Hindustanmailnews

देश

गीता प्रेस के साथ की डील : महाकुंभ में अडाणी ग्रुप बांटेगा ‘आरती संग्रह’ की 1 करोड़ प्रतियां

प्रयागराज, एजेंसी
अडानी ग्रुप प्रयागराज में होने जा रहे महाकुंभ में भक्तों को फ्री में एक करोड़ आरती संग्रह की प्रतियां बांटेगा। इसके लिए अडाणी ग्रुप ने गीता प्रेस के साथ एक डील की है। आरती संग्रह नाम की इस पुस्तक को गीता प्रेस ने प्रकाशित किया है और यह पहल सनातन साहित्य सेवा का हिस्सा है। भारतीय संस्कृति के संरक्षण, प्रचार और प्रसार के उद्देश्य से समर्पित संगठन गीता प्रेस के प्रतिनिधियों ने अहमदाबाद में अडानी ग्रुप के चेयरमैन गौतम अडाणी से मुलाकात की। उन्होंने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर लिखा, महाकुंभ भारतीय संस्कृति और धार्मिक आस्था का महायज्ञ है। हमारे लिए यह अत्यंत प्रसन्नता की बात है कि इस महायज्ञ में प्रतिष्ठित संस्था गीता प्रेस के सहयोग से हम कुंभ में आने वाले श्रद्धालुओं को आरती संग्रह की एक करोड़ प्रतियां नि:शुल्क प्रदान करने वाले हैं। उन्होंने कहा, धर्म और संस्कृति के प्रति नि:स्वार्थ सेवा और जिम्मेदारी की भावना देशभक्ति का एक रूप है, जिसके लिए हम सभी प्रतिबद्ध हैं। सेवा ही ध्यान है, सेवा ही प्रार्थना है और सेवा ही ईश्वर है। अडाणी ने कहा, आज मुझे गीता प्रेस के सम्मानित पदाधिकारियों से प्रेरणा मिली, जो सनातन साहित्य के माध्यम से 100 वर्षों से राष्ट्र की सेवा कर रहे हैं और मुझे गीता प्रेस की उत्कृष्ट सेवा के लिए अपना आभार व्यक्त करने का सौभाग्य मिला।

गीता प्रेस के साथ की डील : महाकुंभ में अडाणी ग्रुप बांटेगा ‘आरती संग्रह’ की 1 करोड़ प्रतियां Read More »

खनौरी बॉर्डर पर किसान महापंचायत: डल्लेवाल बोले- अब तक सात लाख किसान कर चुके आत्महत्या, उनके बच्चों का क्या

महापंचायत में पंजाब और हरियाणा से किसान बड़ी संख्या में शामिल हुए। जींद की ओर से भी किसान जत्थे के रूप में लगातार खनौरी बॉर्डर की ओर बढ़े।

खनौरी बार्डर पर चल रही किसान महापंचायत में आमरण अनशन कर रहे किसान नेता जगजीत सिंह डल्लेवाल को स्ट्रेचर से लाया गया है। डल्लेवाल शारीरिक रूप से काफी कमजोर हो चुके हैं। वह खुद बैठ भी नहीं सकते। उनकी लगातार कमजोर हो रही हालात को देखते हुए, मंच पर स्ट्रेचर से संबोधित करवाया जाएगा।

खनौरी बॉर्डर पर किसान नेता जगजीत सिंह डल्लेवाल ने कहा कि अब तक सात लाख किसान आत्महत्या कर चुके हैं। हम किसानों के नेता हैं, लेकिन किसी ने इन किसानों की मौत या आगे और आत्महत्याएं रोकने के लिए कुछ नहीं किया। हाल ही में सुप्रीम कोर्ट ने कहा कि डल्लेवाल की जान बहुत महत्वपूर्ण है। उस दिन मैंने भी कहा था कि डल्लेवाल की जान तो महत्वपूर्ण है, लेकिन उन सात लाख किसानों के बच्चों का क्या होगा जो अब हमारे बीच नहीं हैं?

हालांकि डल्लेवाल बोलने में भी असमर्थ हैं, लेकिन महापंचायत में वह अपनी मांगों को लेकर किसानों को संबोधित जरूर करेंगे। केंद्र सरकार द्वारा की गई वादाखिलाफी से आहत होकर डल्लेवाल आमरण अनशन कर रहे हैं। डल्लेवाल स्ट्रेचर से ही किसानों को सरकार से लड़ने व अपनी मांगों को मनवाने के लिए अपील करेंगे। इसमें कई किसान संगठनों के लोग शामिल हुए हैं। घने कोहरे के कारण किसान बड़ी संख्या में महापंचायत में पहुंचे हैं।

पंजाब और हरियाणा से भारी संख्या में किसान पहुंचे
फिलहाल किसान नेताओं का मंच से संबोधन जारी है। एमएसपी की कानूनी गारंटी, किसानों के हक और अधिकार, और आंदोलन की आगामी रणनीति पर चर्चा की जा रही है। कई संगठनों के नेता सरकार पर दबाव बनाने के लिए एकजुटता का आह्वान कर रहे हैं।

सभी राज्यों के कृषि मंत्रियों के साथ नई मंडीकरण नीति को लेकर बैठक

किसानों और केंद्र के बीच गतिरोध खत्म करके बातचीत शुरू की जाए। पंजाब के कृषि मंत्री गुरमीत सिंह ने केन्द्रीय कृषि मंत्री से यह अपील की है। कृषि मंत्री ने कहा कि केंद्र ही किसानों को बातचीत के राजी कर सकता है। केंद्रीय मंत्री ने शनिवार को सभी राज्यों के कृषि मंत्रियों के साथ नई मंडीकरण नीति को लेकर बैठक की।


खनौरी बॉर्डर पर किसान महापंचायत: डल्लेवाल बोले- अब तक सात लाख किसान कर चुके आत्महत्या, उनके बच्चों का क्या Read More »

Jammu Kashmir Army Vehicle Accident: बांदीपोरा में सेना का ट्रक खाई में गिरा… चार जवानों की मौत, दो घायल

बंदीपोरा में सेना का वाहन खाई में गिर गया। हादसे में चार जवानों की मौत हो गई है, जबकि दो घायल हो गए हैं। यह हादसा फिसलन के कारण हुआ।

जानकारी के अनुसार, जम्मू-कश्मीर के बांदीपोरा में शनिवार दोपहर यह हादसा हुआ। बताया जा रहा है कि फिसलन के कारण सेना का एक ट्रक पहाड़ी से नीचे खाई में गिर गया। इस हादसे में चार जवानों की मौत हो गई। जबकि दो  घायल हो गए। इनकी हालत नाजुक बताई जा रही है।

यह दुर्घटना बंदीपोरा के सदरकूट पाईन इलाके में हुई जहां सेना का ट्रक फिसलन के कारण खाई में जा गिरा। हादसे के बाद स्थानीय पुलिस और सेना के अन्य जवान राहत कार्य में जुट गए। इस घटना के कारणों की जांच की जा रही है। 


Jammu Kashmir Army Vehicle Accident: बांदीपोरा में सेना का ट्रक खाई में गिरा… चार जवानों की मौत, दो घायल Read More »

विपक्ष में तनातनी: केजरीवाल पर FIR चाहती है कांग्रेस, AAP का पलटवार- ‘इंडिया’ से बाहर करने पर चर्चा करेंगे

आम आदमी पार्टी के नेताओं में कांग्रेस को लेकर गहरी नाराजगी है। आप सूत्रों के मुताबिक, इंडी गठबंधन से कांग्रेस को बाहर करने के लिए आम आदमी पार्टी अन्य पार्टियों से बातचीत करेगी। आप का आरोप है कि कांग्रेस भाजपा के साथ मिलकर काम कर रही है। अरविंद केजरीवाल के खिलाफ एफआईआर की मांग और कांग्रेस नेताओं के बयानों को लेकर आप नेताओं में असंतोष है।

24 घंटे में अजय माकन पर कार्रवाई हो: आप
संजय सिंह ने कहा कि दिल्ली चुनाव में भाजपा को जीत दिलाने के लिए कांग्रेस हर संभव प्रयास कर रही है और भाजपा कांग्रेस को फंडिंग दे रही है। अजय माकन भाजपा की स्क्रिप्ट पढ़ रहे हैं। अजय माकन ने अरविंद केजरीवाल को ‘देशद्रोही’ कहा है, इस पर पार्टी को 24 घंटे के अंदर उनके खिलाफ कार्रवाई करनी चाहिए। अगर कार्रवाई नहीं की गई तो हम कांग्रेस को इंडी गठबंधन से बाहर करने की मांग करेंगे।

अक्षय लाकड़ा ने आरोप लगाया कि आम आदमी पार्टी ने मुख्यमंत्री महिला सम्मान योजना के नाम पर दिल्ली की जनता को धोखा दिया है। उनका कहना था कि आप के विधायक और एमसीडी पार्षद कथित रूप से व्यक्तिगत डेटा, जैसे मतदाता पहचान पत्र और फोन नंबर एकत्र कर रहे हैं। इसके लिए ओटीपी सत्यापन का इस्तेमाल किया जा रहा है, जिससे जनता का विश्वास टूट रहा है। वहीं, दिल्ली सरकार के महिला और बाल विकास विभाग ने एक सार्वजनिक नोटिस जारी कर यह स्पष्ट किया है कि ऐसी कोई योजना लागू नहीं की गई है। लाकड़ा ने इसे धोखाधड़ी और जालसाजी का स्पष्ट उदाहरण बताते हुए कहा कि इस कदम से जनता के बीच भ्रम फैलाया जा रहा है।

वहीं, प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष देवेन्द्र यादव ने मुख्यमंत्री महिला सम्मान योजना को राजनीतिक छलावा करार दिया। उन्होंने आरोप लगाया कि इस योजना के नाम पर महिलाओं को गुमराह किया जा रहा है और फार्म भरवाए जा रहे हैं, जबकि दिल्ली सरकार के बाल विकास विभाग के नोटिस में यह स्पष्ट किया गया है कि यह कोई सरकारी योजना नहीं है। देवेंद्र ने कहा कि अरविंद केजरीवाल ने चुनावी लाभ के लिए महिलाओं को 2100 रुपये मासिक देने का झूठा वादा किया था। इसके तहत आप कार्यकर्ताओं ने झुग्गी-झोपड़ी में फार्म भरवाकर महिलाओं का डेटा इकट्ठा किया। इस तरह की फर्जी योजनाओं से आप साइबर अपराध और बैंकिंग धोखाधड़ी को बढ़ावा दे रही है। इस प्रकार की जानकारी साझा करने से महिलाओं को गंभीर वित्तीय नुकसान हो सकता है। उन्होंने यह भी कहा कि आप ने 2022 में पंजाब और 2024 में दिल्ली में महिलाओं को 1000 रुपये मासिक देने का वादा किया था, जिसे अब तक पूरा नहीं किया गया। महिलाओं को आर्थिक सहायता देने के नाम पर केवल झूठे वादे किए गए, लेकिन असल में कुछ नहीं किया गया।

विपक्ष में तनातनी: केजरीवाल पर FIR चाहती है कांग्रेस, AAP का पलटवार- ‘इंडिया’ से बाहर करने पर चर्चा करेंगे Read More »

‘INDIA’ में रार: ‘आप’ ने 24 घंटे में माकन पर कार्रवाई करने की मांग की; CM आतिशी ने कांग्रेस को दिया अल्टीमेटम

सीएम आतिशी ने कहा कि हमें विश्वसनीय स्रोतों से पता चला है कि कांग्रेस उम्मीदवारों का चुनावी खर्च भाजपा से आ रहा है। भाजपा कांग्रेस उम्मीदवारों को फंड दे रही है। हमने सुना है कि संदीप दीक्षित को भाजपा से फंड मिल रहा है।


दिल्ली में विधानसभा चुनाव को लेकर सरगर्मी तेज है। आम आदमी पार्टी (आप) और कांग्रेस के बीच तनातनी बढ़ गई  है। आम आदमी पार्टी ने कांग्रेस से अजय माकन पर कार्रवाई की मांग की है। दिल्ली की मुख्यमंत्री आतिशी ने कहा कि कांग्रेस के बयानों से यह स्पष्ट हो गया है कि दिल्ली चुनाव के लिए कांग्रेस ने भाजपा के साथ समझौता कर लिया है। कल कांग्रेस के वरिष्ठ नेता अजय माकन ने कहा कि अरविंद केजरीवाल देशद्रोही हैं। मैं कांग्रेस पार्टी से पूछना चाहती हूं कि क्या उन्होंने कभी किसी भाजपा नेता पर यही आरोप लगाए हैं? नहीं। लेकिन आज कांग्रेस अरविंद केजरीवाल पर देशद्रोही होने का आरोप लगा रही है। कांग्रेस ने कल मेरे और अरविंद केजरीवाल के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराई। क्यों? क्या कांग्रेस ने कभी किसी भाजपा नेता के खिलाफ कोई एफआईआर दर्ज कराई है? 

सीएम आतिशी ने कहा, “हमें विश्वसनीय स्रोतों से जानकारी मिली है कि कांग्रेस उम्मीदवारों का चुनावी खर्च भाजपा से आ रहा है। भाजपा कांग्रेस उम्मीदवारों को फंड प्रदान कर रही है। हमें यह भी पता चला है कि संदीप दीक्षित को भाजपा से फंड मिल रहा है। अगर कांग्रेस यह मानती है कि हम (आम आदमी पार्टी) देशद्रोही हैं, तो उन्होंने हमारे साथ गठबंधन करके लोकसभा चुनाव क्यों लड़ा? यह स्पष्ट है कि कांग्रेस नेताओं ने भाजपा के साथ मिलकर आप को हराने और दिल्ली में भाजपा को जीत दिलाने के लिए कोई समझौता किया है। यदि कांग्रेस और भाजपा के बीच कोई समझौता नहीं हुआ है, तो कांग्रेस को चाहिए कि वह 24 घंटे के भीतर अजय माकन के खिलाफ कार्रवाई करे।”

आप नेता संजय सिंह ने कहा कि दिल्ली चुनाव में भाजपा को जीत दिलाने के लिए कांग्रेस हर संभव प्रयास कर रही है और भाजपा कांग्रेस को फंडिंग कर रही है। अजय माकन भाजपा का स्क्रिप्ट पढ़ रहे हैं। अजय माकन ने अरविंद केजरीवाल को ‘देशद्रोही’ कहा, अब पार्टी को 24 घंटे के भीतर उनके खिलाफ कार्रवाई करनी चाहिए।

संजय सिंह ने आरोप लगाया कि कांग्रेस नेता अजय माकन भाजपा द्वारा भेजी गई स्क्रिप्ट पढ़कर आप नेताओं को निशाना बना रहे हैं। उन्होंने कहा कि अरविंद केजरीवाल ने दिल्लीवासियों के लिए बिजली, पानी, स्वास्थ्य और शिक्षा के क्षेत्र में महत्वपूर्ण कदम उठाए, लेकिन कांग्रेस ने उन्हें देशद्रोही कहा। कांग्रेस ने अपनी सारी सीमाएं पार कर दी हैं। उन्होंने कांग्रेस आलाकमान से 24 घंटे के भीतर अजय माकन पर कार्रवाई करने की मांग की, नहीं तो वे कांग्रेस को इंडी गठबंधन से अलग करने की चेतावनी देंगे।




‘INDIA’ में रार: ‘आप’ ने 24 घंटे में माकन पर कार्रवाई करने की मांग की; CM आतिशी ने कांग्रेस को दिया अल्टीमेटम Read More »

Scroll to Top
Verified by MonsterInsights