Hindustanmailnews

Author name: Hindustanmailnews

मुरैना में लगेगा देश का पहला सोलर पॉवर स्टोरेज प्लांट

.हिन्दुस्तान मेल, मुरैना………………मुरैना में जल्द ही देश का पहला सोलर पॉवर स्टोरेज प्लांट लगने जा रहा है। माना जा रहा है कि अगले साल तक इस प्रोजेक्ट- मुरैना-1 पर काम शुरू हो जाएगा और साल 2027 तक यह प्लांट काम करना शुरू कर देगा। अपनी तरह का यह पहला सोलर पावर प्लांट होगा जहां इलेक्ट्रिसिटी को स्टोर करके रात में भी पावर सप्लाई की जा सकेगी।
मुरैना में करीब तीन हजार हेक्टेयर जमीन पर बनने वाले 600 मेगावॉट क्षमता के इस प्लांट की लागत करीब 3500 करोड़ रुपए रहेगी। खास बात यह है कि आमतौर पर सोलर पावर प्लांट दिन के समय बिजली देते हैं लेकिन सूरज ढलने के बाद सप्लाई की समस्या आती है। लेकिन यह समस्या इस प्लांट में नहीं आएगी क्योंकि यहां दिन में सूरज की गर्मी से बनी बिजली स्टोर कर ली जाएगी और रात के समय जरूरत पड़ने पर यहां से बिजली दी जा सकेगी।
उत्तर प्रदेश का भी फायदा
इस प्लांट को बनाने के बाद कोशिश यह रहेगी कि एमपी और यूपी यहां से 6-6 महीने के पीरियड में बिजली खरीद सकेंगे। इससे खासतौर पर किसानों की मदद होगी। रबी की फसलों के दौरान रात के समय किसानों को बिजली की जरूरत होती है जिसे यहां से पूरा किया जा सकेगा। वर्तमान में राज्य सरकार रबी फसलों के लिए जो बिजली लेती हैं वह महंगी दरों पर खरीदी जाती है। लेकिन इस प्लांट से सरकार को बिजली 4-5 रुपए प्रति यूनिट की दर पर मिल सकेगी।

मुरैना में लगेगा देश का पहला सोलर पॉवर स्टोरेज प्लांट Read More »

…तो लाहौर नहीं लखनऊ तक होता पाकिस्तान

नई दिल्ली…..राज्यसभा के पूर्व सांसद मोहम्मद अदीब ने एक ऐसा बयान दे दिया है, जिससे हंगामा शुरू हो गया है। दरअसल, देश की राजधानी दिल्ली में मुस्लिम बुद्धिजीवियों का जमावड़ा बैठा था। इसमें तमाम आलिम और फाजिÞल बैठे थे। बड़े बड़े मौलाना इकराम शिरकत कर रहे थे। आॅल इंडिया मुस्लिम पर्सनल लॉ बोर्ड के सदर समेत दूसरे पदाधिकारी मौजूद थे। मजलिस थी वक्फ संशोधन बिल के विरोध में। यहां तकरीरें हो रहीं थी और ये डर दिखाया जा रहा था कि वक्फ बिल से मुसलमानों की जायदादें छिन जाएंगी। इसी तकरीर में राज्यसभा के पूर्व सांसद मोहम्मद अदीब ने इतिहास का हवाला दे दिया। मोहम्मद अदीब ने कहा ये मुसलमानों का एहसान है कि पाकिस्तान का बॉर्डर लाहौर तक ही रह गया, नहीं तो ये लखनऊ तक होता। अब उनके इस बयान पर हंगामा शुरू हो गया है।
कई नेता थे मंच पर मौजूद- देश की राजधानी दिल्ली में जहां ये बात कही जा रही थी, वहां मंच पर इस कॉन्फ्रेंस में आॅल इंडिया मुस्लिम पर्सनल लॉ बोर्ड के सदर खालिद सैफुल्लाह रहमानी के साथ जनरल सेक्रेट्री फजलुर्रहीम मुजद्दिदी भी थे। हजरत मौलाना अबु तालिब रहमानी, कांग्रेस के नेता और राज्यसभा सांसद इमरान प्रतापगढ़ी थे।

…तो लाहौर नहीं लखनऊ तक होता पाकिस्तान Read More »

डायरेक्टर राम गोपाल वर्मा के खिलाफ केस दर्ज….

आंध्र प्रदेश के प्रकाशम जिले में फिल्म निर्माता राम गोपाल वर्मा के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है। राम गोपाल वर्मा पर आंध्रप्रदेश के मुख्यमंत्री एन चंद्रबाबू नायडू और उपमुख्यमंत्री पवन कल्याण की कथित तौर पर छेड़छाड़ की गई तस्वीरों को सोशल मीडिया पर शेयर करने का आरोप लगा है।
प्रकाशम जिले के पुलिस अधीक्षक एआर दामोदर ने बताया कि राम गोपाल वर्मा पर सीएम एन चंद्रबाबू नायडू, डिप्टी सीएम पवन कल्याण और उनके परिवार के सदस्यों की तस्वीरों के साथ आपत्तिजनक तरीके से छेड़छाड़ करने के आरोप में राम गोपाल वर्मा के खिलाफ मड्डीपाडु पुलिस थाना (प्रकाशम जिला) में मामला दर्ज किया है। वर्मा के खिलाफ शिकायत 45 साल के रामलिंगम नाम के व्यक्ति ने रविवार रात को की है।

डायरेक्टर राम गोपाल वर्मा के खिलाफ केस दर्ज…. Read More »

देहरादून में भीषण हादसा : इनोवा के उड़े परखच्चे, 6 लोगों की मौत

उत्तराखंड की राजधानी देहरादून में भीषण सड़क हादसा हो गया, जिसमें छह लोगों की मौत हो गई। इस हादसे में जान गंवाने वालों में तीन लड़के और तीन लड़कियां हैं। एक लड़के की हालत नाजुक है। ये एक्सीडेंट इतना भीषण था कि हादसे का शिकार हुई कार पूरी तरह चकनाचूर हो गई।
जानकारी के मुताबिक, ये हादसा सोमवार देर रात करीब दो बजे देहरादून के ओएनजीसी चौराहे के पास हुआ। यहां कार में एकसाथ सात लड़के और लड़कियां घूमने निकले थे, जिनमें से तीन लड़के और तीन लड़कियों की मौत हो गई। कार में सवार सभी लोगों की उम्र 25 साल से कम है। जिन लड़कियों की मौत हुई उनमें गुनीत, नव्या गोयल, कामाक्षी सिंघल (20) शामिल है। ये तीनों ही लड़कियां देहरादून की रहने वाली थीं। जिन लड़कों की मौत हुई उनकी पहचान कुणाल कुकरेजा, अतुल अग्रवाल और ऋषभ जैन है।

देहरादून में भीषण हादसा : इनोवा के उड़े परखच्चे, 6 लोगों की मौत Read More »

यूपी उपचुनाव: कांग्रेस के गढ़ से सपा का नया पोस्टर, निशाने पर बीजेपी; ‘अखिलेश का फियर… भाजपा का अंत नियर’

मणिपुर में हिंसा का दौर थमने का नाम नहीं ले रहा है। सोमवार देर रात राज्य के जिरीबाम जिले में कुकी उग्रवादियों ने सीआरपीएफ के कैंप पर हमला किया, जिसमें कम से कम 11 कुकी उग्रवादियों को जवाबी कार्रवाई में मार गिराया गया। इस मुठभेड़ में सीआरपीएफ का एक जवान गंभीर रूप से घायल हुआ, जिसका इलाज जारी है। मणिपुर में जारी इस हिंसा के दौरान कई हथियार भी बरामद किए गए हैं।
उग्रवादियों ने इससे पहले बोरोबेकरा पुलिस स्टेशन पर हमला किया, जिसके जवाब में पुलिस ने भी जवाबी कार्रवाई की। इसके अलावा, जकुराधोर में मैतेई समुदाय के तीन-चार खाली पड़े घरों को उग्रवादियों ने आग के हवाले कर दिया, जिससे समुदाय में डर का माहौल है। राज्य में कुकी और मैतेई समुदाय के बीच जारी तनाव और हिंसा के कारण स्थिति लगातार बिगड़ती जा रही है। राज्य में बढ़ते तनाव के बीच कुकी-जो परिषद ने मंगलवार को सुबह 5 बजे से शाम 6 बजे तक पहाड़ी क्षेत्रों में पूर्ण बंद का आह्वान किया है। इस बंद का उद्देश्य कुकी समुदाय पर हो रहे हमलों का विरोध करना और अपने समुदाय के अधिकारों की सुरक्षा के लिए जागरूकता फैलाना है।

यूपी उपचुनाव: कांग्रेस के गढ़ से सपा का नया पोस्टर, निशाने पर बीजेपी; ‘अखिलेश का फियर… भाजपा का अंत नियर’ Read More »

Scroll to Top
Verified by MonsterInsights