BCCI केंद्रीय अनुबंध 2025: खिलाड़ियों की सूची और ग्रेड के अनुसार सैलरी

समयावधि:
बीसीसीआई का यह वार्षिक अनुबंध 1 अक्टूबर 2024 से 30 सितंबर 2025 तक प्रभावी रहेगा।
मुख्य बातें:
- कुल 34 खिलाड़ियों को अनुबंध सूची में शामिल किया गया है।
- 4 खिलाड़ी ए+ ग्रेड में हैं — जिन्हें सालाना ₹7 करोड़ मिलेंगे।
- 6 खिलाड़ी ए ग्रेड में — सैलरी ₹5 करोड़ प्रति वर्ष।
- 5 खिलाड़ी बी ग्रेड में — ₹3 करोड़ सालाना।
- 19 खिलाड़ी सी ग्रेड में — ₹1 करोड़ प्रति वर्ष सैलरी।
नई एंट्री: नीतीश रेड्डी, हर्षित राणा, अभिषेक शर्मा और वरुण चक्रवर्ती को पहली बार बीसीसीआई के केंद्रीय अनुबंध में जगह मिली है। ये सभी सी ग्रेड में शामिल किए गए हैं।
प्रमुख बदलाव:
- विकेटकीपर बल्लेबाज़ ऋषभ पंत को बी ग्रेड से प्रमोट कर ए ग्रेड में शामिल किया गया है।
- ईशान किशन और श्रेयस अय्यर की केंद्रीय अनुबंध में वापसी हुई है, जिन्हें बीते साल अनुशासनात्मक कारणों से बाहर कर दिया गया था। इस बार ईशान को सी ग्रेड और श्रेयस को बी ग्रेड में जगह मिली है।
ग्रेड ए+ में बरकरार खिलाड़ी:
- रोहित शर्मा
- विराट कोहली
- जसप्रीत बुमराह
- रवींद्र जडेजा
हालांकि रोहित, विराट और जडेजा T20 अंतरराष्ट्रीय से संन्यास ले चुके हैं, फिर भी उन्हें बीसीसीआई की योजनाओं में शामिल रखते हुए ग्रेड A+ में बनाए रखा गया है।
अनुबंध की पात्रता: इस सूची में वही खिलाड़ी शामिल होते हैं जिन्होंने पिछले एक साल में:
- कम से कम 3 टेस्ट,
- या 8 वनडे,
- या 10 टी20 अंतरराष्ट्रीय मैच खेले हों।
उदाहरण:
वरुण चक्रवर्ती ने 18 अंतरराष्ट्रीय मैच (4 वनडे और 12 टी20) खेले हैं और इसी आधार पर सी ग्रेड के योग्य माने गए।