Hindustanmailnews

Author name: Hindustanmailnews

किसानों की ब्याजमाफी का चुनावी फैसला…….

राजधानी में मंगलवार को मंत्रालय में सीएम शिवराज सिंह चौहान की अध्यक्षता में कैबिनेट बैठक में आज बड़े फैसले का दिन है। इस बैठक में कई अहम प्रस्तावों को मंजूरी दी जाएगी। इस साल के अंत में होने वाले चुनावों को देखते हुए इस बैठक को अहम माना जा रहा है। कैबिनेट बैठक में आज किसानों को बड़ा तोहफा मिल सकता है। खबर है कि बैठक में 11.19 लाख किसानों का 2 हजार 123 करोड़ रुपए का ब्याज माफ करने का प्रस्ताव रखा जाएगा। यहां से मंजूरी मिलने के बाद आगे की प्रक्रिया शुरू होगी। इसके लिए किसान को 30 नवंबर तक आवेदन करना होगा। दावा-आपत्ति बुलाने के बाद ब्याज माफी दी जाएगी। इसके बाद राज्य सरकार इसका प्रमाण पत्र भी जारी करेगी। खास बात ये है कि किसान जितना मूलधन जमा करेंगे, उतना ही राशि के बराबर उन्हें ऋण दिया जाएगा। पहले साल केवल खाद-बीज ही मिलेगा। इसमें वे किसान भी शामिल हैं, जिन्होंने कर्ज माफी के लिए पिछली कमलनाथ सरकार में आवेदन किया था, लेकिन लाभ नहीं मिला। इन पर 3 हजार 356 करोड़ रुपए मूलधन और दो हजार 123 करोड़ रुपए ब्याज बकाया है। इससे किसान बिना ब्याज के सहकारी समितियों से ऋण प्राप्त करने के पात्र हो जाएंगे और इन्हें खरीफ फसलों के लिए खाद और बीज मिलने लगेगा। इसमें उन 4.40 लाख किसानों को भी शामिल किया गया है, जिनका आवेदन करने के बाद भी ऋण माफ नहीं हुआ था और 31 मार्च 2023 की स्थिति में अपात्र हो गए। वही जिन किसानों के ऊपर मूलधन और ब्याज मिलाकर 2 लाख रुपए तक बकाया है, उन्हीं किसानों को योजना का लाभ मिलेगा।

किसानों की ब्याजमाफी का चुनावी फैसला……. Read More »

खरगोन में 50 फीट ऊंचे पुल से बस गिरी, 22 मृत……

मंगलवार को एक बस 50 फीट ऊंचे पुल से गिर गई। खरगोन के एसपी धरम वीर सिंह ने बताया कि 22 लोगों की मौत हुई है और 25 लोग घायल हैं। घायलों को आसपास के अस्पतालों में पहुंचाया जा रहा है।
हादसा सुबह 8.30 बजे हुआ। बताया जा रहा है कि बस डोंगरगांव और दसंगा के बीच बुढ़ार नदी के पुल की रेलिंग तोड़कर नीचे जा गिरी। बस में 35 से ज्यादा लोग सवार थे। जानकारी के मुताबिक श्रीखंडी से इंदौर जा रही बस मंगलवार सुबह 8.30 बजे दंसगा, डोंगरगांव के बीच बोराड़ नदी के पुल की रेलिंग तोड़ते हुए नीचे जा गिरी। बताया जा रहा है की एमएसटी हिरामणि ट्रैवल्स की बस एमपी 10 पी 7755 ओवरलोडेड थी। मृतकों में बस का ड्राइवर, कंडक्टर और क्लीनर भी शामिल हैं। घटना की सूचना ग्रामीणों ने पुलिस को दी, जिसके बाद थाना ऊन पुलिस, खरगोन के एसपी, कलेक्टर और विधायक घटनास्थल पर पहुंचे हैं। ग्रामीणों की मदद से घायलों को प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र और खरगोन जिला अस्पताल भेजा गया है।

प्रधानमंत्री और मुख्यमंत्री ने बस दुर्घटना पर दु:ख व्यक्त किया है। उन्होंने कहा है कि दुर्घटना में मृतकों के परिवार वालोंं को 4 लाख रुपए की सहायता राशि, गंभीर रूप से घायलों को 50 हजार, साधारण घायलों को 25 हजार और दुर्घटना में घायलों के समुचित इलाज की व्यवस्था सरकार द्वारा की जाएगी।

खरगोन में 50 फीट ऊंचे पुल से बस गिरी, 22 मृत…… Read More »

द केरल स्टोरी फिल्म पश्चिम बंगाल में बैन:ममता बोलीं- इससे राज्य का माहौल खराब होगा, कहा- आशंका है कि बंगाल फाइल्स भी बनेगी

फिल्म द केरल स्टोरी को पश्चिम बंगाल में बैन कर दिया गया है। मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने कहा है कि अगर फिल्म की स्क्रीनिंग हुई तो राज्य की शांति-व्यवस्था बाधित हो सकती है। उन्होंने मुख्य सचिव को दिए आदेश में कहा है कि अगर कोई आदेश का उल्लंघन करते दिखे तो उस पर सख्त कार्रवाई की जाए।

सरकार की तरफ से जारी आदेश में भी यही कहा गया है कि अगर किसी थिएटर में फिल्म चल रही हो तो उसे तत्काल हटा लिया जाए। ममता ने एक प्रेस कॉन्फ्रेंस में कहा है कि उन्हें आशंका है कि द कश्मीर फाइल्स और द केरल स्टोरी के बाद अब बंगाल फाइल्स बनाने की भी तैयारी की जा रही है। बीजेपी इसे फंडिंग कर रही है।

ममता बोलीं- पहले कश्मीर के लोगों का अपमान किया, अब केरल के लोगों का कर रहे
ममता बनर्जी ने सोमवार को प्रेस कॉन्फ्रेंस में कहा- केरल के बाद अब बंगाल को निशाना बनाया जाएगा। मुझे पता चला कि बंगाल की भी फाइलें तैयार की जा रही हैं। मैं केरल के मुख्यमंत्री से बात करूंगी और उन्हें बताऊंगी कि CPM के कुछ लोग भी बीजेपी के साथ मिले हुए हैं। इस फिल्म में तथ्यों के साथ छेड़छाड़ की गई है। अगर ये फिल्म बंगाल में चलती रही तो राज्य का साम्प्रदायिक माहौल बिगड़ सकता है। इन लोगों ने पहले कश्मीर के लोगों का अपमान किया और अब केरल के लोगों का कर रहे हैं।

द केरल स्टोरी फिल्म पश्चिम बंगाल में बैन:ममता बोलीं- इससे राज्य का माहौल खराब होगा, कहा- आशंका है कि बंगाल फाइल्स भी बनेगी Read More »

Video: ‘एक्स्ट्रा मोटिवेशन…’ CM ममता बनर्जी का दिखा अनोखा अंदाज, हाथ में पप्पी लेकर ट्रेडमिल पर भागीं दीदी

पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी (Mamata Banerjee) इन दिनों सोशल मीडिया पर छाई हुई हैं. उनका एक वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है. दरअसल ममता बनर्जी ने अपने वर्कआउट का एक वीडियो अपने इंस्टाग्राम पर शेयर किया है. इस वीडियो में उनका एक अलग अंदाज देखने को मिला है. वीडियो में पश्चिम बंगाल की CM ने हमेशा की तरह साड़ी पहन रखी है. साथ ही उनके हाथ में उनका पालतू पप्पी भी है. वीडियो में वह ट्रेडमिल पर वर्कआउट करती देखी जा सकती हैं….

इस वीडियो को अभी तक 30 हजार से ज्यादा लोगों ने लाइक किया है. मालूम हो कि ममता बनर्जी अपने व्यस्त कार्यक्रम के बीच अपने वर्कआउट के अनुरूप और रोजाना ट्रेडमिल पर चलने के लिए जानी जाती हैं. 68 वर्षीय ममता बनर्जी ने इस वीडियो को शेयर करते हुए कैप्शन में लिखा, ‘कुछ दिन, आपको कुछ अतिरिक्त प्रेरणा की आवश्यकता होती है.’..

ममता बनर्जी ने कहा था कि वह चुनाव के दौरान रोजाना औसतन 20 किमी चलती हैं. साल 2006 में जब किसानों के लिए भूख हड़ताल के बाद उनका स्वास्थ्य खराब हो गया था, तब डॉक्टरों ने उन्हें रोजाना चलने की सलाह दी थी. इसके बाद वह साल 2006 से ट्रेडमिल पर नियमित वर्कआउट करती हैं. नेटवर्क18 से साल 2019 में उन्होंने एक इंटरव्यू के दौरान कहा था, ‘मैंने 26 दिनों तक पानी नहीं पिया था. इसके बाद मेरी तबीयत खराब हो गई. मेरी किडनी खराब होने वाली थी. मैंने तीन महीने तक सिर्फ पानी पिया. और उसके बाद मेरे डॉक्टर ने मुझे नियमित रूप से चलने की सलाह दी.’

Video: ‘एक्स्ट्रा मोटिवेशन…’ CM ममता बनर्जी का दिखा अनोखा अंदाज, हाथ में पप्पी लेकर ट्रेडमिल पर भागीं दीदी Read More »

कोलकाता के खिलाफ ईडन गार्डन मैदान पर तीन मैच जीत पाई पंजाब…

इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) में आज कोलकाता नाइट राइडर्स और पंजाब किंग्स के बीच लीग स्टेज का 53वां मुकाबला खेला जाएगा। कोलकाता के ईडन गार्डन स्टेडियम में शाम 7:30 बजे से मैच खेला जाएगा। कोलकाता और पंजाब इस सीजन में दूसरी बार भिड़ेंगी। इससे पहले सीजन के दूसरे मैच में दोनों का सामना हुआ था, तब पंजाब को डकवर्थ लुइस नियम के तहत सात रन से जीत मिली थी। वहीं अब तक दोनों टीमें ईडन गार्डन मैदान पर 10 बार आमने-सामने हो चुकी है, जिसमें कोलकाता को सात और पंजाब को केवल तीन बार जीत मिली है।
कोलकाता 10 मैचों में से सिर्फ 4 जीता: कोलकाता को इस सीजन अब तक खेले गए 10 मैचों में 4 जीत और 6 में हार मिली है। टीम के पास केवल आठ पॉइंट्स हैं। पंजाब के खिलाफ टीम के 4 विदेशी खिलाड़ी जेसन रॉय, रहमानुल्लाह गुरबाज, आंद्रे रसेल और सुनील नरेन हो सकते हैं।

पंजाब पर भारी कोलकाता
कोलकाता नाइट राइडर्स ने दो बार खिताब जीता है। वहीं पंजाब को अब तक सफलता नहीं मिली है। ओवरआॅल हेड टु हेड की बात करें तो दोनों टीमें 31 बार आमने-सामने हुई हैं। जिसमें को कोलकाता 20 और पंजाब को 11 बार जीत मिली है।
पिच रिपोर्ट: ईडन गार्डन स्टेडियम की पिच तेज मानी जाती है। इस पिच पर स्पिनर्स का मदद मिलती है। सुनील नरेन जैसे गेंदबाज यहां बहुत ज्यादा खतरनाक साबित हो सकते हैं। टिक कर बल्लेबाजी करने वाले खिलाड़ी यहां आसानी से बड़ा स्कोर कर सकते है।
वेदर कंडीशन: मैच के दिन कोलकाता का मौसम काफी गर्म रहने वाला है। कोलकाता में सोमवार का टेम्परेचर 40 से 28 डिग्री सेल्सियस के बीच रहेगा।

पॉसिबल प्लेइंग-11
कोलकाता नाइट राइडर्स : नीतीश राणा (कप्तान), जेसन रॉय, रहमानुल्लाह गुरबाज, वेंकटेश अय्यर, आंद्रे रसेल, सुनील नरेन, रिंकू सिंह, वैभव अरोड़ा, शार्दूल ठाकुर, हर्षित राणा और वरुण चक्रवर्ती।
इम्पैक्ट प्लेयर्स : सुयश शर्मा, मनदीप सिंह, अनुकूल रॉय, टिम साउदी और कुलवंत खेजरोलिया।
पंजाब किंग्स : शिखर धवन (कप्तान), शाहरुख खान, सैम करन, मैथ्यू शॉर्ट, लियाम लिविंगस्टोन, जितेश शर्मा (विकेटकीपर), राहुल चाहर, हरप्रीत बरार, अर्शदीप सिंह और प्रभसिमरन सिंह।
इम्पैक्ट प्लेयर्स : नाथन एलिस, सिकंदर रजा, भानुका राजपक्षे, कगिसो रबाडा, ऋषि धवन।

कोलकाता के खिलाफ ईडन गार्डन मैदान पर तीन मैच जीत पाई पंजाब… Read More »

Scroll to Top
Verified by MonsterInsights