Hindustanmailnews

Author name: Hindustanmailnews

मंत्री के खास फेथ क्रिकेट क्लब के मालिक राघवेंद्र तोमर ने किया सरेंडर

हिंदुस्तान मेल, भोपाल। मनी लॉण्ड्रिंग मामले में आरोपी मंत्री के खास, फेथ बिल्डर और फेथ क्रिकेट क्लब के मालिक राघवेंद्रसिंह तोमर ने विशेष न्यायाधीश धर्मेंद्र टाडा के न्यायालय में सरेंडर कर दिया। उनके विरुद्ध पूर्व में इसी न्यायालय द्वारा गिरफ्तारी वारंट जारी किया गया था, जिस पर उनके अधिवक्ता ने जिला न्यायालय भोपाल एवं बाद में उच्च न्यायालय जबलपुर में अग्रिम जमानत अर्जी पेश की थी। उन्हें दोनों न्यायालय ने राहत नहीं दी, जिसके विरुद्ध तोमर ने उच्चतम न्यायालय में अग्रिम याचिका की अर्जी प्रस्तुत की थी, जिस पर उच्चतम न्यायालय की युगलपीठ ने अग्रिम जमानत मंजूर कर ली। शुक्रवार को न्यायालय में सरेंडर कर उच्चतम न्यायालय के आदेश के साथ जमानत अर्जी प्रस्तुत की। गौरतलब है कि अरविंद एवं टीनू जोशी के प्रकरण में बनाए गए लगभग 16 आरोपियों में राघवेंद्र तोमर पहले ऐसे आरोपी हैं, जिनको उच्चतम न्यायालय से अग्रिम जमानत मिली है। मनी लॉण्ड्रिंग मामले में मार्च-2021 में ईडी (प्रवर्तन निदेशालय) ने निलंबित आईएएस जोशी दंपति की करीब 1.49 करोड़ रु. की संपत्ति कुर्क की थी। उनकी जांच में यह सामने आया था कि तोमर के फेथ क्रिकेट क्लब की जो जमीन है, उसका संबंध जोशी दंपति की आय से अधिक जुड़ी सम्पत्तियों में से एक है, जो कि फेथ क्रिकेट क्लब में उनके परिजन द्वारा रुपयों को काले से सफेद करने निवेश की गई थी।

मंत्री के खास फेथ क्रिकेट क्लब के मालिक राघवेंद्र तोमर ने किया सरेंडर Read More »

Karnataka Election Results 2023 Live Updates: आने लगे नतीजे, कांग्रेस की जीत तय; बोम्मई ने हार स्वीकार की

Karnataka Election Results 2023 Live Updates: कर्नाटक में 224 सीटों पर वोट काउंटिंग हो रही है. इसमें 2,615 उम्मीदवारों की किस्मत का फैसला होना है. रुझानों में कांग्रेस को बहुमत मिलता दिख रहा है…..

 कर्नाटक में 224 सीटों पर वोट काउंटिंग हो रही है. इसमें 2,615 उम्मीदवारों की किस्मत का फैसला होना है. रुझानों में कांग्रेस को बहुमत मिलता दिख रहा है. बहुमत के लिए 113 सीटों का आंकड़ा चाहिए और 12 बजे तक के रुझानों में कांग्रेस को 118 से ऊपर सीटें मिलती दिख रही थीं. कांग्रेस कार्यकर्ता जश्न मनाना शुरू कर चुके हैं. वहीं सूत्रों के हवाले से खबर आ रही है कि कांग्रेस ने सीएम पद का फॉर्मूला तय कर लिया है, जिसके तहत सिद्धारमैया और डीके शिवकुमार दोनों को ही सीएम बनने का मौका मिल सकता है. रविवार को बेंगलुरु में कांग्रेस के विधायक दल की बैठक बुलाई गई है. 

राज्य की 224 विधानसभा सीटों के लिए 10 मई को वोटिंग हुई थी. साल 2018 के विधानसभा चुनावों के बाद कांग्रेस और जेडीएस ने सरकार बनाई थी, लेकिन ये गठबंधन सफल नहीं रहा था और सरकार 14 महीनों में गिर गई. फिर बीजेपी सरकार में आ गई थी. बीएस येदियुरप्पा को कुर्सी से हटना पड़ा था और बसवराज बोम्मई मुख्यमंत्री बने थे. 

Karnataka Election Results 2023 Live Updates: आने लगे नतीजे, कांग्रेस की जीत तय; बोम्मई ने हार स्वीकार की Read More »

मध्य प्रदेश एटीएस और आईबी ने हिज्ब-उत-तहरीर मॉड्यूल का भंडाफोड़ किया, 16 गिरफ्तार

BHOPAL: मध्य प्रदेश आतंकवाद विरोधी दस्ते (ATS) ने केंद्रीय खुफिया एजेंसियों के साथ एक संयुक्त अभियान में लगभग 16 युवकों को हिरासत में लिया है, जो कथित रूप से कट्टरपंथी इस्लामवादी समूह – हिज्ब-उत-तहरीर (HuT) से जुड़े हुए हैं, भोपाल और हैदराबाद से। ऑपरेशन, जो तीन महीने से अधिक समय से चल रहा था, के परिणामस्वरूप भोपाल से दस व्यक्तियों और मध्य प्रदेश के एक अन्य जिले से एक को गिरफ्तार किया गया, साथ ही हैदराबाद से पांच लोगों को गिरफ्तार किया गया। उठाए गए लोगों में से एक की पहचान मोहम्मद वसीम के रूप में हुई, जो एक एनजीओ के लिए काम करता है और भोपाल गैस पीड़ितों के लिए एक प्रसिद्ध सामाजिक कार्यकर्ता का बेटा है।

सुबह की कार्रवाई के दौरान एक दर्जन से अधिक सेल फोन सहित भड़काऊ साहित्य, नकदी, इलेक्ट्रॉनिक गैजेट्स जब्त किए गए। विभिन्न एजेंसियों के अनुसार, एचयूटी ने अपनी विचारधारा का प्रसार करते हुए वैश्विक जांच रडार से परहेज किया है, और आईएसआईएस की तुलना में अधिक खतरनाक ‘आतंकवादी समूह’ बन रहा था। सूत्रों ने बताया कि भारत के पास अपनी विस्तार योजनाओं के बारे में वैश्विक सुरक्षा एजेंसियों से इनपुट थे। एचयूटी पर लगभग 50 देशों में समर्थन का आधार होने का आरोप है। यह भी आरोप लगाया गया है कि एचयूटी की विदेशों में एक अलग सशस्त्र शाखा है जो अपने कैडरों को रासायनिक, बैक्टीरियोलॉजिकल और जैविक युद्ध में प्रशिक्षित कर रही है।

1952 में जेरूसलम में स्थापित और लंदन में मुख्यालय, समूह की मध्य एशिया, यूरोप, दक्षिण एशिया और दक्षिण पूर्व एशिया में शाखाएँ हैं, विशेष रूप से इंडोनेशिया में, जहाँ यह बहुत प्रभाव जमाने में कामयाब रहा है, एजेंसी की रिपोर्ट कहती है।

दक्षिण एशिया में, एचयूटी की पाकिस्तान और बांग्लादेश में महत्वपूर्ण उपस्थिति है। एचयूटी का दावा है कि उसने 2010 में इजराइल के कथित अत्याचारों के विरोध में दिल्ली के बाटला हाउस में एक प्रदर्शन आयोजित किया था। सुरक्षा विशेषज्ञों के अनुसार, इसे भारत में एचयूटी की आखिरी गतिविधियों में से एक बताया गया था। हिरासत में लिए गए लोगों से और जानकारी के लिए पूछताछ की जा रही है।

मध्य प्रदेश एटीएस और आईबी ने हिज्ब-उत-तहरीर मॉड्यूल का भंडाफोड़ किया, 16 गिरफ्तार Read More »

What Next In Karnataka: क्या बन रहे हैं चार समीकरण, सबसे बड़ी पार्टी बनने के बाद भी कांग्रेस क्यों चिंता में?

Karnataka Election Result Equations: 1985 के बाद यानी बीते 38 साल से कर्नाटक में कोई दल लगातार दूसरी बार सरकार नहीं बना पाया। रुझानों में कांग्रेस मजबूत है और इस बार भी कर्नाटक में रोटी पलटती दिख रही है, लेकिन कुछ सीटें कम रह जाने पर क्या समीकरण बनेंगे, आइए जानते हैं…

कर्नाटक के चुनाव नतीजे कांग्रेस के लिए राहत की खबर लेकर आए हैं। सुबह साढ़े नौ बजे के बाद से कांग्रेस रुझानों में लगातार 110 सीटों से ऊपर बनी हुई है। सामान्य आकलन कहता है कि रुझानों के मुताबिक अंतिम नतीजे रहने पर कांग्रेस को सरकार बनाने में परेशानी नहीं आएगी। हालांकि, उसे विधायकों को जोड़े रखने की चिंता भी है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, कांग्रेस बेंगलुरु के एक पांच सितारा होटल में कई कमरे बुक कर चुकी है। उसने जीते हुए नेताओं को रात को ही होटल पहुंचने को कहा है। यहीं पर रविवार को कांग्रेस के नवनिर्वाचित नेताओं की बैठक होगी। 

समीकरण 1
कांग्रेस को अगर स्पष्ट बहुमत मिल जाता है, यानी मौजूदा राजनीतिक हालात में स्पष्ट बहुमत यानी 120+ सीटें, तो उसे किसी के समर्थन की जरूरत नहीं होगी। इसके बाद नजर इस बात पर होगी कि कांग्रेस पूर्व सीएम सिद्धारमैया को दोबारा कमान सौंपती है या प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष डीके शिवकुमार को जिम्मेदारी सौंपती है। अगर कांग्रेस दो धड़ों में बंटती दिखाई दी तो उसके सामने विधायकों के टूटने का खतरा होगा।

समीकरण 2
सुबह 9:30 बजे से सुबह 11:15 बजे तक के रुझानों में कांग्रेस 110 सीटों से ऊपर बनी हुई है। अगर वह बहुमत से कुछ सीटें दूर रह जाती है तो उसके पास पहला और आसान विकल्प रहेगा निर्दलीय/अन्य विधायकों का समर्थन। अब तक के रुझानों में ये पांच से सात सीटों पर जीतते नजर आ रहे हैं। इस आंकड़े में जी जनार्दन रेड्डी का कल्याण राज्य प्रगति पक्ष शामिल है, जो एक सीट पर जीतता नजर आ रहा है। 

समीकरण 3
अगर कांग्रेस बहुमत से कुछ दूर रहती है तो एक संभावना यह भी बनती है कि वह मजबूती से सत्ता में बने रहने के लिए निर्दलीय के बजाय सीधे जेडीएस से समर्थन मांगे या जेडीएस उसे समर्थन दे ताकि 70 से ज्यादा सीटों वाली भाजपा को सरकार बनाने की संभावनाओं से रोका जा सके। रुझानों के अब तक के आंकड़ों में कांग्रेस-जेडीएस के साथ आने की संभावना कम दिखाई दे रही है।

समीकरण 4
कांग्रेस 2018 का फॉर्मूला अपनाए। यानी, 2018 की तरह ज्यादा सीटें जीतने के बाद भी मुख्यमंत्री का पद जेडीएस को ऑफर कर दे। ऐसे में एक बार फिर चुनाव नतीजों में तीसरे नंबर पर रहने के बाद भी एचडी कुमारस्वामी राज्य के मुख्यमंत्री बन सकते हैं। ऐसा होता है तो ये तीसरा मौका होगा जब कुमारस्वामी इस तरह से सत्ता में आएंगे। 

क्या रहे थे 2018 में नतीजे?
2018 के नतीजों की बात करें तो कांग्रेस 80 सीटों के साथ दूसरे नंबर पर थी, जबकि जेडीएस को 37 सीटें मिली थीं। दोनों में मिलकर राज्य में सरकार बनाई थी, जबकि 104 सीटों के साथ सबसे बड़ी पार्टी रही भाजपा को विपक्ष में बैठना पड़ा था। हालांकि, 14 महीने बाद ही कांग्रेस और जेडीएस के कुछ विधायकों ने पाला बदल लिया और भाजपा की सरकार बन गई।

What Next In Karnataka: क्या बन रहे हैं चार समीकरण, सबसे बड़ी पार्टी बनने के बाद भी कांग्रेस क्यों चिंता में? Read More »

Pakistan News Live Vedio: IHC ने इमरान को सभी मामलों में दी जमानत, पीएम ने बुलाई कैबिनेट बैठक, इमरजेंसी की सिफारिश….

Pakistan Imran Khan News Live Updates: पाकिस्तान के पूर्व प्रधानमंत्री इमरान खान को इस्लामाबाद हाईकोर्ट से बड़ी राहत मिली है। हाईकोर्ट ने सभी मामलों में खान को जमानत दे दी है। अब उन्हें 17 मई तक किसी भी मामले में गिरफ्तार नहीं किया जा सकता है। इसी बीच पीएम शहबाज शरीफ ने कैबिनेट बैठक बुलाई है। साथ ही शरीफ सरकार के 2-3 मंत्रियों ने देश में इमरजेंसी की सिफारिश की है। इस दौरान पाकिस्तान में काफी सियासी हलचल है।

Pakistan News Live Vedio: IHC ने इमरान को सभी मामलों में दी जमानत, पीएम ने बुलाई कैबिनेट बैठक, इमरजेंसी की सिफारिश…. Read More »

Scroll to Top
Verified by MonsterInsights