Hindustanmailnews

Author name: Hindustanmailnews

पकड़ा, गोली मारी और सिर काटकर टांग दिया

19 जुलाई को मणिपुर से वीडियो वायरल हुआ, इसमें दो महिलाओं को भीड़ निर्वस्त्र कर घुमा रही थी। एक पीड़िता के साथ गैंगरेप भी किया गया, लेकिन क्या आपने मणिपुर से ही वायरल हुआ डेविड का वीडियो देखा है? वीडियो में बांस पर एक कटा सिर लटका है। चेहरा फटा है, आंखें निकली हुई हैं, लेकिन वीडियो बनाने वाले खुश हैं। मैतेई भाषा में बात कर रहे हैं। कटा हुआ ये सिर 31 साल के डेविड थीक का है, वो कुकी था। मामले की छानबीन के लिए हमने डेविड के परिवार को ढूंढ़ना शुरू किया। इसके लिए हम चुराचांदपुर पहुंचे। वहां के रिलीफ कैंपों में वीडियो दिखाया। आखिर में चुराचांदपुर से करीब 5 किमी दूर एक रिलीफ कैंप तक पहुंचे, जहां डेविड का परिवार मिल गया। रिलीफ कैंप में हमारी मुलाकात डेविड के अंकल बुआॅनखावलेन, आंटी ललियानी और दोस्त मोइपुन से हुई। डेविड के अंकल बताते हैं- हम लोग चुराचांदपुर के चिंगलंगमेल गांव में रहते थे। 3 मई को हुई हिंसा के बाद से ही विष्णुपुर और चुराचांदपुर के बीच बॉर्डर बन गया था।

पकड़ा, गोली मारी और सिर काटकर टांग दिया Read More »

अविश्वास प्रस्ताव के बीच लोकसभा मैं 2 राज्यसभा में तीन बिल पास करता हूं

मणिपुर के मुद्दे को लेकर संसद के दोनों सदनों में हंगामा और गतिरोध जारी है। विपक्षी दल इस मुद्दे पर संसद में पीएम मोदी के बयान और चर्चा की मांग कर रहे हैं, जबकि सत्तापक्ष ने आरोप लगाया कि हम चर्चा के लिए तैयार हैं, लेकिन विपक्षी नेता ही भाग रहे हैं। इस बीच विपक्ष ने लोकसभा में सरकार के खिलाफ अविश्वास प्रस्ताव पेश किया। प्रस्ताव पर चर्चा अभी पेंडिंग है, वहीं मोदी सरकार ने अविश्वास प्रस्ताव पेंडिंग रहने के दौरान लोकसभा में दो बिल और राज्यसभा में एक बिल पास करा लिए हैं। कांग्रेस ने इस पर आपत्ति जाहिर की है।
राज्यसभा में 1 बिल पास हुआ – राज्यसभा ने सिनेमैटोग्राफ (संशोधन) बिल पास किया, जिसमें पायरेसी के लिए 3 साल की जेल और प्रोडक्शन कॉस्ट का 5% जुर्माने का प्रस्ताव है।
लोकसभा में 2 बिल पास हुए – जन विश्वास संशोधन और रिपील एंड अमेंडमेंट बिल पारित हुए।
मनीष तिवारी ने उठाए सवाल – विपक्ष ने इस बात पर ऐतराज जताया है कि जब सरकार के खिलाफ अविश्वास प्रस्ताव पेंडिंग है तो ऐसे में विधायी कार्य कैसे कराया जा सकता है? कांग्रेस सासंद मनीष तिवारी ने ट्वीट किया- यह दुर्भाग्यपूर्ण है कि लोकसभा में हंगामे के बीच एक के बाद एक बिल पारित किए जा रहे हैं। कौल और शेखदार पेज 772 में संसद की कार्यप्रणाली और प्रक्रिया बहुत स्पष्ट है। जब अविश्वास प्रस्ताव लाने के लिए सदन की अनुमति मिल गई हो तो सरकार द्वारा नीतिगत मामलों पर कोई भी ठोस प्रस्ताव तब तक सदन के समक्ष नहीं लाया जाना चाहिए, जब तक कि अविश्वास प्रस्ताव का निबटारा न हो जाए।
स्पीकर ने दिया ये जवाब- लोकसभा स्पीकर ने कहा कि नियम 198 सब-क्लॉज 2 के तहत अविश्वास प्रस्ताव पर चर्चा की तारीख स्पीकर द्वारा तय की जाती है। ऐसा प्रस्ताव स्वीकार करने के 10 दिनों के भीतर होता है। स्पीकर की ओर से कहा गया- परंपरा यह है कि चर्चा का समय सभी दलों से बातचीत के बाद तय किया जाता है।

अविश्वास प्रस्ताव के बीच लोकसभा मैं 2 राज्यसभा में तीन बिल पास करता हूं Read More »

Japan: चीन के खिलाफ जापानी विदेश मंत्री ने किया भारत का समर्थन, जयशंकर बोले- भारत में क्रांति ला रहा जापान

हिंद महासागर में चीन के बढ़ते प्रभाव पर जापानी विदेश मंत्री ने कहा कि स्वतंत्र और खुले हिंद प्रशांत महासागर को सुनिश्चित करने के लिए भारत के अपरिहार्य भागीदार है।

जापान के विदेश मंत्री भारत दौरे पर हैं। इस दौरान चीन से जारी तनातनी पर भारत को जापानी विदेश मंत्री का समर्थन मिला है। जापान के विदेश मंत्री ने कहा है कि स्वतंत्र और खुले हिंद प्रशांत महासागर को सुनिश्चित करने के लिए भारत अहम भागीदार है। उन्होंने ये भी कहा कि सीमा पर यथास्थिति बदलने की बर्दाश्त नहीं किया जा सकता। बता दें कि भारत जापान फोरम के उद्घाटन कार्यक्रम में शामिल होने के लिए जापान के विदेश मंत्री योशिमासा हयाशी भारत आए हुए हैं। 

चीन के खिलाफ किया भारत का समर्थन
गुरुवार को नई दिल्ली में भारत-जापान फोरम के उद्घाटन सत्र में जापानी विदेश मंत्री योशिमासा हयाशी ने कहा कि जी20 अध्यक्षता को सफल बनाने के लिए जापान, भारत के साथ मिलकर काम करने को बहुत उत्सुक है। हिंद महासागर में चीन के बढ़ते प्रभाव पर जापानी विदेश मंत्री ने कहा कि स्वतंत्र और खुले हिंद प्रशांत महासागर को सुनिश्चित करने के लिए भारत के अपरिहार्य भागीदार है। जापान ने कहा कि हिरोशिमा शिखर सम्मेलन में जी7 देश इस बात पर सहमत हुए हैं कि बलपूर्वक यथास्थिति बदलने के प्रयास को बर्दाश्त नहीं किया जा सकता। 

‘जापान हमारा स्वभाविक सहयोगी’
योशिमासा हयाशी ने कहा कि दोनों देशों के द्विपक्षीय संबंधों को मजबूत करने के लिए जरूरी है कि हम लोगों के बीच आदान-प्रदान को बढ़ावा दें। इसके लिए साल 2023 को जापान इंडिया टूरिज्म ईयर एक्सचेंज नाम दिया गया है। कार्यक्रम में भारत के विदेश मंत्री एस जयशंकर भी मौजूद रहे। इस दौरान अपने संबोधन में भारतीय विदेश मंत्री ने कहा कि भारत के लिए जापान वास्तव में मायने रखता है। जापान कई मायनों में अनुकरणीय आधुनिकीकरणकर्ता है। आज प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में हमारा भी आधुनिकीकरण हुआ है, जिसमें जापान हमारा स्वभाविक सहयोगी है। जापान ने भारत में क्रांति ला दी है। 

‘आतंकवाद चुनौती’
जयशंकर ने कहा कि पहले सुजुकी क्रांति थी…दूसरी मेट्रो क्रांति थी। तीसरी क्रांति हाई स्पीड रेल बनाने की है और चौथी क्रांति महत्वपूर्ण और उभरती प्रौद्योगिकियां और सेमी कंडक्टर हैं। जयशंकर ने कहा कि पहले सुजुकी क्रांति थी…दूसरी मेट्रो क्रांति थी। तीसरी क्रांति हाई स्पीड रेल बनाने की है और चौथी क्रांति महत्वपूर्ण और उभरती प्रौद्योगिकियां और सेमी कंडक्टर हैं। भारतीय विदेश मंत्री ने कहा कि दुनिया के सामने कई अहम चुनौतियां हैं जैसे परमाणु मिसाइल प्रसार और आतंकवाद। ये महत्वपूर्ण है कि हम इसकी तह तक जाएं और जो देश जिम्मेदार हैं, उन्हें जवाबदेह  ठहराएं। भारत और जापान एकसाथ हैं। जापानी विदेश मंत्री ने भी कहा कि एक जैसी सोच रखने वाले देशों जैसे भारत और जापान के लिए आतंकवाद से लड़ाई पहली प्राथमिकता है।

Japan: चीन के खिलाफ जापानी विदेश मंत्री ने किया भारत का समर्थन, जयशंकर बोले- भारत में क्रांति ला रहा जापान Read More »

PM Modi Live: राजस्थान से मोदी का I.N.D.I.A पर हमला, कहा- इंडिया की चिंता होती तो विदेश जाकर निंदा करते क्या

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी राजस्थान दौरे पर हैं। उन्होंने सीकर में 9 करोड़ किसानों के खातों में किसान सम्मान निधि के 17 हजार करोड़ रुपये जारी किए हैं। साथ ही पीएम प्रणाम योजना और किसान समृद्धि केंद्र की शुरुआत की। इस दौरान उन्होंने प्रदेश के पांच मेडिकल कॉलेज का उद्घाटन कर सात का शिलान्यास भी किया। 

आजादी का आंदोलन जब पूरी प्रखरता पर था तो महात्मा गांधी ने एक नारा दिया था, तब महात्मा गांधी ने जो नारा दिया था आज फिर से देश के कल्याण के लिए उस नारे की जरूरत है। महात्मा गांधी ने नारा दिया था- अंग्रेजों भारत छोड़ो और अंग्रेजों को देश छोड़कर जाना पड़ा था। जैसे गांधी जी ने भारत छोड़ो का नारा दिया था, वैसे ही आज का मंत्र है- भ्रष्टाचार छोड़ो इंडिया, परिवारवाद छोड़ो इंडिया, तुष्टिकरण छोड़ो इंडिया। यह क्विट इंडिया ही देश को बचाएगा। इसी के साथ पीएम मोदी ने अपना संबोधन समाप्त कर दिया।

पीएम मोदी ने कांग्रेस और विपक्षी गठबंधन पर हमला बोलते हुए कहा- कांग्रेस और उसकी जामत उन फ्रॉड कंपनियों की तर्ज पर काम कर रही है जो एक कांड कर के नाम बदल कर दूसरे नाम से नया कांड कर सके। मोदी ने ‘इंडिया’ गठबंधन की तुलना इस्ट इंडिया कंपनी से करते हुए कहा कहा- अगर, उन्हें इंडिया की चिंता होती तो विदेश जाकर भारत की निंदा करते क्या। अगर, इन्हें इंडिया की चिंता होती तो क्या ये सर्जिकल स्ट्राइक पर सवाल उठाते। अगर, इन्हें इंडिया की चिंता होती तो क्या ये गलवां में सैनिकों की शहादत पर सवाल पूछते।

राजस्थान में युवाओं के भविष्य से खिलवाड़ हो रहा है। पेपर लीक उद्योग चल रहा है। राजस्थान के युवा काबिल हैं, लेकिन यहां की सरकार उनके भविष्य को बर्बाद कर रही है। यहां सत्ताधारी दल के लोगों पर ही पेपर लीक माफिया होने का आरोप लग रहा है। युवाओं को पेपर लीक माफिया से बचाने के लिए कांग्रेस को हटाना ही होगा।

पीएम मोदी ने कहा- राजस्थान के विकास के लिए केंद्र सरकार लगातार पैसे भेज रही है। जब केंद्र में कांग्रेस की सरकार थी, 10 साल में राजस्थान को टैक्स की हिस्सेदारी के रूप में 1 लाख करोड़ ही दिए गए थे। बीते 9 साल में भाजपा सरकार ने टैक्स हिस्सेदारी के रूप में राजस्थान को 4 लाख करोड़ से ज्यादा दिए हैं। जब केंद्र में 10 साल कांग्रेस की सरकार थी तब राजस्थान को सेंट्रल ग्रांट के रूप में भी करीब 50,000 करोड़ ही दिए गए थे, हमारी सरकार ने 9 साल में सेंट्रल ग्रांट के तौर पर राजस्थान को 1.5 लाख करोड़ से ज्यादा दिए हैं।

पीएम मोदी ने कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कहा कि सीकर के शेखावटी का यह क्षेत्र किसानों का गढ़ है। यहां का किसान पानी की कमी के बाद भी फसल पैदा कर रहा है। उन्होंने कहा कि आजादी के बाद पहली बार ऐसी सरकार आई है, जो किसानों के साथ खड़ी है। पीएम ने कहा- भारत का विकास तभी हागा जब गांव का विकास होगा। हमारी सरकार भारत के गावों में हर वो सुविधा पहुंचाने का काम कर रही है, जो शहरों में मिला करती है।

PM Modi Live: राजस्थान से मोदी का I.N.D.I.A पर हमला, कहा- इंडिया की चिंता होती तो विदेश जाकर निंदा करते क्या Read More »

Rewa Breaking: सिविल लाइन टीआई हितेंद्र नाथ शर्मा को एएसआई बीआर सिंह ने गोली मारी, हालत गंभीर, मची अफरातफरी

सिविल लाइन थाना प्रभारी हितेंद्र नाथ शर्मा को पुलिस लाइन में पदस्थ उपनिरीक्षक बीआर सिंह ने सिविल लाइन थाने के अंदर टीआई के चेंबर में गोली मार दी। शर्मा गंभीर रूप से घायल हो गए। उन्‍हें गंभीर हालत में एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है जहां उनकी हालत नाजुक बनी हुई है। पुलिस विभाग से मिली जानकारी के अनुसार हितेंद्र नाथ शर्मा के सीने में 2 गोलियां लगी हैं।

रीवा से एक बड़ी खबर सामने आ रही है। यहां सिविल लाइन टीआई हितेंद्र नाथ शर्मा को एएसआई बृजराज सिंह ने थाने परिसर के अंदर ही गोली मार दी है। शर्मा को गंभीर हालत में मीनरवा अस्‍पताल में भर्ती किया गया है। इस सनसनीखेज घटना के बाद थाने में अफरा तफरी मच गई है।

शहर के सिविल लाइन थाना प्रभारी हितेंद्र नाथ शर्मा को पुलिस लाइन में पदस्थ उपनिरीक्षक बीआर सिंह ने सिविल लाइन थाने के अंदर टीआई के चेंबर में गोली मार दी। इसके कारण शर्मा गंभीर रूप से घायल हो गए। उन्‍हें गंभीर हालत में एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है जहां उनकी हालत नाजुक बनी हुई है।

बताया गया है कि गोली मारने के बाद उपनिरीक्षक बीआर सिंह खुद को टीआई के चेंबर में कैद कर लिया है। पुलिस विभाग से मिली जानकारी के अनुसार हितेंद्र नाथ शर्मा के सीने में 2 गोलियां लगी हैं।

हालांकि सिविल लाइन थाना के बाहर अधिकारियों की भीड़ लगी हुई है जनवरी के अस्पताल में मौजूद हैं। समाचार लिखे जाने तक सिविल लाइन थाना के अंदर केवल उपनिरीक्षक बीआर सिंह ही मौजूद हैं।

दरअसल, सब इंस्पेक्टर बीआर सिंह ने थाना प्रभारी हीतेंद्र नाथ शर्मा को गोली मारी है। इसके बाद उन्हें रीवा के प्राइवेट मिनर्वा हॉस्पिटिल में भर्ती करवाया गया है। वहां, उनकी हालत गंभीर बताई जा रही है। घटना के पीछे की वजह फिलहाल स्पष्ट नहीं है। गोली गुरुवार को दोपहर तीन बजे मारी गई है। शुरुआती जानकारी के अनुसार दोनों के बीच बहस हुई थी। इसके बाद बाद गोली चलने की आवाज आई है।

Rewa Breaking: सिविल लाइन टीआई हितेंद्र नाथ शर्मा को एएसआई बीआर सिंह ने गोली मारी, हालत गंभीर, मची अफरातफरी Read More »

Scroll to Top
Verified by MonsterInsights