Hindustanmailnews

Author name: Hindustanmailnews

बेंगलुरु में मोदी का 26 किमी लंबा रोड-शो…

कर्नाटक में चुनाव प्रचार के चलते प्रधानमंत्री मोदी का बेंगलुरु में दो दिन का रोड शो शुरू हो चुका है। पहले दिन प्रधानमंत्री 26 किलोमीटर लंबा रोड शो कर रहे हैं। ये करीब साढ़े चार घंटे में पूरा होगा और 13 विधानसभा सीटों को कवर करेगा।

बेंगलुरु में मोदी का 26 किमी लंबा रोड-शो… Read More »

तिहाड़ में टिल्लू ताजपुरिया की हत्या पुलिस हाथ पर हाथ धरे देखती रही

नई दिल्ली, एजेंसी। दिल्ली की सबसे सुरक्षित मानी जाने वाली तिहाड जेल में गैंगस्टर टिल्लू ताजपुरिया को गोगी गैंग के गुर्गों ने मार डाल। दिल्ली की तिहाड़ जेल में गैंगस्टर टिल्लू ताजपुरिया के मर्डर की सबसे सनसनीखेज तस्वीर सामने आई है। इसमें साफ नजर आ रहा है कि जब तिहाड़ में टिल्लू का बेदम शरीर पड़ा हुआ था, उस वक्त गोगी गैंग के गुर्गों ने पुलिस की मौजूदगी टिल्लू पर कई वार किए, यानि टिल्लू में अगर कुछ सांसें बची भी थीं तो हमलावरों ने उन्हें भी छीन लिया और ये सब पुलिस की मौजूदगी में होता रहा। डीजी तिहाड़ ने असिस्टेंड सुप्रीटेंटेड समेत जेल के कुल 9 स्टाफ को सस्पेंड कर दिया है। दरअसल, तिहाड़ जेल में 2 मई को टिल्लू का मर्डर हुआ था। गैंगस्टर पर गोगी गैंग के 8 गुर्गों ने धारदार हथियार से 92 वार किए गए थे। टिल्लू पर जेल में हमले के सीसीटीवी फुटेज सामने आए। पहले फुटेज में गोगी गैंग के गुर्गे कैसे टिल्लू तक पहुंचे और फिर ताबड़तोड़ धारदार हथियार से हमला करते दिख रहे हैं।

तिहाड़ में टिल्लू ताजपुरिया की हत्या पुलिस हाथ पर हाथ धरे देखती रही Read More »

मप्र की राजनीति में दीपक का फर्सा……..

भाजपा नेताओं के तमाम प्रयास असफल साबित करते हुए, पूर्व मंत्री दीपक जोशी देवास से भोपाल के लिए अपने समर्थकों के साथ हाथ में फर्सा लेकर रवाना हो गए। जगह-जगह उनका स्वागत होता रहा।

भाजपा विधायक चौधरी ने कहा- दीपक जोशी झूठ बोल रहे, मुख्यमंत्री ने काम शुरू कराया
हिन्दुस्तान मेल, भोपाल। अब जबकि वे भाजपा छोड़ चुके हैं, तब हाटपीपल्या के भाजपा विधायक मनोज चौधरी ने उन पर आरोपों की झड़ी लगा दी है। विधायक चौधरी ने कहा कि कमलनाथ ने कोई जमीन अलॉट नहीं की थी, केवल आवेदन लेकर छोड़ दिया था और बाद में सीएम शिवराजसिंह ने स्वयं जमीन भी अलॉट की और स्वर्गीय जोशी के लिए बनने वाले स्मारक के लिए 3 करोड़ रुपए भी दिए थे। चौधरी ने बताया कि आज दिनांक पर भी स्व. जोशी के स्मारक के लिए काम चल रहा है। वहां कोई तोड़फोड़ नहीं हुई, ना मैंने विरोध किया न जिलाध्यक्ष ने। दीपक जोशी के चाचा नीलकंठ जोशी की निगरानी में निर्माण कार्य चल रहा है।

मप्र की राजनीति में दीपक का फर्सा…….. Read More »

खेल के मैदान में नीरज का भाला

दोहा, एजेंसी। देश को ओलिंपिक गेम्स, वर्ल्ड चैंपियनशिप और डायमंड लीग जैसे बड़े कॉम्पीटिशन में मेडल दिलाने वाले जेवलिन थ्रोअर नीरज चौपड़ा ने एक और कारनामा किया है। नीरज डायमंड लीग में लगातार दूसरा गोल्ड जीतने वाले पहले भारतीय खिलाड़ी बन गए हैं। 25 साल के नीरज ने दोहा में चल रही प्रतियोगिता के मेन्स जेवलिन थ्रो इवेंट के फाइनल में पहले ही प्रयास में 88.67 मीटर भाला फेंका। यह नीरज का गोल्ड विनिंग परफॉर्मेंस साबित हुआ। नीरज ने साल 2023 का पहला ही मेडल जीता है। पिछले साल नीरज ने ज्यूरिख में डायमंड लीग में पहला गोल्ड जीता था। 2022 में नीरज ने वर्ल्ड चैंपियनशिप में भी भारत को सिल्वर मेडल दिलाया था। जेवलिन थ्रो फाइनल में नीरज चौपड़ा और सिल्वर मेडल विनर चेक रिपब्लिक के जैकब वाडलेच के बीच कांटे की टक्कर देखने को मिली। मुकाबले की रोचकता का अंदाजा इसी से लगाया जा सकता है कि दोनों की जीत हार का अंतर महज 0.04 मीटर रहा। जेवलिन थ्रो फाइनल में हर एथलीट को 6 थ्रो यानि 6 अटेम्प्ट मिलते हैं। इनमें से बेस्ट थ्रो को गिना जाता है। चौपड़ा का पहला ही अटेम्प्ट बेस्ट रहा। उन्होंने 88.67 मीटर का थ्रो फेंका जो कि ओवर आॅल इवेंट का बेस्ट थ्रो था। नीरज ने दूसरे थ्रो में 86.04 मीटर की दूरी के साथ अपनी लय बनाए रखी, जबकि जैकब वाडलेच ने अपने दूसरे अटेम्प्ट में सबसे नजदीकी 88.63 मीटर का थ्रो फेंका। थ्रो के तीसरे राउंड में ग्रेनेडिया के एंडरसन पीटर्स ने अंडर-85 का थ्रो फेंका। नीरज चौपड़ा और जैकब वाडलेच ने अपना अच्छा फॉर्म जारी रखा और क्रमश: 85.47 मीटर और 86.64 मीटर के थ्रो किए। चौथे राउंड में शीर्ष तीन ने लीडरबोर्ड को बरकरार रखते हुए एक-एक फाउल फेंका। जैकब वाडलेच ने पांचवें राउंड में 88 मीटर थ्रो के साथ नीरज चौपड़ा के थ्रो के करीब पहुंचने की कोशिश की, लेकिन वह केवल 88.47 मीटर थ्रो कर सके, वहीं नीरज ने पांचवें राउंड में 84.37 मीटर थ्रो करने के बावजूद अपनी बढ़त बनाए रखी।

खेल के मैदान में नीरज का भाला Read More »

देवास-ब्रेकिंगपूर्व मंत्री दीपक जोशी ने की प्रेस कॉन्फ्रेंस…मीडिया से बातचीत में छलके आंसू

देवास-ब्रेकिंगपूर्व मंत्री दीपक जोशी ने की प्रेस कॉन्फ्रेंस…मीडिया से बातचीत में छलके आंसू…पिता जी ने सुचिता की राजनीति की,लेकिन अब कथनी और करनी में अंतर…भ्रष्टाचार की पराकाष्ठा हो गई है…सारी अटकलों को विराम देते हुए प्रेस वार्ता में पूर्व मंत्री दीपक जोशी ने किया खुलासा कल अपने पिता स्व कैलाश जोशी जी के चित्रके साथ जाकर करेंगे कांग्रेस ज्वाइन…

देवास-ब्रेकिंगपूर्व मंत्री दीपक जोशी ने की प्रेस कॉन्फ्रेंस…मीडिया से बातचीत में छलके आंसू Read More »

Scroll to Top
Verified by MonsterInsights