Hindustanmailnews

Author name: Hindustanmailnews

तपती धूप में सड़कों पर उतरे कलेक्टर आशीष सिंह

हिन्दुस्तान मेल, भोपाल
राजधानी में आज फिर तपती धूप में सड़कों पर नजर आए और कलेक्टर आशीष सिंह। कलेक्टर सिंह ने सड़कों पर घूम कर जहां सफाई व्यवस्था का जायजा लिया, वहीं अफसरों को निर्देश भी दिए। कलेक्टर आशीष सिंह ने आज सुबह से भोपाल नगर निगम क्षेत्र की सफाई व्यवस्था का निरीक्षण किया, नगर निगम आयुक्त के वीएस चौधरी कोल्सानी के साथ कॉलोनियों की सफाई व्यवस्था का भी अवलोकन किया।

तपती धूप में सड़कों पर उतरे कलेक्टर आशीष सिंह Read More »

ओमिक्रॉन के एक्सबीबी वैरिएंट से जून में आएगा पीक

बीजिंग, एजेंसी
चीन में कोरोना की नई लहर आ गई है। कोरोना के एक्सबीबी वैरिएंट से बचने के लिए चीन तेजी से वैक्सीन बनाने में जुट गया है। नई लहर के चलते जून के अंत तक चीन में हर हफ्ते कोरोना के साढ़े 6 करोड़ से ज्यादा मामले सामने आ सकते हैं। ग्वांगडोंग प्रांत के ग्वांगझू में चल रही 2023 ग्रेटर बे एरिया साइंस फोरम में चीन के टॉप रेस्पिरेटरी एक्‍सपर्ट झोंग नानशान ने ये दावा किया है।
चीन इस वैरिएंट से निबटने के लिए 2 नई वैक्सीन पर काम कर रहा है। नानशान ने बताया कि एक्सबीबी ओमिक्रॉन का ही एक वैरिएंट है। एक्सपर्ट्स को पहले ही अप्रैल के अंत और मई की शुरुआत में कोरोना की एक छोटी लहर आने की आशंका थी। अनुमान के मुताबिक, मई के अंत तक चीन में इस वैरिएंट की वजह से हर हफ्ते करीब 4 करोड़ केस आएंगे। इसके बाद जून में केस पीक पर होंगे। 2020 में जब कोरोना पीक पर था, तब चीन के राष्ट्रपति शी जिनपिंग ने मिलिट्री अस्पताल और लैब का दौरा करके वैक्सीन की प्रोग्रेस रिपोर्ट ली थी।

पिछली लहर से ज्यादा खतरनाक होगी नई वेव
चीन ने करीब 6 महीने पहले जीरो कोविड पॉलिसी हटा दी थी। चाइना सेंटर फॉर डिजीज कंट्रोल एंड प्रिवेंशन के मुताबिक, एक्सबीबी म्यूटेंट की संक्रमण दर फरवरी में 0.2 प्रतिशत से बढ़कर अप्रैल के अंत में 74.4 प्रतिशत और फिर मई की शुरुआत में 83.6 प्रतिशत हो गई है। नानशान ने कहा- कोरोना की ये नई लहर पिछले साल के अंत में आई लहर से ज्यादा खतरनाक और तेजी से संक्रमण फैलाने वाली होगी। इसे देखते हुए ही सरकार ने 2 नई वैक्सीन को मंजूरी दे दी है। ये जल्द ही बाजार में उपलब्ध होंगी। इसके अलावा 3-4 और वैक्सीन की टेस्टिंग जारी है।
एक्सबीबी वैरिएंट के हिसाब से बूस्टर वैक्सीन बनाने की सलाह
एक्सपर्ट के मुताबिक, चीन ज्यादा असरदार टीके बनाने में दूसरे देशों से आगे चल रहा है, वहीं डब्ल्यूएचओ के एक एडवाइजरी ग्रुप ने सभी देशों को कोरोना की बूस्टर वैक्सीन एक्सबीबी वैरिएंट के हिसाब से तैयार करने की सलाह दी है। डब्ल्यूएचओ ने कहा- नई वैक्सीन को इस हिसाब से बनाया जाना चाहिए कि वो एक्सबीबी 1.5 और एक्सबीबी। 1.16 वैरिएंट के मुकाबले के लिए एंटीबॉडीज बना सके।

ओमिक्रॉन के एक्सबीबी वैरिएंट से जून में आएगा पीक Read More »

आज से प्रतिदिन ‘चुनाव चौपाल’

मध्यप्रदेश में गर्मी को भले ही हर दिन बारिश ठंडा कर रही हो, लेकिन चुनावी सरगर्मी तेज होती जा रही है। भाजपा, कांग्रेस और आप ये तीन पार्टियां ही फिलहाल मैदान में हैं, लेकिन बयानों की मिसाइलें छोड़ने में कोई कमजोर नहीं है। ‘हिंदुस्तान मेल’ आज से ‘चुनाव चौपाल’ शुरू कर रहा है। पेज 8 पर विभिन्न दलों की चुनावी हलचल, नेताओं के बयान के साथ अंदर की खबरें भी पढ़ सकेंगे।

आज से प्रतिदिन ‘चुनाव चौपाल’ Read More »

रातभर जागकर इस युवा नेबनाई पीएम की पेंटिंग………

मैं मोदी भक्त नुर्शीद अली हूं, मेरा दिल चीरकर देखो…

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जब तीन देशों का दौरा पूरा कर दिल्ली के पालम एयरपोर्ट पर उतरे तो उनके स्वागत के लिए बड़ी संख्या में बीजेपी के कार्यकर्ता और समर्थक जुटे हुए थे।
पीएम मोदी के आने की खबर मिलने के बाद आधी रात से ही समर्थकों का जमावड़ा लगना शुरू हो गया था। इनमें एक खास समर्थक भी था, जो पीएम मोदी से मिलने के लिए 9 साल से इंतजार कर रहा है। खुद को मोदी भक्त बताने वाले इस समर्थक का नाम नुर्शीद अली है। उसने रातभर जागकर पीएम मोदी की पेंटिंग बनाई, जिसे लेकर पहुंचा था। नुर्शीद अली ने बताया कि जैसे मुझे पता चला कि पीएम मोदी यहां लैंड करने वाले हैं तो मैंने रातभर जागकर उनकी ये पेंटिंग बनाई। अली ने बताया कि उन्होंने रात 10 बजे पेंटिंग बनानी शुरू की और दो बजे जाकर पूरी हुई। इसके बाद वह पेंटिंग हाथ में लेकर तीन बजे से ही पीएम मोदी की झलक पाने के लिए एयरपोर्ट पर खड़े हैं।
9 साल से कर रहा इंतजार
जब नुर्शीद से पूछा गया कि नींद नहीं आई तो उनका जवाब था कि पीएम मोदी के लिए नींद नहीं आती। मैं 9 साल से पीएम मोदी से मिलने का इंतजार कर रहा हूं। नुर्शीद ने अपना नाम मोदी भक्त नुर्शीद अली बताया और कहा कि मां-बाप से पहले पीएम मोदी का नाम लगाता हूं। उन्होंने मेरे देश का नाम रोशन किया है। मेरे लिए दीन (धर्म) से बढ़कर देश है।

रातभर जागकर इस युवा नेबनाई पीएम की पेंटिंग……… Read More »

नई संसद का उद्घाटन राष्ट्रपति को करना चाहिए तो छत्तीसगढ़ विधानसभा का उद्घाटन राज्यपाल को करना चाहिए था…

सोनिया गांधी और राहुल गांधी ने छत्तीसगढ़ के नए विधानसभा भवन की नींव रखी थी। उन्होंने ऐसा किस अधिकार के तहत किया। उनके पास छत्तीसगढ़ राज्य में कोई संवैधानिक पद नहीं है। कांग्रेस के नेताओं ने उस कार्यक्रम का बहिष्कार क्यों नहीं किया?

पूर्व प्रधानमंत्री जवाहरलाल नेहरू ने कर्नाटक विधानसभा की नींव रखी थी। कर्नाटक के राज्यपाल ने इसका उद्घाटन क्यों नहीं किया?
पूर्व पीएम इंदिरा गांधी ने 1981 में महाराष्ट्र विधान भवन का उद्घाटन किया था। उन्होंने उस कार्यक्रम का बहिष्कार क्यों नहीं किया?
पूर्व पीएम राजीव गांधी ने 1987 में संसद पुस्तकालय भवन की नींव रखी थी। उस कार्यक्रम का किसी ने बहिष्कार नहीं किया… ऐसा क्यों?
पूर्व प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी ने 24 अक्टूबर, 1975 को संसदीय सौध का उद्घाटन किया था, लेकिन किसी ने बहिष्कार नहीं किया?

पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह ने सोनिया गांधी के साथ मणिपुर के नए विधानसभा परिसर का उद्घाटन किया था। सोनिया गांधी ने किस हैसियत से मणिपुर के नए विधानसभा परिसर का उद्घाटन किया? क्या वह राष्ट्रपति थीं? या मणिपुर की मुख्यमंत्री या राज्यपाल?

नई संसद का उद्घाटन राष्ट्रपति को करना चाहिए तो छत्तीसगढ़ विधानसभा का उद्घाटन राज्यपाल को करना चाहिए था… Read More »

Scroll to Top
Verified by MonsterInsights