Hindustanmailnews

Author name: Hindustanmailnews

वर्ल्ड कप क़े लिए चयनित स्टेडियमों में होलकर स्टेडियम भी शामिल….

इस साल खेले जाने वाला वनडे वर्ल्ड कप 5 अक्टूबर से शुरू हो सकता है. वहीं, टूर्नामेंट का फाइनल मैच 19 नवंबर को अहमदाबाद में खेला जा सकता है…..साल के सबसे बहुप्रतीक्षित क्रिकेट टूर्नामेंट आईसीसी विश्व कप 2023 के लिए उत्साह बढ़ रहा है। दुनिया भर के क्रिकेट प्रशंसक पहली गेंद फेंके जाने का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। ICC विश्व कप 2023 भारत में आयोजित किया जाएगा, जो दुनिया के सबसे क्रिकेट के दीवाने देशों में से एक है। टूर्नामेंट 5 अक्टूबर, 2023 को शुरू होने वाला है और 19 नवंबर, 2023 को फाइनल के साथ समाप्त होगा।

ये है 12 स्थान जो bcci ने मैचो क़े लिए तय किए हैं……….

इसमें अहमदाबाद के अलावा, बेंगलुरु, चेन्नई, दिल्ली, धर्मशाला, गुवाहाटी, हैदराबाद, कोलकाता, लखनऊ, इंदौर, राजकोट और मुंबई शामिल हैं…….

टूर्नामेंट के इस 13वें संस्करण में 10 टीमें प्रतिष्ठित ट्रॉफी के लिए आपस में भिड़ेंगी। ICC क्रिकेट विश्व कप ने क्रिकेट इतिहास के कुछ सबसे यादगार क्षण देखे हैं, जिसमें 1981 में ऑस्ट्रेलिया बनाम न्यूजीलैंड मैच में प्रसिद्ध “अंडरआर्म” घटना, 1970 और 80 के दशक में वेस्ट इंडीज टीम का प्रभुत्व, और रोमांचकारी टाई शामिल है। 2019 संस्करण में इंग्लैंड और न्यूजीलैंड के बीच फाइनल हुआ जिसमें इंग्लैंड ने अपनी पहली विश्व कप ट्रॉफी जीती।

वर्ल्ड कप क़े लिए चयनित स्टेडियमों में होलकर स्टेडियम भी शामिल…. Read More »

सीबीएसई परिणाम 2023 लाइव: कक्षा 10, 12 का परिणाम cbseresults.nic.in पर…

केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (सीबीएसई) ने फरवरी, मार्च और अप्रैल में हुई 10वीं और 12वीं की बोर्ड परीक्षाओं के नतीजे घोषित कर दिए हैं। छात्र अब resuts.cbse.nic.in या cbseresuts.nic.in पर जाकर अपने मार्क्स चेक कर सकते हैं। उन्हें लॉगिन क्रेडेंशियल के रूप में रोल नंबर, स्कूल नंबर और एडमिट कार्ड आईडी का उपयोग करना होगा। सीबीएसई 10वीं रिजल्ट 2023 लाइव अपडेट कक्षा 10 के परिणाम में कुल उत्तीर्ण प्रतिशत 93.12 प्रतिशत और कक्षा 12 के लिए यह 87.33 प्रतिशत है।

सीबीएसई रिजल्ट वेबस्टेस्ट के अलावा, छात्र बोर्ड परीक्षा परिणाम देखने के लिए डिजिलॉकर, उमंग प्लेटफॉर्म का भी उपयोग कर सकते हैं। ताजा अपडेट के लिए इस लाइव ब्लॉग को फॉलो करें।

सीबीएसई परिणाम 2023 लाइव: कक्षा 10, 12 का परिणाम cbseresults.nic.in पर… Read More »

इमरान खान की गिरफ्तारी लाइव अपडेट: पाकिस्तान सुप्रीम कोर्ट ने इमरान खान की ‘गिरफ्तारी को अवैध’ घोषित किया

इमरान खान की गिरफ्तारी लाइव अपडेट: पाकिस्तान के पूर्व प्रधानमंत्री इमरान खान को कड़ी सुरक्षा के बीच शीर्ष अदालत में पेश किया गया। इमरान की गिरफ्तारी के बाद उनके समर्थकों द्वारा दो दिनों के हिंसक विरोध प्रदर्शन के बाद पाकिस्तान की राजधानी में सैनिकों को तैनात किया गया था। खान को बुधवार को भ्रष्टाचार के आरोपों में आठ दिनों के लिए हिरासत में भेज दिया गया, शक्तिशाली सेना के खिलाफ अवज्ञा के एक दुर्लभ अभियान की परिणति। खान की गिरफ्तारी ने उनकी पाकिस्तान तहरीक-ए-इंसाफ (पीटीआई) पार्टी के समर्थकों को नाराज कर दिया, जो कई शहरों में सुरक्षा बलों से भिड़ गए और सेना के मुख्यालय तक मार्च किया। खान के समर्थकों ने सेना पर पिछले साल अप्रैल में खान को सत्ता से हटाने का आरोप लगाया था। सेना किसी भी संलिप्तता से इनकार करती है।

इमरान खान की गिरफ्तारी लाइव अपडेट: पाकिस्तान सुप्रीम कोर्ट ने इमरान खान की ‘गिरफ्तारी को अवैध’ घोषित किया Read More »

सरकार के विश्वास पर खरा उतरूंगा: मनीष सिंह, सीएम के पीएस रस्तोगी समेत कई अफसरों से की मुलाकात

सरकार ने आज सुबह चुनावी जमावट के चलते कुछ खास अफसरों को नई नियुक्तियां दी हैं। प्रशासनिक फेरबदल के चलते शिवराज के खास अफसरों में शुमार और सरकार के लिए टाइम लिमिट पर काम करने वाले आईएएस मनीष सिंह को नया जनसंपर्क आयुक्त बनाया गया है। इंदौर में शानदार काम करने वाले कलेक्टर रहे सिंह को अभी हाल में ही एमपीआईडीसी का प्रभार दिया गया था। जनसंपर्क में तेजतर्रार अफसर की कभी महसूस की जा रही थी।
चुनावी जमावट पर आज हुई नियुक्तियों पर खास बात यह है कि आदेश के जारी होते के साथ ही तुरंत सीएम शिवराजसिंह चौहान से मनीष सिंह ने मुलाकात की, साथ ही उनके पीएस मनीष रस्तोगी सहित आला अधिकारियों से सौजन्य भेंट की। दैनिक ‘हिंदुस्तान मेल’ से बातचीत करते हुए मनीष सिंह ने बताया कि यह नियुक्ति नहीं, यह महत्वपूर्ण सेगमेंट है सरकार का, जिसमें महती जिम्मेदारी होती है। मुझे सरकार ने और सीएम शिवराज सिंहजी ने जो जिम्मेदारी दी है, उसे पूरा करने का भरपूर प्रयास करूंगा। उल्लेखनीय है कि जनसंपर्क आयुक्त राघवेंद्रसिंह को प्रमुख सचिव खनिज, नवनीत कोठारी को एमडी एमपीआईडीसी और आईएएस विवेक पोरवाल को सचिव जनसंपर्क विभाग की जिम्मेदारी सौंपी गई है।

इंदौर को नंबर वन बनाने वाले मनीष सिंह अब सीपीआर
के रूप में सरकार को भी नंबर वन बनाएंगे

राज्य सरकार ने चौंकाने वाले तबादला आदेश में मनीष सिंह को आयुक्त जनसंपर्क बना दिया है। उनके वर्तमान पद पर नवनीत कोठारी एमडी एमपीआईडीसी पदस्थ किए गए हैं। इंदौर को नंबर वन का तमगा दिलाने वाले मनीष सिंह को ऐन चुनाव से पहले सरकार की योजनाओं का और बेहतर प्रचार कर शिवराज सरकार को भी बाकी राज्यों के मुकाबले नंबर वन बनाने का टॉस्क मिला है। सीपीआर राघवेंद्र सिंह को प्रमुख सचिव खनिज निगम का दायित्व दिया है। ऐसा नहीं कि राघवेंद्र सिंह खरे साबित नहीं हुए, उन्हें खनिज निगम का दायित्व सौंपकर सरकार उन आरोपों और मनमानी को भी सख्ती से दबाना चाहती है कि खनिज माफिया बेलगाम हो चुके हैं, विभाग की सख्ती नहीं है।
मनीष सिंह को आयुक्त जनसंपर्क बनाने से एक बार फिर मुहर लगी है कि यह पद उन आईएएस को सौंपना सरकार को अधिक बेहतर लगता है, जो पहले इंदौर कलेक्टर रहे हों- भागीरथ प्रसाद, मनोज श्रीवास्तव, विवेक अग्रवाल, सुधिरंजन मोहंती, गोपालरेड्डी, पी. नरहरि ये सब हाल के दो-तीन दशक के वो आईएएस रहे हैं, जो सीपीआर भी रहे हैं। मनीष सिंह आयुक्त जनसंपर्क और इस विभाग के सचिव विवेक पोरवाल पदस्थ किए गए हैं। चुनावी साल में मनीष सिंह के लिए सीपीआर की कुर्सी न तो चुनौतीपूर्ण है और न ही उन्हें दहाड़ना पड़ेगा। इंदौर की प्रेस हो या प्रदेश का मीडिया… संबंधों को जीवंत रखना और मीडिया की परेशानियों का हल निकालने जैसी खासियतें ही रहीं कि जब कलेक्टर इंदौर के रूप में इलैया राजा टी को पदस्थ किया गया, तभी माना जा रहा था कि सीपीआर की कुर्सी उनका इंतजार कर रही है। निर्णय कुछ विलंब से हुआ तो उसकी वजह यह भी रही होगी कि सरकार उनकी काबिलियत का उपयोग पहले मेट्रो के काम को अंजाम तक पहुंचाने के लिए करना चाहती थी। चुनाव से पहले कुछ डिब्बे कुछ स्टेशन तक तो ट्रॉयल रन में दौड़ते नजर आ ही जाएंगे, यह भी उनके खाते में सरकार के सपने को पूरा करना माना जाएगा। अब उनके जिम्मे सरकार की छवि और उसकी योजनाओं को चुनाव से पहले जीत की पटरियों पर दौड़ाने का काम है, हर विभाग में सफलता का पर्याय रहे मनीष सिंह यहां भी असफल तो नहीं होंगे।

सरकार के विश्वास पर खरा उतरूंगा: मनीष सिंह, सीएम के पीएस रस्तोगी समेत कई अफसरों से की मुलाकात Read More »

‘आदिपुरुष’ के ट्रेलर लॉन्च वीडियो देख फैंस कर रहे तारीफ…..

कृति सेनन अपनी अगली फिल्म ‘आदिपुरुष’ की रिलीज के लिए पूरी तरह तैयार हैं, फिल्म में कृति मां सीता की भूमिका में नजर आएंगी। 9 मई को फिल्म का ट्रेलर रिलीज हुआ है। बीती रात मुंबई में फिल्म का ग्रैंड ट्रेलर लॉन्च रखा गया, जहां कृति नीचे फर्श पर बैठीं नजर आईं, जिसका एक वीडियो सोशल मीडिया पर सामने आया है। दरअसल, ट्रेलर लॉन्च के दौरान कृति को थिएटर में बैठने की जगह नहीं मिली। वीडियो में ऐसा लग रहा है कि वह किसी को परेशान नहीं करना चाहती थीं और बिना कुछ सोचे तुरंत जमीन पर बैठ गईं। इसके बाद वहां बैठे लोग उठ गए और कृति को चेयर पर बैठने के लिए कहा, लेकिन उनके हावभाव से समझ आ रहा कि उन्हें नीचे बैठने में कोई दिक्कत नहीं थी।
फैंस ने की तारीफ- वीडियो सामने आते ही हर कोई कृति की जमकर तारीफ कर रहा है। वीडियो पर एक यूजर ने कमेंट करते हुए उन्हें ‘डाउन टू अर्थ’ बताया। दूसरे यूजर ने कमेंट कर लिखा- ये है भारतीय संस्कृति… साड़ी में कितनी सुन्दर लग रही तो वहीं तीसरे यूजर ने लिखा- इनकी सादगी बहुत पसंद है।
एलिगेंट लुक में पहुंचीं कृति – आदिपुरुष के ट्रेलर लॉन्च के दौरान कृति के एलिगेंट लुक से भी फैंस काफी इम्प्रेस हुए। उन्होंने व्हाइट साड़ी पहनी हुई थी, जिसमें यलो और रेड बॉर्डर थी। इस साड़ी को उन्होंने यलो ब्लाउज के साथ पेयर किया था, वहीं बालों में गजरा लगाए हुए वह बेहद खूबसूरत लग रही थीं। बता दें, पिछले साल मेकर्स ने दशहरा के मौके पर अयोध्या में आदिपुरुष का भव्य टीजर लॉन्च किया था, जिसे आॅडियंस से बहुत खराब रिस्पॉन्स मिला था। इतना नहीं, किरदारों के खराब लुक और वीएफएक्स के चलते फिल्म मजाक का पात्र बनी थी।

‘आदिपुरुष’ के ट्रेलर लॉन्च वीडियो देख फैंस कर रहे तारीफ….. Read More »

Scroll to Top
Verified by MonsterInsights