Hindustanmailnews

मध्य प्रदेश

Maihar Incident: मैहर घटना पर बोले CM शिवराज- किसी भी अपराधी को नहीं जाएगा बख्शा! कमलनाथ ने की ये मांग……….

MP News: मैहर घटना पर सीएम शिवराज ने कहा है कि किसी भी अपराधी को बख्शा नहीं जाएगा. वहीं, पूर्व पीसीसी चीफ कमलनाथ ने 1 करोड़ रुपये की आर्थिक सहायता की मांग की………

मध्यप्रदेश (MP News) के सतना जिले के मैहर में हुई दिल दहला देने वाली सामूहिक दुष्कर्म की घटना को  मुख्यमंत्री शिवराज ने संज्ञान में लिया है. सीएम शिवराज ने कहा कि प्रशासन को पीड़ित लड़की का समुचित इलाज सुनिश्चित करने का निर्देश दिया गया है. इसके अलावा, उन्होंने आश्वासन दिया कि इस जघन्य कृत्य में शामिल कोई भी अपराधी नहीं बचेगा और उनके खिलाफ सख्त से सख्त कार्रवाई की जाएगी….

शिवराज सरकार पर निशाना साधते हुए मैहर में दुष्कर्म की घटना पर पीसीसी चीफ कमलनाथ ने कहा कि बच्ची के साथ निर्भया कांड की तरह अमानवीय व्यवहार किए जाने की बात भी सामने आ रही है. प्रदेश में आए दिन बच्चियों के साथ अत्याचार की घटनाओं ने साबित कर दिया है कि शिवराज सरकार बहन-बेटियों को सुरक्षा देने में पूरी तरह नाकाम हो चुकी है. मुख्यमंत्री से मांग करता हूं कि बेटी को अच्छे से अच्छा उपचार उपलब्ध कराया जाए और उसे तत्काल एक करोड़ रुपये की आर्थिक सहायता दी जाए….

नाबालिग की हालत नाजुक

10-11 साल की नाबालिग पीड़िता को गंभीर अवस्था में रीवा के मेडिकल अस्पताल रेफर कर दिया गया है। यहां उपचार में जुटे चिकित्सकों का कहना है कि, पीड़िता की हालत नाजुक बनी हुई है। उसके प्राइवेट पार्ट में काफी अधिक इंटरनल ब्लीडिंग हुई है और घाव के निशान भी हैं।

दोनों आरोपी गिरफ्तार

वहीं, पुलिस अधीक्षक आशुतोष गुप्ता ने बताया कि नाबालिग के बयान के आधार पर मामला दर्ज कर लिया गया है। आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया है।

इधर, पकड़े गए दोनों आरोपियों को पुलिस ने जेल भेज दिया है। वहीं, अब इस मामले में प्रशासन भी एक्टिव हो गया है। राजस्व विभाग ने दोनों आरोपियों के मकान तोड़ने की तैयारी कर ली है। इसके लिए विभाग की दो टीमें दोनों आरोपियों के घर की नपती करने के लिए रवाना हो गई हैं। बताया जा रहा है कि कुछ ही देर में आरोपियों के मकानों पर बुलडोजर चलाए जाने की कार्रवाई की जा सकती है।

Maihar Incident: मैहर घटना पर बोले CM शिवराज- किसी भी अपराधी को नहीं जाएगा बख्शा! कमलनाथ ने की ये मांग………. Read More »

कल फिर भोपाल आएंगे शाह मिशन 2023 की रणनीतिको देंगे अंतिम रूप

केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह इस माह में ही तीसरी बार शनिवार को भोपाल आएंगे। वे यहां विधानसभा चुनाव की तैयारी के संबंध में प्रदेश भाजपा के वरिष्ठ नेताओं और चुनाव समितियों के प्रभारियों के साथ बैठक कर सकते हैं। रविवार को वे इंदौर में आयोजित बूथ कार्यकर्ता सम्मेलन में भाग लेंगे। इसके पहले अमित शाह ने बुधवार को कोर ग्रुप के साथ चार घंटे बैठक कर चुनाव समिति गठित करने, विजय संकल्प यात्रा के रोडमैप, अंचलवार चुनाव की तैयारी और विभिन्न समितियों के गठन को लेकर चर्चा की थी। गुरुवार सुबह शाह ने दिल्ली रवाना होने से पहले मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान, प्रदेश भाजपा अध्यक्ष विष्णु दत्त शर्मा और गृह मंत्री डा. नरोत्तम मिश्रा से अलग-अलग चर्चा की। पार्टी पदाधिकारियों के अनुसार कोर ग्रुप की बैठक में अमित शाह ने जिन समितियों के गठन पर स्वीकृति दी, उनकी घोषणा एक-दो दिन में की जा सकती है। राज्य से जिला स्तर पर समितियां बनेंगी। इसके गठन में पार्टी के बड़े पदाधिकारी जुटे हुए हैं। जिलों में ऐसे कार्यकर्ता, जो अपनी उपेक्षा या अन्य कारणों से निष्क्रिय हैं, उन्हें सक्रिय करने के लिए वरिष्ठ नेताओं को जिलेवार जिम्मेदारी भी सौंपी जाएगी। इंदौर में बूथ कार्यकर्ताओं का सम्मेलन 30 जुलाई को आयोजित किया गया है। इसमें अमित शाह, शिवराज सिंह, विष्णु दत्त शर्मा सहित अन्य वरिष्ठ पदाधिकारी शामिल होंगे।
सीएम ने जानकारी
गुरुवार को यहां होटल ताज में ठहरे अमित शाह ने एक घंटे तक मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान से चुनाव की तैयारी से जुड़े विभिन्न विषयों पर चर्चा की। सूत्रों के अनुसार इस दौरान शिवराज सिंह ने उन्हें प्रदेश में विकास पर्व के बारे में जानकारी दी। साथ ही सागर में संत रविदास मंदिर के भूमिपूजन कार्यक्रम में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के आने और संवाद कार्यक्रम की तैयारी की जानकारी दी।

प्रदेश में निकल रही पांच समरसता यात्राएं
उल्लेखनीय है कि प्रदेश में पांच समरसता यात्राएं निकाली गई हैं, जो लगभग सभी विधानसभा क्षेत्रों से होती हुई सागर पहुंचेंगी। इस पहल को एससी वर्ग में पार्टी की पहुंच बनाने का बड़ा प्रयास माना जा रहा है। उधर, प्रदेश भाजपा अध्यक्ष विष्णु दत्त शर्मा ने बूथ सशक्तिकरण, 51 प्रतिशत मत पाने के लिए अब तक किए गए कार्य और कार्ययोजना, इंटरनेट मीडिया के उपयोग और मोर्चा-प्रकोष्ठों द्वारा किए जा रहे कार्यों की जानकारी अमित शाह को दी।
सिंधिया ने अपने मंत्रियों और समर्थकों के साथ की चर्चा
केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया ने शाह के दिल्ली जाने के बाद गुरुवार को भोपाल स्थित अपने आवास पर कुछ मंत्रियों के चर्चा की। इस दौरान बड़ी संख्या में उनके समर्थक और कार्यकर्ता मौजूद थे। बताया जा रहा कि सिंधिया ने भी विधानसभा और लोकसभा चुनाव में जीत की रणनीति के बारे में बातचीत की।

कल फिर भोपाल आएंगे शाह मिशन 2023 की रणनीतिको देंगे अंतिम रूप Read More »

दुर्लभ प्रजाति का कछुआ रखने पर भेजा जेल

हिन्दुस्तान मेल, भोपाल। संत हिरदाराम नगर (बैरागढ़) स्थित एक रेस्टोरेंट में दुर्लभ प्रजाति का कछुआ रखने पर वन विभाग ने कार्रवाई की है। कछुआ रखने वाले को पकड़ लिया। इसके बाद कोर्ट में पेश किया। जहां से उसे जेल भेज दिया गया। वन परिक्षेत्र उड़नदस्ता ने यह कार्रवाई की। डीएफओ आलोक पाठक और एसडीओ आरएस भदौरिया के मार्गदर्शन में वन परिक्षेत्र अधिकारी उड़नदस्ता अनिल कुमार शर्मा और उनके अधीनस्थ कर्मचारियों ने सनसाइन रेस्टोरेंट बी ब्लॉक बेहटा गांव सब्जी मंडी के पास जाकर चेकिंग की। जिसमें पाया कि बिल काउंटर के सामने गैलरी में एक प्लास्टिक के पारदर्शी डिब्बे में रंग-बिरंगे पत्थरों के बीच फ्लैप शैल टर्टल वन्यप्राणी रखा हुआ था। यह वन्यप्राणी अनुसूची-1 में दर्शित है। रेस्टोरेंट संचालक जयकुमार निवासी बैरागढ़ से वन्यप्राणी टर्टल के संबंध में वैध दस्तावेज मांगे गए, जो उनके पास नहीं थे। कोई भी वैध दस्तावेज नहीं मिला। इस कारण मौके पर पंचनामा बनाकर कछुआ जब्त किया गया। वन अपराध के तहत केस दर्ज किया गया। इसके बाद कोर्ट में मामला पेश किया गया। जहां से आरोपी जय कुमार को जेल भेज दिया गया।

दुर्लभ प्रजाति का कछुआ रखने पर भेजा जेल Read More »

1664 फीट से ऊपर पहुंचा वॉटर लेवल जलकुंभी, कचरा निकालने में जुटा अमला

बड़े तालाब तेजी से भराने के साथ ही सीहोर साइड से जलकुंभियां पानी के साथ शहर की ओर खूब आ रही हैं। जिससे लालघाटी से लेकर बैरागढ़ से आगे वाले हिस्से में इसके जमा होने से तालाब का पानी तक दिखाई नहीं दे रहा है।
यूं तो नगर निगम का झील संरक्षण अमला इन दिनों जलकुंभियां हटाने में वन विहार, वीआईपी रोड, रेत घाट साइड पर बारिश के पहले से जुटा है, लेकिन जितनी सफाई हो रही है, उससे अधिक जलकुंभियां बहकर आ रही हैं। जिसके चलते कुछ क्षेत्र में तालाब में भरता पानी नजर नहीं आ रहा है। सीहोर साइड में हो रही बारिश के चलते बड़ा तालाब तेजी से भर रहा है। बारिश को अभी दो महीने और हैं और तालाब फुल टैंक लेवल 1666.80 फीट है, जबकि 1664 फीट से अधिक भर चुका है। फुटटैंक लेवल होने में करीब ढाई फीट पानी और बढ़ऩा है। पानी के साथ ही इसके जंगली क्षेत्र व सीहोर साइड से जलकुंभियों के आने से कुछ हिस्सों में तालाब इससे पट रहा है। लोगों का कहना है कि बारिश के मौसम में प्रशासन को अमला तालाब के चारों ओर सफाई करने में लगा देना चाहिए।

1664 फीट से ऊपर पहुंचा वॉटर लेवल जलकुंभी, कचरा निकालने में जुटा अमला Read More »

प्रदेश के हर 12 में से एक व्यक्ति को हेपेटाइटिस

मप्र में करीब 12 में से एक व्यक्ति हेपेटाइटिस बी या सी से पीड़ित हैं। इसकी बड़ी वजह जागरुकता का अभाव है। स्थिति यह है कि राजधानी में भी महज 57 प्रतिशत बच्चों को ही हेपेटाइटिस बी के टीके लग पाते हैं। जबकि, अब हेपेटाइटिस सी का इलाज काफी सरल और किफायती है। नियमित रूप से तीन से छह महीने में गोलियों के इस्तेमाल से ही इसका संक्रमण दूर हो सकता है।
पांच तरह का संक्रमण
हेपेटाइटिस एक दीर्घकालिक यकृत संक्रमण और सूजन है। यह वायरस की वजह से होता है। अब तक पांच तरह के हेपेटाइटिस संक्रमण का पता चल पाया है। डॉक्टरों के अनुसार ये पांच अलग-अलग वायरस के कारण होते हैं। इसीलिए इन्हें हेपेटाइटिस ए, बी, सी, डी, ई नाम दिया गया है। ए और ई प्रकार अल्पकालिक और बी व सी प्रकार दीर्घकालिक संक्रमण हैं। यह क्रोनिक हेपेटाइटिस का कारण बनते हैं। हेपेटाइटिस बी और सी अधिक खतरनाक होता है। क्योंकि यह वायरस सीधे लीवर पर हमला करता है।
आगे चलकर यह लीवर कैंसर का कारण बनता है। चूंकि, हेपेटाइटिस के कोई लक्षण नहीं होते हैं, इसलिए मरीजों में इसका पता तब तक नहीं चल पाता जब तक कि वायरस लिवर को पूरी तरह से नुकसान नहीं पहुंचा देता।

अक्टूबर से एम्स में भी होगा किडनी ट्रांसप्लांट
एम्स भोपाल में अक्टूबर से किडनी ट्रांसप्लांट की सुविधा शुरू हो जाएगी। इसके लिए उपकरणों की खरीदी और अन्य औपचारिकताएं पूरी करने की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है। यहां किडनी ट्रांसप्लांट के साथ क्रानिक एंबुलेटरी पेरिटोनियल डायलिसिस (सीएपीडी), प्लाज्मा फेरेसिस और आइसीयू डायलिसिस की सुविधा भी शुरू होगी। विशेष बात यह है कि किडनी ट्रांसप्लांट निजी अस्पताल के मुकाबले 10 गुना कम खर्च में हो जाएगा। एम्स में वर्तमान में डायलिसिस की सुविधा है। किडनी ट्रांसप्लांट के मरीजों के पंजीयन की प्रक्रिया अगस्त से शुरू हो जाएगी। एम्स भोपाल के निदेशक डॉ. अजय सिंह ने बताया कि यहां किडनी ट्रांसप्लांट दिल्ली एम्स के रेट पर किया जाएगा। इसमें एक से डेढ़ लाख या कुछ मामलों में अधिकतम दो लाख रुपए खर्च आएंगे।
डोनर प्रोग्राम शुरू करेगा एम्स- किडनी ट्रांसप्लांट के लिए एम्स भोपाल डोनर प्रोग्राम भी शुरू करने की योजना तैयार कर रहा है। प्रोग्राम के तहत ट्रांसप्लांट शुरू करने के लिए विशेष ओपीडी में मरीजों को चिह्नित किया जाएगा। इसमें मरीज और किडनी देने वाले दोनों का परीक्षण किया जाएगा। इसके बाद सभी जांचें कराई जाएंगी। सब कुछ सही मिलने पर ट्रांसप्लांट हो सकेगा।

प्रदेश के हर 12 में से एक व्यक्ति को हेपेटाइटिस Read More »

Scroll to Top
Verified by MonsterInsights