Hindustanmailnews

क्रिकेट

Team India: अगले महीने श्रीलंका से पांच T20 मैच खेलेगी भारतीय महिला टीम, क्या एक्शन में दिखेंगी स्मृति मंधाना?

विश्व कप जीत के बाद अब भारतीय महिला टीम इस सीरीज में नए कॉम्बिनेशन, युवा खिलाड़ियों और बेहतर रणनीति के साथ उतरना चाहेगी। भारत के प्रशंसकों की उम्मीदें अब और बढ़ चुकी हैंऔर टीम इंडिया इस बार टी20 में भी इतिहास रचने के लक्ष्य के साथ मैदान में उतरेगी।

हाल ही में महिला वनडे विश्व कप जीतकर इतिहास रचने के बाद भारतीय महिला क्रिकेट टीम एक बार फिर एक्शन में लौटने को तैयार है। टीम इंडिया श्रीलंका के खिलाफ पांच मैचों की टी20 अंतरराष्ट्रीय सीरीज खेलेगी। यह सीरीज 21 दिसंबर से विशाखापटनम में शुरू होगी। हालांकि, सबसे बड़ा सवाल यह है कि क्या इस सीरीज में स्मृति मंधाना एक्शन में दिखेंगी? हाल ही में हुई घटनाओं के बाद क्या वह टीम इंडिया में वापसी करेंगी या नहीं, इस पर संशय है। पिछले कुछ दिनों में उनकी कोई प्रतिक्रिया या बयान नहीं आया है और ऐसे में वह टीम इंडिया से कुछ और समय के लिए दूर रह सकती हैं।

टी20 विश्व कप 2026 की तैयारी का आगाज

यह सीरीज भारत के लिए केवल एक मुकाबला नहीं, बल्कि 2026 के टी20 महिला विश्व कप की तैयारी का शुरुआती कदम मानी जा रही है, जो जून में आयोजित होगा। वनडे विश्व कप जीतने के बाद भारत का अगला लक्ष्य अब टी20 विश्व चैंपियन बनना है। पिछले संस्करण में भारत शुरुआती चरण में ही बाहर हो गया था, जब टीम को न्यूजीलैंड और ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ हार का सामना करना पड़ा। उसके बाद टीम ने वापसी करते हुए वेस्टइंडीज को 2-1 और इंग्लैंड को 3-2 से हराया है।

सीरीज शेड्यूल

मैचदिनतारीखमुकाबलास्थान
1रविवार21 दिसंबरपहला T20Iविशाखापटनम
2मंगलवार23 दिसंबरदूसरा T20Iविशाखापटनम
3शुक्रवार26 दिसंबरतीसरा T20Iतिरुवनंतपुरम
4रविवार28 दिसंबरचौथा T20Iतिरुवनंतपुरम
5मंगलवार30 दिसंबरपांचवां T20Iतिरुवनंतपुरम

After World Cup Triumph, India Women Set For Five-Match T20I Series Against Sri Lanka

पलाश मुछाल-स्मृति मंधाना – फोटो : एक्स

मंधाना क्यों चर्चा में?

दरअसल, भारतीय महिला क्रिकेट टीम की स्टार बल्लेबाज स्मृति मंधाना और संगीतकार पलाश मुछाल की शादी इन दिनों सोशल मीडिया और फैन्स के बीच चर्चा का बड़ा विषय बनी हुई है। जिस शादी की तैयारियों को लेकर फैंस बेहद उत्साहित थे, वह अब अस्पष्टता और अफवाहों के घेरे में है। 23 नवंबर को शादी के दिन ही स्मृति के पिता की तबीयत अचानक बिगड़ गई, जिसके बाद शादी की रस्में अनिश्चित समय के लिए टाल दी गईं। इस घटना का असर सिर्फ परिवार पर ही नहीं पड़ा, बल्कि इस तनाव के चलते दूल्हे पलाश की तबीयत भी खराब हो गई और उन्हें भी अस्पताल में भर्ती करवाना पड़ा।

सोशल मीडिया पर चल रहे स्क्रीनशॉट्स और अटकलों के बीच पलाश के परिवार ने साफ किया कि शादी की तारीख आगे बढ़ाने का फैसला सिर्फ हेल्थ इमरजेंसी की वजह से लिया गया था। हालांकि, इस बीच स्मृति मंधाना ने अपनी इंस्टाग्राम प्रोफाइल से शादी से जुड़े पोस्ट हटा दिए थे। इससे अटकलें और तेज हो गईं थीं कि क्या सिर्फ तारीख नहीं, रिश्ता भी कठिन दौर से गुजर रहा है?

Team India: अगले महीने श्रीलंका से पांच T20 मैच खेलेगी भारतीय महिला टीम, क्या एक्शन में दिखेंगी स्मृति मंधाना? Read More »

IND vs ENG: ‘कल का कोई भरोसा नहीं… हम किसके लिए खेल रहे हैं?’, डियोगो जोटा की मौत से भावुक हुए सिराज – वीडियो वायरल

डिओगो जोटा की मौत से भावुक हुए सिराज, कहा – “कल का कोई भरोसा नहीं… हम किसके लिए खेल रहे हैं”

नई दिल्ली। पुर्तगाल के मशहूर फुटबॉलर और लिवरपूल क्लब के खिलाड़ी डिओगो जोटा की कार दुर्घटना में हुई अचानक मौत ने खेल जगत को गहरे सदमे में डाल दिया। भारतीय तेज गेंदबाज मोहम्मद सिराज भी इस खबर से बेहद आहत हुए। भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (BCCI) द्वारा शनिवार को जारी किए गए एक वीडियो में सिराज ने अपनी भावनाएं साझा कीं।

सिराज ने बताया कि उन्हें जोटा की मौत की खबर उस वक्त मिली जब वे पिछले मैच के लिए जा रहे थे। वीडियो में सिराज कहते हैं, “मैं पुर्तगाल का फैन हूं क्योंकि सीआर7 (क्रिस्टियानो रोनाल्डो) उसी टीम से खेलते हैं। जब पता चला कि डिओगो जोटा की कार एक्सीडेंट में मौत हो गई, तो मैं बहुत भावुक हो गया। मैं तो चौंक गया कि ये कैसे हो गया।”

“जिंदगी का कोई भरोसा नहीं…” – सिराज

सिराज ने जोटा को श्रद्धांजलि स्वरूप इंग्लैंड के खिलाफ तीसरे टेस्ट के दूसरे दिन लिया गया एक विकेट उन्हें समर्पित किया। उन्होंने कहा, “मुझे ये पहले मैच में करना था लेकिन नहीं कर सका। जिंदगी बहुत अनिश्चित है। हमें नहीं पता हम किसके लिए लड़ रहे हैं, किसके लिए कर रहे हैं। कल का कोई भरोसा नहीं।”

लॉर्ड्स टेस्ट के दौरान सिराज ने इंग्लैंड के बल्लेबाज जेमी स्मिथ को आउट कर जोटा को याद किया। उन्होंने विकेट के बाद जोटा की 20 नंबर की जर्सी का इशारा कर उन्हें श्रद्धांजलि दी। स्मिथ ने 56 गेंदों पर 6 चौकों की मदद से 51 रन बनाए थे और ध्रुव जुरेल के हाथों कैच आउट हुए।

खेल जगत से उमड़ी संवेदनाएं

डिओगो जोटा की असमय मृत्यु ने सिर्फ प्रशंसकों को ही नहीं, बल्कि खिलाड़ियों को भी झकझोर दिया है। इससे पहले रियल मैड्रिड के स्टार फुटबॉलर किलियन एम्बाप्पे ने भी जोटा को श्रद्धांजलि दी थी, जिसकी तस्वीर सोशल मीडिया पर काफी वायरल हुई।

IND vs ENG: ‘कल का कोई भरोसा नहीं… हम किसके लिए खेल रहे हैं?’, डियोगो जोटा की मौत से भावुक हुए सिराज – वीडियो वायरल Read More »

BCCI Contract 2025: केंद्रीय अनुबंध में ईशान और श्रेयस की वापसी, पंत को फायदा; रोहित-विराट ग्रेड ए+ में बरकरार

BCCI केंद्रीय अनुबंध 2025: खिलाड़ियों की सूची और ग्रेड के अनुसार सैलरी

समयावधि:
बीसीसीआई का यह वार्षिक अनुबंध 1 अक्टूबर 2024 से 30 सितंबर 2025 तक प्रभावी रहेगा।

मुख्य बातें:

  • कुल 34 खिलाड़ियों को अनुबंध सूची में शामिल किया गया है।
  • 4 खिलाड़ी ए+ ग्रेड में हैं — जिन्हें सालाना ₹7 करोड़ मिलेंगे।
  • 6 खिलाड़ी ए ग्रेड में — सैलरी ₹5 करोड़ प्रति वर्ष।
  • 5 खिलाड़ी बी ग्रेड में — ₹3 करोड़ सालाना।
  • 19 खिलाड़ी सी ग्रेड में — ₹1 करोड़ प्रति वर्ष सैलरी।

नई एंट्री: नीतीश रेड्डी, हर्षित राणा, अभिषेक शर्मा और वरुण चक्रवर्ती को पहली बार बीसीसीआई के केंद्रीय अनुबंध में जगह मिली है। ये सभी सी ग्रेड में शामिल किए गए हैं।

प्रमुख बदलाव:

  • विकेटकीपर बल्लेबाज़ ऋषभ पंत को बी ग्रेड से प्रमोट कर ए ग्रेड में शामिल किया गया है।
  • ईशान किशन और श्रेयस अय्यर की केंद्रीय अनुबंध में वापसी हुई है, जिन्हें बीते साल अनुशासनात्मक कारणों से बाहर कर दिया गया था। इस बार ईशान को सी ग्रेड और श्रेयस को बी ग्रेड में जगह मिली है।

ग्रेड ए+ में बरकरार खिलाड़ी:

  • रोहित शर्मा
  • विराट कोहली
  • जसप्रीत बुमराह
  • रवींद्र जडेजा

हालांकि रोहित, विराट और जडेजा T20 अंतरराष्ट्रीय से संन्यास ले चुके हैं, फिर भी उन्हें बीसीसीआई की योजनाओं में शामिल रखते हुए ग्रेड A+ में बनाए रखा गया है।

अनुबंध की पात्रता: इस सूची में वही खिलाड़ी शामिल होते हैं जिन्होंने पिछले एक साल में:

  • कम से कम 3 टेस्ट,
  • या 8 वनडे,
  • या 10 टी20 अंतरराष्ट्रीय मैच खेले हों।

उदाहरण:
वरुण चक्रवर्ती ने 18 अंतरराष्ट्रीय मैच (4 वनडे और 12 टी20) खेले हैं और इसी आधार पर सी ग्रेड के योग्य माने गए।

BCCI Contract 2025: केंद्रीय अनुबंध में ईशान और श्रेयस की वापसी, पंत को फायदा; रोहित-विराट ग्रेड ए+ में बरकरार Read More »

BCCI कॉन्ट्रैक्ट 2025: ईशान और श्रेयस की केंद्रीय अनुबंध में वापसी, पंत को मिला लाभ; रोहित और विराट ग्रेड A+ में बने रहे।

BCCI कॉन्ट्रैक्ट लिस्ट 2025 खिलाड़ियों की सूची और सैलरी:
यह अनुबंध 1 अक्टूबर 2024 से 30 सितंबर 2025 तक के लिए प्रभावी रहेगा। अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट से संन्यास लेने के बाद रविचंद्रन अश्विन को इस बार की सूची से बाहर कर दिया गया है।

BCCI ने 2024-2025 सत्र के लिए खिलाड़ियों के वार्षिक केंद्रीय अनुबंध की घोषणा कर दी है। इस लिस्ट में कुल 34 खिलाड़ी शामिल हैं।

  • 4 खिलाड़ी ए+ ग्रेड में हैं।
  • 6 खिलाड़ी ए ग्रेड में।
  • 5 खिलाड़ी बी ग्रेड में।
  • 19 खिलाड़ी सी ग्रेड में शामिल किए गए हैं।

नीतीश रेड्डी, हर्षित राणा, अभिषेक शर्मा, और वरुण चक्रवर्ती को पहली बार BCCI के केंद्रीय अनुबंध में शामिल किया गया है और इन्हें ग्रेड-सी में रखा गया है।

ऋषभ पंत को ग्रेड-बी से ग्रेड-ए में प्रमोशन मिला है, जो उनके लिए फायदेमंद रहा।

सबसे बड़ी खबर ईशान किशन और श्रेयस अय्यर की वापसी है, जिन्हें फिर से केंद्रीय अनुबंध में शामिल किया गया है।

वहीं, रोहित शर्मा, विराट कोहली, जसप्रीत बुमराह, और रवींद्र जडेजा को बीसीसीआई ने फिर से ग्रेड ए+ में बरकरार रखा है।

BCCI कॉन्ट्रैक्ट 2025: ईशान और श्रेयस की केंद्रीय अनुबंध में वापसी, पंत को मिला लाभ; रोहित और विराट ग्रेड A+ में बने रहे। Read More »

हिंदुओं पर जारी हमलों के बीच आईपीएल 2025 से बांग्लादेशियों की छुट्‌टी

नई दिल्ली, एजेंसी
बांग्लादेश में हिंदू और उनके धार्मिक स्थलों पर चौबीसों घंटे हमले किए जा रहे हैं। इन हमलों के वीडियो लगातार सामने आ रहे हैं। ऐसे में बांग्लादेशी क्रिकेटरों के लिए आईपीएल से बुरी खबर आई है। अब पाकिस्तान के साथ बांग्लादेश दूसरा देश है, जहां के क्रिकेटरों की आईपीएल से पूरी तरह छुट्‌टी हो चुकी है। इसकी वजह है दो दिन तक चले आईपीएल 2025 मेगा आॅक्शन। जहां एक भी बांग्लादेशी खिलाड़ी को किसी फ्रेंचाइजी ने नहीं खरीदा।
आईपीएल 2024 में मुस्तफिजुर रहमान को चेन्नई सुपर किंग्स की तरफ से खेलते हुए देखा गया था। उनका प्रदर्शन भी अच्छा था। इस बार ये खिलाड़ी भी आईपीएल 2025 से बाहर है। बांग्लादेशी क्रिकेटरों से परहेज की कई वजह है। इनमें बांग्लादेश में हिंदुओं पर हो रहे हमले के साथ ही भारत सरकार की समझाइश को नजर अंदाज किया जाना भी शामिल है। दूसरी वजह बांग्लादेश के खिलाड़ियों का पिछले कुछ समय से टी20 क्रिकेट में प्रदर्शन उतना अच्छा नहीं रहा है। माना जा रहा है कि उनके पास टैलेंट की कमी दिख रही है। उनके पास फ्रेंचाइजी क्रिकेट खेलने का भी ज्यादा अनुभव नहीं है। बांग्लादेश के 12 खिलाड़ी इस बार मेगा आॅक्शन में थे, लेकिन किसी भी आईपीएल फ्रेंचाइजी उनके ऊपर बोली लगाने की हिम्मत नहीं दिखाई।
आईपीएल बीच में छोड़कर चले जाना
एक बड़ा कारण है उनका बीच टूर्नामेंट से वापस लौटना। दरअसल, बांग्लादेश क्रिकेट बोर्ड अपने खिलाड़ियों को एनओसी देने में आनाकानी करता है। ऐसे में खिलाड़ी आईपीएल खेलने भारत आते हैं और दूसरी तरफ बांग्लादेश क्रिकेट बोर्ड कोई सीरीज रख लेता है, जिसके कारण बांग्लादेशी खिलाड़ियों को आईपीएल बीच में छोड़कर वापस लौटना पड़ता है।

हिंदुओं पर जारी हमलों के बीच आईपीएल 2025 से बांग्लादेशियों की छुट्‌टी Read More »

Scroll to Top
Verified by MonsterInsights