Hindustanmailnews

Author name: Hindustanmailnews

दोहा में 10 से ज्यादा चैम्पियन उतर रहे, भारत से नीरज चोपड़ा भी शामिल

आज होने वाली डायमंड लीग से एथलेटिक्स का नया सीजन शुरू हो जाएगा। डायमंड लीग के 14वें सीजन में 14 सीरीज होंगी, जो 5 महीने तक 14 शहरों में आयोजित होंगी। आखिरी सीरीज 8 सितंबर को ब्रसेल्स में होगी। इसके बाद 16-17 सितंबर को यूजीन (अमेरिका) में फाइनल्स होगा, जिसमें सभी सीरीज के मेडलिस्ट उतरेंगे। डायमंड लीग वर्ल्ड चैम्पियनशिप के बाद एथलेटिक्स का सबसे बड़ा इवेंट है। यह वर्ल्ड एथलेटिक्स का एक-दिवसीय सबसे बड़ा कॉम्पिटीशन है।
किन-किन खेलों के कितने इवेंट्स- दोहा में 14 इवेंट्स होंगे। पुरुष कैटेगरी में 100 मीटर, 200 मीटर, 400 मीटर, 800 मीटर, 400 मीटर हर्डल्स, 3000 मीटर, ट्रिपल जंप, हाई जंप, जैवलिन थ्रो, डिस्कस थ्रो इवेंट होंगे। वहीं, महिला कैटेगरी में 100 मीटर, 100 मीटर हर्डल्स, 400 मीटर, 1500 मीटर, 3000 मीटर स्टीपलचेज, पोल वॉल्ट के इवेंट होंगे।
विजेता को मिलती है कितनी प्राइज मनी- एक डायमंड लीग में हर इवेंट्स के विजेता को 30 हजार डॉलर (करीब 24.53 लाख रुपए) प्राइज मनी के रूप में मिलते हैं। साथ ही रेटिंग अंक भी दिए जाते हैं। 14 सीरीज खत्म होने के बाद हर इवेंट का टॉप परफॉर्मर फाइनल्स के लिए क्वालिफाई करता है। दोहा में 10 से ज्यादा चैम्पियन उतर रहे हैं।

दोहा में कई बड़े खिलाड़ी हिस्सा लेंगे
वर्ल्ड चैम्पियन जैवलिन थ्रोअर एंडरसन पीटर्स, 200 मी. के ओलिंपिक चैम्पियन डि ग्रासी, 400 मी. के वर्ल्ड चैम्पियन माइकल नॉर्मन, 100 मी. के वर्ल्ड चैम्पियन फ्रेड केरले, 1500 मी. के वर्ल्ड चैम्पियन व्हिटमैन, वर्ल्ड रिकॉर्ड होल्डर पोल वॉल्टर डुप्लेंटिस, 400 मी. हर्डल्स की वर्ल्ड चैम्पियन सिडनी मैक्लॉफलिन दिखेंगे।
नीरज का ज्यूरिख डायमंड लीग जीतने के बाद पहला इवेंट
ओलिंपिक चैम्पियन जैवलिन थ्रोअर नीरज चोपड़ा और कॉमनवेल्थ गेम्स के ट्रिपल जंप चैम्पियन एल्डोस पॉल दोहा में उतरेंगे। यह नीरज का 2022 ज्यूरिख डायमंड लीग जीतने के बाद पहला इवेंट होगा। वे सीजन की पहली इवेंट में खिताब बचाने उतरेंगे।

दोहा में 10 से ज्यादा चैम्पियन उतर रहे, भारत से नीरज चोपड़ा भी शामिल Read More »

इंदौर सहित पश्चिम मप्र में छाए बादल, जारी रहेगी बारिश………

इन दिनों मौसम का मानसूनी रुख जारी है। बादल, गरज-चमक के साथ कहीं तेज बारिश तो कहीं बूंदाबांदी हो रही है। गुरुवार को भी शहर में अलग-अलग क्षेत्रों में बूंदाबांदी हुई और शाम को आसमान पर पानीदार बादल छा गए थे। इससे शहर के आसपास कहीं-कहीं तेज बारिश भी हुई है। मौसम विभाग के अनुसार, अधिकतम तापमान गिर कर 29 डिग्री हो गया और न्यूनतम तापमान 20.5 डिग्री दर्ज किया गया। इस समय ईरान के ऊपर एक पश्चिम विक्षोभ सक्रिय है। तामिलनाडु कोस्टल एरिया में एक सायक्लानिक सर्कुलेशन जारी है। इसके अलावा बंगाल की खाड़ी में कम दबाव का क्षेत्र विकसित हो रहा है। इसके असर से अंडमान निकोबार और दक्षिण भाग में बारिश होने की संभावना है। इसका असर प्रदेश के दक्षिण-पश्चिम इलाकों पर भी हो सकता है। देश में प्री-मानसून एक्टिविटीस सक्रिय हो गई हैं।

इंदौर सहित पश्चिम मप्र में छाए बादल, जारी रहेगी बारिश……… Read More »

सबसे पहले बनेगा वार्ड 82 का मास्टर प्लान….

इंदौर के सभी 85 वार्डों का मास्टर प्लान बनाने के काम की शुरुआत नगर निगम ने कर दी। सबसे पहले वार्ड 82 का मास्टर प्लान बनेगा। इसमें न सिर्फ वार्ड की वर्तमान स्थिति की जानकारी होगी, बल्कि भविष्य में यहां किस तरह से और किस प्रकार के काम होंगे, इसकी भी जानकारी होगी।
शहर को डिजिटल सिटी बनाने की घोषणा महापौर पुष्यमित्र भार्गव ने नगर निगम बजट पेश करने के दौरान की है। डिजिटल सिटी में वार्डों के मास्टर प्लान एक महत्वपूर्ण अंग है। इसके तहत डिजिटल इंदौर की ऐप पर वार्डों की सारी जानकारी उपलब्ध होगी। किस तरह से वार्डों का डिजिटल मास्टर प्लान बनाया जाएगा, इस पर काम शुरू हो चुका है। गुरुवार को महापौर ने शहर के प्रमुख आर्किटेक्ट शरद शर्मा, दीप्ति व्यास, अनंत मुकाती, श्रुति पुरोहित व निगम अधिकारियों के साथ बैठक की। इसमें वार्ड 82 का एक बेस मॉडल भी रखा गया। इस मॉडल में वार्ड की वर्तमान आबादी, मौजूद कॉलोनियों, कहां-कहां सीवरेज लाइन है, स्टॉर्म वाटर लाइन, पानी की लाइन, कनेक्टेड वार्ड में क्या लाइन है, उद्यानों की जानकारी आदि की भी जानकारी मौजूद थी। तय किया गया कि इसकी डिजिटल मैपिंग करने के साथ ही वार्ड में जो वर्तमान में व्यवस्थाएं हैं, उनको और यहां खाली स्थानों का किस तरह उपयोग हो सकता है, उसकी प्लानिंग भी की जाए। उसे लगातार अपडेट करने की भी व्यवस्था की जाए, ताकि वर्तमान स्थिति के साथ ही भविष्य की प्लानिंग भी हो सके। इसी तरह से सभी 85 वार्डों के मास्टर प्लान भी तैयार होंगे।

सबसे पहले बनेगा वार्ड 82 का मास्टर प्लान…. Read More »

अब वॉट्सएप पर भी मिलेंगी निकायों की सेवाएं……………

मुख्यमंत्री शिवराजसिंह चौहान की अध्यक्षता में आयोजित कैबिनेट की बैठक में कई महत्वपूर्ण निर्णयों को मंजूरी दी गई है। जनता से जुड़े विभाग नगरीय निकाय में एक महत्वपूर्ण योजना को मंजूरी दे दी गई, जिसमें प्रदेश के नगरीय क्षेत्रों में कोई भी अनुमति लेना हो या फिर शुल्क चुकाना हो, इसके लिए वॉट्सएप पर आॅनलाइन सुविधा मिलेगी। इसके लिए ई-नगरपालिका पोर्टल-दो के माध्यम से सेवाएं दी जाएंगी। कैबिनेट बैठक में नगरीय विकास एवं आवास विभाग के पोर्टल का विकास, क्रियान्वयन एवं संचालन संबंधी प्रस्ताव को मंजूरी दी गई, वहीं किसानों को बाजार से जोड़ने और तकनीकी सहयोग उपलब्ध कराने हर विकासखंड में दो-दो कृषक उत्पादक संगठन गठित करने के लिए कृषक उत्पादक संगठनों का गठन एवं संवर्द्धन योजना की स्वीकृति दी। आयुक्त भू-अभिलेख और प्रमुख राजस्व आयुक्त कार्यालय के एकीकरण के प्रस्ताव को स्थगित रखने का निर्णय लिया गया।
बैठक में सरकार ने ई-नगर पालिका एक के बाद अब ई-नगर पालिका दो पोर्टल लागू करने का निर्णय लिया है। इसमें आॅनलाइन सेवाएं दी जाएंगी। इस पोर्टल से रजिस्ट्री विभाग का सिस्टम भी लिंक रहेगा। प्रदेश में कहीं भी रजिस्ट्री की जाती है तो उसकी जानकारी पोर्टल पर प्रदर्शित होगी। नगरीय निकायों से जुड़े सभी कर का भुगतान पोर्टल के माध्यम से किया जा सकेगा। कृषि उत्पादों के विपणन और प्रसंस्करण के लिए हर विकासखंड में दो-दो कृषक उत्पादक संगठन का गठन किया जाएगा। गृहमंत्री डॉ. नरोत्तम मिश्रा ने बताया कि प्रथम चरण में दतिया-भोपाल और दतिया-खजुराहो मार्ग पर हवाई सेवाएं, मंदसौर जिले में मल्हारगढ़, सागर जिले में जैसीनगर अनुविभाग के गठन, सागर मेडिकल कॉलेज में एमबीबीएस की सीट सौ से बढ़ाकर ढाई सौ करने के प्रस्ताव को स्वीकृति दे दी।

अब वॉट्सएप पर भी मिलेंगी निकायों की सेवाएं…………… Read More »

जम्मू-कश्मीर के राजौरी में आतंकवाद विरोधी ऑपरेशन के दौरान हुए विस्फोट में सेना के 5 जवान शहीद….

घटना के बाद राजौरी में मोबाइल इंटरनेट सेवाएं बंद कर दी गईं…..

जम्मू-कश्मीर के राजौरी में शुक्रवार सुबह आतंकवादियों और सुरक्षा बलों के बीच मुठभेड़ में सेना के दो जवान शहीद हो गए और एक अधिकारी सहित चार घायल हो गए। घटना कंडी टोला के केसरी इलाके की है. घटना के बाद राजौरी में मोबाइल इंटरनेट सेवाएं बंद कर दी गईं।

सेना के पीआरओ लेफ्टिनेंट कर्नल देवेंद्र आनंद द्वारा जारी एक बयान में कहा गया है कि सुरक्षा बलों ने एक संयुक्त अभियान में कोटरंका सब-डिवीजन के कंडी इलाके में आतंकवादियों के एक समूह को घेर लिया था और मुठभेड़ सुबह करीब 8 बजे शुरू हुई।

“जम्मू क्षेत्र के भाटा धूरियन के तोता गली इलाके में सेना के एक ट्रक पर घात लगाकर किए गए हमले में शामिल आतंकवादियों के एक समूह का सफाया करने के लिए भारतीय सेना के कॉलम निरंतर खुफिया आधारित अभियान चला रहे हैं।” राजौरी सेक्टर के कंडी जंगल में आतंकवादियों की मौजूदगी की विशेष सूचना पर तीन मई को एक संयुक्त अभियान शुरू किया गया था। शुक्रवार सुबह करीब 7.30 बजे एक खोजी दल ने एक गुफा में छिपे आतंकवादियों के एक समूह से संपर्क स्थापित किया। क्षेत्र चट्टानी और खड़ी चट्टानों के साथ घनी वनस्पति है। सेना ने कहा कि जैसे ही बलों की संयुक्त टीमें घटनास्थल की ओर बढ़ीं, छिपे हुए आतंकवादियों ने उन पर गोलीबारी की, जिसका जवाबी कार्रवाई की गई, जिसके बाद मुठभेड़ शुरू हो गई। घायलों को उधमपुर के कमांड अस्पताल ले जाया गया है। ऑपरेशन प्रगति पर है, और विवरण की प्रतीक्षा है।

जम्मू-कश्मीर के राजौरी में आतंकवाद विरोधी ऑपरेशन के दौरान हुए विस्फोट में सेना के 5 जवान शहीद…. Read More »

Scroll to Top
Verified by MonsterInsights