Hindustanmailnews

देश

Odisha Train Accident: हादसे के बाद 18 ट्रेनें रद्द, कई के मार्ग बदले गए, NDRF-ODRF की टीमें घटनास्थल पर

ओडिशा के बालासोर जिले के बहानागा रेलवे स्टेशन के पास शुक्रवार को बड़ा ट्रेन हादसा हो गया। स्टेशन के पास कोरोमंडल एक्सप्रेस (12841-अप), बेंगलुरु-हावड़ा सुपरफास्ट एक्सप्रेस और एक मालगाड़ी आपस में भिड़ गई। हादसे के बाद 18 ट्रेनों को रद्द कर दिया गया जबकि कई ट्रेनों का रास्ता बदला गया है।

एक अधिकारी ने कहा कि ओडिशा के बालासोर जिले में शुक्रवार शाम को भीषण ट्रिपल ट्रेन दुर्घटना के बाद लंबी दूरी की 18 ट्रेनों को रद्द कर दिया गया। उन्होंने कहा कि सात ट्रेनों को टाटानगर स्टेशन के रास्ते डायवर्ट किया गया है।

ये ट्रेने हुईं रद्द
12837 हावड़ा-पुरी सुपरफास्ट एक्सप्रेस, 2 जून, 2023, 12863 हावड़ा-बेंगलुरु सुपरफास्ट एक्सप्रेस, 12839 हावड़ा-चेन्नई मेल यात्रा, 12895 शालीमार-पुरी सुपरफास्ट एक्सप्रेस, -20831 शालीमार-संबलपुर एक्सप्रेस, 02837 संतरागाछी-पुरी स्पेशल एक्सप्रेस और 22201 सियालदह-पुरी दुरंतो एक्सप्रेस को रद्द कर दिया गया है।

इन ट्रेनों का बदल गया रास्ता
03229 2 जून 2023 को पुरी से पुरी-पटना स्पेशल वाया जाखपुरा-जरोली रूट से चलेगी, 12840 चेन्नई-हावड़ा मेल चेन्नई से जाखपुरा और जरोली रूट से चलेगी, 18048 वास्को डी गामा-हावड़ा अमरावती एक्सप्रेस वास्को से जाखपुरा-जारोली रूट से चलेगी, 22850 सिकंदराबाद-शालीमार एक्सप्रेस सिकंदराबाद से जाखपुरा और जरोली होते हुए चलेगी, 12801 पुरी-नई दिल्ली पुरुषोत्तम एक्सप्रेस पुरी से जाखपुरा और जरोली रूट से चलेगी, 18477 पुरी-ऋषिकेश कलिंग उत्कल एक्सप्रेस पुरी से अंगुल-संबलपुर सिटी-झारसुगुड़ा रोड-आईबी रूट से चलेगी, 22804 संबलपुर-शालीमार एक्सप्रेस संबलपुर से वाया संबलपुर सिटी-झारसुगुड़ा रूट से चलेगी, 12509 बैंगलोर-गुवाहाटी एक्सप्रेस बेंगलुरु से विजयनगरम-टिटिलागढ़-झारसुगुड़ा-टाटा रूट से चलेगी और 15929 तांबरम-न्यू तिनसुकिया एक्सप्रेस तांबरम से वाया रानीताल-जारोली रूट से चलेगी।

एनडीआरएफ की तीन टीमें घटनास्थल पर, ओडिशा सरकार से संपर्क में: ममता

माना जा रहा है कि दुर्घटनाग्रस्त ट्रेन में बड़ी संख्या में पश्चिम बंगाल के यात्री हैं। इसे देखते हुए बंगाल सरकार लगातार ओड़िशा सरकार के साथ संपर्क में है। हादसे की जानकारी मिलने के बाद मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने मुख्य सचिव के साथ बैठक की और हालात की जानकारी ली।

ओड़िशा सरकार के साथ संपर्क में: ममता
मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने कहा कि राज्य प्रशासन लगातार ओडिशा सरकार से संपर्क में है। राज्य के मुख्य सचिव के साथ बैठक कर गठित की गई राज्य की टीम को घटनास्थल पर समन्वय के लिए रवाना कर दिया गया है।

क्या बोले मुख्य सचिव
मुख्य सचिव हरिकृष्ण द्विवेदी ने कहा कि दुर्घटनाग्रस्त ट्रेन में बड़ी संख्या में प्रदेश के यात्री भी हैं। दुर्घटना के बाद हेल्पलाइन नंबर जारी किए गए हैं।

एनडीआरएफ की टीम घटनास्थल पर
एनडीआरएफ के आईजी एनएस बुंदेला ने बताया कि बल की तीन टीमें घटनास्थल पर तैनात कर दी गई हैं। हमारी प्राथमिकता यात्रियों की जान बचाना है। राहत व बचाव कार्य तेज कर दिए गए हैं। सर्च लाइटें, हाइलोजन, गैस कटर की व्यवस्था कर रात में भी लोगों की जान बचाने की मुहिम एसडीआरएफ की टीमों के साथ मिलकर चलाई जा रही है।

खड़गपुर, हावड़ा, बालासोर और संतरागाछी से राहत टीमें पहुंचीं, वायुसेना को भी उतारा

दुर्घटना की जानकारी मिलते ही खड़गपुर, हावड़ा और संतरागाछी से राहत और बचाव के लिए राहत दुर्घटना राहत ट्रेनों को भेजा गया। राहत व बचाव कार्य युद्धस्तर पर चलाया जा रहा है। एनडीआरएफ की टीम, मेडिकल टीम, एंबुलेंस दुर्घटनास्थल पर पहुंच गई हैं। मामूली घायलों को बालासोर, खंटापारा, सोरो और गोपालपुर स्वास्थ्य इकाइयों में स्थानांतरित किया जा रहा है। हावड़ा, संतरागाछी, शालीमार, खड़गपुर और बालासोर में हेल्पडेस्क खोले गए हैं। इस बीच, जानकारी मिल रही है कि राहत व बचाव कार्य को तेज करने के लिए वायुसेना को भी उतारा गया है।

बंगाल से दक्षिण भारत जाने वाली सभी ट्रेने निरस्त

रेलवे विभाग की ओर से जानकारी दी गई है कि इस दुर्घटना के बाद बंगाल से दक्षिण भारत की ओर जाने वाली सभी ट्रेनों को निरस्त कर दिया गया है। कब तक इस रूट पर यातायात बहाल होगी, इस बारे में रेलवे के अधिकारी कुछ नहीं बता पा रहे हैं।

घटना के बाद के अपडेट:-

  • ओडिशा के सीएम नवीन पटनायक व्यक्तिगत रूप से बचाव कार्यों की निगरानी के लिए एसआरसी कंट्रोल रूम पहुंचे। नवीन पटनायक ने कहा कि मैं इस दुखद रेल दुर्घटना के बारे में अभी स्थिति की समीक्षा कर रहा हूं। मैं शनिवार सुबह वहां जाउंगा।
  • ओडिशा फायर एंड इमरजेंसी सर्विस का एक अतिरिक्त बचाव दल जिसमें ओडिशा फायर एंड डिजास्टर रिस्पांस अकादमी भुवनेश्वर के अग्रिम बचाव उपकरणों के साथ 26 सदस्य शामिल हैं, बचाव के लिए दुर्घटना स्थल पर रवाना।
  • आपातकालीन नंबर: एचडब्ल्यूएच हेल्पलाइन- 03326382217, केजीपी हेल्पलाइन- 8972073925, 9332392339, बीएलएस हेल्पलाइन- 8249591559, 7978418322 एसएचएम हेल्पलाइन- 9903370746।
  • ओडिशा के मुख्य सचिव ने बताया कि 132 घायलों को सोरो सीएचसी, गोपालपुर सीएचसी और खांटापाड़ा पीएचसी में स्थानांतरित किया गया।
  • पश्चिम बंगाल की सीएम ममता बनर्जी ने कहा कि हम ओडिशा सरकार और रेलवे अधिकारियों के साथ सहयोग करने और बचाव कार्यों में सहायता के लिए 5-6 सदस्यों की एक टीम मौके पर भेज रहे हैं। मैं मुख्य सचिव और अन्य वरिष्ठ अधिकारियों के साथ व्यक्तिगत रूप से स्थिति की लगातार निगरानी कर रही हूं।
  • पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने ओडिशा के बालासोर जिले में हुई कोरोमंडल ट्रेन दुर्घटना पर चिंता व्यक्त की। 033- 22143526/22535185 सहायता नंबर जारी।
  • ओडिशा के मुख्यमंत्री नवीन पटनायक ने राजस्व मंत्री प्रमिला मल्लिक और एसआरसी सत्यब्रत साहू को मौके पर पहुंचने और स्थिति का जायजा लेने का निर्देश दिया।
  • भुवनेश्वर से अग्निशमन सेवाओं की स्ट्राइकिंग फोर्स का 26 सदस्यीय दल दुर्घटना स्थल पर पहुंचा।
  • सीएमओ ने बहानगा में बचाव कार्यों की निगरानी और समर्थन के लिए वरिष्ठ अधिकारियों हेमंत शर्मा, बलवंत सिंह, डीजी फायर सर्विसेज को घटनास्थल पर प्रतिनियुक्त किया।
  • 3 एनडीआरएफ, 4 ओडीआरएफ, कई अग्निशमन सेवा इकाइयाँ और 50 से अधिक एम्बुलेंस बचाव कार्यों में लगी हुई हैं।
  • लोगों को जानकारी प्राप्त करने के लिए राज्य सरकार द्वारा एक आपातकालीन संपर्क नंबर (91 6782 262 286) जारी किया गया है।

Odisha Train Accident: हादसे के बाद 18 ट्रेनें रद्द, कई के मार्ग बदले गए, NDRF-ODRF की टीमें घटनास्थल पर Read More »

500 रुपये के नकली नोट 14.6 प्रतिशत बढ़े, 10 रुपये, 100 रुपये और 2,000 के नकली नोट कम हुए

आरबीआई की वार्षिक रिपोर्ट में 10 रुपये, 100 रुपये और 2,000 रुपये के नकली नोटों में क्रमश: 11.6 प्रतिशत, 14.7 प्रतिशत और 27.9 प्रतिशत की गिरावट आई है।

भारतीय रिजर्व बैंक की वार्षिक रिपोर्ट के अनुसार, पिछले साल की तुलना में 2022-23 में बैंकिंग प्रणाली द्वारा पकड़े गए 500 रुपये के नकली नोटों की संख्या 14.6 प्रतिशत बढ़कर 91,110 नोट हो गई। मंगलवार को जारी रिपोर्ट के मुताबिक इसी अवधि में सिस्टम द्वारा पकड़े गए 2,000 रुपये मूल्यवर्ग के नकली नोटों की संख्या 28 प्रतिशत घटकर 9,806 नोट रह गई। हालांकि बैंकिंग क्षेत्र में पकड़े गए नकली भारतीय मुद्रा नोटों की कुल संख्या पिछले वित्तीय वर्ष में 2,30,971 नोटों की तुलना में 2022-23 में घटकर 2,25,769 नोट रह गई। उल्लेखनीय है कि यह 2021-22 में बढ़ गया था।

सामान्य सरकारी घाटा और कर्ज जीडीपी के क्रमश: 9.4 फीसदी और 86.5 फीसदी पर आ गया है, जो 2022-23 में क्रमश: 13.1 फीसदी और 2020-21 में 89.4 फीसदी के चरम स्तर पर था। यह बात भारतीय रिजर्व बैंक ने 2022-23 अपनी वार्षिक रिपोर्ट में कही है। सरकारी वित्त पर टिप्पणी करते हुए रिपोर्ट ने कहा, विश्वसनीय राजकोषीय समेकन के लिए प्रतिबद्ध होने के दौरान, सरकार ने संवर्धित पूंजीगत व्यय के माध्यम से निवेश चक्र में पुनरुद्धार का नेतृत्व किया है, निजी निवेश में क्राउडिंग-इन द्वारा इसके गुणक प्रभावों को पहचाना है और अर्थव्यवस्था की विकास क्षमता को बढ़ाया है। यह रेखांकित किया गया है कि नीतिगत बफर्स के पुनर्निर्माण और ऋण स्थिरता सुनिश्चित करने के लिए राजकोषीय समेकन को बनाए रखने की आवश्यकता होगी। रिपोर्ट में सुझाव दिया गया कि, डिजिटलीकरण पर निरंतर जोर अर्थव्यवस्था के अधिक औपचारिककरण में सहायता कर सकता है और इस तरह उच्च कर आधार, विकासात्मक व्यय के लिए आवश्यक संसाधन पैदा कर सकता है।

500 रुपये के नकली नोट 14.6 प्रतिशत बढ़े, 10 रुपये, 100 रुपये और 2,000 के नकली नोट कम हुए Read More »

मनीष सिसोदिया को नहीं मिली जमानत, हाईकोर्ट ने कहा- “आरोप बहुत गंभीर”

दिल्ली (Delhi) में शराब नीति केस में मनीष सिसोदिया (Manish Sisodia) की जमानत याचिका का दिल्ली हाई कोर्ट (Delhi High Court) ने खारिज कर दिया है. अरविंद केजरीवाल सरकार के पूर्व डिप्टी सीएम मनीष सिसोदिया ने निचली अदालत के फैसले को हाईकोर्ट में चुनौती दी थी.

दिल्ली शराब नीति (Delhi Liquor Policy)केस में जेल में बंद आम आदमी पार्टी के नेता मनीष सिसोदिया (Manish Sisodia) को दिल्ली हाईकोर्ट ने बड़ा झटका दिया है. दिल्ली हाईकोर्ट (Delhi High Court) आज यानी मंगलवार (30 मई) को मनीश सिसोदिया की जमानत याचिका को खारिज कर दिया है. अरविंद केजरीवाल सरकार के पूर्व डिप्टी सीएम मनीष सिसोदिया ने निचली अदालत के फैसले को हाईकोर्ट में चुनौती दी थी. निचली अदालत ने मनीष सिसोदिया की जमानत याचिका खारिज कर दी थी. दिल्ली आबकारी नीति से जुड़े उस मामले में दिल्ली उच्च न्यायालय ने आम आदमी पार्टी (आप) के नेता मनीष सिसोदिया को जमानत देने से इनकार कर दिया, जिसकी जांच केन्द्रीय अन्वेषण ब्यूरो (सीबीआई) कर रहा है. उच्च न्यायालय ने कहा कि सिसोदिया के खिलाफ आरोप बेहद गंभीर किस्म के हैं और जमानत देने पर गवाहों को प्रभावित किए जाने की आशंका को खारिज नहीं किया जा सकता. इस आधार पर हाईकोर्ट ने सिसोदिया की जमानत याचिका खारिज कर दी.

AAP ने सिसोदिया से बदसलूकी के लगाए थे आरोप  
आम आदमी पार्टी (AAP) ने दिल्ली शराब घोटाले से जुड़े मनी लॉन्ड्रिंग मामले में हुई सुनवाई से पहले पुलिस पर मनीष सिसोदिया से बदसलूकी का आरोप लगाया था. आम आदमी पार्टी ने दिल्ली के राउज एवेन्यू कोर्ट में एक पुलिसकर्मी का मनीष सिसोदिया से बदसलूकी करने का एक कथित वीडियो भी जारी किया था.

इन आरोपों के जवाब में दिल्ली पुलिस ने कहा था कि ये उनके खिलाफ ‘दुष्प्रचार’ है. दिल्ली पुलिस ने कहा कि न्यायिक हिरासत में बंद किसी आरोपी का मीडिया को बयान देना ‘कानून के खिलाफ है.’ पुलिस की ओर से जारी बयान में कहा गया, ‘वीडियो में प्रचारित पुलिस की प्रतिक्रिया सुरक्षा की दृष्टि से अनिवार्य थी.’

सुप्रीम कोर्ट जाएगी ‘आप’
दिल्ली के पूर्व में उप मुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया की दिल्ली हाई कोर्ट से जमानत याचिका खारिज होने परपर अब आप सुप्रीम कोर्ट का रुख करेगी. जमानत के लिए मनीश सिसोदिया सुप्रीम कोर्ट जाएंगे.

मनीष सिसोदिया को नहीं मिली जमानत, हाईकोर्ट ने कहा- “आरोप बहुत गंभीर” Read More »

खुशखबरी: Home और Car Loan लेने वालों को जल्द मिलेगी राहत? ऑक्सफोर्ड स्टडी ने बताया RBI कब घटाएगा रेपो रेट

यूक्रेन युद्ध(Ukraine War) के चलते जब से कच्चा तेल महंगा हुआ है, तब ​से रिजर्व बैंक लगातार महंगाई की आग को थामने की कोशिश कर रहा है। अपनी इस कोशिश में रिजर्व बैंक (RBI) बीते साल मई से लगातार ब्याज दरों में वृद्धि कर रहा है। बीते एक साल में रिजर्व बैंक रेपो रेट में 2.5 प्रतिशत की वृद्धि कर चुका है, ऐसे में होम और कार लोन की दरें दहाई अंकों में पहुंच चुकी हैं। हर कोई ये पूछ रहा है कि ये दरें कब कम होंगी। तो लीजिए इसका जवाब आ गया है। ऑक्सफोर्ड इकनॉमिक्स (Oxford Economics) की ताजा रिपोर्ट में यह अनुमान लगाया गया है कि भारतीय रिजर्व बैंक (RBI) इस वर्ष की चौथी तिमाही में नीतिगत दर में कटौती कर सकता है।

2023 की चौथी तिमाही में कटौती की संभावना

पूर्वानुमान लगाने वाली वैश्विक कंपनी ने कहा है कि कई ऐसे कारक हैं जिनके चलते केंद्रीय बैंक अपने रुख को अधिक उदार कर सकता है। ऑक्सफोर्ड इकनॉमिक्स ने कहा कि मुद्रास्फीति पहले ही नरम हो रही है और उपभोक्ताओं महंगाई को लेकर अनुमान नीचे आ रहा है। पूर्वानुमान जताने वाली फर्म ने कहा कि हम भारत के लिए अपनी राय का अद्यतन कर रहे हैं और 2023 की चौथी तिमाही में रिजर्व बैंक की ओर से पहली ब्याज दर कटौती हो सकती है।

दिवाली बाद सुधर सकते हैं हालात 

ऑक्सफोर्ड इकनॉमिक्स ने कहा कि मिश्रित कारकों की वजह से रिजर्व बैंक अपने रुख में बदलाव ला सकता है और नीतिगत मोर्चे पर उदार हो सकता है। उसने कहा कि मौद्रिक नीति समिति (एमपीसी) सबसे पहले यह देखेगी कि मुद्रास्फीति उसके लक्ष्य के मध्य में स्थिर हो रही है। उसके बाद वह अपने रुख में बदलाव लाएगी। हमारा मानना है कि यह साल के अंत से पहले होगा।

खुशखबरी: Home और Car Loan लेने वालों को जल्द मिलेगी राहत? ऑक्सफोर्ड स्टडी ने बताया RBI कब घटाएगा रेपो रेट Read More »

पीएम मोदी ने देश को समर्पित किया नया संसद भवन

राष्ट्रपति भवन से 750 मीटर की दूरी पर, यह संसद मार्ग पर स्थित है जो सेंट्रल विस्टा को पार करता है और इंडिया गेट, युद्ध स्मारक, प्रधानमंत्री कार्यालय और निवास, मंत्री भवन और भारत सरकार की अन्य प्रशासनिक इकाइयों से घिरा हुआ है. इसके सदन लोकसभा और राज्यसभा हैं जो भारत की द्विसदनीय संसद में निचले और उच्च सदनों का प्रतिनिधित्व करते हैं

इमारत को ब्रिटिश आर्किटेक्ट एडविन लुटियंस और हर्बर्ट बेकर द्वारा डिजाइन किया गया था और (Parliaments Architecture and Design) इसका निर्माण 1921 और 1927 के बीच किया गया था. इसे जनवरी 1927 में इंपीरियल लेजिस्लेटिव काउंसिल की सीट के रूप में खोला गया था. भारत में ब्रिटिश शासन के अंत के बाद, इसे संविधान सभा ने अपने अधिकार में ले लिया और फिर 1950 में भारत का संविधान लागू होने के बाद भारतीय संसद ने इसे अपने अधिकार में ले लिया

इमारत की परिधि गोलाकार है, जिसके बाहर 144 स्तंभ हैं. भवन के केंद्र में वृत्ताकार केंद्रीय कक्ष है, और इस कक्ष के चारों ओर तीन अर्धवृत्ताकार हॉल हैं जिनका निर्माण प्रिंसेस चैंबर या लाइब्रेरी हॉल, राज्य परिषद, संसद का ऊपरी और दूसरा सदन राज्यसभा है (Parliament Structure). राज्यसभा के सदस्य अप्रत्यक्ष रूप से चुने जाते हैं. राज्यसभा भारत में 28 राज्यों और 9 केंद्र शासित प्रदेशों को प्रतिनिधित्व देती है. इस प्रकार, राज्यसभा के सदस्य घटक राज्यों के प्रतिनिधियों के रूप में काम करते हैं. और केंद्रीय विधान सभा, लोकसभा भारत की संसद का निचला और पहला सदन है. लोकसभा सीधे लोगों द्वारा चुने गए प्रतिनिधियों का घर है. इसलिए लोकसभा को प्रथम सदन कहा जाता है. लोकसभा के सदस्य क्षेत्रीय निर्वाचन क्षेत्रों से लोगों द्वारा सीधे चुने जाते हैं. लोकसभा का कार्यकाल पांच वर्ष का होता है. चुनाव हर पांच साल बाद होता है. इन चुनावों को आम चुनाव के रूप में जाना जाता है। संसद बड़े बगीचों से घिरी हुई है और परिधि को बलुआ पत्थर की रेलिंग (जाली) से घेरा गया है

पीएम मोदी ने देश को समर्पित किया नया संसद भवन Read More »

Scroll to Top
Verified by MonsterInsights