Hindustanmailnews

मध्य प्रदेश

श्यामला हिल्स से बहती है भ्रष्टाचार की गंगा….

उमरिया, एजेंसी। उमरिया जिले के दौरे पर आए कांग्रेस नेता प्रतिपक्ष डॉ. गोविंद सिंह ने सीएम शिवराज पर भ्रष्‍टाचार के आरोप लगाए। साथ ही उन्‍होंने फॉर्मेसी काउंसिल में स्वास्थ्य मंत्री प्रभुराम चौधरी द्वारा किए गए मनमाने ढंग से सदस्यों की नियुक्ति को लेकर सवाल उठाया है। नेता प्रतिपक्ष गोविंद सिंह ने दावा किया कि इस बार हम सरकार बनाएंगे। नेता प्रतिपक्ष डॉ. गोविंद सिंह मंगलवार को उमरिया पहुंचे। यहां उन्‍होंने जिले में नगर पालिका द्वारा कराए जा रहे करोड़ों के भूमिपूजन और शिलान्यास कार्यक्रम में भाग लिया और जनता से कांग्रेस को जिताने की अपील की। नेता प्रतिपक्ष ने सामुदायिक भवन में कांग्रेस कार्यकर्ताओं के सम्मेलन में भाग लेकर उनको जीत का मंत्र दिए और सभी को एकजुट होकर इस चुनाव में सरकार बनाने में भरपूर सहयोग करने की अपेक्षा की। नेता प्रतिपक्ष गोविंद सिंह ने सीएम शिवराज सिंह चौहान पर आरोप लगाते हुए कहा कि मध्‍यप्रदेश में ऐसा कोई विभाग नहीं है, जिसमें भ्रष्‍टाचार नहीं होता। उन्‍होंने कहा कि भ्रष्‍टाचार की गंगा तो श्‍यामला हिल्‍स से ही बहती है। उन्‍होंने इस बार होने वाले चुनाव में सरकार बनाने का दावा करते हुए कहा कि हम इस बार हर हाल में सरकार बनाएंगे।

श्यामला हिल्स से बहती है भ्रष्टाचार की गंगा…. Read More »

पार्टी कहे तो गुना से सिंधिया के खिलाफ चुनाव लड़ने को तैयार हूं : दिग्विजय

कांग्रेस के वरिष्ठ नेता दिग्विजय सिंह ने मंगलवार को कहा कि अगर पार्टी उनसे कहेगी तो वह केन्द्रीय मंत्री व भाजपा नेता ज्योतिरादित्य सिंधिया के खिलाफ गुना से लोकसभा चुनाव लड़ने को तैयार हैं। मध्यप्रदेश में इस साल के अंत में विधानसभा चुनाव होने हैं। प्रदेश में पार्टी की कमजोर सीटों पर कांग्रेस कार्यकर्ताओं को एकजुट करने के अपने प्रदेशव्यापी अभियान के तहत सिंह आज सिवनी के दौरे पर थे।

पार्टी कहे तो गुना से सिंधिया के खिलाफ चुनाव लड़ने को तैयार हूं : दिग्विजय Read More »

अब खनिज निगम देगा रेत खनन के ठेके

हिन्दुस्तान मेल, भोपाल
रेत खनन के लिए अब ठेके राज्य खनिज निगम के माध्यम से दिए जाएंगे। निगम को सभी रेत खदानों के पट्टे स्वीकृत किए जाएंगे और वह समूह बनाकर खदानों के नए आपरेटर नियुक्त करेगा। रेत खदान का ठेका तीन वर्षों के लिए दिया जा सकेगा। ठेका राशि में दस प्रतिशत की वार्षिक वृद्धि प्रतिवर्ष जुलाई के स्थान पर एक वर्ष पूरा होने पर की जाएगी। इसके निए रेत खनन, परिवहन, भंडारण तथा व्यापार नियम 2019 में संशोधन प्रस्तावित किया गया है, जिस पर अंतिम निर्णय आज (मंगलवार को) मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान की अध्यक्षता में होने वाली कैबिनेट बैठक में लिया जाएगा।
मध्य प्रदेश के 28 जिलों के रेत समूह में से 21 जिलों में ठेका अवधि 30 जून 2023 को समाप्त हो रही है। बाकी सात जिलों में यह अवधि 30 अगस्त 2023 तक है। सितंबर 2023 में रेत खदानों को नीलाम करने की कार्यवाही की जानी है। अभी तक ठेके खनिज विभाग जिला प्रशासन के माध्यम से करता था, लेकिन प्रस्तावित नई व्यवस्था में यह कार्य खनिज निगम के पास रहेगा। ठेके की स्वीकृत वार्षिक राशि का 25 प्रतिशत नकद और इतनी ही राशि की सुरक्षा राशि बैंक गारंटी के रूप में देनी होगी।
लाड़ली बहना योजना के लिए 41723 करोड़ रुपये का प्रावधान – मुख्यमंत्री लाड़ली बहना योजना में आगामी तीन वर्षों में 41 हजार 923 करोड़ रुपये व्यय किए जाएंगे। इसके लिए महिला एवं बाल विकास विभाग ने बजट का आकलन कर प्रावधान प्रस्तावित किया है। इसमें एक करोड़ 20 लाख पात्र महिला हितग्राहियों के लिए जून 2023 से मार्च 2024 के लिए 12 हजार करोड़ रुपये का प्रावधान प्रस्तावित किया है।

अब खनिज निगम देगा रेत खनन के ठेके Read More »

रावतपुरा धाम की शरण में शिवराज और साधना, ललिता देवी का किया अनुष्ठान….

हिन्दुस्तान मेल, भोपाल
भिंड जिले की लहार तहसील में स्थित रावतपुराधाम में सोमवार की सुबह मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने स्वराज भवन का भूमि पूजन, पौधारोपण किया। इस दौरान मुख्यमंत्री ने कहा कि भिंड के विकास में किसी तरह की कमी नहीं छोड़ी जाएगी। हमेशा ही भिंड सहित प्रदेश के विकास में लगे हुए हैं। भूमिपूजन के बाद सीएम हेलीकाप्टर से भोपाल रवाना हो गए। रविवार की शाम सीएम अपनी पत्नी साधना सिंह के साथ रावतपुराधाम पहुंचे थे। जहां उन्होंने मां ललिता देवी का अनुष्ठान किया था। सोमवार की सुबह आठ बजे सीएम पत्नी के साथ मंदिर परिसर में बने आस्था मंच पहुंचे। इस दौरान रावतपुरा महंत रवि शंकर महाराज भी मौजूद रहे। रावतपुरा सरकार के सान्निध्य में यहां पूजा- पाठ शुरू किया गया। पूजन सुबह 10 बजे तक चला। इसके बाद सीएम ने मंदिर परिसर में पौधारोपण किया।
वहीं मंदिर परिसर से बाहर निकलकर सुबह 10.30 बजे सीएम महिला स्वराज भवन का भूमिपूजन करने पहुंचे। यह भवन महिलाओं के कल्याणार्थ संचालित स्व-सहायता समूहों के लिए शुरू किया जा रहा है। भूमिपूजन के दौरान सीएम के साथ रावतपुरा महंत, भिंड विधायक संजीव सिंह मौजूद रहे। इसके बाद सीएम हैलीपेड के लिए रवाना हो गए। हैलीपेड पर पूर्व विधायक रसाल सिंह, मथुरा प्रसाद महंत सहित अन्य नेता पहुंचे थे।
हनुमानजी की पूजा के बाद लिया
था महाराज का आशीर्वाद
मुख्यमंत्री शिवराज सिंह रविवार शाम को ही रावतपुरा सरकार मंदिर में आ गए थे और रात्रि विश्राम किया था। रावतपुरा में आने के बाद मुख्यमंत्री ने सबसे पहले हनुमानजी के दर्शन किए और रावतपुरा के महंत रविशंकर महाराज का आशीर्वाद लिया। इसके बाद उन्होंने पार्टी के कार्यकर्ता-नेताओं से मुलाकात की। इस दौरान मंत्री ओपीएस भदौरिया, भिंड विधायक संजू कुशवाह भी मौजूद थे।
मंदिर के पास ही बनाया था हैलीपेड
मुख्यमंत्री के आगमन को देखते हुए रावतपुरा में मंदिर परिसर से 5 सौ मीटर की दूरी पर ही हैलीपेड बनाया था। जहां पर मुख्यमंत्री का हैलीकाप्टर उतरा था।

रावतपुरा धाम की शरण में शिवराज और साधना, ललिता देवी का किया अनुष्ठान…. Read More »

भोपाल से बेंगलुरू के लिए सीधी उड़ान शुरू

यात्रियों की सुविधाओं का विस्तार करते हुए इंडिगो कंपनी ने सोमवार से अपनी बेंगलुरू के लिए सीधी उड़ान शुरू कर दी। इस उड़ान के शुरू होने से यात्री सुविधाओं में इजाफा साथ ही शाम के समय इस उड़ान की जरूरत भोपाल से कई महीनों से महसूस की जा रही थी। कम्पनी ने इसे मार्च में अस्थाई रूप से बंद कर दिया था, लेकिन इसे 15 मई से शुरू करने के लिए शेड्यूल जारी किया और यात्रियों के लिए बुकिंग चालू कर दी थी इसके समय और शेड्यूल में परिवर्तन कर दिया है। पूर्व में संचालित की जा रही उड़ान संख्या 6ई-6465-6466 को 15 मई से 6ई-218-214 में परिवर्तित कर दिया गया है और समय बेंगलुरू से शाम 5:50 बजे प्रस्थान और रात 7:45 बजे भोपाल आगमन, वहीं भोपाल से रात 8:15 बजे प्रस्थान और रात 10:20 बजे बेंगलुरू आगमन होने का समय है। इधर, इंडिगो की सुबह वाली बेंगलुरू उड़ान की सुविधा भी यात्रियों को पहले से मिल रही है।
अन्य उड़ानों का होगा विस्तार
इधर, इस उड़ान के शुरू होने के बाद भोपाल से अन्य शहरों के लिए भी उड़ाने शुरू करने का मन एयरलाइंस बना रही है। अन्य उड़ानों की अगर बात करे तो जिसमें गोवा, अमृतसर, लखनऊ, तिरुपति, सूरत, अहमदाबाद, पुणे, बालाजी, हैदराबाद, चैन्नई, नागपुर जैसे शहरों के साथ-साथ भोपाल से इंटनेशनल उड़ान जिसमें दुबई जैसे शहरों के लिए उड़ान भोपाल से भरने की उम्मीद है।

सियार, स्ट्रीट डॉग्स
पकड़े जाएंगे
एयरपोर्ट के डायरेक्टर रामजी अवस्थी ने बताया कि हवाई पट्‌टी एरिये और उसके आसपास पक्षियों-जानवरों की उपस्थिति सुरक्षित विमान संचालन के लिए जरूरी उपाय किए गए हैं। उन्हें रोकने हवाई अड्डे के आसपास के क्षेत्र में कचरे की सफाई, निपटान नियमित रूप से करवाई गई है। प्रबंधक एटीसी ने बताया कि वर्तमान में कोई भी गंभीर पक्षी टकराव नहीं हुआ है। कमिश्नर भायड़िया ने कहा कि एयरपोर्ट के भीतर इलाके में सियार, डॉग्स आदि को पकड़ने के लिए वन विभाग के सहयोग से विशेष अभियान चलाए।

एक जून से शुरू होगी
गोवा के लिए फ्लाइट
इंडिगो की भोपाल से गोवा के बीच नई फ्लाइट अब एक जून से शुरू हो सकेगी। पहले फ्लाइट शुरू करने की तारीख 23 मई घोषित करते हुए मार्च अंत से बुकिंग लेना जारी रखा था। सोमवार को जब इस फ्लाइट की बुकिंग इंडिगो की बुकिंग वेबसाइट पर चेक की गई, तो अगस्त तक उसके बारे में कोई जानकारी लोड नहीं की गई थी। रात करीब 8 बजे इंडिगो प्रबंधन ने भोपाल-गोवा फ्लाइट को एक जून से शुरू करने का शेड्यूल एक बार फिर जारी करते हुए किराया भी नए सिरे से लोड कर दिया।

भोपाल से बेंगलुरू के लिए सीधी उड़ान शुरू Read More »

Scroll to Top
Verified by MonsterInsights