Hindustanmailnews

Author name: Hindustanmailnews

अब हिंदू बदल गया, छेड़ोगे तो छोड़ेंगे नहीं : शास्त्री

छतरपुर, एजेंसी
हिंदुओं के हक की बात करने बागेश्वर धाम पीठाधीश्वर धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री ने 160 किलोमीटर लंबी सनातन हिंदू एकता पदयात्रा शुरू कर दी है, जिसे हिंदू जोड़ो यात्रा का नाम दिया है। यात्रा में बागेश्वर सरकार के हजारों भक्त शामिल हैं। आज से 29 नवंबर तक चलने वाली यह यात्रा बागेश्वर धाम से शुरू होकर ओरछा तक जाएगी। यात्रा में शास्त्री हिंदुओं को जाति-पाति से ऊपर उठकर एकता का संदेश देंगे।
पदयात्रा की शुरुआत में धीरेंद्र शास्त्री ने कहा- उम्मीद नहीं थी कि यात्रा में इतना अपार जनमानस शामिल होगा। बागेश्वर में यह जगे हुए भारत के 2024 के जगे हुए हिंदू हैं। अब वह हिंदू नहीं बचे हैं कि तुम हमें थप्पड़ मारोगे और यह भाग जाएंगे। यह वह हिंदू हैं, जिन्हें छेड़ोगे तो वो छोड़ेंगे नहीं। यह हिंदू हिंसावादी नहीं, अहिंसावादी हैं, क्योंकि उनके हाथ में तलवार नहीं है, विचार की तलवार है। हम उनके हाथों में सच्चाई की किताब देना चाहते हैं। रामायण और गीता देना चाहते हैं। तर्क वादी सोच देना चाहते हैं। हक के लिए लड़ने का अधिकार देना चाहते हैं। हम चाहते हैं हिंदू हक की बात बोलें, संविधान की बात बोलें, देश की एकता की बात बोलें। इनको कोई छेड़े तो यह किसी को छोड़े नहीं।
अब इससे बड़ा संकट क्या हो सकता है कि हमारे ही देश में रहकर हमारे ही मंदिरों पर कब्जा हो। अयोध्या, मथुरा और काशी जैसे कई उदाहरण हैं। बाबर के जमाने में राम मंदिर कब्जाया गया। अकबर के जमाने में काशी में मस्जिद बना दी। उन्होंने जगह-जगह पर देश पर हक जताया। हिंदू समाज से कह रहे हैं करो या मरो के बारी है, भारत पर संकट भारी है। कल के दिन यह बागेश्वर धाम में मजार बना ले तो हम तो मर ही जाएंगे, इसलिए हम हिंदुओं को एक होने के लिए जात-पात को मिटाने के लिए ये कर रहे हैं।

अब हिंदू बदल गया, छेड़ोगे तो छोड़ेंगे नहीं : शास्त्री Read More »

दो डिग्री गिरा पारा, ठंडा हुआ शब-ए-मालवा…..

हिन्दुस्तान मेल, इंदौर
नवंबर का आधे से ज्यादा महीना बीत चुका है। इंदौर में अब ठंड का असर दिखने लगा है। तीन दिन में दिन के तापमान में दो डिग्री की गिरावट आई है, वहीं रात का न्यूनतम तापमान भी दो डिग्री गिरा है। हवा में ठंडक के साथ ठिठुरन बढ़ गई है। गुरुवार को सुबह 11 बजे तक ठंड का असर रहा। लोगों को स्वेटर, जैकेट और शॉल निकालकर पहनना पड़े।
मौसम विभाग के अनुसार बुधवार का अधिकतम तापमान 27.8 डिग्री सेल्सिय दर्ज किया गया, जो सामान्य से 2 डिग्री कम था। इसी बुधवार रात का न्यूनतम तापमान 13.9 डिग्री सेल्सिय रहा, जो सामान्य के बराबर था, जिसके चलते ठिठुरन महसूस होने लगी, वहीं ऊनी कपड़े भी दिखने लगे। मंगलवार को न्यूनतम तापमान 16.5 डिग्री सेल्सिय रहा, जो सामान्य से 2 डिग्री अधिक था।
ठंड बढ़ने के साथ ही चाय की चाहत बढ़ गई है। गराड़ू, सूरन और कच्ची हल्दी जैसे गर्म तासिर की फल-सब्जियों के साथ मक्का-ज्वार-बाजरा के आटे की डिमांड बढ़ने लगी है, वहीं दूध के कढ़ाव सजने लगे। गरमा-गरम जलेबी के ठीये आबाद होने लगे। मौसम विभाग के अनुसार अभी ठंड का असर और बढ़ेगा।

दो डिग्री गिरा पारा, ठंडा हुआ शब-ए-मालवा….. Read More »

2237 करोड़ की रिश्वत देकर फंसे अडानी गिरफ्तारी वारंट जारी…

कर्जदाताओं और निवेशकों से छिपाई बात, अमेरिका की कोर्ट करेगी सुनवाई, शेयर बाजार धड़ाम

अडानी ग्रुप के चेयरमैन और देश के दूसरे सबसे अमीर उद्योगपति गौतम अडानी सहित सात लोगों पर अमेरिका में अरबों डॉलर की रिश्वतखोरी और धोखाधड़ी के आरोप लगे हैं। मामला कोर्ट पहुंचा। कोर्ट ने अडानी और उनके भतीजे के खिलाफ गिरफ्तारी वारंट कर दिए। मामला सामने आने के बाद अडानी ग्रुप ने अमेरिका में 600 मिलियन डॉलर का बॉण्ड रद्द कर दिए।
आरोप है कि अडानी ग्रुप ने सोलर एनर्जी कॉन्ट्रैक्ट हासिल करने के लिए भारतीय अधिकारियों को रिश्वत दी थी। अडानी ने बुधवार को ग्रीन एनर्जी में निवेश की घोषणा की थी। घोषणा तब हुई… जब कंपनी के अध्यक्ष ने अमेरिका के नवनिर्वाचित राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप को बधाई दी। ट्रंप ने ऊर्जा कंपनियों के लिए नियमों को सरल बनाने का वादा किया था।
क्या है अडानी का मामला?
अडानी और अन्यों पर आरोप है कि उन्होंने झूठे और भ्रामक बयानों से अमेरिकी निवेशकों और वैश्विक वित्तीय संस्थानों से फंड लिया। अभियोग के अनुसार अडानी समूह ने लगभग 2237 करोड़ रुपए की रिश्वत दी। उम्मीद थी कि कॉन्ट्रैक्ट से दो दशकों में 16882 करोड़ रुपए का मुनाफा होगा। योजना में शामिल कुछ लोगों ने गौतम अडानी को संदर्भित करने के लिए ‘न्यूमेरो यूनो’ और ‘बिग मैन’ जैसे कोड नेम दिए।
भतीजे पर भी लगा आरोप
भतीजे सागर अडानी और विनीत जैन ने अडानी ग्रीन एनर्जी के लिए 3 बिलियन डॉलर से अधिक के लोन और बॉण्ड हासिल करने के लिए कर्जदाताओं और निवेशकों से रिश्वत की बात छिपाई। ये आरोप विदेशी भ्रष्ट आचरण अधिनियम के अंतर्गत आते हैं, जो विदेशी व्यापार सौदों में रिश्वतखोरी के खिलाफ एक अमेरिकी कानून है।
अभियोग से कुछ घंटे पहले ही बॉण्ड बेचे
अभियोग की खबर से कुछ घंटे पहले ही अडानी ग्रुप की एक इकाई ने 600 मिलियन डॉलर की पेशकश के लिए अमेरिकी कॉरपोरेट बॉण्ड बाजार में प्रवेश किया। इस पेशकश को 3 गुना से अधिक ओवर सब्सक्राइब किया गया। बाद में इन बॉण्ड को बेच भी रद्द भी कर दिया गया। अडानी ने एक महीने पहले भी इसी तरह की पेशकश की थी। हालांकि, ब्लूमबर्ग की एक रिपोर्ट के अनुसार, मूल्य निर्धारण को लेकर निवेशकों के विरोध के बाद उस पेशकश को स्थगित करना पड़ा।

2237 करोड़ की रिश्वत देकर फंसे अडानी गिरफ्तारी वारंट जारी… Read More »

एग्जिट पोल की चर्चा में हिस्सा नहीं लेगी कांग्रेस

महाराष्ट्र-झारखंड में मतदान के बीच कांग्रेस का फैसला

हिंदुस्तान मेल, इंदौर। महाराष्ट्र और झारखंड में विधानसभा चुनाव के लिए मतदान जारी है। महाराष्ट्र में 288 विधानसभा सीटों पर एक चरण में वोटिंग हो रही है, जबकि झारखंड में दूसरे चरण में 38 सीटों पर वोट डाले जा रहे हैं। इस बीच एक बड़ी खबर आई है, जिसमें न्यूज एजेंसी एएनआई को कांग्रेस के सूत्रों ने बताया कि कांग्रेस पार्टी चुनाव प्रक्रिया पूरी होने के बाद आज के एग्जिट पोल की चर्चा में हिस्सा नहीं लेगी।

महाराष्ट्र और झारखंड में मतदान की गति
महाराष्ट्र और झारखंड में मतदान की गति की बात करें तो महाराष्ट्र में अपेक्षाकृत कम मतदान प्रतिशत दर्ज हुआ है। वहीं, झारखंड में मतदान की गति महाराष्ट्र के मुकाबले बेहतर है। महाराष्ट्र की सभी 288 विधानसभा सीटों पर शाम छह बजे तक वोटिंग होगी, जबकि झारखंड की 38 सीटों में से कुछ पर शाम 4 बजे तक ही मतदान होगा। दोनों राज्यों में मतगणना 23 अक्टूबर को होगी। इसके अलावा, कई अन्य राज्यों में विधानसभा और लोकसभा सीटों पर उपचुनाव भी हो रहे हैं।

महाराष्ट्र में मतदान की धीमी गति पर नेताओं की चिंता
महाराष्ट्र में मतदान की धीमी गति को लेकर तमाम नेताओं में चिंता देखी जा रही है। महाराष्ट्र नवनिर्माण सेना (मनसे) के प्रमुख राज ठाकरे ने पत्रकारों से बातचीत में कहा कि पिछले पांच वर्षों से मत प्रतिशत कम रहा है और उन्होंने मतदाताओं से अपने मतदान अधिकार का प्रयोग करने के लिए घर से बाहर निकलने की अपील की।

झारखंड के मंत्री की जनता से अपील
झारखंड के मंत्री और जामताड़ा से उम्मीदवार इरफान इंसारी ने जनता से अपील करते हुए कहा, “मैं आप सभी से अनुरोध करता हूं कि घर से बाहर निकलें और मतदान करें।” साथ ही उन्होंने दावा किया कि हम संथाल परगना की सभी सीटें बड़े अंतर से जीतने जा रहे हैं। गौरतलब है कि झारखंड में पहले चरण का मतदान 13 नवंबर को हुआ था।

एग्जिट पोल की चर्चा में हिस्सा नहीं लेगी कांग्रेस Read More »

Ukraine: रूस-यूक्रेन युद्ध बढ़ने का खतरा, अमेरिका ने कीव में अपना दूतावास किया बंद, हवाई हमले का डर

रूस-यूक्रेन युद्ध के बीच बढ़ते तनाव के बीच अमेरिका ने कीव में स्थित अपने दूतावास को बंद करने का आदेश दिया है। इसके साथ ही, दूतावास के कर्मचारियों को सुरक्षित स्थानों पर शरण लेने की सलाह दी गई है। अमेरिका को आशंका है कि उनके दूतावास पर हवाई हमले हो सकते हैं। इस बारे में अमेरिकी विदेश विभाग ने एक बयान जारी किया है।

अमेरिका की यूक्रेन को लंबी दूरी की मिसाइलों की आपूर्ति की मंजूरी देने के बाद स्थिति और तनावपूर्ण हो गई है।

यह कदम ऐसे समय में उठाया गया है, जब रूस और यूक्रेन के बीच तनाव काफी बढ़ चुका है, विशेष रूप से अमेरिका द्वारा यूक्रेन को रूस के भीतर लंबी दूरी की मिसाइलों से हमले की मंजूरी देने के बाद। रूस ने इस फैसले पर गंभीर आपत्ति जताई है। अमेरिकी मंजूरी के बाद, रूस के प्रमुख सैन्य और राजनीतिक प्रतिष्ठान अब यूक्रेन के निशाने पर हैं। इस स्थिति के बाद, रूसी राष्ट्रपति पुतिन ने एक संशोधित परमाणु नीति पर हस्ताक्षर किए हैं, जिसमें कहा गया है कि अगर यूक्रेन रूस पर लंबी दूरी की मिसाइलों से हमला करता है, तो इसे तीसरे देश की संलिप्तता माना जाएगा, और इसके जवाब में रूस परमाणु हमले का सहारा ले सकता है।

यूरोपीय देशों में युद्ध का खौफ

हालिया घटनाओं के बाद, यूरोप के तीन देशों – नॉर्वे, स्वीडन और फिनलैंड में दहशत फैल गई है। इन देशों की सरकारों ने अपने नागरिकों को जरूरी सामान का भंडारण करने की सलाह दी है और अपने सैनिकों को युद्ध के लिए तैयार रहने का निर्देश दिया है। स्वीडन ने तो परमाणु युद्ध की स्थिति में विकिरण से बचाव के लिए आयोडीन की गोलियां खरीदने का आदेश भी दिया है। वहीं, नाटो और यूरोपीय संघ के सदस्य देश हंगरी और स्लोवाकिया ने अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडन के फैसले पर नाराजगी जताई है और आरोप लगाया है कि उनके निर्णय ने रूस-यूक्रेन युद्ध को और भड़काया है।

Ukraine: रूस-यूक्रेन युद्ध बढ़ने का खतरा, अमेरिका ने कीव में अपना दूतावास किया बंद, हवाई हमले का डर Read More »

Scroll to Top
Verified by MonsterInsights