Hindustanmailnews

इंदौर

इंदौर सहित 10 जिलों के अध्यक्ष बदले जाएंगे

अगर सब कुछ ठीक ठाक चला तो आने वाले समय में प्रदेश युवक कांग्रेस में बड़ा फेरबदल हो सकता है। बताया जा रहा है कि युवक कांग्रेस अध्यक्ष मीतेंद्र सिंह यादव ने इसकी तैयारी कर ली है। इसकी घोषणा कभी भी विधिवत तौर पर की जा सकती है। संभावना जताई जा रही है कि फिलहाल प्रदेश भर के करीब 10 जिलों के युवक कांग्रेस अध्यक्षों को बदला जाना लगभग तय माना जा रहा है। पार्टी सूत्रों का कहना है कि इस सूची में इंदौर जिला भी शामिल है। यानी इंदौर को जल्द ही नया जिला अध्यक्ष और नया शहर युवक कांग्रेस अध्यक्ष मिल सकता है। मौजूदा समय में इंदौर शहर युवक कांग्रेस अध्यक्ष की कुर्सी पर रमीज खान बैठे है। उन्हें इस कुर्सी में बैठे हुए चार साल से ज्यादा समय हो गया है। इस लिहाज से देखा जाए तो उनका कार्यकाल समाप्त हो गया है। वहीं युवक कांग्रेस के ग्रामीण अध्यक्ष की कुर्सी पर दौलत पटेल विराजमान है। अब संगठन की कोशिश है कि दोनों अध्यक्ष बदल दिए जाएं ।
मौजूदा समय में शहर युवक कांग्रेस अध्यक्ष के दावेदारों की दौड़ में जो नाम राजनीतिक गलियारों में चचार्ओं में चल रहे है उनमें निखिल वर्मा और अमित पटेल के प्रमुख है। इसके अलावा मौजूदा समय में शहर युवक कांग्रेस अध्यक्ष रमीज खान खुद इस प्रयास में है कि पार्टी दोबारा मौका दे दे। हालांकि इसकी संभावना कम दिखाई दे रही है। फिलहाल खींचतान पटेल और वर्मा के बीच चल रही है।
निखिल वर्मा वर्तमान में शहर युवक कांग्रेस के कार्यवाहक अध्यक्ष है । जबकि अमित पटेल जमीनी नेता है। संगठन चलाने का अनुभव भी है। वह एनएसयूआई के लंबे समय तक अध्यक्ष भी रहे है। उनके पिता चंद्रशेखर पटेल भी कांग्रेस के नेता है। इस लिहाज से देखा जाए तो अमित पटेल की जमीनी लोगों तक पहुंच है। जब इस बारे में अमित पटेल से बात की गई तो उन्होंने कहा कि संगठन जोबेहतर समझे वह निर्णय ले सकता है। लेकिन शहर युवक कांग्रेस अध्यक्ष उसे बनाया जाना चाहिए जो संगठन का काम करे।

रमीज बोले- मुझे दोबारा मौका मिले
वैसे रमीज खान की मंशा है कि पार्टी उन्हें दोबारा रिपीट कर दे। इस मुददे को लेकर रमीज खान ने प्रदेश युवक कांग्रेस अध्यक्ष मितेंद्र सिंह से कुछ दिनों पहले मुलाकात की थी और अपने आप को दोबारा रिपीट करने की बात कही थी। युकां शहर अध्यक्ष का तर्क था कि संगठन ने मेरे साथ कार्यवाहक शहर अध्यक्ष बनाकर मुझे कार्य करने में बाधा उत्पन्न की गई थी। इसलिए एक बार फिर हमें रिपीट कर काम करने के लिए फ्री हैंड दिया जाए। बताया जा रहा है कि इस पर प्रदेश युवक कांग्रेस अध्यक्ष ने बोला था कि पीसीसी चीफ की होम सिटी है। इस बारे में वही तय करेंगे। आप हमारे साथ प्रदेश में काम करो।

इंदौर सहित 10 जिलों के अध्यक्ष बदले जाएंगे Read More »

तलवार से बनेगा रिकॉर्ड मुख्यमंत्री बनेंगे साक्षी

हिन्दुस्तान मेल, इंदौर। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव आज इंदौर आएंगे। विभिन्न कार्यक्रमों में शामिल होंगे। अनेक सौगातें देंगे। सीएम दोपहर बाद नेहरू स्टेडियम में 5 हजार से अधिक बालिकाओं के द्वारा तलवार चलाकर बनाए जा रहे वर्ल्ड रिकॉर्ड के साक्षी बनेंगे। यहीं से लाड़ली बहना योजना के तहत 1.29 करोड़ बहनों के खाते में 1250 रुपए जमा करेंगे। कुल 1574 करोड़ जारी होंगे। ढक्कनवाला कुआ स्थित ग्रामीण हाट-बाजार में आयोजित कार्यक्रम में इंदौर के 470 से अधिक दिव्यांगजन को लैपटॉप, मोट्रेट ट्राईसिकल सहित अन्य सहायक उपकरण वितरित करेंगे। आईटीसी में आयोजित कार्यक्रम में भी हिस्सा लेंगे।

तलवार से बनेगा रिकॉर्ड मुख्यमंत्री बनेंगे साक्षी Read More »

लीज प्रॉपर्टी पर नहीं बैठ रही आयुक्त की ‘चिड़िया’…..

इंदौर। कभी कम्प्यूटराइजेशन, कभी एकल खिड़की तो कभी फ्री होल्ड..। चर्चा और तैयारियां खूब होती हैं, फिर भी लीजधारकों की दिक्कतें दूर नहीं होतीं… अड़ंगा लगा ही रहता है। यही वजह है कि बड़ी तादात् में लीज प्रकरणों का नवीनीकरण नगर निगम नहीं कर पा रहा है। राजनीतिक दबाव के कारण दो एमआईसी सदस्यों के प्रकरण ही मंजूर हुए हैं, बाकी पट्‌टाधारकों के साथ क्षेत्र के पार्षद भी परेशान हैं, लेकिन प्रकरणों पर आयुक्त की साइन नहीं हो रही है। हालांकि अपर आयुक्त (राजस्व) के अनुसार नवीनीकरण हो रहे हैं, थोड़ा वक्त जरूर लग रहा है।
नगर निगम में लीज पर दी गई आवासीय-व्यावसायिक संपत्ति के नवीनीकरण, फ्रीहोल्ड और ट्रांसफर के नियमों को लेकर भी असमंजस की स्थिति है। इससे करीब 100 मामले लंबित हैं। शहर में महाराजा होलकर स्टेट, इंदौर इम्प्रूवमेंट ट्रस्ट, नगर सुधार न्यास और नगर निगम ने समय-समय पर जमीन, मकान, व्यावसायिक दुकानें लीज पर आवंटित की हैं। न्यू पलासिया, सुभाषनगर, परदेशीपुरा, धार कोठी, रतलाम कोठी, ओल्ड पलासिया, स्नेहलतागंज, मनोरमागंज जैसे इलाकों में हजारों संपत्ति लीज प्रॉपर्टी हैं।
ये संपत्तियां 1910 से 1935 के बीच लीज पर दी गई थीं। चूंकि अधिकांश क्षेत्र मध्यक्षेत्र का हिस्सा है, इसीलिए यहां प्रॉपर्टी की कीमतें भी बहुत ज्यादा हैं। चूंकि लीज प्रकरण 80 से 100 साल पुराने हैं। पहले 90 साल की लीज दी जाती थी। बाद में लीजधारक यदि किसी को संपत्ति बेचता है या हस्तांतरित करता है तो लीज घटकर 30 साल रह जाती है।
बड़ी कमाई हो सकती है
बताया जा रहा है कि नगर निगम की जितनी संपत्ति लीज पर है… यदि उसे फ्री होल्ड करके एकमुश्त राशि जमा करा ली जाए तो नगर निगम को अरबों रुपया मिल सकता है। इसे लेकर चर्चाएं जरूर चली थीं, लेकिन काम आगे बढ़ा नहीं।
लीज शुल्क बढ़ा दो
यह भी कहा जा रहा है कि नगर निगम कमाई बढ़ाने के लिए लीज शुल्क की दरें बढ़ा सकता है। हालांकि इससे लीज धारक भी सहमत हैं। उनकी मानें तो शुल्क से समस्या नहीं, लालफीताशाही से दिक्कत है, जिसकी वजह से काम कम, अड़ंगे ज्यादा आते हैं।

लीज प्रॉपर्टी पर नहीं बैठ रही आयुक्त की ‘चिड़िया’….. Read More »

गंदगी पर शिकंजा…एक माह में वसूला 39 लाख से ज्यादा जुर्माना

हिन्दुस्तान मेल, इंदौर
नगर निगम ने स्वच्छता सर्वेक्षण-2024 को लेकर तैयारियां तेज कर दी हैं। निगम का तैयारियों के तहत साफ-सफाई पर खास फोकस बना हुआ है। गंदगी फैलाने वालों के खिलाफ सख्ती दिखाते हुए चालानी कार्रवाई की जा रही है। निगम की टीम ने स्वच्छता के नियमों के उल्लंघन पर बड़ी कार्रवाई करते हुए एक माह में करीब 40 लाख जुमार्ना वसूला है।
इंदौर को स्वच्छता के मामले में 8वीं बार नंबर-1 बनाने के लिए नगर निगम ने कमर कस ली है। साफ-सफाई के मामले में किसी प्रकार की कसर नहीं छोड़ी जा रही है। इसके लिए निगमायुक्त शिवम वर्मा और अपर आयुक्त अभिलाष मिश्रा के निर्देशन में निगम की बड़ी टीम ने मोर्चा सम्हाल रखा है। निगम आयुक्त ने गंदगी फैलाने वालों के खिलाफ कड़ी और चालानी कार्रवाई के निर्देश दिए है। इसी परिप्रेक्ष्य में लगातार चालानी कार्रवाई की जा रही है। जानकारी के अनुसार अक्टूबर के महीने में स्वच्छता के नियमों का उल्लंघन करने वालों के चालान बनाकर उनसे 39 लाख रुपए का जुमार्ना वसूल किया है। खुले में शौच करने वाले नागरिकों पर 18 लाख रुपए का जुमार्ना लगाया गया है।

इंदौर। शहर की स्वच्छता का धूमिल करने वाले के विरुद्ध कार्रवाई का सिलसिला जारी है। इसी क्रम में फ्युचर ड्रीम मेकर्स द्वारा अनाधिकृत रूप से पेम्पलेट लगाने पर 10 हजार रुपए का स्पॉट फाईन किया गया। शहर में पेम्पलेट लगाने की वजह से शहर की सुंदरता धूमिल हो रही थी। जोनल अधिकारी शिवराज यादव के अनुसार फ्युचर ड्रीम मेकर्स के अजयसिंह से जुमार्ने की राशि वसूली गई।

गंदगी पर शिकंजा…एक माह में वसूला 39 लाख से ज्यादा जुर्माना Read More »

कलेक्टर बोले अवैध अहातों पर होगी सख्त कार्रवाई

हिन्दुस्तान मेल, इंदौर
मध्य प्रदेश में शराब दुकानों के पास चलने वाले आहतो को काफी पहले बंद कर दिया गया था इसके बावजूद कई शराब दुकानों के पास अवैध तरीके से अहाते संचालित किया जा रहे थे। प्रशासन को इस संबंध में लगातार शिकायतें मिल रही थी। अवैध अहाते और खुले में शराब पीने को लेकर इंदौर कलेक्टर आशीष सिंह ने निर्देश जारी किए हैं। कलेक्टर ने अवैध आहतों पर सख्त कार्रवाई करने की बात कही है। साथ ही खुले में शराब पीने वालों को पकड़ने के निर्देश भी दिए है। कलेक्टर के आदेश के बावजूद कल रात राजमोहल्ला शरब दुकान सहित अन्य शराब दुकानों पर अवैध आहते बेखौफ संचालित किए जा रहे थे।

कलेक्टर बोले अवैध अहातों पर होगी सख्त कार्रवाई Read More »

Scroll to Top
Verified by MonsterInsights