।

भीड़ देखकर राजनाथ
हुए अभिभूत
राजगढ़ में रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने कहा कि मैंने कभी ये नहीं सोचा था कि मुझे यहां इस तरह का दृश्य देखने को मिलेगा। मैं आप सबका शीश झुकाकर अभिवादन करता हूं। उन्होंने कहा कि कोई कहता है कि किसान अन्नदाता है। कोई कहता है कि किसान जीवनदाता है। मैं कहता हूं कि किसान अन्नदाता भी है और जीवनदाता भी। वह इस देश का भाग्य विधाता भी है। उन्होंने शिवराज सिंह चौहान की जमकर तारीफ की। उन्होंने कहा कि देश और प्रदेश में 70 सालों से राज करने वाली सरकारों ने वह काम नहीं किए, जो काफी कम समय में केंद्र और प्रदेश की सरकारों ने किए हैं।

राजनाथ सिंह बोले- ‘मौसमी हिंदू’ हैं प्रियंका गांधी Read More »

Scroll to Top
Verified by MonsterInsights