Hindustanmailnews

Author name: Hindustanmailnews

IND vs WI: वनडे में इतिहास रचने की कगार पर रोहित शर्मा, 175 रन बनाते ही इस महान दिग्गज को छोड़ देंगे पीछे

भारतीय टीम के कप्तान रोहित शर्मा (Rohit Sharma) विश्व क्रिकेट के सबसे खतरनाक बल्लेबाजों में से एक माने जाते हैं। सलामी बल्लेबाज के रूप में ‘हिटमैन’ ने भारत के लिए कई मैच जीते हैं।

इस बीच टीम इंडिया वेस्टइंडीज वनडे सीरीज के लिए तैयार है, जिसका पहला मैच आज शाम सात बजे से होने जा रहा है, इस दौरान रोहित की नजरें एक बड़े रिकॉर्ड पर टिकी होंगी, जो उन्हें सचिन तेंदुलकर, सौरव गांगुली और रिकी पोंटिंग जैसे दिग्गजों से आगे निकाल देगा।

रोहित शर्मा को मात्र 175 रन की दरकार दरअसल, रोहित शर्मा के नाम वर्तमान में भारत के लिए 50 ओवर के फॉर्मेट में 9825 रन हैं, वनडे क्रिकेट में 10,000 रन पूरे करने के लिए उन्हें मात्र 175 रन की दरकार है। अगर हिटमैन वेस्टइंडीज के खिलाफ 3 मैचों की वनडे सीरीज में यह उपलब्धि हासिल कर लेते हैं, तो सबसे तेज रन बनाने वालों की लिस्ट में रोहित शर्मा खुद को दूसरे स्थान पर पाएंगे।

विराट कोहली के नाम है सबसे तेज दस हजार रन बनाने का रिकॉर्ड इस लिस्ट का नेतृत्व कोई और नहीं बल्कि टीम इंडिया के स्टार बल्लेबाज विराट कोहली कर रहे हैं, जिन्होंने केवल 205 पारियों में वनडे क्रिकेट में 10,000 रन पूरे किए हैं। कोहली की तुलना में तेंदुलकर, गांगुली और पोंटिंग जैसे दिग्गजों को इस मुकाम तक पहुंचने में 259, 263 और 266 पारियां लगीं।

वनडे क्रिकेट में सबसे तेज 10,000 रन बनाने का रिकॉर्ड विराट कोहली- 205- पारी सचिन तेंदुलकर- 259- पारी सौरव गांगुली- 263- पारी रिकी पोंटिंग- 266- पारी जैक्स कैलिस- 272- पारी एमएस धोनी- 273- पारी राहुल द्रविड़- 287- पारी

रोहित शर्मा ने वनडे मैचों में भारत के लिए 48.64 की औसत से रन बनाए हैं। भारत के लिए 50 ओवर के प्रारूप में उनके नाम 30 शतक और 48 अर्द्धशतक हैं। अनुभवी बल्लेबाज इस साल बल्ले से अपना अच्छा प्रदर्शन जारी रखने की उम्मीद कर रहे होंगे, खासकर यह देखते हुए कि भारत को घरेलू मैदान पर विश्व कप खेलना है।

IND vs WI: वनडे में इतिहास रचने की कगार पर रोहित शर्मा, 175 रन बनाते ही इस महान दिग्गज को छोड़ देंगे पीछे Read More »

शिवराज भी नर्मदा संरक्षण अभियान में हो सकते हैं शामिल : कमलनाथ

विधानसभा चुनाव के पहले कांग्रेस ने मां नर्मदा के संरक्षण के लिए नर्मदा सेवा सेना का गठन किया है। कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष कमलनाथ ने कहा कि यह पूरी तरह से गैर राजनीतिक संगठन रहेगा और इसमें नर्मदा नदी के तट पर बसे लोगों को सदस्य बनाया जाएगा। कमलनाथ ने कहा कि मुख्यमंत्री शिवराजसिंह चौहान भी यदि चाहे तो इसके सदस्य बन सकते हैं। इसका प्रभारी भूपेंद्र गुप्ता और अभिनेता विक्रम मस्ताल शर्मा संयोजक बनाए गए हैं। नर्मदा सेवा सेना की शुरुआत 31 जुलाई को मां नर्मदा की आरती से होगी।
भूपेंद्र गुप्ता ने बताया सेना के गठन का उद्देश्य- नर्मदा सेवा सेना के प्रभारी भूपेंद्र गुप्ता ने बताया कि पिछले कई सालों की कोशिशों के बाद भी मां नर्मदा की पवित्रता को बनाए रखने और इसके पानी की गुणवत्ता को भारतीय मानक ब्यूरो के अनुसार बनाए रखने के प्रयास नहीं हो सके हैं। मां नर्मदा के संरक्षण के प्रयासों को लेकर प्रचार-प्रसार हुआ, लेकिन वास्तविकता में मैदानी स्तर पर काम नहीं किया जा सका। नर्मदा नदी के तटों पर वृक्षारोपण हुआ लेकिन वह सिर्फ कागजों तक ही सिमटकर रह गया, इस योजना में जमकर भ्रष्टाचार हुआ है। इसके लिए अब नर्मदा सेवा सेना का गठन किया जा रहा है। इसमें मां नर्मदा की पूजा आराधना की पद्धति प्रचारित की जाएगी।
नर्मदा के किनारे होगा सघन पौधारोपण- भूपेंद्र गुप्ता ने कहा कि मां नर्मदा के संरक्षण के लिए जन सहयोग के माध्यम से प्रयास किए जाएंगे। नर्मदा नदी के किनारे सघन पौधारोपण कार्य किया जाएगा। नर्मदा नदी के किनारे ट्रैक पर बसे उद्योग गांव और शहरों से नदी में मिलने वाले अपशिष्ट सीवेज की जानकारी लेकर उसे रोकने के लिए प्रयास किए जाएंगे। नर्मदा नदी में होने वाले अवैध रेत उत्खनन को लेकर जनजागरण किया जाएगा और शासन से कार्रवाई की मांग की जाएगी। भारतीय मानक ब्यूरो के अनुसार पानी की गुणवत्ता को बनाए रखने के लिए प्रयास किए जाएंगे।
31 से शुरू होगा सदस्यता अभियान- नर्मदा सेवा सेना के गठन की शुरुआत 31 जुलाई को नर्मदा आरती के साथ होगी।

शिवराज भी नर्मदा संरक्षण अभियान में हो सकते हैं शामिल : कमलनाथ Read More »

साथियान ने शरत को हराया, दबंग दिल्ली टीटीसी और चेन्नई लायंस ने सेमीफाइनल में बनाई जगह

साथियान गनासेकरन बुधवार को अनुभवी अचंता शरथ कमल पर भारी पड़े और साथ ही साथियान की फ्रेंचाइजी दबंग दिल्ली टीटीसी मौजूदा चैंपियन चेन्नई लायंस पर 9-6 की जीत के साथ आगे का टिकट कटाया। दिल्ली के हाथों हार के बावजूद चेन्नई की टीम महालुंगे-बालेवाड़ी स्थित शिव छत्रपति स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स में जारी अल्टीमेट टेबल टेनिस के चौथे सीजन के सेमीफाइनल में जगह बना ली है।
दिल्ली फ्रेंचाइजी ने 42 अंकों के साथ अंतिम-4 में जगह बना ली है, जबकि चेन्नई लायंस के खाते में मौजूद 41 अंक उसे लीग के सेमीफाइनल में पहुंचाने के लिए पर्याप्त थे।
टेबल टेनिस फेडरेशन आॅफ इंडिया (टीटीएफआई) के तत्वावधान में आयोजित इस फ्रेंचाइजी-बेस्ड लीग की शुरुआत 2017 में हुई थी और इसके प्रमोटर नीरज बजाज और वीटा दानी हैं। यह अपनी शुरुआत से ही गेम चेंजर रहा है।
साथियान ने अनुभवी अचंता शरत कमल को 3-0 से हराकर बुधवार को न सिर्फ दिग्गजों का मुकाबला अपने नाम किया, बल्कि अपनी फ्रेंचाइजी को परफेक्ट स्टार्ट भी दिया। चेन्नई लायंस के लिए खेल रहे शरत और साथियान पहले गेम में एक दूसरे की बराबरी पर चल रहे थे। दोनों पैडलर्स हर अंक जीतने के लिए अपने अनुभव का इस्तेमाल कर रहे थे। अंत में, हालांकि दबंग दिल्ली टीटीसी के खिलाड़ी ने अपना धैर्य बनाए रखा और गोल्डन पॉइंट के जरिए पहला गेम जीत लिया।
कई बार के एशियाई खेलों के पदक जीत चुके शरत दूसरे गेम की शुरूआत में थके हुए दिखे। इसका फायदा उठाकर साथियान ने बढ़त ली और फिर 11-3 से गेम जीत लिया। तीसरे गेम में भी वह अपने सर्वश्रेष्ठ फार्म में नजर आए और दोनों फ्लैंक पर सटीक फोरहैंड शॉट्स के साथ इसे 11-6 से जीत लिया।
इसके बाद वर्ल्ड नंबर 30 यांग्जी लियू ने रोमांचक महिला एकल मैच में श्रीजा अकुला को 2-1 से हराकर चेन्नई लायंस को मुकाबले में वापस ला दिया।
मैच की शुरुआत में यांग्जी पीछे थी। इसका कारण यह था कि श्रीजा ने तेजी से अंक जुटाने के लिए अपने बेहतरीन बैकहैंड का भरपूर इस्तेमाल किया। हालांकि, आॅस्ट्रेलियाई पैडलर ने पैर जमाने के बाद अपना गियर बदल दिया और फिर शुरुआती गेम 11-8 से जीत लिया। श्रीजा ने हालांकि वापसी करते हुए अगला गेम 11-8 से जीत लिया और मैच को निर्णायक गेम में ले गईं। लियू ने आखिरी गेम 11-8 से जीतकर मैच अपने नाम कर लिया।
टाई का तीसरा मैच मिश्रित युगल था। इसमें साथियान और बारबोरा बालाजोवा ने जीत हासिल की। इन दोनों ने शरत और यांग्जी लियू को 2-1 से हराकर अपने फ्रेंचाइजी की बढ़त को मजबूत किया। साथियान और बारबोरा ने बेहतरीन कोआर्डिनेशन के साथ पहले दो गेम 11-7, 11-6 से जीते लेकिन वे तीसरा गेम 7-11 से हार गए।
इसके बाद दुनिया के 32वें नंबर के खिलाड़ी बेनेडिक्ट डूडा ने चौथे मैच में अपने आक्रामक स्किल से जॉन परसन को 2-1 (8-11, 11-6, 11-7) से हराकर मौजूदा चैंपियन को मुकाबले में बनाए रखा।
हालांकि, बारबोरा ने अगले मैच में, जो कि महिला एकल था, प्राप्ति सेन को 2-1 (11-6, 4-11, 11-9) से हराकर दबंग दिल्ली टीटीसी की आसान जीत सुनिश्चित कर दी।

साथियान ने शरत को हराया, दबंग दिल्ली टीटीसी और चेन्नई लायंस ने सेमीफाइनल में बनाई जगह Read More »

नगर निगम अपना ही विकास समय पर नहीं कर पा रहादिल्ली का नया संसद भवन दो साल में तैयार, निगम परिषद् भवन सात साल में भी नहीं बना

दिल्ली का नया संसद भवन 2 साल में बनकर तैयार हो गया है, लेकिन इंदौर नगर निगम का परिषद् भवन सात साल गुजर जाने के बाद भी नही बन पाया है। स्थिति यह है कि निगम परिषद् सम्मेलन शहर की महंगी होटलों में करना पड़ रहे हैं, जिस पर अभी तक करोड़ों खर्च हो चुके हैं।
नगर निगम द्वारा जनता की सहूलियत के इंदौर में अनेक विकास कार्य किए जा रहे हैं, लेकिन निगम समय पर अपना विकास नहीं कर पा रहा है। इसका जीता जगता उदाहरण है… नगर निगम परिषद का नया भवन। यह भवन सात साल में भी बनकर तैयार नहीं हो पाया है। निगम द्वारा निगम मुख्यालय के परिसर में परिषद् भवन बनाया जा रहा है। इस भवन के निर्माण के लिए 2014 में तत्कालीन महापौर कृष्णमुरारी मोघे के कार्यकाल में आधारशिला रखी गई थी। पांच मंजिला भवन दो साल यानि 2016 तक बनकर तैयार हो जाना चाहिए था, लेकिन हालत यह है कि सात साल बीत जाने के बाद भी काम अधूरे पड़े हैं।

निर्माण एजेंसी की ढिलाई के साथ अफसर भी जिम्मेदार
नोट करने लायक तथ्य यह है कि दिल्ली का नया विशाल संसद भवन 2 साल में बनकर तैयार हो गया है, लेकिन निगम का परिषद् भवन सात साल में भी नहीं बन सका है। दो महापौर कृष्णमुरारी मोघे व मालिनी गौड़ अपना कार्यकाल पूरा कर चुके हंै। करीब 18 करोड़ की लागत से बन रहे परिषद् भवन का निर्माण कार्य अभी तक पूरा नहीं हो पाने के पीछे निर्माण एजेंसी की ढिलाई तो जिम्मेदार है ही साथ ही अफसर भी कम जिम्मेदार नहीं है। भवन को लेकर विभिन्न खास कारणों से भाजपा शासित परिषद् के पूर्व कर्ताधर्ताओं की आपसी खींचतान भी एक प्रमुख वजह है। निर्माण एजेंसी को समय पर भुगतान नहीं होना भी एक कारण माना जा रहा है। वर्तमान में स्थिति यह है कि पांच मंजिला भवन की एक मंजिला पर विभिन्न कार्यालय संचालित हो रहे हंै।

नगर निगम अपना ही विकास समय पर नहीं कर पा रहादिल्ली का नया संसद भवन दो साल में तैयार, निगम परिषद् भवन सात साल में भी नहीं बना Read More »

नेत्र संक्रमण रोकथाम के लिए करें जरूरी उपाय

वर्तमान में आम नागरिकों में नेत्र संक्रमण तेजी से फैल रहा है। नेत्र संक्रमण की रोकथाम करना अति आवश्यक हो गया है। स्वास्थ्य विभाग द्वारा नेत्र संक्रमण की रोकथाम हेतु आम नागरिकों में जागरूकता बढ़ाने हेतु सुझाव जारी किए गए हैं।
एमजीएम मेडिकल कॉलेज के अधीन शासकीय नेत्र चिकित्सालय के अधीक्षक डॉ. डीके शर्मा द्वारा बताया गया है कि नेत्र संक्रमण के लक्षणों में आंखों का लाल होना, आंखों में सफेद रंग का कीचड़ आना, आंखों से पानी आना, आंखों में सूजन, आंखों में खुजली और दर्द होना आदि शामिल हैं। नेत्र संक्रमण होने पर डॉक्टर की सलाह पर आई ड्रॉप्स का इस्तेमाल करें, आंखों को गुनगुने पानी से साफ करें, आंखों को साफ करने के लिए साफ और सूती कपड़े का इस्तेमाल करें, गंभीर लक्षण होने पर तुरंत डॉक्टर के पास जाएं। इस तरह आम नागरिक उक्त समस्त सावधानियां बरतने से नेत्र संक्रमण बचा जा सकता है।

नेत्र संक्रमण रोकथाम के लिए करें जरूरी उपाय Read More »

Scroll to Top
Verified by MonsterInsights