Hindustanmailnews

Author name: Hindustanmailnews

लव जिहाद : धमकी से परेशानमकान मालकिन ने खाया जहर

खजराना क्षेत्र में एक महिला ने जहर खाकर जान देने की कोशिश की। महिला के किराएदार ने उसकी बेटी का जीवन खराब करने की धमकी दी थी। इसके बाद महिला ने थाने में शिकायत की थी, महिला आरोपी के खिलाफ रेप व लव जिहाद का केस दर्ज कराना चाहती थी, लेकिन धमकियों के कारण पीछे हट गई। महिला बुटिक संचालिका है। वह खजराना क्षेत्र में रहती है। महिला तीन बच्चों के साथ अपने पति से अलग रहती है। महिला की एक लड़की और दो बेटे हैैं। कुछ समय पहले एक युवक ने उसके मकान में एक कमरा किराए पर लिया था। उसने खुद का नाम लक्की बताया। पहले उसने महिला से नजदीकी बढ़ाई और शादी का झांसा देकर महिला से संबंध बना लिए। बाद में महिला को पता चला कि युवक ने अपना नाम गलत बताया और धर्म भी छुपाया। युवक का असली नाम अबलाल खान है। फिर युवक ने शर्त रख दी कि शादी करना है तो धर्म बदलना पड़ेगा। महिला ने थाने में शिकायत की धमकी दी तो युवक ने बेटी का जीवन खराब करने की धमकी दी। महिला ने पुलिस अफसरों से शिकायत की थी। अफसरों ने संबंधित थाने में प्रकरण दर्ज कराने के लिए कहा था। महिला ने बयान दर्ज कराए। पुलिस ने आरोपी को थाने बुलाया, लेकिन बाद में महिला प्रकरण दर्ज कराने से पीछे हट गई। परिजनों ने बताया कि आरोपी के परिवार के लोग भी उसे धमकाने लगे थे। बेटी के चेहरे पर तेजाब फेंकने की धमकी भी दी जा रही थी। इससे डर कर पीड़िता ने जहर खा लिया। उसे इलाज के लिए भर्ती किया गया है। परिजनों का कहना है कि शिकायत के बाद पुलिस सख्ती बरतती तो महिला को जहर खाना नहीं पड़ता।

लव जिहाद : धमकी से परेशानमकान मालकिन ने खाया जहर Read More »

लोन की राशि को भुगतान से मिली बता सरकार को टैक्स भी दे दिया

इंदौर। शहर में हाल ही में हुए एक दिलचस्प मामले में एक व्यापारी ने लोन के पैसों को जीएसटी पोर्टल की मदद से बेचे गए माल का भुगतान मिलना बता दिया। उसने उस राशि में से टैक्स का हिस्सा सरकार को भी दे दिया और टैक्स क्रेडिट लोन देने वाले को पास आॅन कर दी। लोन देने वाले ने भी बिना देखे इनपुट टैक्स क्रेडिट ले ली। अब वह अपने ही लोन के पैसे वापस पाने के लिए कोर्ट के चक्कर लगा रहा है। जीएसटी पोर्टल से हो रही ऐसी धोखाधड़ी की शिकायत पीड़ित व्यापारी ने विभाग से की है। मामला इंदौर के एक होटल व्यवसायी का है, जिसने एक व्यापारी को 3 लाख का लोन दिया था। लोन लेने वाले ने जीएसटी पोर्टल पर 2.92 लाख का माल खरीदने और उसका भुगतान प्राप्त होना दर्शा दिया और होटल के नाम पर बिल बना कर पोर्टल पर चढ़ा दिया। व्यापारी ने 18 हजार का जीएसटी भरना भी दशार्या और इनपुट टैक्स क्रेडिट भी होटल व्यवसाई को पास आॅन कर दी। होटल व्यवसाई ने अनजाने में ये इनपुट टैक्स क्रेडिट को क्लेम भी कर लिया। जब लोन लेने वाले ने रकम लौटाने से मना कर दिया तो मामला कोर्ट जा पहुंचा।
खरीदी के बाद वापसी दिखा क्रेडिट नोट जारी किया
अन्य मामले में एक कंपनी ने सप्लायर को भुगतान किया और आईटीसी भी ले ली। कुछ दिन बाद सप्लायर ने माल वापस किया जाना दिखाते हुए जीएसटी पोर्टल पर क्रेडिट नोट जारी कर दिया।

लोन की राशि को भुगतान से मिली बता सरकार को टैक्स भी दे दिया Read More »

झारखंड में चंपई सरकार में हो सकते हैं दो डिप्टी सीएम

झारखंड में अब चंपई सोरेन सरकार होगी। आज दोपहर राजभवन में सीएम चंपई सोरेन के साथ डिप्टी डेप्युटी सीएम के रूप में बसंत सोरेन और आलमगीर आलम ने भी शपथ ली।
शुक्रवार राज्य के 12वें सीएम के तौर पर शपथ लेंगे। झारखंड में 23 साल में 11 बार सीएम बदले हैं। इनमें अर्जुन मुंडा और शिबू सोरेन तीन-तीन बार मुख्यमंत्री बने। रघुवर दास एकमात्र ऐसे सीएम रहे, जिन्होंने पांच साल का अपना कार्यकाल पूरा किया।
मुख्यमत्री हेमंत सोरेन के इस्तीफा देने के करीब 26 घंटे के बाद गुरुवार रात करीब 11 बजे राज्यपाल सीपी राधाकृष्णन ने चंपई सोरेन और आलमगीर आलम को राजभवन बुलाया और सरकार बनाने का न्योता दिया, साथ ही चंपई को सीएम मनोनीत कर दिया। रात 11:15 बजे दोनों नेता राजभवन से बाहर आए।
चंपई ने कहा कि वे शुक्रवार दोपहर 12:15 बजे शपथ लेंगे। उधर, प्रदेश कांग्रेस प्रभारी गुलाम अहमद मीर ने भी कहा कि चंपई सोरेन के साथ दो और मंत्रियों को भी शपथ दिलाने का कार्यक्रम तय किया गया है।
महागठबंधन के विधायकों के प्रतिनिधिमंडल गुरुवार की शाम राजभवन से निकले और सभी विधायक सर्किट हाउस पहुंचे। यहां से हैदराबाद जाने के लिए रांची एयरपोर्ट पहुंचे, लेकिन घने कोहरे की वजह से विमान नहीं उड़ सका।

झारखंड में चंपई सरकार में हो सकते हैं दो डिप्टी सीएम Read More »

‘हम तय करके निकले थे लड़की का शिकार करेंगे’

हिन्दुस्तान मेल, ग्वालियर। भंवरपुरा में मां-पिता पर कट्‌टा अड़ाकर नाबालिग से गैंगरेप के मामले में पुलिस ने दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस पूछताछ में आरोपियों ने बताया कि यह सोचकर ही घर से निकले थे कि हम लड़की का शिकार करेंगे। इससे पहले अन्य युवती को शिकार बनाना चाहा था। बताया जाता है कि मुख्य आरोपी डकैत गुड्‌डा गैंग का सदस्य रह चुका है। वह गुड्‌डा का करीबी माना जाता है। उसी ने गैंगरेप की साजिश रची थी। फिर पुलिस ने आरोपियों को उस युवती के सामने खड़ा किया, जिससे उन्होंने रेप की कोशिश की थी। युवती ने उनको पहचान लिया। मामले में पुलिस ने दो आरोपी संजीव गुर्जर (24) और रामेश्वर गुर्जर (30) को गिरफ्तार कर लिया है, वहीं दो आरोपी फरार हैं। इनमें एक आरोपी आकाश है, जबकि गुड्‌डा के साथी के नाम का पुलिस ने खुलासा नहीं किया है।

‘हम तय करके निकले थे लड़की का शिकार करेंगे’ Read More »

राज्यपाल आज उज्जैन में

हिन्दुस्तान मेल, उज्जैन। राज्यपाल मंगूभाई पटेल आज भोपाल से उज्जैन हेलीपेड पहुंचेंगे। राज्यपाल गोल्डन जुबली आॅडिटोरियम विक्रम ​विवि में राष्ट्रीय शिक्षा नीति-2020 के क्रियान्वयन के लिए विक्रम विवि उज्जैन और विश्वविद्यालय अनुदान आयोग नईदिल्ली द्वारा गठित मध्य क्षेत्रीय कुलपति समिति के अधिवेशन में भाग लेंगे। दोपहर 2.20 बजे उज्जैन हेलीपेड से इंदौर एयरपोर्ट रवाना होंगे।

राज्यपाल आज उज्जैन में Read More »

Scroll to Top
Verified by MonsterInsights