Hindustanmailnews

Author name: Hindustanmailnews

संघवी-जैन तो शुरुआत है, अभी तो दो दर्जन भू-माफियाओं पर होगी कार्रवाई..

भारत सरकार ने देश के 100 ऐसे शहर चिह्नित किए हैं, जहां आर्थिक अपराध ज्यादा हैं। इनमें इंदौर भी शामिल है। इन सभी शहरों में प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) को पुलिस, एसटीएफ, ईओडब्ल्यू, लोकायुक्त, आयकर, सेंट्रल एक्साइज, डीजीसीईआई जैसे जांच एजेंसियों के साथ मिलकर घपलेबाजों पर कार्रवाई की जिम्मेदारी दी गई है। इंदौर में सुरेंद्र संघवी और दीपक जैन के खिलाफ जो कार्रवाई चल रही है, वह इसी का हिस्सा है। इस कार्रवाई में गृह निर्माण संस्थाओं की जमीनें हड़पने वाले दो दर्जन से अधिक भू-माफिया ईडी के निशाने पर हैं, जिन पर सालभर कार्रवाई होना है।
सुरेंद्र संघवी और दीपक जैन की जोड़ी ने 2005 से 2023 के बीच तकरीबन दो दर्जन संस्थाओं की जमीनों पर कब्जा जमाया। सदस्यों का हक मारा और दूसरों को करोड़ों रुपए में जमीनें बेच दीं और मोटा माल कमाया। इसका खुलासा अब तक ईडी की जांच में हो चुका है। इसी कड़ी में नवभारत गृह निर्माण, क्लासिक गृह निर्माण, संवादनगर गृह निर्माण, संतोषी माता गृह निर्माण, फेनी गृह निर्माण, कविता गृह निर्माण जैसी कई संस्थाओं की जमीनें इधर-उधर करने वाले रितेश अजमेरा ‘चम्पू’, नीलेश अजमेरा, चिराग शाह, जितेंद्र धवन ‘हेप्पी’, राजीव धवन ‘लकी’, अश्विन मेहता, अरुण डागरिया जैसे ठगों के कारनामों की सूची भी तैयार है।
संघवी, दीपक से लेकर 25 से अधिक संस्थाओं में अपनी दखल रखने वाले रणवीरसिंह छाबड़ा ‘बॉबी’ तक के लिए जमीनों पर कब्जा करते आए खजराना के बब्बू और छब्बू के खिलाफ भी बड़ी कार्रवाई की उम्मीद है।

20 हजार करोड़ से ज्यादा की है जमीन
सुरेंद्र संघवी और दीपक जैन के पास से संस्थाओं की जिन पर कब्जे के कागज मिले हैं, उनकी ही मौजूदा बाजार कीमत 5200 करोड़ से ज्यादा है। ऐसे में यदि सभी संस्थाओं जिन पर चांडाल चौकड़ी का कब्जा है… यदि उनकी जमीनों की बात करें तो उनकी कीमत 20 हजार करोड़ से ज्यादा है।
पटाखे में आग लगी है…गोदाम बाकी है
ईडी अधिकारियों का कहना है कि जब संघवी और जैन के खिलाफ कार्रवाई की थी, तब उम्मीद नहीं थी कि इतनी बड़ी धांधली सामने आएगी। दोनों के घर से जिस तरह से संस्थाओं की जमीन पर कब्जे के दस्तावेज, रजिस्ट्री और एग्रीमेंट मिले हैं, वे चौंकाते हैं। इंदौर में हाउसिंग सोसायटी के नाम पर जो खेल हुआ है या हो रहा है… वह कितना बड़ा है, इसका अंदाजा इन दो लोगों के घर से जब्त दस्तावेजों के आधार पर लगाया जा सकता है, इसीलिए कार्रवाई का दायरा बढ़ेगा और कई नाम सामने आएंगे।

संघवी-जैन तो शुरुआत है, अभी तो दो दर्जन भू-माफियाओं पर होगी कार्रवाई.. Read More »

‘धैर्य रखो, जल्द कुछ अच्छा होगा’: पायलट

जयपुर, एजेंसी। कांग्रेस में गहलोत-पायलट के बीच चल रहे सियासी बवाल के बीच पूर्व उपमुख्यमंत्री सचिन जनसंघर्ष यात्रा निकाल रहे हैं। इसे लेकर सचिन पायलट पर पार्टी आलाकमान का रुख अब नरम नजर आ रहा है। पायलट के बगावती तेवर को देखते हुए पार्टी आलाकमान एक बार फिर सेफ स्ट्रोक खेलते हुए दिखाई दे रहा है। इस दौरान आलाकमान के नेताओं की ओर से लगातार सचिन पायलट से संपर्क कर उनकी नाराजगी को दूर करने का प्रयास चल रहा है, वहीं आलाकमान ने पुराना राग अलापते हुए फिर से पायलट को धैर्य रखने की नसीहत दी है। वसुंधरा सरकार के कार्यकाल में हुए भ्रष्टाचार के मामलों की जांच को लेकर आंदोलन कर रहे पायलट से अब एक के बाद एक नेता संपर्क करने में जुटे हुए हैं। सूत्रों के मुताबिक बताया जा रहा है कि सचिन पायलट से राहुल गांधी और प्रियंका गांधी संपर्क कर चुके हैं, वहीं अब कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ने भी पायलट से संपर्क किया है। माना जा रहा है कि आलाकमान के नेताओं की ओर से पायलट से संपर्क करना कोई बड़ा संकेत हो सकता है।

‘धैर्य रखो, जल्द कुछ अच्छा होगा’: पायलट Read More »

जश्न मनाने की जगह हिंदू बहन-बेटियों को लव जिहाद से बचाएं

अंतर्राष्ट्रीय हिंदू परिषद के संस्थापक अध्यक्ष प्रवीण तोगड़िया ने एक बार फिर ‘द केरला स्टोरी’ और मुस्लिमों की जनसंख्या को लेकर बयान दिया है। तोगड़िया ने कहा- मुझे किसी पार्टी के बारे में कुछ नहीं कहना। देश में हिंदू बहन-बेटियां सुरक्षित नहीं हैं। ‘द केरला स्टोरी’ केवल फिल्म नहीं, हिंदुओं की असुरक्षित बहन-बेटियों का डॉक्यूमेंटेशन है। इस फिल्म का जश्न मनाने की जगह हिंदू बहन-बेटियों को लव जिहाद का शिकार बनने से बचाने की जरूरत है। इसके लिए देश में एंटी लव जिहाद और मुस्लिम जनसंख्या नियंत्रण कानून बनाना जरूरी है।
तोगड़िया ने यह बात सोमवार को इंदौर में कही। वे यहां माई मंगेशकर सभागृह में आयोजित कार्यकर्ता सम्मेलन एवं त्रिशूल दीक्षांत समारोह को संबोधित कर रहे थे। इस दौरान तोगड़िया ने युवाओं को देश और हिंदू रक्षा का संकल्प भी दिलाया।
बजरंग दल पर बैन की
बात चुनावी शिगूफा
तोगड़िया ने कहा- हाल ही में कर्नाटक में बजरंग दल के खिलाफ बैन लगाने की जो बात उठी, वह केवल चुनावी शिगूफा है। कोई बैन नहीं लगाया जाएगा। यह सुझाव पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह की तत्कालीन सरकार में भी आया था। उनकी सरकार ने इसे स्वीकार भी किया था।
प्रवीण तोगड़िया बोले कि आज तक कश्मीर में हिंदुओं को मारकर, भगाकर शरणार्थी शिविरों में रहने को मजबूर किया गया। अब मणिपुर में भी ऐसा ही किया जा रहा है। हालात ऐसे बनाए जा रहे हैं कि हमारी बेटी नुपूर शर्मा आज भी बाहर नहीं निकल पा रही है।
सुरक्षित हिंदू, वीर हिंदू विजेता अभियान शुरू किया
तोगड़िया ने कहा कि देश में कन्हैया का सिर काटने, श्रद्धा के 25 टुकड़े करने जैसी घटनाएं हुई हैं। राम नवमी की शोभायात्रा पर हमले हुए हैं। देश में हिंदू सुरक्षित नहीं हैं, इसलिए अब हमने ‘सुरक्षित हिंदू, वीर हिंदू विजेता अभियान’ शुरू किया है। इस अभियान में हम मिलिट्री ट्रेनिंग दे रहे हैं। इससे युवा आर्मी और पुलिस में भर्ती होंगे। हम एक त्रिशूल देकर वीरता का संदेश पूरे हिंदू युवाओं को दे रहे हैं।

जश्न मनाने की जगह हिंदू बहन-बेटियों को लव जिहाद से बचाएं Read More »

सादगी को अपना सबसे बड़ा आभूषण मानती हैं सुधा मूर्ति..

नई दिल्ली, एजेंसी
सुधा मूर्ति इन्‍फोसिस के संस्‍थापक नारायण मूर्ति की पत्‍नी हैं। वह जानी-मानी लेखिका और परोपकारी भी हैं। ब्रिटेन के प्रधानमंत्री ऋषि सुनक उनके दामाद हैं। सुधा की बेटी अक्षता से सुनक की शादी हुई है। इतना सब कुछ होने के बावजूद वह बेहद सादगी से रहती हैं। उनकी यह सादगी कई लोगों को चौंका तक देती है। कुछ ऐसा ही हुआ जब वह बीते दिनों बेटी और दामाद से मिलने ब्रिटेन गई थीं। एयरपोर्ट पर अधिकारी यह मानने को तैयार नहीं हो रहे थे कि लंदन में उनका पता 10 डाउनिंग स्‍ट्रीट है। यह ब्रिटेन के प्रधानमंत्री का अधिकारिक आवास है। सुधा मूर्ति ने वीजा फॉर्म में इसका जिक्र किया था। हाल में ‘कपिल शर्मा शो’ के दौरान पद्म पुरस्‍कार विजेता ने यह पूरा किस्‍सा सुनाया था।
ऋषि सुनक पिछले साल सितंबर में ब्रिटेन के प्रधानमंत्री बने थे। सुधा मूर्ति की बेटी अक्षता सुनक की पत्‍नी हैं। हालंकि, सुधा पर इसका कोई फर्क नहीं पड़ा है। सादगी को वह अपना सबसे बड़ा आभूषण मानती हैं। उनकी इस सादगी के कारण लोग चौंक जाते हैं। इसी से जुड़ा एक किस्‍सा उन्‍होंने हाल में टीवी शो के दौरान शेयर किया।
सुधा ने बताया कि वह अपनी बेटी से मिलने ब्रिटेन गई थीं। एयरपोर्ट पर इमिग्रेशन आॅफिसर ने उनसे रेजिडेंशियल एड्रेस के बारे में पूछा। उनसे पूछा गया था कि लंदन में वह कहां रहने वाली हैं। सुधा की बड़ी बहन भी उनके साथ थीं। दोनों को लगा कि उन्‍हें 10 डाउनिंग स्‍ट्रीट लिखना चाहिए। सुधा का बेटा भी ब्रिटेन में रहता है, लेकिन उन्‍हें बेटे का पूरा पता नहीं याद था… लिहाजा उन्‍होंने 10 डाउनिंग स्‍ट्रीट लिख दिया।
अधिकारी को नहीं हो रहा था यकीन…
फॉर्म में ब्रिटेन के प्रधानमंत्री के अधिकारिक आवास का पता देखकर एयरपोर्ट पर इमिग्रेशन आॅफिसर ने उन्‍हें घूरकर बड़ी देर तक देखा। फिर वह बोला- क्‍या आप मजाक कर रही हैं! इसके जवाब में सुधा बोलीं- नहीं, सच्‍ची बोलती हूं। इमिग्रेशन आॅफिसर पूरी तरह हक्‍का-बक्‍का था। उसके होश उड़ गए थे। उसे यकीन करना मुश्किल हो रहा था कि उसके सामने सादी-सी साड़ी में खड़ी महिला कोई और नहीं, उनके देश को चलाने वाले पीएम की सास हैं।
हाल में सुधा मूर्ति को पद्मभूषण सम्‍मान से नवाजा गया था। यह देश का तीसरा सर्वोच्‍च नागरिक सम्‍मान है। साहित्‍य और सामाजिक कार्य के लिए उन्‍हें अनेक पुरस्‍कार से नवाजा जा चुका है। वह कई फाउंडेशन स्‍थापित कर चुकी हैं। इनके जरिये गरीब बच्‍चों को स्‍वास्‍थ्‍य और शिक्षा मुहैया कराई जाती है।

सादगी को अपना सबसे बड़ा आभूषण मानती हैं सुधा मूर्ति.. Read More »

IPL 2023: आठ मैच, तीन स्लॉट और सात टीमें रेस में, जानें प्लेऑफ के लिए किसका दावा सबसे मजबूत

आईपीएल 2023 में अब तक 62 मैच खेले जा चुके हैं। अब लीग राउंड के बस आठ मैच ही बाकी हैं। इतने मुकाबले खेले जाने के बावजूद अब तक सिर्फ एक ही टीम प्लेऑफ में अपनी जगह पक्की कर पाई है। डिफेंडिंग चैंपियंस गुजरात टाइटंस ने सोमवार को सनराइजर्स हैदराबाद को शिकस्त देकर प्लेऑफ में जगह पक्की की। वहीं, सनराइजर्स हैदराबाद और दिल्ली कैपिटल्स की टीम टूर्नामेंट से बाहर हो चुकी है। प्लेऑफ के बाकी बचे तीन स्थानों के लिए सात टीमें रेस में हैं। ऐसे में अंतिम-चार में जगह बनाने के लिए लड़ाई रोमांचक हो चली है। अब बाकी बचे आठ मैचों से बाकी तीन टीमों का फैसला होगा। हम आपको सभी टीमों के समीकरण के बारे में बता रहे हैं…

चार में से गुजरात ने एक स्थान पक्का कर लिया है। बाकी तीन स्थानों के लिए सात टीमें- चेन्नई सुपर किंग्स, मुंबई इंडियंस, लखनऊ सुपर जाएंट्स, रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर, कोलकाता नाइट राइडर्स, राजस्थान रॉयल्स और पंजाब किंग्स के बीच जंग है।

गुजरात की टीम प्लेऑफ के लिए क्वालिफाई करने वाली पहली टीम बन गई है। उसने हैदराबाद को हराकर अंतिम-चार में जगह पक्की की। गुजरात के फिलहाल 18 अंक हैं। उसका पहले या दूसरे स्थान पर रहते हुए प्लेऑफ के लिए क्वालिफाई करना पक्का माना जा रहा है। मौजूदा समय में गुजरात के अलावा सिर्फ मुंबई इंडियंस है जो 18 अंक बना सकती है। ऐसे में मुंबई ने पहले दो स्थान पर अपनी जगह पक्की कर ली है। गुजरात का अगला मैच रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर के खिलाफ बेंगलुरु के चिन्नास्वामी स्टेडियम में है।

IPL 2023: आठ मैच, तीन स्लॉट और सात टीमें रेस में, जानें प्लेऑफ के लिए किसका दावा सबसे मजबूत Read More »

Scroll to Top
Verified by MonsterInsights