Hindustanmailnews

देश

गुजरात के ठग ने खुद को बताया PMO का अफसर, दो बच्चों का प्राइवेट स्कूल में कराया दाखिला

गुजरात के वडोदरा के रहने वाले एक ठग ने खुद को पीएमओ का अफसर बताते हुए दो बच्चों का निजी स्कूल में दाखिला करा दिया. इसके बाद उसने ठगी की भी कोशिश की. संदेह होने पर लोगों ने पता लगाया तो मामला खुल गया. पुलिस से शिकायत कर केस दर्ज कराया. पुलिस ने आरोपी को अरेस्ट कर लिया है.

गुजरात के वड़ोदरा में एक व्यक्ति खुद को पीएमओ का अफसर बताते हुए प्राइवेट स्कूल में दो बच्चों का एडमिशन कराने पहुंचा. उसने फर्जी पहचान के जरिए बड़ी रकम ठगने की कोशिश भी की. इस मामले की शिकायत मिलने के बाद पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है. पुलिस ने शनिवार को यह जानकारी दी.

इस पर मयंक ने स्कूल वालों से कहा कि उसके पारिवारिक मित्र का ट्रांसफर हो रहा है. स्कूल में उनके दो बच्चों का एडमिशन होना है. इसी के साथ आरोपी ने कई लालच भी दिए.

गुजरात के ठग ने खुद को बताया PMO का अफसर, दो बच्चों का प्राइवेट स्कूल में कराया दाखिला Read More »

आम आदमी पार्टी ने कहा कि अध्यादेश पर कांग्रेस अपना रुख साफ करे नहीं तो उसके साथ किसी बैठक में शामिल नहीं होंगे।

दिल्ली पहुंचकर AAP ने स्टेटमेंट जारी कर कांग्रेस को केंद्र सरकार के अध्यादेश पर अपना रुख साफ करने को कहा है। पार्टी ने कहा कि जब तक कांग्रेस अपना रुख साफ नहीं करती तब तक आम आदमी पार्टी कांग्रेस के साथ किसी बैठक में शामिल नहीं होगी।

बयान में कहा गया है कि केंद्र सरकार के काले अध्यादेश को हराना बहुत जरूरी है। पटना की बैठक में शामिल 15 दलों में से 12 दलों का प्रतिनिधित्व राज्यसभा से है। कांग्रेस को छोड़कर सभी 11 दलों ने केंद्र के अध्यादेश को लेकर AAP का समर्थन किया है। सभी 11 दलों ने यह कहा कि वे राज्यसभा में इसका विरोध करेंगे।

आम आदमी पार्टी ने कहा कि अध्यादेश पर कांग्रेस अपना रुख साफ करे नहीं तो उसके साथ किसी बैठक में शामिल नहीं होंगे। Read More »

गुजरात में अपराधी सुरेश जगुभाई और उसके सहयोगियों पर छापे। बड़े पैमाने पर चल और अचल संपत्ति का पता चला है।

संपत्तियों से जुड़े 100 से ज्यादा दस्तावेज बरामद

ईडी को 100 से ज्यादा संपत्तियों से जुड़े दस्तावेज, पॉवर अटार्नी, फर्मों/कंपनियों/प्रतिष्ठानों से लेनदेन से जुड़े कई आपत्तिजनक दस्तावेज, डिजिटल साक्ष्य के साथ ही तीन बैंक लॉकर का भी पता चला। ईडी की टीम ने अपराधी सुरेश जगुभाई पटेल और उसके सहयोगियों के 9 आवासीय और कर्मशियल परिसरों की तलाशी ली। ईडी के छापे की यह कार्रवाई दमन, वलसाड में हुई।

गुजरात में अपराधी सुरेश जगुभाई पटेल और उसके सहयोगियों के आवासीय और कमर्शियल परिसरों की तलाशी के दौरान ईडी को बड़े पैमाने पर चल और अचल संपत्ति का पता चला है। ईडी ने छापे में 1.62 करोड़ कैश बरामद किया जिसमें से 1 करोड़ रुपये 2000 के नोट के थे।

गुजरात में अपराधी सुरेश जगुभाई और उसके सहयोगियों पर छापे। बड़े पैमाने पर चल और अचल संपत्ति का पता चला है। Read More »

क्या लक्ष्य की ओर है अर्थव्यवस्था?

हाल ही में राष्ट्रीय सांख्यिकी कार्यालय ने भारत के सकल घरेलू उत्पाद यानी जीडीपी के आंकड़े जारी किए हैं। कहा जा रहा है कि यह अनुमान से काफी बेहतर रहे हैं। भारत ने पिछली तिमाही में 4.4 प्रतिशत की तुलना में 6.1 प्रतिशत की जीडीपी बढ़त दर्ज की है। चौथी तिमाही में जीडीपी वृद्धि दर ने अनुमानों को पीछे छोड़ दिया है। आरबीआई ने पहली तिमाही के दौरान 5.1 प्रतिशत की वृद्धि का अनुमान लगाया था, वहीं पूरे वित्त वर्ष 2022-23 के लिए जीडीपी की बढ़त 7.2 प्रतिशत रही है। जीडीपी की यह बढ़त आरबीआई के 7 प्रतिशत के अनुमान से भी अधिक है। जीडीपी यानी सकल घरेलू उत्पाद किसी एक वर्ष में देश में पैदा होने वाले सभी सामानों और सेवाओं की कुल वैल्यू के बराबर होता है। जीडीपी आर्थिक गतिविधियों के स्तर को दिखाता है और इससे यह पता चलता है कि किन क्षेत्रों की वजह से इसमें तेजी या गिरावट आई है। जीडीपी के आंकड़े अगर कम या सुस्त हैं तो पता चलता है कि देश की इकोनॉमी सुस्त पड़ रही है। भारत एक विकासशील देश होने के कारण हर साल अधिक जीडीपी विकास दर हासिल करे, यह जरूरी है, क्योंकि हमारी आबादी दुनिया में सबसे अधिक है और इनकी जरूरतों को पूरा करने के लिए पर्याप्त उत्पादन भी बहुत जरूरी है। जीडीपी में कृषि सेक्टर का योगदान इस बार बढ़ा है और इस क्षेत्र में तेज बढ़त दर्ज हुई है। पिछली तिमाही में कृषि क्षेत्र की विकास दर 4.7 प्रतिशत थी, जो अब बढ़कर 5.5 प्रतिशत हो गई है।
भारत में कृषि क्षेत्र का जीडीपी में योगदान 20 फीसदी के करीब है और लगभग 40 फीसदी जनसंख्या इससे जुड़ी हुई है। सरकार ने 8 मुख्य क्षेत्रों के विकास का डाटा भी जारी कर दिया है। कोर सेक्टर अप्रैल 2023 में 3.5 फीसदी की दर से बढ़ा है, जो पिछले माह के 3.6 प्रतिशत की तुलना में थोड़ा कम है। आठ कोर सेक्टर्स में कृषि क्षेत्र 5.5 प्रतिशत, माइनिंग सेक्टर 4.3 फीसदी, निर्माण क्षेत्र 10.4 प्रतिशत, बिजली 6.9 फीसदी, तो मैन्युफैक्चरिंग सेक्टर 4.5 फीसदी और वित्तीय क्षेत्र 7.1 प्रतिशत की दर से बढ़ा है। वहीं व्यापार और होटल 9.1 प्रतिशत की दर से बढ़ा है। लगातर दो तिमाहियों में गिरावट के बाद इस बार तिमाही को जीडीपी विकास दर में वृद्धि हुई है। यह एक सुखद अनुभव है। मैन्युफैक्चरिंग सेक्टर में नए सिरे से उछाल के संकेत हैं, जबकि बेहतर दक्षता को अपनाने से सेवा क्षेत्र के प्रदर्शन में भी सुधार हुआ है। भारत में घरेलू खपत और निवेश को कृषि और उससे संबंधित गतिविधियों की मजबूत संभावनाओं और उपभोक्ता आत्मविश्वास में मजबूती का लाभ मिल रहा है। वहीं वर्ष 2022-23 में रियल जीडीपी (2011-12 की कीमतों पर) 160.06 लाख करोड़ रुपए रही है। सांख्यिकी मंत्रालय ने कहा है कि 2022-23 के दौरान वास्तविक सकल घरेलू उत्पाद में वृद्धि 2021-22 में 9.1 प्रतिशत की तुलना में इस बार 7.2 प्रतिशत रही है। जीएसटी संग्रह, बिजली खपत जैसे आंकड़े अप्रैल में आर्थिक गतिविधियां बने रहने के संकेत दे रहे हैं। हालांकि निर्यात और आयात कम हुआ है। इससे कुछ जोखिम उत्पन्न हुआ है। मानसून और वैश्विक स्तर पर राजनीतिक जोखिम को छोड़कर देश की आर्थिक वृद्धि दर 2023-24 में 6.5 फीसदी के अनुमान से ऊपर रह सकती है। फिलहाल भारत आर्थिक, वित्तीय और राजकोषीय स्थिरता के साथ सतत आर्थिक वृद्धि की कहानी पेश करने में सक्षम है। इस समय विनिर्माण क्षेत्र में तेजी स्थिति को और सुखद बना रही है, हालांकि उद्योगों की वृद्धि की रफ्तार अप्रैल 2023 में सुस्त पड़कर छह महीने के निचले स्तर 3.5 फीसदी रह गई। मुख्य रूप से कच्चा तेल, प्राकृतिक गैस, रिफाइनरी उत्पाद और बिजली के उत्पादन में कमी से बुनियादी उद्योग की वृद्धि की रफ्तार धीमी हुई है। वहीं कोयला, उर्वरक और बिजली क्षेत्रों के बेहतर प्रदर्शन से पूरे वित्त वर्ष 2022-23 में बुनियादी उद्योगों की वृद्धि दर 7.7 फीसदी रही। वैसे वित्त वर्ष 2022-23 में राजकोषीय घाटा सकल घरेलू उत्पाद का 6.4 फीसदी रहा, जो लक्ष्य के अनुरूप है।
कर और गैर-कर राजस्व संग्रह बेहतर रहने से राजकोषीय घाटे को थामने में मदद मिली। इसके साथ कुछ आर्थिक चुनौतियां भी हैं। इनमें सबसे बड़ी चिंता निर्यात की है। हालांकि हमारा आयात भी घटा है, लेकिन निर्यात उस स्तर पर नहीं आया है, जिसे देखकर उत्साहित हुआ जा सके। रूस-यूक्रेन युद्ध तथा जर्मनी जैसे कुछ देशों में मंदी का आना भी एक कारण है। हमारे निर्यात का सबसे बड़ा हिस्सा अमेरिका को जाता है, लेकिन वहां की आर्थिक स्थिति चरमराई हुई है और मंदी की आहट सुनाई देती रहती है। इसके अलावा एक बड़ी समस्या जो हमारी अर्थव्यवस्था को खाए जा रही है, वह है बेरोजगारी। देश में रोजगार उस हिसाब से नहीं बढ़ रहे हैं जिसकी जरूरत है। आंकड़े हैरान करने वाले हैं और बेरोजगारी की दर जो जनवरी में 7.14 फीसदी थी, वह अप्रैल में 8.11 फीसदी तक जा पहुंची है यानी विकास के बावजूद नौकरियां नहीं मिल पा रही हैं। यह संख्या बहुत बड़ी है। सिर्फ इतना ही नहीं, करोड़ों लोग अब रोजगार की तलाश से बाहर हो चुके हैं, क्योंकि उन्हें रोजगार मिलने की कोई संभावना नहीं दिखती। बेरोजगारी के आंकड़े जीडीपी में अच्छी प्रगति के बावजूद अगर बढ़ रहे हैं तो आने वाले समय के लिए यह और चिंता का विषय है। एक बड़ी बात यह है कि ग्रामीण क्षेत्रों तथा कम इनकम ग्रुप के लोगों की मांग में कोई बढ़ोतरी नहीं हुई है। यह वर्ग बहुत बड़ा है। यहां देखने लायक बात है कि भारतीय अर्थव्यवस्था खपत पर आधारित है और जितनी खपत बढ़ेगी उतना ही ग्रोथ होगा और इस बार ऐसा ही हुआ। खपत बढ़ने से ही कारखानों के पहिए तेजी से दौड़ने लगे हैं, लेकिन अभी जो आंकड़े आ रहे हैं वे बता रहे हैं कि कम इनकम ग्रुप वाले लोग कम खरीददारी कर रहे हैं।
इसका उदाहरण यह है कि कम कीमत वाली कारों और बाइकों की बिक्री में अभी भी तेजी नहीं आई है, जबकि महंगी कारों तथा महंगी बाइकों की बिक्री तेजी से बढ़ी है। अगर हम कोरोना आने के पहले यानी 2018-19 के आंकड़े देखें तो पाएंगे कि अभी तक इनकी बिक्री उस स्तर पर नहीं पहुंची। उदाहरण के लिए इंट्री लेवल स्कूटरों की बिक्री अभी 2018-19 की तुलना में 28 फीसदी कम है। इसी तरह मोटरसाइकिलों की बिक्री में 38 फीसदी गिरावट आई है। इस तरह की गिरावट सस्ती कारों की बिक्री में भी आई है। यह सांकेतिक है कि कम आय वर्ग के लोगों की क्रय शक्ति घटी है। हालांकि देश में महंगाई की दर कुछ घटी है, लेकिन कई जरूरी चीजों के दाम बढ़े भी हैं। उनके कारण भी कम इनकम ग्रुप के लोगों की क्रय शक्ति घटी है। स्कूलों में फीस का बढ़ना आम बात है। इसका भी असर मिडिल क्लास और लोअर मिडिल क्लास की क्रय शक्ति पर पड़ रहा है। इस समय जब पूरी दुनिया मंदी के खतरे से जूझ रही है, तो भारत में जीडीपी की वृद्धि दर दिखाती है कि हम सही लक्ष्य की ओर जा रहे हैं। फिर भी देश को एक मजबूत विश्व आर्थिक शक्ति बनने के लिए संभावित आर्थिक चुनौतियों का समाधान तलाशना और तराशना होगा।

क्या लक्ष्य की ओर है अर्थव्यवस्था? Read More »

नीट-यूजी का परिणाम घोषितप्रबंजन- बोरा वरुण टॉपर

नई दिल्ली,एजेंसी। देश के मेडिकल कॉलेजों में प्रवेश के लिए होने वाले नेशनल एलिजिबिलिटी कम एंट्रेंस टेस्ट (नीट यूजी-2023) का परिणाम मंगलवार को जारी कर दिया गया। परीक्षा में तमिलनाडु के प्रबंजन जे और आंध्र प्रदेश के बोरा वरुण चक्रवर्ती ने 99.99 पर्सेंटाइल के साथ नीट परीक्षा में टॉप किया है। परीक्षा में सबसे अधिक 1.39 लाख विद्यार्थी उत्तर प्रदेश से सफल रहे हैं। वहीं, जबलपुर की श्रद्धा बडलामानी राव ने प्रदेश में टॉप किया है। नेशनल टेस्टिंग एजेंसी की ओर से 7 मई को आयोजित परीक्षा में 20.38 लाख अभ्यर्थियों ने हिस्सा लिया था। 11.45 लाख उत्तीर्ण हुए हैं। पिछले साल 9.93 लाख अभ्यर्थी उत्तीर्ण हुए थे। इस बार परीक्षा में सभी श्रेणी के अभ्यर्थियों की कट-आॅफ में भी बढ़ोतरी हुई है। जनरल में कटआॅफ 137 रही। यह 2022 में 117 थी। एससी, एसटी और ओबीसी का कटआॅफ 107 रही, यह 2022 में 93 थी। देश में 695 मेडिकल कॉलेजों में 106333 सीटें हैं। काउंसलिंग से पहले सीटें घटने का भी डर है। एनएमसी ने जांच में 40 कॉलेजों में खामियां मिली। बाद में 20 की मान्यता जारी रखी, शेष 20 कॉलेजों के मामले लंबित हैं।

नीट-यूजी का परिणाम घोषितप्रबंजन- बोरा वरुण टॉपर Read More »

Scroll to Top
Verified by MonsterInsights