BCCI कॉन्ट्रैक्ट लिस्ट 2025 खिलाड़ियों की सूची और सैलरी:
यह अनुबंध 1 अक्टूबर 2024 से 30 सितंबर 2025 तक के लिए प्रभावी रहेगा। अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट से संन्यास लेने के बाद रविचंद्रन अश्विन को इस बार की सूची से बाहर कर दिया गया है।
BCCI ने 2024-2025 सत्र के लिए खिलाड़ियों के वार्षिक केंद्रीय अनुबंध की घोषणा कर दी है। इस लिस्ट में कुल 34 खिलाड़ी शामिल हैं।
- 4 खिलाड़ी ए+ ग्रेड में हैं।
- 6 खिलाड़ी ए ग्रेड में।
- 5 खिलाड़ी बी ग्रेड में।
- 19 खिलाड़ी सी ग्रेड में शामिल किए गए हैं।
नीतीश रेड्डी, हर्षित राणा, अभिषेक शर्मा, और वरुण चक्रवर्ती को पहली बार BCCI के केंद्रीय अनुबंध में शामिल किया गया है और इन्हें ग्रेड-सी में रखा गया है।
ऋषभ पंत को ग्रेड-बी से ग्रेड-ए में प्रमोशन मिला है, जो उनके लिए फायदेमंद रहा।
सबसे बड़ी खबर ईशान किशन और श्रेयस अय्यर की वापसी है, जिन्हें फिर से केंद्रीय अनुबंध में शामिल किया गया है।
वहीं, रोहित शर्मा, विराट कोहली, जसप्रीत बुमराह, और रवींद्र जडेजा को बीसीसीआई ने फिर से ग्रेड ए+ में बरकरार रखा है।