Hindustanmailnews

Author name: Hindustanmailnews

ड्रीम गर्ल-2 का नया पोस्टर रिलीज

बॉलीवुड अभिनेता आयुष्मान खुराना की आने वाली फिल्म ड्रीम गर्ल-2 का नया पोस्टर रिलीज हो गया है। आयुष्मान खुराना इन दिनों अपनी सुपरहिट फिल्म ड्रीम गर्ल के सीक्वल ड्रीम गर्ल-2 में काम कर रहे हैं। ड्रीम गर्ल-2 में अनन्या पांडे की भी अहम भूमिका है। फिल्म के इस नए पोस्टर में आयुष्मान खुराना के साथ अनन्या पांडे भी नजर आ रही हैं। आयुष्मान खुराना ने फिल्म ड्रीम गर्ल-2 के नए पोस्टर के साथ लिखा है, ये है परी, मेरी ड्रीम गर्ल…। इसके साथ रेड हार्ट इमोजी बनाया है। आयुष्मान खुराना ने बताया है कि फिल्म का ट्रेलर 01 अगस्त को रिलीज होगा। ड्रीम गर्ल-2 एकता आर कपूर और शोभा कपूर द्वारा निर्मित और राज शांडिल्य द्वारा निर्देशित हैं। यह फिल्म 25 अगस्त 2023 को रिलीज होने जा रही है।

ड्रीम गर्ल-2 का नया पोस्टर रिलीज Read More »

रैंप पर उतरीं अथिया शेट्टी, केएल राहुल बने चीयरलीडर

एक्ट्रेस अथिया शेट्टी हाल ही में रैंप वॉक पर उतरीं। एक्ट्रेस इंडिया कॉउचर वीक 2023 में फैशन डिजाइनर अनामिका खन्ना के लिए शोस्टॉपर बनीं। फैशन शो से अथिया के कई वीडियो और फोटोज सोशल मीडिया पर सामने आए हैं, जिसमें वह काफी ग्लैमरस लुक में दिखाई दीं। खास बात ये रही कि अथिया के रैंप वॉक पर उनके पति-क्रिकेटर केएल राहुल ने रिएक्ट किया है। केएल राहुल ने अपनी वाइफ का रैंप पर चलते हुए एक वीडियो सोशल मीडिया पर शेयर किया है। वीडियो को शेयर करते हुए राहुल ने कैप्शन में लिखा, मेरी शानदार पत्नी। अथिया ने राहुल की इस पोस्ट को अपने इंस्टाग्राम पर दोबारा पोस्ट किया और इसे कैप्शन दिया, माय होल हार्ट। बॉलीवुड एक्टर सुनील शेट्टी ने भी अपनी बेटी की प्रशंसा की है। उन्होंने अपने इंस्टाग्राम स्टोरी पर अथिया का वीडियो पोस्ट किया है। पोस्ट के साथ उन्होंने कैप्शन में लिखा, देसी गीगी, बेला, कैंडल कहां है।
इवेंट में अथिया क्रीम एंब्रॉयडरी बैकलेस ड्रेस में नजर आईं, जिसमें वह काफी खूबसूरत लग रही हैं। इस लुक को उन्होंने बोल्ड लिपस्टिक और खूबसूरत ज्वेलरी के साथ कम्पलीट किया। उन्होंने अपने बालों का बन बनाया था, जो इस लुक को काफी शानदार बना रहा है। सोशल मीडिया पर फैंस अथिया के इस लुक की खूब प्रशंसा कर रहे हैं। वीडियो पर एक यूजर ने कमेंट करते हुए लिखा कि इनका चेहरा एक मॉडल जैसा है। वहीं दूसरे ने कमेंट करते हुए लिखा, बेस्ट वॉक। केएल राहुल और अथिया ने इसी साल 23 जनवरी शादी की है। दोनों ने सुनील शेट्टी के खंडाला स्थित फार्महाउस पर सात फेरे लिए। शादी से पहले अथिया- राहुल तीन साल तक रिलेशनशिप में थे। अथिया के वर्कफ्रंट की बात करें तो उन्होंने साल 2015 में हीरो से बॉलीवुड में डेब्यू किया था। फिर वह 2017 में फिल्म मुबारकां में नजर आईं। अथिया को आखिरी बार 2019 में मोतीचूर चकनाचूर में देखा गया था।

रैंप पर उतरीं अथिया शेट्टी, केएल राहुल बने चीयरलीडर Read More »

व्हाट्स लव गॉट टू डू विद इट को मिले नए दर्शक….

फिल्म निर्माता शेखर कपूर की नवीनतम रोमांटिक कॉमेडी व्हाट्स लव गॉट टू डू विद इट? उल्लेखनीय सफलता के बाद अब विदेशों में छा जाने के लिए तैयार है। बहुप्रतीक्षित फिल्म को अब नेटफ्लिक्स यूके में अपनी जगह बनाते हुए एक नया दर्शक वर्ग मिल गया है। प्रतिभाशाली कलाकारों द्वारा अभिनीत यह फिल्म हास्य, इमोशंस और चार्म के जबरदस्त मिश्रण के साथ आधुनिक रिश्तों की जटिलताओं का पता लगाती है। इसकी उत्कृष्टता ने 2023 के राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कारों में 9 नामांकन अर्जित किए। जिसमें बेस्ट स्क्रीनप्ले, बेस्ट ब्रिटिश फिल्म, बेस्ट डायरेक्टर और बेस्ट सपोर्टिंग एक्टर सहित 4 पुरस्कार जीते। दूरदर्शी फिल्म निर्माता को हाल ही में आईजीएफ के यूके-इंडिया अवार्ड्स में प्रतिष्ठित लाइफटाइम कॉन्ट्रिब्यूशन टू यूके-इंडिया रिलेशंस पुरस्कार से सम्मानित किया गया था। अपनी उपलब्धियों के अलावा, शेखर को कई प्रशंसाएं भी मिलीं, जिनमें उनकी हालिया फिल्म, व्हाट्स लव गॉट टू डू विद इट के लिए बेस्ट डायरेक्टर अवॉर्ड भी शामिल है।

व्हाट्स लव गॉट टू डू विद इट को मिले नए दर्शक…. Read More »

लस्ट स्टोरीज-2 में तमन्ना के रोल की हो रही तारीफ

किसी मल्टी-स्टारर फिल्म का हिस्सा बनना कलाकार को सशक्त बनाता है। वह मल्टी-स्टारर कलाकारों में खुद को असुरक्षित महसूस नहीं करती हैं, क्योंकि वह एक सुरक्षित एक्ट्रेस हैं। यह कहना है एक्ट्रेस तमन्ना भाटिया का। एक्ट्रेस की स्ट्रीमिंग एंथोलॉजी लस्ट स्टोरीज-2 में रोल की खूब तारीफ हो रही है। ‘मुंबई में तू आ दिलबरा’ सॉन्ग लॉन्च के दौरान तमन्ना ने यह बयान दिया। यह सॉन्ग रजनीकांत अभिनीत फिल्म जेलर के कावला का हिंदी वर्जन है। नये कलाकारों के मल्टी-स्टारर फिल्म से परहेज करने पर तमन्ना भाटिया ने कहा कि मुझे लगता है कि बदलाव व्यक्तिगत है, मुझे याद है जब बाहुबली आई थी, मेरी पहली तेलुगु सफल फिल्म हैप्पी डेज आई थी। फिर मैंने एक हालिया शो जी करदा किया था, मैं हमेशा मल्टी-स्टारर फिल्मों का हिस्सा रही हूं और मैंने इन्हें किया है। मैं इससे कभी पीछे नहीं हटी क्योंकि मुझे लगता है कि जब रचनात्मक लोगों का बड़ा समूह एक साथ आता है तो उसमें काफी शक्ति होती है और मुझे लगता है कि मैं हमेशा एक बहुत ही सुरक्षित एक्ट्रेस रही हूं।

लस्ट स्टोरीज-2 में तमन्ना के रोल की हो रही तारीफ Read More »

शहर में पहली बार क्रेडाई इंदौर कॉन्क्लेव एवं गोल्डन ब्रिक अवार्ड्स 4 अगस्त को

हिन्दुस्तान मेल, इंदौर
क्रेडाई इंदौर द्वारा इंदौर में पहली बार क्रेडाई के सभी सदस्यों को शामिल करते हुए कॉन्क्लेव का आयोजन 4 अगस्त को ब्रिलियंट कन्वेंशन सेंटर में किया जाएगा, जिसके अंतर्गत गोल्डन ब्रिक अवार्ड्स भी प्रदान किये जायेंगे। क्रेडाई इंदौर के चेयरमैन गोपाल गोयल ने बताया कि इस कॉन्क्लेव का लक्ष्य सभी क्रेडाई (कंफेडरेशन आॅफ रियल इस्टेट डेवलपर्स एसोसिएशन आॅफ इंडिया) सदस्यों को अपनी बात रखने के लिए एक कॉमन प्लेटफॉर्म उपलब्ध करवाना है, जिसके माध्यम से हम सब एक होकर आगे बढ़ने के बारे में विचार कर सके। क्रेडाई इंदौर के प्रेसिडेंट निर्मल अग्रवाल ने बताया कि यह कॉन्क्लेव कई मायनों में क्रेडाई इंदौर के लिए एक विशेष आयोजन है। पहली बार हम इस प्रकार का इवेंट होस्ट कर रहे हैं, जिसमें क्रेडाई इंदौर टीम के वूमन विंग और यूथ विंग का भी लॉन्च किया जायेगा, साथ ही नर्मदापुरम, बैतूल जैसे अन्य शहरों के क्रेडाई चैप्टर्स का भी लॉन्च होगा। क्रेडाई इंदौर पर इस कॉन्क्लेव का सम्पूर्ण दायित्व है जिसके लिए हमारी पूरी टीम उत्साह के साथ तैयार है। टीम के सभी सदस्य कॉन्क्लेव को सफल बनाने के लिए पूरे डेडिकेशन के साथ कई दिनों से मेहनत कर रहे हैं, हमारा शत-प्रतिशत प्रयास है कि हम इस आयोजन को सुनियोजित तरीके से संपन्न कर पाए एवं आयोजन में पधारे सभी सदस्यों को एक बेहतर अनुभव दे सके।
कॉन्क्लेव में होंगे चार सेशन – क्रेडाई इंदौर के सेक्रेटरी संदीप श्रीवास्तव ने बताया कि कॉन्क्लेव के अंतर्गत 4 सेशन आयोजित किये जायेंगे जिसमें क्रमश: की-नोट स्पीकर्स सेशन के अंतर्गत मनोज गौर (क्रेडाई नेशनल चेयरमैन), बोमन ईरानी (क्रेडाई नेशनल प्रेसिडेंट), शेखर पटेल (क्रेडाई नेशनल प्रेसिडेंट इलेक्ट), अनुज पूरी (चेयरमैन एनरॉक) एवं करन सिंह सोढ़ी (हेड अल्टरनेटिव इंडिया, जेएलएल) के सम्भाषण के बाद आइडियाज एक्सचेंज आईटी इंडस्ट्री फोकस एंड कमर्शियल डेवलपमेंट, हाउसिंग एंड रेसिडेंशियल डेवलपमेंट एवं आइडियाज एक्सचेंज पॉलिसी एंड इज आॅफ बिजनेस फॉर द राइजिंग सिटी के सेशन आयोजित होंगे, जिसके बाद देर शाम गोल्डन ब्रिक अवार्ड्स का वितरण किया जाएगा। उन्होंने बताया कि ऐरेन ग्रुप, अपोलो क्रिएशन, बीसीएम ग्रुप, एम. झावेरी ग्रुप, एनआरके, ओमेक्स ग्रुप, ओएस्टर, साहिल ग्रैंड, सिंगापुर सार्थक ग्रुप, स्काई अर्थ एवं एसएस इंफीनिटस क्रेडाई इंदौर कॉन्क्लेव के आधिकारिक पार्टनर्स हैं।

शहर में पहली बार क्रेडाई इंदौर कॉन्क्लेव एवं गोल्डन ब्रिक अवार्ड्स 4 अगस्त को Read More »

Scroll to Top
Verified by MonsterInsights