Hindustanmailnews

Author name: Hindustanmailnews

निशानेबाज अंजुम को अर्जुन, हॉकी कोच सरपाल को द्रोणाचार्य अवॉर्ड

नई दिल्ली, एजेंसी
महिला हॉकी टीम की कप्तान और गोलकीपर सविता की अगुवाई में भारतीय टीम बृहस्पतिवार को आॅस्ट्रेलिया से उसके ही देश में भिड़ेगी। भारतीय टीम एशियाई खेलों की तैयारियों के लिए पांच मैचों की सीरीज खेलने चार दिन पहले ही एडीलेड पहुंच चुकी है।
इस वर्ष 23 सितंबर से होने वाले हांगझोऊ एशियाई खेल भारतीय टीम के लिए महत्वपूर्ण हैं। यहां स्वर्ण जीतने पर पेरिस ओलंपिक का टिकट मिलेगा। भारतीय टीम की विश्व रैंकिंग आठ है और आॅस्ट्रेलिया इस समय विश्व नंबर तीन है। 18, 20 और 21 मई को भारतीय टीम आॅस्ट्रेलिया की मुख्य टीम से खेलेगी, जबकि 25 व 27 मई को उसका सामना आॅस्ट्रेलिया ए से होगा। भारत ने टोक्यो ओलंपिक के क्वार्टर फाइनल में आॅस्ट्रेलिया को 1-0 से हराया था। सविता का कहना है कि टीम यहां रोजाना दिन और दूधिया रोशनी में अभ्यास कर रही है, जिससे टर्फ और यहां के माहौल से अभ्यस्त होने का मौका मिलेगा।

निशानेबाज अंजुम को अर्जुन, हॉकी कोच सरपाल को द्रोणाचार्य अवॉर्ड Read More »

प्लेआॅफ रेस में पिछड़ा पंजाब, अब मुंबई-बेंगलुरु की हार का इंतजार

इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) में टॉप-4 की रेस से बाहर हो चुकी दिल्ली कैपिटल्स (डीसी) ने पंजाब किंग्स (पीबीकेएस) को 15 रन से हराकर उनके प्लेआॅफ में पहुंचने के चांस कम कर दिए। पीबीकेएस को अब टॉप-4 की रेस में बने रहने के लिए राजस्थान के खिलाफ आखिरी मुकाबला जीतना ही होगा, साथ ही उन्हें मुंबई और बेंगलुरु की एक-एक हार की दुआ भी करनी होगी।
टूर्नामेंट में आज टॉप-4 की रेस से बाहर हो चुकी सनराइजर्स हैदराबाद और रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के बीच शाम 7:30 बजे से मुकाबला खेला जाएगा। आरसीबी अगर जीती तो उनके टॉप-4 में फिनिश करने के चांस बने रहेंगे, लेकिन हारने पर टीम की हालत पंजाब की तरह हो जाएगी।
अब भी प्लेआॅफ की 3 जगह बाकी हैं, जिसके लिए 7 टीमों में रेस है। गुजरात क्वालीफाई कर चुकी है, वहीं हैदराबाद और दिल्ली रेस से बाहर हैं। आगे स्टोरी में हम सभी टीमों के पॉइंट्स टेबल की सिचुएशन देखेंगे और जानेंगे कि उन्हें प्लेआॅफ में पहुंचने के लिए कितने मैच जीतने होंगे।
क्वालीफाई करने के लिए
कितने मैच जीतने होंगे?
आईपीएल में पिछले सीजन से 10 टीमें शामिल की गईं, लेकिन एक टीम लीग स्टेज में ज्यादा से ज्यादा 14 मैच ही खेलेगी। ऐसे में टूर्नामेंट के इस स्टेज पर 16 से ज्यादा पॉइंट हासिल करने वाली टीम क्वालीफाई कर जाएगी, वहीं 14 से कम पॉइंट रखने वाली टीम प्लेआॅफ की रेस से बाहर हो जाएगी।
लीग स्टेज के आखिर में एक या 2 टीमें 16 पॉइंट्स के साथ भी प्लेआॅफ में क्वालीफाई करेंगी, लेकिन इसके लिए उन्हें अपना रन रेट बाकी टीमों से बेहतर रखना होगा, क्योंकि टूर्नामेंट में 64 मैचों के बाद अब भी कम से कम 2 टीमें 16 पॉइंट्स और 2 टीमें 17 पॉइंट्स के साथ लीग स्टेज फिनिश कर सकती हैं। ऐसे में टॉप-4 में बने रहने के लिए टीमों को रन रेट मेंटेन करना भी बेहद जरूरी है।
दिल्ली ने पंजाब को बैकफुट पर धकेला
धर्मशाला में पंजाब के खिलाफ 15 रन की जीत से दिल्ली के टॉप-4 में पहुंचने के चांस तो नहीं लौटे, लेकिन टीम ने पीबीकेएस की मुश्किलें बढ़ा दीं। दिल्ली इस वक्त 13 मैचों में 5 जीत और 8 हार के बाद 10 अंकों के साथ पॉइंट्स टेबल में 9वें नंबर पर है। टीम का आखिरी मैच चेन्नई सुपर किंग्स के खिलाफ बाकी है।
20 मई को दिल्ली में ही सीएसके के खिलाफ जीतने पर टीम के 12 पॉइंट्स होंगे, लेकिन टीम चेन्नई की मुश्किलें बढ़ा देगी। चेन्नई इस वक्त 13 मैचों में 15 पॉइंट्स के साथ नंबर-2 पर है। उन्हें प्लेआॅफ में पहुंचने के लिए आखिरी मुकाबले में किसी भी हाल में जीत चाहिए। ऐसे में अगर दिल्ली हारी तो चेन्नई प्लेआॅफ के लिए क्वालीफाई कर जाएगी। चेन्नई सुपर किंग्स और लखनऊ सुपरजायंट्स इस वक्त 13 मैचों में 15 पॉइंट्स के साथ पॉइंट्स टेबल में दूसरे और तीसरे नंबर पर है। दोनों की हालत एक जैसी ही है। चेन्नई का आखिरी मुकाबला दिल्ली और लखनऊ का आखिरी मुकाबला कोलकाता के खिलाफ होगा। दोनों टीमें अगर अपना आखिरी मैच जीत गई तो प्लेआॅफ में क्वालीफाई कर जाएगी, वहीं हारने पर दोनों टीमों को बाकी मैचों के नतीजों पर निर्भर रहना होगा।

प्लेआॅफ रेस में पिछड़ा पंजाब, अब मुंबई-बेंगलुरु की हार का इंतजार Read More »

The Kerala Story पर सुप्रीम कोर्ट से ममता सरकार को झटका, फिल्म से बैन हटाया

The Kerala Story Film News: ‘द केरला स्टोरी’ पर सुप्रीम कोर्ट से पश्चिम बंगाल की ममता सरकार को झटका लगा है। कोर्ट ने फिल्म बैन के आदेश पर रोक लगा दी है।

फिल्म ‘द केरला स्टोरी’ विवादों के साथ-साथ अपनी कहानी को लेकर जबरदस्त चर्चाओं में है। ऐसे में कई राज्यों में इस फिल्म के रिलीज होने पर बैन लगा दिया है, जिसमें से एक पश्चिम बंगाल सरकार भी है। जिसके बाद अब सुप्रीम कोर्ट से ममता सरकार को बड़ा झटका लगा है।

सुप्रीम कोर्ट ने पश्चिम बंगाल सरकार के 8 मई के उस आदेश पर रोक लगाई है, जिसमें ममता सरकार ने फिल्म ‘द केरला स्टोरी’ को सिनेमाघरों में रिलीज होने पर प्रतिबंध लगाया था। सुप्रीम कोर्ट से गुरुवार को पश्चिम बंगाल में लगाए गए फिल्म पर बैन को हटा दिया है। अपने आदेश में सीजेआई ने कहा कि पश्चिम बंगाल के फिल्म पर बैन लगाने के फैसले पर रोक लगाएंगे। मुख्य न्यायाधीश डीवाई चंद्रचूड़ ने कहा कि पश्चिम बंगाल का प्रतिबंध तर्कसंगत नहीं है। पश्चिम बंगाल के अतिरिक्त सचिव के आदेश पर रोक रहेगी। ऐसे में पश्चिम बंगाल में सरकार की तरफ से लगाए गए फिल्म पर लगे बैन को हटा दिया है। सिनेमाघरों में हो सुरक्षा इसके अलावा सुप्रीम कोर्ट ने तमिलनाडु के इस आश्वासन को रिकॉर्ड में लिया कि फिल्म ‘द केरल स्टोरी’ पर कोई प्रत्यक्ष या अप्रत्यक्ष प्रतिबंध नहीं है। साथ ही सुप्रीम कोर्ट ने निर्देश दिया कि हर सिनेमा हॉल में पर्याप्त सुरक्षा प्रदान की जानी चाहिए और फिल्म देखने वालों की सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए जरूरी व्यवस्था की जाएगी। वहीं सुनवाई के दौरान सुप्रीम कोर्ट ने ‘द केरल स्टोरी’ के निर्माताओं को फिल्म में बताई गई अप्रमाणित संख्या ‘32,000’ के बारे में उचित डिस्क्लेमर देने का भी निर्देश दिया है। कोर्ट ने कहा कि फिल्म में उचित डिस्क्लेमर होना चाहिए।

फिल्म निर्माताओं की ओर से पेश सीनियर एडवोकेट हरीश साल्वे ने कहा कि, “डिस्क्लेमर- इस सुझाव का समर्थन करने के लिए कोई प्रामाणिक डेटा नहीं है कि कंवर्जन का आंकड़ा 32,000 या कोई अन्य स्थापित आंकड़ा है। उन्होंने कहा कि फिल्म इस मुद्दे के काल्पनिक वर्जन का प्रतिनिधित्व करती है” जोड़ा जाएगा।

The Kerala Story पर सुप्रीम कोर्ट से ममता सरकार को झटका, फिल्म से बैन हटाया Read More »

इंदौर में मेट्रो रेल प्रोजेक्ट ने रफ्तार पकड़ी…

पटरियां बिछाने के काम का विधि-विधान के साथ……..

शहर में मेटो ट्रेन दौड़ाने के काम ने अब रफ्तार पकड़ ली है। पटरियां बिछाने का काम शुरू हो गया है। पहले चरण में सुपर प्रायोरिटी कॉरिडोर पर करीब 6 किलोमीटर ट्रेक पर पटरियां बिछाई जा रही हैं। इसके लिए एडवांस तकनीक अपनाई जा रही है। जुलाई तक काम पूरा हो जाएगा।
इंदौर में मेट्रो ट्रेन दौड़ाने के लिए सितंबर माह में ट्रॉयल रन का टारगेट रखा गया है। इसी को ध्यान में रखते हुए मेट्रो रेल प्रोजेक्ट पर काम अब तेजी शुरू हो गया है। बुधवार को सांसद शंकर लालवानी ने विधि-विधान के साथ इस काम का श्रीगणेश किया। जमीन से करीब 40 फीट ऊपर बने वायडक्ट में पटरियां बिछाने का काम शुरू हुआ है। क्रेन की सहायता से पटरियों को पहले ऊपर ले जाया जाता है और एक विशेष वेल्डिंग मशीन से इन्हें आपस में वेल्ड किया जाता है।
सांसद शंकर लालवानी ने बताया कि मेट्रो का काम बेहद तेजी से चल रहा है और पटरियां बिछाने की शुरूआत हो गई है। मेट्रो की इन पटरियों को जोड़ने के लिए अत्याधुनिक तकनीक का उपयोग किया जा रहा है एवं यह रेलवे लाइन से काफी अलग तकनीक पर बिछाई जा रही है।

सांसद लालवानी करीब 40 फीट ऊपर बने ट्रैक पर क्रेन में बैठकर पहुंचे और मेट्रो के अधिकारियों से इसकी पूरी कार्यप्रणाली को विस्तृत रूप से समझा। इस अवसर पर इंदौर मेट्रो के महाप्रबंधक अजय कुमार, अतिरिक्त महाप्रबंधक अनिल जोशी, एमपीएमआरसीएल के वरिष्ठ अधिकारी, जनरल कंसल्टेंट एवं मेट्रो निर्माण में जुटी अलग-अलग कंपनियों के प्रतिनिधि उपस्थित थे।

इंदौर में मेट्रो रेल प्रोजेक्ट ने रफ्तार पकड़ी… Read More »

नर्मदा होगी निर्मल, नदी में मिलने वाले सीवरेज जल्द बंद होंगे

विधानसभा चुनाव नजदीक होने के चलते प्रदेश सरकार के सभी विभाग अलर्ट मोड में नजर आ रहे हैं। सीएम की लंबित घोषणाएं और कैबिनेट से मंजूर प्रस्तावों को अमलीजामा पहनाने की तैयारी शुरू कर दी गई है। इसी कड़ी में आयुक्त नगरीय प्रशासन एवं विकास और मप्र अर्बन डेवलपमेंट कम्पनी के प्रबंध संचालक भरत यादव ने नर्मदा नदी के किनारे बसे मंडलेश्वर, ओंकारेश्वर, नेमावर, चित्रकूट, डिण्डोरी, अमरकंटक और महेश्वर सहित भैरूंदा सीवरेज परियोजना की समीक्षा की।
यादव ने कहा कि नर्मदा नदी के किनारे बसे नगरों में मलजल का उचित प्रबंधन विभाग की प्राथमिकता है। प्रबंध संचालक यादव ने अधिकारियों और संविदाकारों को निर्देशित किया कि साइट पर श्रमिकों की पर्याप्त उपलब्धता रखें। निर्माण घटकों के अनुसार श्रमिकों की तैनाती करें, आवश्यकता पड़ने पर नाइट शिफ्ट में भी काम करवायें। यादव ने कार्य मे गति लाने और तय समय-सीमा में कार्य पूर्ण करने के लिए भी निर्देशित किया। उन्होंने कहा कि समस्त परियोजनाओं की 15 दिवस उपरांत पुन: समीक्षा की जायेगी। समीक्षा बैठक में प्रमुख अभियंता दीपक रत्नावत, उप परियोजना संचालक तकनीकी पी.सी जैन मौजूद रहे। संविदाकार के प्रतिनिधि और संबंधित इकाईयों के परियोजना प्रबंधक वर्चुअल जुड़े रहे।

विश्व बैंक की सहायता से निर्माण
उल्लेखनीय है कि मंडलेश्वर, ओंकारेश्वर, नेमावर, चित्रकूट, डिण्डोरी और अमरकंटक में विशेष निधि के माध्यम से एवं महेश्वर और भैरूंदा में विश्व बैंक की सहायता से सीवरेज परियोजना पर मप्र अर्बन डेवलपमेंट कम्पनी द्वारा कार्य किया जा रहा है।

नर्मदा होगी निर्मल, नदी में मिलने वाले सीवरेज जल्द बंद होंगे Read More »

Scroll to Top
Verified by MonsterInsights