Hindustanmailnews

Author name: Hindustanmailnews

आज से प्रतिदिन ‘चुनाव चौपाल’

मध्यप्रदेश में गर्मी को भले ही हर दिन बारिश ठंडा कर रही हो, लेकिन चुनावी सरगर्मी तेज होती जा रही है। भाजपा, कांग्रेस और आप ये तीन पार्टियां ही फिलहाल मैदान में हैं, लेकिन बयानों की मिसाइलें छोड़ने में कोई कमजोर नहीं है। ‘हिंदुस्तान मेल’ आज से ‘चुनाव चौपाल’ शुरू कर रहा है। पेज 8 पर विभिन्न दलों की चुनावी हलचल, नेताओं के बयान के साथ अंदर की खबरें भी पढ़ सकेंगे।

आज से प्रतिदिन ‘चुनाव चौपाल’ Read More »

रातभर जागकर इस युवा नेबनाई पीएम की पेंटिंग………

मैं मोदी भक्त नुर्शीद अली हूं, मेरा दिल चीरकर देखो…

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जब तीन देशों का दौरा पूरा कर दिल्ली के पालम एयरपोर्ट पर उतरे तो उनके स्वागत के लिए बड़ी संख्या में बीजेपी के कार्यकर्ता और समर्थक जुटे हुए थे।
पीएम मोदी के आने की खबर मिलने के बाद आधी रात से ही समर्थकों का जमावड़ा लगना शुरू हो गया था। इनमें एक खास समर्थक भी था, जो पीएम मोदी से मिलने के लिए 9 साल से इंतजार कर रहा है। खुद को मोदी भक्त बताने वाले इस समर्थक का नाम नुर्शीद अली है। उसने रातभर जागकर पीएम मोदी की पेंटिंग बनाई, जिसे लेकर पहुंचा था। नुर्शीद अली ने बताया कि जैसे मुझे पता चला कि पीएम मोदी यहां लैंड करने वाले हैं तो मैंने रातभर जागकर उनकी ये पेंटिंग बनाई। अली ने बताया कि उन्होंने रात 10 बजे पेंटिंग बनानी शुरू की और दो बजे जाकर पूरी हुई। इसके बाद वह पेंटिंग हाथ में लेकर तीन बजे से ही पीएम मोदी की झलक पाने के लिए एयरपोर्ट पर खड़े हैं।
9 साल से कर रहा इंतजार
जब नुर्शीद से पूछा गया कि नींद नहीं आई तो उनका जवाब था कि पीएम मोदी के लिए नींद नहीं आती। मैं 9 साल से पीएम मोदी से मिलने का इंतजार कर रहा हूं। नुर्शीद ने अपना नाम मोदी भक्त नुर्शीद अली बताया और कहा कि मां-बाप से पहले पीएम मोदी का नाम लगाता हूं। उन्होंने मेरे देश का नाम रोशन किया है। मेरे लिए दीन (धर्म) से बढ़कर देश है।

रातभर जागकर इस युवा नेबनाई पीएम की पेंटिंग……… Read More »

नई संसद का उद्घाटन राष्ट्रपति को करना चाहिए तो छत्तीसगढ़ विधानसभा का उद्घाटन राज्यपाल को करना चाहिए था…

सोनिया गांधी और राहुल गांधी ने छत्तीसगढ़ के नए विधानसभा भवन की नींव रखी थी। उन्होंने ऐसा किस अधिकार के तहत किया। उनके पास छत्तीसगढ़ राज्य में कोई संवैधानिक पद नहीं है। कांग्रेस के नेताओं ने उस कार्यक्रम का बहिष्कार क्यों नहीं किया?

पूर्व प्रधानमंत्री जवाहरलाल नेहरू ने कर्नाटक विधानसभा की नींव रखी थी। कर्नाटक के राज्यपाल ने इसका उद्घाटन क्यों नहीं किया?
पूर्व पीएम इंदिरा गांधी ने 1981 में महाराष्ट्र विधान भवन का उद्घाटन किया था। उन्होंने उस कार्यक्रम का बहिष्कार क्यों नहीं किया?
पूर्व पीएम राजीव गांधी ने 1987 में संसद पुस्तकालय भवन की नींव रखी थी। उस कार्यक्रम का किसी ने बहिष्कार नहीं किया… ऐसा क्यों?
पूर्व प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी ने 24 अक्टूबर, 1975 को संसदीय सौध का उद्घाटन किया था, लेकिन किसी ने बहिष्कार नहीं किया?

पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह ने सोनिया गांधी के साथ मणिपुर के नए विधानसभा परिसर का उद्घाटन किया था। सोनिया गांधी ने किस हैसियत से मणिपुर के नए विधानसभा परिसर का उद्घाटन किया? क्या वह राष्ट्रपति थीं? या मणिपुर की मुख्यमंत्री या राज्यपाल?

नई संसद का उद्घाटन राष्ट्रपति को करना चाहिए तो छत्तीसगढ़ विधानसभा का उद्घाटन राज्यपाल को करना चाहिए था… Read More »

नीति परायण का सेंगोल

ऐतिहासिक दस्तावेजों के मुताबिक भारत के अंतिम वायसराय लॉर्ड माउंटबेटन ने नेहरू को पीएम बनने से कुछ ही दिनों पहले पूछा कि आप देश की आजादी को किसी खास तरह के प्रतीक के जरिए सेलिब्रेट करना चाहते हैं तो बताएं। नेहरू भारत के जाने-माने स्वतंत्रता सेनानी सी. राजगोपालाचारी के पास गए। राजगोपालाचारी मद्रास के सीएम रह चुके थे, उन्हें परंपराओं की पहचान थी। उन्होंने नेहरू को राजदंड भेंट करने वाली तमिल परम्परा के बारे में बताया। इसमें राज्य का महायाजक (राजगुरु) नए राजा को सत्ता ग्रहण करने पर एक राजदंड भेंट करता है। परंपरा के अनुसार यह राजगुरु, थिरुवदुथुरै अधीनम मठ का होता है। राजगोपालाचारी ने सुझाव दिया कि आपके पीएम बनने के बाद माउंटबेटन आपको यह राजदंड स्वतंत्रता और सत्ता हस्तांतरण के प्रतीक के रूप में दे सकते हैं। नेहरू राजी हो गए और लगे हाथ राजगोपालाचारी को इसकी व्यवस्था करने की जिम्मेदारी भी दे दी।

पीएम मोदी को ही क्यों दिया जा रहा है राजदंड?

इस सेरेमनी के बाद ये राजदंड इलाहाबाद संग्रहालय में रख दिया गया। 1978 में कांची मठ के ‘महा पेरियवा’ (वरिष्ठ ज्ञाता) ने इस घटना को एक शिष्य को बताया, जिसने बाद में इसे प्रकाशित किया था। कहानी को तमिल मीडिया ने वरीयता दी और जीवित रखा। यह पिछले साल तमिलनाडु में आजादी के अमृत महोत्सव के अवसर पर एक बार फिर सामने आई। पीएम मोदी भी इससे प्रभावित हुए। उन्होंने इसकी गहन जांच के आदेश दिए। इसके बाद तय किया गया कि इसे नई संसद में स्पीकर की कुर्सी के पास रखा जाएगा। नई संसद के उद्घाटन के मौके पर इसे पूरे विधिविधान से पीएम मोदी को सौंपा जाएगा। सेंगोल की नई वेबसाइट के मुताबिक 15 अगस्त, 1947 की भावना को दोहराते हुए वही समारोह 28 मई, 2023 को नई दिल्ली में संसद परिसर में दोहराया जाएगा। दिल्ली में इस अवसर पर तमिलनाडु के कई आधीनमों के प्रणेता उपस्थित रहेंगे। वे अनुष्ठान में हिस्सा लेंगे और कोलारु पदिगम गाएंगे। सेंगोल को गंगा जल से शुद्ध किया जाएगा, जैसा कि पहले किया गया था। इसे एक पवित्र प्रतीक के रूप में प्रधानमंत्री को सौंपा जाएगा।

ज्वेलर्स का दावा- पं. नेहरू को दिया गया सेंगोल हमारे परिवार ने बनाया
चेन्नई में एक ब्रांड है वुम्मिदी बंगारू ज्वेलर्स। यह ब्रांड वुम्मिदी परिवार का है, जिसकी 5वीं पीढ़ी आज इस बिजनेस में है। इनके पुरखे वेल्लोर के एक गांव में आभूषण बनाते थे। कंपनी की वेबसाइट पर दावा किया गया है कि माउंटबेटन ने जो सेंगोल नेहरू को सौंपा था, उसे इनके पुरखों ने बनाया था।

नीति परायण का सेंगोल Read More »

MPBSE 10th, 12th Result 2023 Out LIVE: इस Direct Link पर चेक करें एमपी बोर्ड 10वीं-12वीं का रिजल्‍ट…….

MPBSE MP Board 10th, 12th Result Live Updates: मध्य प्रदेश बोर्ड ऑफ सेकेण्‍डरी एजुकेशन (MPBSE) ने आज 10वीं और 12वीं बोर्ड रिजल्‍ट की घोषणा कर दी गई है. जानकारी के अनुसार, रिजल्‍ट की घोषणा दोपहर 12:30 बजे की गई. स्‍टूडेंट्स को अपने रोल नंबर की मदद से अपना रिजल्‍ट चेक करना होगा. इस वर्ष mpbse.nic.in, mpresults.nic.in, madhyapradesh.shiksha and mpbse.mponline.gov.in पर ही रिजल्‍ट होस्‍ट किए जा रहे हैं….

MPBSE MP Board 10th, 12th Result 2023 LIVE: एमपी बोर्ड10वीं और 12वीं का रिजल्ट जारी कर दिया गया है. मध्य प्रदेश बोर्ड ऑफ सेकेण्‍डरी एजुकेशन (MPBSE) ने आज 25 मई को दोपहर 12:30 बजे बोर्ड रिजल्‍ट की घोषणा की. स्‍टूडेंट्स को अपने रोल नंबर की मदद से अपना रिजल्‍ट चेक कर सकते हैं. बता दें कि स्‍टूडेंट्स की सहूलियत के लिए इस वर्ष mpbse.nic.in, mpresults.nic.in, madhyapradesh.shiksha and mpbse.mponline.gov.in पर ही रिजल्‍ट होस्‍ट किए जा रहे हैं….

अपना रिजल्‍ट पाने के लिए कैंडिडेट्स को बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं. इसके बाद होमपेज पर दिख रहे एमपी बोर्ड इंटरमीडिएट रिजल्‍ट के लिंक पर क्लिक करें. अब नये पेज पर अपना रोल नंबर दर्ज कर सब्मिट करें. रिजल्‍ट स्‍क्रीन पर आ जाएगा, इसे डाउनलोड भी करें. स्‍टूडेंट्स अपने मार्कशीट का एक प्रिंट आउट भी जरूर ले लें…….

MPBSE 10th, 12th Result 2023 Out LIVE: इस Direct Link पर चेक करें एमपी बोर्ड 10वीं-12वीं का रिजल्‍ट……. Read More »

Scroll to Top
Verified by MonsterInsights